Blog

  • Punjab News: रिश्ता करवाने को लेकर विवाद, महिला के चेहरे पर कालिख पोती, देखें वीडियो

    Punjab News: रिश्ता करवाने को लेकर विवाद, महिला के चेहरे पर कालिख पोती, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिला के गांव ढोटियां में एक महिला के चेहरे पर कालिख पोतकर उसको सरेआम बेइज्जत करने का मामला सामने आया है। इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की वजह गलत रिश्ता करवाना बताया जा रहा है। पुलिस को मामले की शिकायत दे दी गई है। फिलहाल थाना सरहाली की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    खंडूर साहिब के गांव ढोटियां निवासी रणजीत कौर ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पड़ोस में रहते एक परिवार ने अपनी बेटी की शादी करवाने के लिए उसे लड़का ढूंढने के लिए कहा था। उसने गांव माड़ीमेघा निवासी एक युवक बाबत परिवार को जानकारी दी। लड़की और लड़के का परिवार एक-दूसरे के साथ मिले और अपने बच्चों का रिश्ता तय कर दिया। फिर दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से दोनों की शादी करवा दी।

    शादी के अगले ही दिन दुल्हन ससुराल से अपने मायके लौट आई और पति के पहले से शादीशुदा होने की बात परिजनों को बताई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उक्त युवती के परिजनों ने सरपंच के कहने पर उसे पंचायत में बुलाया और बेइज्जत किया।

    इन सब बातों के बाद भी लड़की के परिवार वालों ने उसका मुंह काला कर दिया। वहीं दूसरी ओर लड़की ने बताया कि उसे गुमराह कर रिश्ता करवाया गया है। जिससे गुस्सा होकर यह कमद उठाया गया । थाना सरहाली की पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची 22 गाड़ियां, देखें वीडियो

    प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची 22 गाड़ियां, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के बाहरी इलाके में स्थित बवाना औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास का इलाके घने काले धुएं से भर गए। आग लगने के बाद वहां पर अफरा तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन विभाग की 22 दमकल मौके पर पहुंची। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही की हादसे के दौरान फैक्ट्री में काम नहीं हो रहा था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

    फिलहाल इस आग की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन आग से लाखों का नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक आग इतनी विकराल थी कि लपटें दूर से ही साफ नजर आ रही थीं। गहरे धुएं के कारण स्थानीय लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त फैक्ट्री में काम नहीं चल रहा था, लेकिन यदि काम चल रहा था तो इसकी भी जांच होगी। आग की घटना में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पूरी इमारत बुरी तरह झुलस गई है. अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया है।

    दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इलाके की सड़कें संकरी होने व चारों ओर गोदामों की मौजूदगी ने अग्निशमन कार्य में मुश्किलें खड़ी कर दीं। आग को फैलने से रोकने के लिए आसपास की फैक्ट्रियों को भी खाली कराया गया। एहतियात के तौर पर स्थानीय पुलिस ने इलाके की बैरिकेडिंग की और लोगों की आवाजाही बंद की, जिससे राहतकर्मी सुरक्षित ढंग से काम कर सकें। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट, केमिकल या ज्वलनशील सामग्री से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फॉरेंसिक व दमकल टीम इसकी जांच करने में जुटी है।

    इस आग की घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने सभी औद्योगिक इकाइयों को सुरक्षा मानकों का पालन करने की चेतावनी दी है। बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में इस तरह की आग की घटनाएं पहले भी होती रही हैं। यहां पर अग्निशमन इंतजामों को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। क्योंकि अग्निशमन इंतजाम आग लगने पर फेल हो जाते है। यानी की ये यंत्र ठीक नहीं हैं। फिलहाल अग्निशमन कर्मियों ने फैक्ट्री में लगी आग को बुझा लिया है। अधिकारियों के मुताबिक धुआं साफ होने और मलबा हटने के बाद ही असली नुकसान का आकलन हो पाएगा। वहीं, प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, आपातकालीन स्थिति में सहयोग दें।

  • Punjab News: इस इलाके में पुलिस की दबिश, घरों में की तलाशी, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पुलिस की दबिश, घरों में की तलाशी, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब सरकार लगातार पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम को ओर बढ़ा रही है, ताकि पंजाब को नशा मुक्त किया जाए और रंगला पंजाब बनाया जा सके। उसी कड़ी के तहत मोगा पुलिस ने जिले की अलग अलग बस्तियों जिनमें साधा वाली बस्ती, इंदिरा कालोनी, वेदांत नगर शामिल है, में संदिग्ध लोगों के घरों की तलाशी की गई। इस दौरान पुलिस ने एक एक चीज खंगाल डाली। वही यह कार्रवाई डीजीपी पंजाब गौरव यादव और मोगा एसएसपी अजय गांधी के दिशा निर्देशों पर डीएसपी गुरप्रीत सिंह की अगुवाई में की गई। 100 से ऊपर पुलिस कर्मियों ने कार्रवाई में साथ दिया।

    जानकारी देते डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि डीजीपी पंजाब, एसएसपी अजय गांधी के दिशा निर्देशों पर सरकार द्वारा चलाई जा रही नशा विरुद्ध मुहिम के तहत आज यह कासो आपरेशन चलाया गया है और संदिग्ध लोगों के घरों को पूरी तरह खंगाला जा रहा है, जो भी रिकवरी होगी वह प्रेस कांफ्रेंस कर बताई जाएगी। उन्होंने लोगों को मुहिम में सहयोग देने की अपील की, ताकि पंजाब से नशे के श्राप को खत्म किया जा सके।

  • Jalandhar News: नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में चालक की मौत

    Jalandhar News: नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में चालक की मौत

    टिप्पर को काट कर पुलिस ने निकाला शव बाहर

    जालंधर, ENS: जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर भोगपुर नजदीक भीषण सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सड़क के पास लगे वृक्ष में टिप्पर की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा ड्राइवर को नींद आने से हुआ है। इस घटना में ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सड़क सुरक्षा फाॅर्स की टीम और थाने की पुलिस पहुंच गई। हादसा इतना भीषण था कि एसएसएफ की टीम ने टिप्पर को काट कर शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान 41 वर्षीय हरजीत सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी गांव सिंहपुरा, मुकेरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक शादीशुदा था और उसे छोटे छोटे बच्चे हैं। पचरंगा चौकी के एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि ये हादसा सुबह करीब साढ़े 5 बजे के करीब हुआ था। कैंटर चालक हरजीत दसूहा की और जा रहा था। हरजीत ने कैंटर लेकर मकेरिया स्थित सीके ट्रेडिंग कंपनी में जाना था। वह जालंधर की ओर से जा रहा था। जब उसका कैंटर भोगपुर के पचरंगा के पास पहुंचा तो उनका कैंटर अनियंत्रित हो गया और पेड़ से जा टकराया। घटना के वक्त कैंटर में बजरी भरी हुई थी। फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया जाएगा।
  • Jalandhar News: बहू और मां के साथ की मारपीट, ससुर परिवार पर लगे आरोप, देखें Live

    Jalandhar News: बहू और मां के साथ की मारपीट, ससुर परिवार पर लगे आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: वडाला चौक के अधीन आती सईपुर कालोनी में घर पर महिलाओं से साथ मारपीट की गई। इस घटना में घायल दोनों महिलाओं को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां घायल महिलाओं ने ससुर परिवार पर मारपीट के आरोप लगाए है। ससुर परिवार पर बहू और उसकी मां के साथ मारपीट के आरोप लगे है। घायल प्रीति का कहना है कि उसका देवर शराब पीने का आदी है और शराब पीकर वह बिना किसी बात के उसके साथ झगड़ा करता है। इस दौरान देवर ने बिना किसी मकसद के शराब पीने के बाद उसके साथ मारपीट की।

    पीड़िता ने बताया कि घटना को लेकर उसने थाना 7 की पुलिस को 25 तारीख को शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन और इलाका निवासियों ने मिलकर राजीनामा करवा दिया था। लेकिन आज सुबह लगभग 10 बजे फिर पूरे परिवार की ओर से उनके साथ मारपीट की गई।

  • Punjab News: Model Town में चोरों का आतंक, घर से गहने, विदेशी करंसी लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: Model Town में चोरों का आतंक, घर से गहने, विदेशी करंसी लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिल के मॉडल टाउन में चोरों का आतंक बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। जहां चोरों ने घर को निशाना बनाया और  घर से लाखों के गहन, विदेशी मुद्रा सहित नगदी लेकर फरार हो गए। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात लगभग 3 बजे घर को चोरों ने निशाना बनाया। घटना की सूचना परिवार ने पुलिस को दे दी है। वहीं पीड़ित परिवार के सदस्य तजिंदरजीत सिंह ने बताया कि चोर घर के पिछले वाले दरवाजे की जाली तोड़कर अंदर आए।

    इस दौरान चोर घर से सोने की चेन, डायमंड लॉकेट, करीब 15 हजार की नगदी, 100 यूके पाउंड और बेटी की सोने की 3 मुंदरियां और 2 कड़े लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में तस्वीरें कैद हैं।

    सीसीटीवी में देखा जा सकता हैकि देर रात 2:44 के करीब 3 चर घर की चारदीवारी फांद कर अंदर आए। इस दौरान चोरों ने पहले घर के सभी दरवाजे चेक किए गए, लेकिन पिछली रसोई वाली तरफ से जाली तोड़कर अंदर घुसे।

    पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि मॉडल टाउन इलाके में एक घर से चोरी हुई है। पुलिस ने कहा कि मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिवार द्वारा दिए गए नुकसान की भी पुष्टि की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द चोरों को काबू कर लिया जाएगा। वहीं इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया है। लोगों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

  • Punjab News: लोगों की समस्याएं हल करने वाला नगर परिषद कार्यालय खुद पानी में डूबा, देखें Video

    Punjab News: लोगों की समस्याएं हल करने वाला नगर परिषद कार्यालय खुद पानी में डूबा, देखें Video

    आने-जाने वाले लोग परेशान

    फिरोजपुरः राज्य में बीते दिन हुई भारी बारिश ने हर जगह पानी ही पानी कर दिया है, जहां लोग उम्मीद कर रहे थे कि फिरोजपुर की स्थानीय नगर परिषद सड़कों से पानी की निकासी करेगी, वहीं लोगों को पानी से बचाने वाला नगर परिषद कार्यालय खुद पानी में डूबा नजर आया। जानकारी मुताबिक, फिरोजपुर में हुई भारी बारिश के कारण स्थानीय नगर परिषद कार्यालय पानी से भर गया। पूरा नगर परिषद कार्यालय पानी में डूबा नजर आया, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जब इस संबंध में नगर परिषद के ईओ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि नगर परिषद कार्यालय शहर से नीचे है जिसके कारण यहां पानी जमा हो जाता है। उनके पास इतना फंड नहीं है, जिससे कार्यालय को ऊंचा किया जा सके। पानी निकालने वाली मशीन शहर का पानी निकाल रही है, जैसे ही वह फ्री हो जाएगी, उससे यहां का पानी भी निकाल दिया जाएगा। वे जल्द ही परिषद कार्यालय को उच्चा करवाने के लिए उच्च अधिकारियों से बात करेंगे।
  • 148वीं भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में बेकाबू हुए 3 हाथी, मची भगदड़, 3 घायल, देखें वीडियो

    148वीं भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में बेकाबू हुए 3 हाथी, मची भगदड़, 3 घायल, देखें वीडियो

    गुजरातः अहमदाबाद में 148वीं भगवान जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में 3 हाथी बेकाबू होकर अचानक दौड़ पड़े। इससे श्रद्धालुओं में अफरा–तफरी मच गई। हालांकि उन्हें काबू कर लिया गया। वहीं घटना की वीडियों भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि हाथी बेकाबू होकर दौड़ रहे है और उनके पकड़ने के लिए साधुओं द्वारा कोशिश की जा रही है। दरअसल, जगन्नाथ यात्रा में हजारों भक्तों की भीड़ जमा होती है। इस दौरान 3 हाथियों के बेकाबू होने से भीड़ में मौजूद लोग भी इधर-उधर भागने लगे।

    हाथी को देखते ही लोगों ने संभलना शुरू किया और आगे का रास्ता खाली करते चले गए। अहमदाबाद रथयात्रा के रूट में खाड़िया विस्तार जगह पड़ती है, जहां से हाथियों के बेकाबू होने का वीडियो वायरल हुआ। कहा जा रहा हैकि डीजे की तेज आवाज से एक हाथी भड़क गया और दौड़ने लगा। उस हाथी को देखकर बाकी के दो हाथी भी बेकाबू हो गए। बताया जा रहा कि यात्रा में 5-6 हाथी बेकाबू हुए थे। इनमें से 3 हाथी खाड़िया की गलियों में दौड़ने लगे थे।

    इस भगदड़ में 3 से 4 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। उनमें से एक मीडियाकर्मी है। हालांकि गनीमत रही कि किसी को भी ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। ये लोग हाथी के नजदीक ही खड़े थे और भगदड़ में गिर गए थे। गनीमत यह रही कि जबतक हाथी उन लोगों तक पहुंचते, तब तक लोगों ने उन्हें बचा लिया। जगन्नाथ यात्रा में सबसे आगे गजराज चलते हैं। उनके साथ महावत और वन विभाग की टीम भी रहती है।

    जैसे ही हाथी निरंकुश होने लगे, वन विभाग की टीम तुरंत एक्टिव हो गई। टीम के पास ट्रैंक्विलाइज़र के साथ अन्य हथियार भी रहते हैं। उन्होंने तुरंत हाथी पर काबू पाया। इसके चलते 15 मिनट तक रथयात्रा को रोका गया। मौके पर 108 एंबुलेंस को बुलाया गया और घायलों को अस्पताल भेजा गया। 15 मिनट के ब्रेक के बाद, हाथियों को गलियों से निकाल कर मुख्य मार्ग पर लाया गया और उन्हें काबू करने के बाद रथयात्रा फिर से शुरू की गई।

     

     

  • गजब मामलाः महिला ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाई कार, अधिकारियों में मचा हड़कंप, वीडियो वायरल

    गजब मामलाः महिला ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाई कार, अधिकारियों में मचा हड़कंप, वीडियो वायरल

    हैदराबाद: तेलंगाना के एक लड़की के रेलवे ट्रैक पर कार चलाने की घटना ने एजेंसियों को सकते में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो शंकरपल्ली का बताया जा रहा है। महिला की इस हरकत से अफरातफरी मच गई। अपनी जान के साथ-साथ महिला ने कई लोगों की जान को भी खतरे में डाल दिया। ये मामला तेलंगाना के शंकरपल्ली का है और इस घटना से जुड़ा वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला अपनी गाड़ी को रेलवे ट्रैक पर तेजी के साथ दौड़ा रही है।

    जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक पर मौजूद लोगों ने महिला को ऐसा करने से रोकने की कोशिश भी की। लेकिन महिला ने किसी की नहीं सुनी और अपनी इस हरकत से रेलवे कर्मचारियों को चौंका दिया। रेलवे ट्रैक पर गाड़ी दौड़ाने के कारण बेंगलुरु-हैदराबाद ट्रेन को बीच ट्रैक पर ही रोकना पड़ा। जब कार पटरी से बाहर गई तो रेल सेवाएं दोबारा शुरू हुईं। मामला सामने आने के बाद इसकी जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि महिला शराब के नशे में थी। इसी वजह से उसने यह हरकत की। अधिकारियों ने इस घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि शराबी महिला कार लेकर रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंची।

    पटरी पर दौड़ती कार को देखकर रेलवे के कर्मचारी और अधिकारी हैरान रह गए। उन्होंने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन शराबी महिला ने कार की स्पीड बढ़ा दी। ऐसे में रेल कर्मचारियों ने कार का पीछा करना शुरू किया और उस ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया। थोड़ी दूर चलने के बाद महिला ने कार पटरी से उतार दी। ऐसे में कार नीचे उतरकर पेड़ों से टकरा गई और रुक गई। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। कार के पेड़ से टकराने से उसके शीशे टूट गए थे। रेलवे पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया और बाद में खुलासा किया कि वह शराब के नशे में थी।

  • Punjab News: गौशाला की छत गिरी, 40 में से 10 गायों की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: गौशाला की छत गिरी, 40 में से 10 गायों की मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के कस्बा हरियाणा में बीती रात गौशाला का लेंटर गिरने का मामला सामने आया है। इस दौरान करीब 40 गायें और उनके बछड़े गौशाला में थे। घटना के बाद क्षेत्रवासियों और पुलिस प्रशासन ने जेसीबी से तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। बताया जा रहा है कि करीब 15 गायों की मौत हो गई है और 10 गायों को बाहर निकालकर उन्हें इलाज के लिए भेज दिया है। बाकि गायों को निकालने के प्रयास जारी हैं। जानकारी देते पंकज आनंद व अन्य क्षेत्रवासियों ने बताया कि हमें रात करीब 1 बजे पता चला कि हरियाणा के टक्की रोड पर मौजूद गौशाला का लेंटर गिर गया है, जिसके बाद दोस्तों के साथ मौके पर गौशाला पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस और प्रशासन द्वारा जेसीबी मंगवाकर रेस्क्यू ऑप्रेशन चलाया गया। बताया जा रहा है कि गौशाला की एक दीवार पुरानी बाउंड्री के उपर ही खड़ी कर दी गई थी और उसमें सरिया भी सही तरीके से नहीं डाला गया था जिसके चलते दिवार पानी लगने से बैठ रही थी। कई लोगों ने गौशाला प्रधान को इसके बारे में बताया था, लेकिन इस और कोई कार्रवाई नहीं की गई थी जिसके चलते बीती रात हुई तेज बारिश के बाद लेंटर गिर गया। क्षेत्रवासियों के मुताबिक, 10 से ज्यादा गायों को बचा लिया गया है। अभी रेस्क्यू अभी भी जारी है। उम्मीद है कि लेंटर के नीचे दबी गायों और बच्चों को बचा लिया जाएगा। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने भी उनका भरपूर सहयोग किया, जिसके कारण वे रेस्क्यू में तेजी ला पाए।