Blog

  • CM के काफिले की 19 गाड़ियों में निकला पानी मिला डीजल, मचा हड़कंप, सील हुआ पेट्रोल पंप, देखें वीडियो

    CM के काफिले की 19 गाड़ियों में निकला पानी मिला डीजल, मचा हड़कंप, सील हुआ पेट्रोल पंप, देखें वीडियो

    रतलाम : मध्य प्रदेश के पेट्रोल पंपों पर मिलावटी डीजल-पेट्रोल की शिकायतें अक्सर आती हैं। कभी-कभी पेट्रोल पंपों के खिलाफ कार्रवाई भी होती है लेकिन मिलीभगत से मिलावट बेखौफ जारी है। इसका ताजा उदाहरण रतलाम में मिला। हैरानी की बात यह है कि रतलाम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम से एक दिन पहले वाहनों का काफिला भोपाल से इंदौर पहुंचा। जहां 19 वाहनों में डीजल भरवाया गया और जैसे ही काफिले ने आगे बढ़ने का प्रयास किया तो सारे वाहन हिचकोले खाकर बंद हो गए। इसके बाद वाहनों को धक्का देकर साइड में किया गया। देखते ही देखते काफिले की कुल 19 गाड़ियां बंद पड़ गई, जिससे गाड़ी चला रहे ड्राइवर्स को धक्का लगाना पड़ गया।

    इस दौरान रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लायमेंट कॉन्क्लेव (राइज) में शामिल होने आ रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले की सुरक्षा व्यवस्था में उस वक्त हड़कंप मच गया। जांच में सामने आया कि गाड़ियों में डीजल के साथ पानी भरा हुआ था। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित पेट्रोल पंप को सील कर दिया। वीरवार रात करीब 10 बजे सीएम कारकेट की 19 कारें रतलाम शहरी सीमा के डोसीगांव स्थित भारत पेट्रोलियम के शक्ति फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने पहुंची थीं। डीजल भरवाने के कुछ ही समय बाद सभी गाड़ियां कुछ दूरी पर जाकर बंद हो गईं। उन्हें धक्का लगाकर सड़क किनारे खड़ा करना पड़ा।

    सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय, खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी आनंद गोरे सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। जांच में पता चला कि जिन गाड़ियों में 20 लीटर डीजल डलवाया गया था, उनमें से लगभग 10 लीटर पानी निकला। यह स्थिति लगभग सभी वाहनों में पाई गई। एक ट्रक चालक ने भी 200 लीटर डीजल भरवाया था, जो थोड़ी दूरी पर ही बंद हो गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने भारत पेट्रोलियम के एरिया मैनेजर श्रीधर को बुलाया। मैनेजर ने संभावना जताई कि बारिश के कारण पेट्रोल टैंक में पानी का रिसाव हुआ हो सकता है। संबंधित पेट्रोल पंप शक्ति फ्यूल्स, इंदौर निवासी शक्ति पति एचआर बुंदेला के नाम पर है।

    खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने रात में ही पेट्रोल पंप को सील कर दिया। साथ ही इंदौर से नई गाड़ियों की व्यवस्था कर रतलाम रवाना किया गया ताकि शुक्रवार को आयोजित होने वाले एमपी राइज कॉन्क्लेव में कोई बाधा न आए। नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय ने बताया कि बारिश के कारण पेट्रोल टैंक में पानी का रिसाव होने की आशंका है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पेट्रोल पंप को सील कर दिया है। रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जा रही है। कॉन्क्लेव में सीएम डॉ. मोहन यादव सहित कई वीआईपी शामिल होने वाले हैं। जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से तैयारियों में जुटा हुआ है। पुलिस द्वारा वीरवार को ही सीएम कारकेट का ट्रायल भी किया गया था।

     

  • Punjab News: फिर बढ़ी मजीठिया की मुश्किलें, इस मामले में पूर्व DGP करवाएंगे बयान दर्ज

    Punjab News: फिर बढ़ी मजीठिया की मुश्किलें, इस मामले में पूर्व DGP करवाएंगे बयान दर्ज

    चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार मजीठिया के खिलाफ बयान दर्ज करवाने को लेकर पूर्व डीजीपी सहमत हो गए है। दरअसल, ड्रग्स मामले की जांच में पंजाब के पूर्व डीजीपी सदाचार चौटोपाध्या भी शामिल हो रहे हैं। पूर्व डीजीपी ने विजीलेंस विभाग में अपना बयान दर्ज कराने के लिए सहमति दे दी है।

    कहा जा रहा है कि दूसरी तरफ मजीठिया के खिलाफ एक और केस दर्ज दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। जांच टीम ने मजीठिया के खिलाफ अधिकारियों को धमकाने, धक्कामुक्की करने, सबूत मिटाने की साज़िश करने और समर्थकों को हमले के लिए उकसाने की शिकायत दी है। विजिलेंस टीम के पास उस घर में केस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों के होने की सूचना थी। ऐसे में जानबूझकर उस जगह की तलाशी रोकने के लिए समर्थकों को भडकाया गया। विजिलेंस टीम को सबूत इकट्ठा करने से रोकने के लिए टीम पर हमला कराया गया।

    विजीलेंस विभाग ने पूर्व डीजीपी चौटोपाध्या को मजीठिया के खिलाफ चल रही जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था। बताया जा रहा हैकि आज दोपहर 2 बजे वह चंडीगढ़ के पंजाब पुलिस ऑफिसर इंस्टिट्यूट में विजीलेंस अधिकारियों के सामने अपना बयान दर्ज करवाएंगे। बता दें कि चौटोपाध्या के डीजीपी रहते समय बिक्रम मजीठिया के खिलाफ ड्रग मामले की जांच शुरू हुई थी। माना जा रहा है कि पूर्व डीजीपी चौटोपाध्या मजीठिया के ड्रग कारोबार से जुड़े कई अहम खुलासे कर सकते हैं।

  • शरारती अनसरों ने की डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, देखें CCTV

    शरारती अनसरों ने की डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, देखें CCTV

    बदायूं: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में दो जगह और बदायूं में एक जगह भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर बीते एक माह से विवाद चल रहा था। दलित समाज ने प्रशासन की बिना अनुमति के ग्राम समाज की भूमि पर प्रतिमा स्थापित कर दी। देर रात तीन शरारती अनंसरों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें 3 युवक बाबा साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करते दिख रहे हैं।

    सुबह घटना का पता चलने पर दलित समाज के लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने, जातिसूचक शब्द कहने और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि इस मामले में 5 लोगों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। पूछताछ के बाद 3 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का मानना है कि प्रतिमा काफी पुरानी होने के कारण उसकी कलाई के पास का सीमेंट छूट गया है। एसएचओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि लोगों को समझा दिया है। लोग मान भी गए हैं। प्रतिमा काफी पुरानी है, इसलिए प्लास्टर छूट गया था। उसकी मरम्मत करा दी जाएगी। प्रतिमा को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है।

    दूसरी घटना बरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित अम्बेडकर पार्क में हुई। भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि आए दिन दलित महापुरुषों की मूर्तियों को क्षति पहुंचाई जा रही है, लेकिन सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा। समिति पदाधिकारियों ने पुलिस को तहरीर दी। दलित समाज के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

  • Punjab News: लारेंस इंटरव्यू मामले में बर्खास्त DSP Gursher की मुश्किलें बढ़ी, मां पर केस दर्ज

    Punjab News: लारेंस इंटरव्यू मामले में बर्खास्त DSP Gursher की मुश्किलें बढ़ी, मां पर केस दर्ज

    मोहालीः लारेंस बिश्नोई इंटरव्यू मामले में बर्खास्त डीएसपी गुरशेर सिंह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। विजिलेंस से बर्खास्त डीएसपी गुरशेर सिंह और उसकी मां सुखवंत कौर के खिलाफ अब आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। मामला 20 जून को विजिलेंस ब्यूरो फ्लाइंग स्क्वायड-1 में दर्ज किया गया है।

    बर्खास्त डीएसपी गुरशेर सिंह और उसकी मां को 3 साल में तीन लाख रुपये से करोड़ों रुपये की आमदनी होना बताया गया है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में आरोपी लॉरेंस बिश्नोई के जेल से हुए इंटरव्यू के मामले में पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट के आदेशों के बाद डीएसपी गुरशेर सिंह को बर्खास्त किया था। गुरशेर पर जालसाजी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज है। उन्हें 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2024 तक विभाग से 26,32,474 रुपये वेतन मिला। इस दौरान मां सुखवंत कौर को 1.83 करोड़ रुपये की आमदन हुई।

    ]जांच के दौरान सामने आया है कि उक्त समय के दौरान बर्खास्त डीएसपी और उसके पारिवारिक सदस्यों को कुल 2.67 करोड़ रुपये के करीब आमदन हुई है। यह वेतन से कई गुणा ज्यादा थी। यही नहीं इस समय के दौरान इनके द्वारा करीब 63 लाख रुपये का लोन भी उतारा गया। विजिलेंस जांच में यह भी सामने आया है कि बर्खास्त डीएसपी गुरशेर सिंह और उसके परिवार के सदस्यों द्वारा अपनी आमदन से ज्यादा 2 करोड़ 59 लाख 30 हजार 090 रुपये खर्च किया जो कि 96.99 प्रतिशत बनता है।

    विजिलेंस ब्यूरो के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल 2021 को बर्खास्त डीएसपी गुरशेर सिंह और उसके परिवार के सदस्यों के खातों में 3,00,903 रुपये जमा थे। इन पर 3,17,415 रुपये का लोन था। फर्म की बैंक स्टेटमेंट के अनुसार बर्खास्त डीएसपी गुरशेर सिंह और उसके परिवार के सदस्यों के करीब 90 लाख रुपये थे। विजिलेंस के पास जांच के दौरान 96,73,000 रुपये आमदन की जानकारी थी। वहीं 31 मार्च 2024 तक बैंक स्टेटमेंट और बयान के अनुसार बर्खास्त डीएसपी और उनकी मां के पास कुल 2 करोड़ 47 लाख 50 हजार की अचल संपत्ति की जानकारी थी।

    इसके अलावा अलग-अलग बैंक स्टेटमेंट के अनुसार 31 मार्च 2024 को करीब 83 लाख से अधिक का बैंक बैलेंस मिला। इनके बैलेंस शीट के अनुसार 25 लाख रुपये के करीब बैंक लोन लिया गया था। बैलेंस शीट के अनुसार बर्खास्त डीएसपी और उसके परिवार के सदस्यों ने 1.81 करोड़ के करीब रकम कंपनियों, फर्मों और सोसाइटियों आदि में जमा भी करवाई जिस पर विजिलेंस ने उनकी मां पर केस दर्ज किया है।

  • Jalandhar News: 25 साल की युवती से व्यक्ति ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar News: 25 साल की युवती से व्यक्ति ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: पुलिस ने युवती को झांसा देकर अपने संग बस अड्डा के पास एक गेस्ट हाउस में ले जाकर रेप करने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। देहात की रहने वाली वाली 25 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे 15 मई को गांव लौंगीविंड के रहने वाला पूर्ण सिंह झांस देकर बस अड्डा में स्थित गेस्ट हाउस पर लेकर आ गया। जहां उसके आरोपी ने बेहोशी की कोई दवा सुंघा दी।

    जिसके बाद आरोपी ने फायदा उठाकर रेप किया। पीड़िता के अनुसार जब उसे होश आई , तो आरोपी ने धमकी दी थी कि अगर किसी को बताया तो वह उसे मार डालेगा। आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि एडीसीपी हरिंदर सिंह गिल ने की है।

    पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस जांच में सामने आया है कि पूर्ण पहले भी एक बच्ची का शारीरिक शोषण करने के केस में जेल जा चुका है।

  • Jalandhar News: मामूली विवाद को लेकर चली गोली, ASI का बेटा घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मामूली विवाद को लेकर चली गोली, ASI का बेटा घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर और देहात में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला आदमपुर के गांव डरोली कलां में गोली चलने का सामने आया है, जहां मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों में तकरार हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। घटना में टांग पर गोली लगने से नौजवान घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल नौजवान की पहचान हरमनप्रीत सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

    पीड़ित ने बताया कि वह गुरुद्वारे माथा टेकने जा रहा था, तभी बाइक सवार दविंदर सिंह अपने दो साथियों के साथ उसे घेरकर गाली-गलौज करने लग गया। इस दौरान दविंदर ने धमकी दी कि वह उसके पिता को भी गोली मार देगा और जान से खत्म कर देगा। जिसके बाद दविंदर ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान जब वह भागकर जान बचाने की कोशिश करने लगा, तो हमलावरों ने गोली चला दी, जो उसके बाई टांग में लगी।

    लोगों के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। घायल युवक को दोस्तों और स्थानीय लोगों ने आदमपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल नौजवान पंजाब पुलिस के एएसआई सुखविंदर सिंह का बेटा है। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची आदमपुर थाना पुलिस पहुंची मामले की जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए आदमपुर थाने के एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि घायल नौजवान के बयानों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

  • Jalandhar News: सो रहा था गेटमैन, सामने आ गई ट्रेन, खुला रहा फाटक

    Jalandhar News: सो रहा था गेटमैन, सामने आ गई ट्रेन, खुला रहा फाटक

    जालंधर, ENS: नकोदर रेलवे फाटक लोहियां पर बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, लोहियां फाटक खुला हुआ था और उसी दौरान अचानक ट्रैक पर ट्रेन आ गई। इस दौरान ट्रेन के लोको पॉयलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, ट्रेन के लोको पॉयलट ने अचानक गाड़ी की ब्रेक लगाई और ट्रेन को फाटक के पीछे ही रोक दिया। बताया जा रहा है कि ट्रेन रोकने के बाद लोको पॉयलट और गार्ड ट्रेन से उतरे और सीधे गेटमैन के कैबिन में पहुंचे।

    इस दौरान उन्होंने देखा कि गेटमैन आराम से सो रहा था। उन्होंने सो रहे गेटमैन को उठाने की कोशिश की गई तो वह नहीं उठा, जिसके बाद लोको पॉयलट और गार्ड ने खुद ही फाटक को बंद किया। फाटक बंद करने के बाद ड्राइवर और गार्ड गाड़ी में सवार हुए और गाड़ी को रेलवे स्टेशन लोहियां की तरफ रवाना किया।

    इस दौरान ड्राइवर के दोबारा फाटक बंद करने के दौरान कई दो पहिया वाहन फाटक के अंदर ही फंस गए लेकिन लोको पॉयलट को ले कर चला गया। जिसके बाद आम लोगों ने गेटमैन को उठाया तो उसने गलती मानने से इंकार कर दिया। इस दौरान लोगों की गेटमैन से कहासुनी भी हुई।

  • Punjab News: अवैध संबंधों के चलते Security Guard का किया कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध संबंधों के चलते Security Guard का किया कत्ल, देखें वीडियो

    अमृतसरः लुहारका रोड स्थित सिल्वर रोक कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां अवैध संबंधों के चलते सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत नरविंदर सिंह की तेजधार हथियारों से बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद मृतक के परिवार के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

    मृतक के परिजनों ने बताया कि नरविंदर सिंह का एक लड़की से अवैध संबंध थे। इस कारण कई बार उसे जान से मारने की धमकियां भी मिली थीं। शाम करीब 5 बजे तेजधार हथियारों से उसकी हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंचे एसीपी शिवदर्शन सिंह ने बताया कि मृतक नरविंदर सिंह की उम्र लगभग 45 साल थी। वह पिछले कुछ समय से उक्त कॉलोनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात था। उनके परिवार में चार बच्चे हैं और उनकी पत्नी घरों में काम करके परिवार का पालन-पोषण करती है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    एसीपी शिवदर्शन सिंह ने कहा कि मृतक की हत्या बहुत ही बेरहमी से की गई है। शक है कि यह हत्या अवैध संबंधों के कारण हुई है। हालांकि असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सामने आएगा। मामले में आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या में शामिल दोषियों की गिरफ्तारी के लिए जल्द ही छापेमारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है।

  • Punjab News: i20 और Swift की आमने-सामने टक्कर, पलटी कारें, 5 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: i20 और Swift की आमने-सामने टक्कर, पलटी कारें, 5 घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः साउथ सिटी रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दरअसल, देर रात दोनों एक दूसरे से टकराने के बाद पलट गई। वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार हादसा बीच सड़क में पड़े पत्थर के कारण हुआ है। जिससे बचाव करते समय दोनों कारों की टक्कर हो गई। घायलों को राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों की पहचान छावनी मोहल्ला निवासी गुरप्रीत, बस्ती जोधेवाल निवासी लवप्रीत, नानक नगर निवासी साहिल और फतेहगढ़ मोहल्ला निवासी पूर्ण के रूप में हुई है। इस घटना में उनका अन्य साथी विशु को मामूली चोटें आई थी, जिसके बाद वह मौके से घर चला गया। घायल साहिल के पिता ने बताया कि साहिल दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल पर नहाने गया था। जहां से लौटते समय वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने चला गया। इस दौरान रास्ते मे वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। थाना सराभा नगर की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • Stock Market: 150 अंक चढ़ा Sensex, Nifty में भी 50 अंक का उछाल

    Stock Market: 150 अंक चढ़ा Sensex, Nifty में भी 50 अंक का उछाल

    बिजनेसः हफ्ते के आखिरी कारोबारी शुक्रवार को सेंसेक्स करीब 150 अंक ऊपर 83,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी है, ये 25,600 पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी है। टाटा स्टील, L&T, SBI और NTPC के शेयरों में 1.3% की तेजी है। HDFC, कोटक बैंक और बजाज फिनसर्व गिरकर कारोबार कर रहे हैं।
    निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 में तेजी है। NSE के मेटल और सरकारी बैंकिंग 1% चढ़े हैं। ऑटो, IT, मीडिया और फार्मा में 0.50% की तेजी है।

    ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार
    एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.59% ऊपर 40,215 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.85% गिरकर 3,053 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स फ्लैट 24,327 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.21% गिरकर 3,441 पर कारोबार कर रहा है।

    इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेस का IPO आज से ओपन
    क्रॉप प्रोटेक्शन, प्लांट न्यूट्रिएंट्स और बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेस का IPO आज यानी गुरुवार, 26 जून से ओपन हो गया है। निवेशक इस इश्यू के लिए 30 जून तक बोली लगा सकेंगे। 3 जुलाई को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।