Home Himachal>Una 14 से 17 मार्च तक ऊना प्रवास पर रहेंगे उपमुख्यमंत्री, पालकवाह में SDRF प्रशिक्षण केंद्र का करेंगे उद्घाटन

14 से 17 मार्च तक ऊना प्रवास पर रहेंगे उपमुख्यमंत्री, पालकवाह में SDRF प्रशिक्षण केंद्र का करेंगे उद्घाटन

0
14 से 17 मार्च तक ऊना प्रवास पर रहेंगे उपमुख्यमंत्री, पालकवाह में SDRF प्रशिक्षण केंद्र का करेंगे उद्घाटन
ऊना, सुशील पंडित : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 14 से 17 मार्च तक ऊना जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री 14 मार्च को प्रातः 11 बजे प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय डिग्री कॉलेज हरोली में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके उपरांत शाम को उनका जिला सिरमौर के लिए प्रस्थान का कार्यक्रम है, जहां वे 15 मार्च को विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात 16 मार्च को उपमुख्यमंत्री पुनः ऊना जिले में पहुंचकर दोपहर 12 बजे राजकीय डिग्री कॉलेज बीटन में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। 17 मार्च को प्रातः 10 बजे उपमुख्यमंत्री हरोली उपमंडल के अंतर्गत पालकवाह खास स्थित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट भवन में स्थानांतरित एसडीआरएफ प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर पालकवाह सभागार में आपदा प्रबंधन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के मास्टर ट्रेनर प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन, भूकंप एवं अग्नि सुरक्षा तथा आपात परिस्थितियों में प्रभावी प्रतिक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी देंगे। कार्यक्रम के दौरान आपदा से बचाव और राहत कार्यों से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे तथा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। 17 सायं को उनका शिमला के लिए प्रस्थान का कार्यक्रम है।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here