Blog

  • एक बार फिर भारत-पाक में होगा मुकाबला

    एक बार फिर भारत-पाक में होगा मुकाबला

    नई दिल्लीः भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से क्रिकेट मैच होने जा रहा है। दरअसल, एशिया कप के एक माह बाद भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं। भारत और पाकिस्तान की टीमें इस बार हांगकांग सिक्सेस 2025 टूर्नामेंट में आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट का आयोजन 7, 8 और 9 नवंबर को किया जाएगा। कुल 12 टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी, जिन्हें 4 ग्रुप्स A, B, C और D में बांटा गया है। हर ग्रुप में 3-3 टीमें होंगी। दिलचस्प बात ये है कि भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप यानी पूल सी में रखा गया है। पूल सी में भारत और पाकिस्तान के अलावा कुवैत को भी जगह दी गई है।

    पूल ए- साउथ अफ्रीका (A1), अफगानिस्तान (A2), नेपाल (A3)
    पूल बी- ऑस्ट्रेलिया (B1), इंग्लैंड (B2), UAE (B3)
    पूल सी- भारत (C1), पाकिस्तान (C2), कुवैत (C3)
    पूल डी- श्रीलंका (D1), बांग्लादेश (D2), हांगकांग (D3)
    कब और कहां खेला जाएगा IND vs PAK मुकाबला

    हांगकांग सिक्सेस 2025 में भारत और पाकिस्तान पहले ही दिन आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला 7 नवंबर को टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार शाम 6 बजकर 5 मिनट पर मुकाबले का आगाज होगा। इस मैच को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। यही वजह है कि हांगकांग सिक्सेस की टिकटें तेजी से बिक रही हैं।

    हांगकांग सुपर सिक्सेस के लिए अभी तक भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, बहुत पहले ही तय हो गया था कि दिनेश कार्तिक भारतीय टीम की कमान संभालते नजर आएंगे। रिटायरमेंट ले चुके आर अश्विन भी टूर्नामेंट में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। जल्द भारतीय टीम के ऐलान होने की उम्मीद जताई जा रही है। पाकिस्तान ने 23 अक्टूबर को ही अपनी टीम का ऐलान कर दिया था। अब्बास अफरीदी को कप्तान नियुक्त किया गया।

    हांगकांग सिक्सेस 2025 के लिए पाकिस्तान की टीम: अब्बास अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, ख्वाजा मुहम्मद नफे, माज सदाकत, शाद मसूद, शाहिद अजीज।

    बता दें कि हाल ही में एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीम का आमना-सामना हुआ था। इस खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। इस मैच के बाद काफी हंगामा भी हुआ क्योंकि भारतीय टीम ने PCB और ACC चीफ मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। ऐसे में एक बार फिर से दोनों में रोचक मुकाबला देखने को मिलेंगा।

  • किसान भूमि व फसल की स्थिति देखकर करें सिंचाई 

    किसान भूमि व फसल की स्थिति देखकर करें सिंचाई 

    सेंसोवाल में खंड परियोजना प्रबंधन इकाई ने सेंसोवाल में लगाया शिवर  ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना जायका चरण – II के अंतर्गत खंड परियोजना प्रबंधक इकाई ऊना द्वारा उप परियोजना सैंसोवाल में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर “सिंचाई और जल प्रबंध के सिद्धांत और प्रथाएँ” विषय पर आयोजित किया गया। जिसमें 65 किसानों ने भाग लिया। कृषि विशेषज्ञ मनीषा शर्मा ने सभी किसानों के साथ परियोजना की विस्तृत रूप में चर्चा की। खेती में पानी का सही उपयोग फसल उत्पादन को बढ़ाने का सबसे प्रभावी तरीका है। किसानों को सिंचाई के आधुनिक सिद्धांतों और जल प्रबंधन के सही अभ्यासों को अपनाना चाहिए ताकि कम पानी में अधिक पैदावार प्राप्त की जा सके। प्रशिक्षण शिविर में बताया कि सिंचाई का मुख्य सिद्धांत है — सही समय पर, उचित मात्रा में और समान रूप से पानी देना। अधिक या कम पानी दोनों ही फसल के लिए हानिकारक होते हैं साथ ही यह भी बताया गया हर फसल की पानी की जरूरत अलग होती है, इसलिए किसानों को अपनी मिट्टी और फसल की स्थिति देखकर सिंचाई करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जल प्रबंधन के प्रमुख व्यवहारिक उपाय खेतों का समतलीकरण करना, बरसात के पानी का संचयन करना, मल्चिंग द्वारा मिट्टी की नमी बनाए रखना और ड्रिप व स्प्रिंकलर जैसी आधुनिक सिंचाई तकनीकें अपनाना। इन उपायों से न केवल पानी की बचत होती है बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहती है।कृषि प्रसार अधिकारी वीर विवेक सिंह ने प्रशिक्षण शिविर के दौरान किसानो को रबी किचन गार्डन किट बांटी  और किसानो को अपने घर में जैविक सब्जियां उगाने और ज़हर मुक्त खेती करने के लिए प्रेरित किया। कृषक विकास संघ के प्रधान अश्वनी कुमार व उपस्थित सभी किसानो ने किचन गार्डन किट एवं उससे सम्बंधित जानकारी देने पर जायका परियोजना का आभार व्यक्त किया और साथ ही यह आश्वासन दिया की वो किचन गार्डनिंग करके स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएंगे।
  • Haryana News: छात्रा से छेड़छाड़ मामले में निफ्ट पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष, देखें वीडियो

    Haryana News: छात्रा से छेड़छाड़ मामले में निफ्ट पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष, देखें वीडियो

    पंचकूला: हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने आज पंचकूला में सेक्टर-23 निफ्ट का निरीक्षण किया। पिछले दिनों निफ्ट में पढ़ने वाली लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इसके बाद लड़की के परिवार के द्वारा यह मामला पीएमओ में उठाया गया था। महिला आयोग ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए आज निफ्ट पंचकूला का दौरा किया।

    उन्होंने इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और साथ ही कहा कि इस मामले में पुलिस अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में डीजीपी हरियाणा से भी वह मुलाकात करेंगे ताकि हरियाणा के सभी स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात रहे। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने मीडिया के साथ भी बात की।

    मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली 22 तारीख को निफ्ट में पढ़ने वाली एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इस मामले में उन्होंने निफ्ट पंचकूला का दौरा किया है। इस मौके पर उनके साथ चंडीमंदिर थाना के प्रभारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि लड़की की शिकायत के कारण आज यहां पर उन्होंने निरीक्षण किया है।

    निफ्ट के बाहर कुछ ऐसी दुकानें है जहां पर लाइट का इंतजाम नहीं है। नगर निगम कमिश्नर को भी इसको लेकर वह लाइट लगवाने को कहेंगे और इस क्षेत्र के थाना प्रभारी को भी कहा है कि इस क्षेत्र के वर्किंग समय में पुलिस मौजूद हो। यहां लड़कियों के हॉस्टल में एंट्री पाइंट तक महिला पुलिस तैनात रहे ताकि लड़कियां सुरक्षित रहें। लड़की के साथ हुई छेड़छाड़ के बाद यह संज्ञान लिया गया है।

    इस दौरान उन्होंने निफ्ट में पढ़ने वाली लड़कियों को जागरुक किया। उनके साथ बात की। इस दौरान लड़कियों ने सुरक्षा को लेकर सवाल भी किए। महिला पुलिस और एसएचओ को यह आदेश दे दिए गए हैं कि यहां पर एक सेमिनार आयोजित करें ताकि यहां की लड़कियों को जानकारी दी जा सके और पुलिस के द्वारा दी जाने वाले सुविधाओं पर भी जानकारी दी जाए।

    4 नवंबर को लड़की अपने पिता के साथ महिला आयोग से मिलने के लिए आए और इसमें पुलिस को भी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। हरियाणा की जिम में महिला ट्रेनर होने के मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मैं खुद जिम में जाकर देखा है और यह महसूस किया है कि मुझे साथ की जरुरत है। इसलिए रक्षाबंधन और भाई दूज पर हमने इसकी घोषणा की और 2 महीने का समय भी दिया कि जिम में महिलाओं के लिए जिम ट्रेनर महिला होनी चाहिए।

    अंबाला में एक महिला की मौत मामले में महिला का वीडियो आने पर कई लोगों पर आरोप लगे हैं। इस पर महिला आयोग ने कहा कि इस विषय पर हमने पुलिस से जानकारी मांगी है। निफ्ट संस्थान में लड़कियों से संबंधित शिकायत को लेकर हमने डायरेक्टर से भी कहा है कि यहां पर एक शिकायत बॉक्स रखें और उस पर संज्ञान लें।

    इस यूनिवर्सिटी से इसकी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला आयोग के नंबर भी यहां पर होने चाहिए ताकि यदि कोई भी समस्याए आए तो हमसे संपर्क किया जा पाए। निफ्ट में लड़की के साथ हुई छेड़छाड़ मामले के बारे में बोलते हुए महिला आयोग ने कहा कि हमने 4 तारीख का समय रखा है। इस दिन लड़की और उसके माता-पिता के साथ बात करेंगे और जहां भी कमी रही है उसे हम दूर करेंगे।

    लड़कियां सुरक्षित रहें इस बारे में हम सोचेंगे। पूरे हरियाणा में लड़कियों के कॉलेज हॉस्टल और स्कूलों में सुरक्षा बहुत जरुरी है इसके लिए पूरे हरियाणा में इसको लागू किया जाएगा।

  • 12 दिन बाद पूर्व DGP Mohammad Mustafa के बेटे का मोबाइल और लैपटॉप बरामद, देखें वीडियो

    12 दिन बाद पूर्व DGP Mohammad Mustafa के बेटे का मोबाइल और लैपटॉप बरामद, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्द मुस्तफ़ा के बेटे की मौत के मामले में जांच कर रही एसआईटी टीम ने मौत के 12 दिन बाद अक़ील अख़्तर का मोबाइल बरामद किया। इसी मोबाइल से अक़ील ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। मंगलवार को करीब 4 मिली जानकारी के अनुसार एसआईटी हेड एसीपी विक्रम नेहरा ने बताया कि अक़ील अख़्तर का लैपटॉप भी एसआईटी को आज बरामद हुआ है। अक़ील अख्तर के घर की सर्च लगभग पूरी हो चुकी है और पुलिस जल्दी ही मोबाइल और लैपटॉप को फोरेंसिक जांच के लिए भेजेगी।

    उन्होंने कहा कि फोरेंसिक जांच में स्पष्ट हो पाएगा कि अक़ील अख़्तर के मोबाइल ओर लैपटॉप से कोई छेड़छाड़ हुई या नहीं। इससे पहले एसआइटी को मिला था अक़ील अख़्तर का पुराना मोबाइल फोन और उसकी पत्नी का लैपटॉप एसआईटी ने आज पंजाब पुलिस के उन 11 कर्मचारियों को जो मुस्तफ़ा की सुरक्षा में तैनात थे। कल भी 9 पुलिस कर्मियों से पूछताछ की गई थी। पुलिस के अनुसार अभी तक जिन लोगों के बयान दर्ज किए गए उसमें अक़ील और परिवार के बीच मतभेद की जानकारी हासिल हुई एसआईटी मुस्तफ़ा के घर के बाहर लगे सीसीटीवी भी फ़ुटेज की भी जांच कर रही। पंजाब के पूर्व डीजीपी महोमद मुस्तफा के बेटे अकिल अख्तर की मौत मामले में पुलिस के हाथ मृतक अकिल का मोबाइल लगा है।

    पुलिस अब इस मामले में वायरल हुई वीडियो की फोरेंसिक जांच करवाएगी। एसआईटी हेड एसीपी विक्रम नेहरा ने बताया कि मृतक अक़ील के परिवार से जो मोबाइल मिला है और मोबाइल के साथ छेड़छाड़ हुई या नही इसकी भी फोरेंसिक जांच होगी। उन्होंने कहा कि मृतक की डायरी के बाद अब मोबाइल और लैपटॉप भी मिल गया है। उन्होंने कहाकि घटना स्थल से कई एहम सबूत मिले, उन्होंने बताया कि इस मामले में आज 11 पुलिस कर्मियों को बुलाया गया है जो पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा की ड्यूटी पर तैनात थे कल भी 9 पुलिस कर्मियों से पूछताछ की गई थी और आज इन 11 पुलिस कर्मियों से पूछताछ और बयान दर्ज करने के बाद घर में काम करने वाले नौकरों को भी पूछताछ में शामिल किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि जैसे ही इस मामले में पुलिस जांच पूरी होगी तो इस मामले में आरोपी पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा उनकी पत्नी और अन्य को भी पूछताछ में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल अभी फोरेंसिक जांच के लिए मोबाइल भेजा जाएगा और उसमें वीडियो इसी मोबाइल से बना था या नहीं इसकी जांच की जाएगी वहीं मोबाइल में किस-किस से बातचीत की गई और कौन-कौन से वीडियो है इसकी भी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा की मौत के 12 दिन बाद मोबाइल उन्हें मिला है और इसके साथ छेड़छाड़ हुई है नहीं इसकी फोरेंसिक जांच की जाएगी।

  • उपायुक्त ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना में मिड-डे मील व्यवस्था का किया निरीक्षण

    उपायुक्त ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना में मिड-डे मील व्यवस्था का किया निरीक्षण

    छात्राओं के साथ बैठकर किया भोजन, गुणवत्ता और स्वाद का लिया अनुभव

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज(मंगलवार) को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना का दौरा कर सरकार द्वारा संचालित मिड-डे मील योजना का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने न केवल विद्यार्थियों को परोसे जा रहे मिड-डे मील की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था तथा मात्रा की गहनता से जांच की, बल्कि छात्राओं के साथ बैठकर भोजन भी किया और स्वयं भोजन की गुणवत्ता व स्वाद का अनुभव लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रसोई की साफ-सफाई और भंडारण व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया तथा मिड-डे मील वर्करों के प्रयासों की सराहना भी की।

    उल्लेखनीय है कि उपायुक्त जतिन लाल ने इस विद्यालय को “अपना विद्यालय” योजना के अंतर्गत गोद लिया है। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए मिड-डे मील हेतु डाइनिंग हॉल का निर्माण किया जाए ताकि छात्राएँ स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण में भोजन कर सकें।

    इस पर प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा ने बताया कि इसके लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा अनुमान (एस्टीमेट) तैयार कर लिया गया है। साथ ही, विद्यालय की छात्राओं ने भी उपायुक्त को बताया कि विद्यालय में उन्हें प्रतिदिन पौष्टिक और स्वस्थ भोजन उपलब्ध करवाया जाता है।

    छात्राओं से संवाद कर राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता की तैयारियों की ली जानकारी

    इस दौरान उपायुक्त जतिन लाल ने ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा की छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके अध्ययन, भविष्य की योजनाओं और करियर विकल्पों के बारे में चर्चा की तथा उन्हें प्रेरणादायक सुझाव दिए। उपायुक्त ने विद्यालय की समस्त व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए विद्यालय प्रबंधन की कार्यप्रणाली की सराहना की।

    इस दौरान प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा और शारीरिक शिक्षा अध्यापक विनोद ने उपायुक्त को बताया कि विद्यालय आगामी राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता (गर्ल्स अंडर-19) की मेजबानी करेगा, जो जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में 28 राज्यों, 8 केंद्र शासित प्रदेशों तथा 9 विशेष यूनिटों की टीमें भाग लेंगी। इस अवसर पर मिड-डे मील इंचार्ज मैडम पल्लवी कौंडल, पूजा कौंडल सहित विद्यालय स्टाफ के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

  • Cloud seeding का परीक्षण करने वाला बना पहला राज्य, कुछ देर में होगी बारिश, देखें वीडियो

    Cloud seeding का परीक्षण करने वाला बना पहला राज्य, कुछ देर में होगी बारिश, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में हवा फिर से जहरीली हो गई है। ऐसे में एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 से ऊपर पहुंच गया है, जो बहुत खराब स्तर है। दिल्ली सरकार ने आज (28 अक्टूबर 2025) क्लाउड सीडिंग का ट्रायल किया। यह तकनीक बादलों में ‘केमिकल’ डालकर कृत्रिम बारिश पैदा करती है, जो प्रदूषण को धो सकती है। दिल्ली के बुराड़ी इलाके में क्लाउड सीडिंग सफलता पूर्वक कर दी गई और अब यहां कभी भी बारिश हो सकती है। गौरतलब है कि क्लाउड सीडिंग के लिए कानपुर से प्लेन ने उड़ान भरी थी।

    सेसना विमान ने आज सुबह कानपुर से उड़ान भरी थी। उत्तरी दिल्ली और बाहरी दिल्ली में क्लाउड सीडिंग की प्रक्रिया पूरी हो गई है। कुछ देर में दिल्ली के इस इलाके में लोगों को बारिश देखने को मिल सकती है। दिल्ली क्लाउड सीडिंग का परीक्षण करने वाला पहला राज्य बना है। दरअसल, राज्य सरकार क्लाउड सीडिंग के माध्यम से राजधानी में प्रदूषण का स्तर कम करना चाहती है। अगर ये परीक्षण सफल रहा तो सरकार आगे भी प्रदूषण से निपटने के लिए ऐसा कर सकती है। गौरतलब है कि दिवाली की रात से ही राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है।

    आईआईटी दिल्ली के सूत्रों ने बताया कि वायु प्रदूषण को दूर करने के लिए क्लाउड सीडिंग की प्रक्रिया पूरी हो गई है। लेकिन बारिश शाम 5 या 6 बजे के बीच ही हो सकती है। सूत्रों ने बताया कि बादलों में नमी की मात्रा महज 15-20 प्रतिशत है. बादलो में ऐसी कम नमी की मात्रा के कारण बारिश होने की उम्मीद काफी कम या नहीं भी होती है। बताया जा रहा है कि अगर आज बारिश नहीं हुई तो कल भी क्लाउड सीडिंग की जाएगी। क्लाउड सीडिंग के लिए सेंधा नमक (रॉक सॉल्ट), साधारण नमक और सिल्वर आईडोलाइड का इस्तेमाल किया गया है।

  • राज्य में ठेकेदारों के भुगतान न होने पर भड़के कुटलैहड़ भाजपा पूर्व विधायक भुट्टो

    राज्य में ठेकेदारों के भुगतान न होने पर भड़के कुटलैहड़ भाजपा पूर्व विधायक भुट्टो

    बोले, राज्य सरकार की लापरवाही से प्रदेश में ठेकेदार हो रहे बर्बाद ,दीपावली पर ठेकेदारों को दस लाख तो दूर नहीं मिला एक रुपया

    अब ठेकेदार भी खड़े हो रहे बर्बादी की कगार पर,मशीनरी बेचने को मजबूर :दविंदर भुट्टो

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पीडब्ल्यूडी और जलशक्ति विभाग में कार्य कर रहे ठेकेदारों की स्थिति बेहद दयनीय हो चुकी है, क्योंकि पिछले दो साल से उन्हें उनके काम का भुगतान नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस उदासीनता के कारण प्रदेश के ठेकेदार आज आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं, कई लोगों को तो बैंकों से कुर्की के नोटिस तक मिल रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है।

    भाजपा नेता ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश में किए गए करीब 2200 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का भुगतान अभी तक लंबित पड़ा है, जिससे ठेकेदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 90:10 के अनुपात में केंद्र से मिलने वाले फंड का सही उपयोग नहीं किया, और राज्य सरकार का 10 प्रतिशत हिस्सा न देने के कारण यह भुगतान अटक गया है। भुट्टो ने कहा कि जब ठेकेदारों को समय पर भुगतान नहीं होगा तो न केवल निर्माण कार्य प्रभावित होंगे बल्कि विकास की गति भी ठप पड़ जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद लगभग 1185  करोड़ रुपए का भुगतान अब तक नहीं हुआ है, जिससे ठेकेदार हताश और निराश हैं।

    उन्होंने कहा कि यह स्थिति बताती है कि वर्तमान सरकार के पास न तो विकास की नीति है और न ही ठेकेदारों या कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने की संवेदना। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों ने अपने खर्चे पर काम पूरे किए, मशीनरी चलाई, मजदूरों को भुगतान किया और सरकार पर भरोसा किया कि उन्हें समय पर पैसे मिलेंगे, लेकिन सरकार ने उन्हें कर्ज और नोटिसों की मार में धकेल दिया। भाजपा नेता ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही ठेकेदारों को उनकी बकाया राशि नहीं दी गई, तो राज्य सरकार के खिलाफ इस मुद्दे पर जोरदार आंदोलन करेगी। इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलराम बबलू,जिला पार्षद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा,मनोहर लाल शर्मा,संतोष सैनी, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ सहित अन्य मौजूद रहे।

  • वेट फार्मा लिमिटेड में भरे जाएंगे 10 पद, साक्षात्कार 30 को

    वेट फार्मा लिमिटेड में भरे जाएंगे 10 पद, साक्षात्कार 30 को

    ऊना/सुशील पंडित: मैसर्ज वैट्स फार्मा लिमिटेड द्वारा अकुशल श्रमिकों के 10 पदों हेतु 30 अक्तूबर को सुबह 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय हरोली में साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने जानकारी दी कि इसके लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

    उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, आधार कार्ड, कार्यालय पंजीकरण कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 92186-83335 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अलावा साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

  • Punjab News: दुकानदार ने किया अवैध कब्जा, नगर निगम ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

    Punjab News: दुकानदार ने किया अवैध कब्जा, नगर निगम ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के फील्डगंज इलाके में दुकानदार द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा था। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और अवैध किए कब्जे को तुड़वा दिया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार ने बताया कि कुछ लोग दुकान के बाहर गाड़ी खड़ी करके चले जाते है।

    उन्होंने कहा कि गाड़ी खड़ी करने को लेकर कई बार मना किया गया। जिसके बाद अब वहां पर लोगों के बैठने के लिए थड़ा बनाया गया है। हालांकि दुकानदार का कहना है कि जिस दुकान के बाहर उसने अवैध कब्जा करके थड़ा बनाया है वह दुकान उसकी बंद पड़ी हुई है। दुकानदार ने माना कि उसने किसी से इसकी परमिशन नहीं ली हुई थी।

    मीडिया द्वारा जब अवैध कब्जे को लेकर इलाका निवासियों द्वारा फड़ी लगाने के लिए उसारी के काम के आरोप लगाए तो दुकानदार ने कहा कि अगर किसी को एतराज हो रहा है तो वह इसे खुद तुड़वा देता है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई के लिए उसारी का काम किया गया था। उन्होंने कहाकि कुछ लोग वहां पर कूड़ा भी फेंक जाते है। वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब 6 फीट का अवैध कब्जा दुकानदार द्वारा किया जा रहा था, जिस पर नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे धवस्त कर दिया।

  • पुलिस ने अवैध खनन करते 16 वाहन पकड़े

    पुलिस ने अवैध खनन करते 16 वाहन पकड़े

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के विभिन्न थानों के अन्तर्गत अवैध खनन अधिनियम के तहत 16 वाहनों के चालान करके वाहनों को कब्जे में लिया गया है जिन्हें आगामी कार्यवाही हेतु अदालत भेजा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना हरोली में 06 टिप्परों व  02 पोकलेन मशीनों के चालान किए गए हैं। जबकि पुलिस

    थाना गगरेट में एक टिप्पर का चालान व पुलिस थाना सदर ऊना में एक टिप्पर का चालान व पुलिस थाना टाहलीवाल में एक टिप्पर व एक ट्रैक्टर का चालान और पुलिस चौकी शहर ऊना में ट्रैक्टर का चालान व पुलिस चौकी पंडोगा में एक टिप्पर का चालान व पुलिस चौकी सन्तोषगढ में दो ट्रैक्टरों के चालान किए गए हैं

    इन सभी 16 वाहनों के चालान करके वाहनों को कब्जे में लिया गया है जिन्हें आगामी कार्यवाही हेतु अदालत भेजा जा रहा है। इसी तरह सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 07 व्यक्तियों के चालान करके  जुर्माने के रुप में 700/-रुपये वसूल किए गए हैं।