शरारती अनसरों ने की डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, देखें CCTV

Written by

in

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में दो जगह और बदायूं में एक जगह भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर बीते एक माह से विवाद चल रहा था। दलित समाज ने प्रशासन की बिना अनुमति के ग्राम समाज की भूमि पर प्रतिमा स्थापित कर दी। देर रात तीन शरारती अनंसरों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें 3 युवक बाबा साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करते दिख रहे हैं।

सुबह घटना का पता चलने पर दलित समाज के लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने, जातिसूचक शब्द कहने और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि इस मामले में 5 लोगों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। पूछताछ के बाद 3 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का मानना है कि प्रतिमा काफी पुरानी होने के कारण उसकी कलाई के पास का सीमेंट छूट गया है। एसएचओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि लोगों को समझा दिया है। लोग मान भी गए हैं। प्रतिमा काफी पुरानी है, इसलिए प्लास्टर छूट गया था। उसकी मरम्मत करा दी जाएगी। प्रतिमा को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है।

दूसरी घटना बरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित अम्बेडकर पार्क में हुई। भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि आए दिन दलित महापुरुषों की मूर्तियों को क्षति पहुंचाई जा रही है, लेकिन सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा। समिति पदाधिकारियों ने पुलिस को तहरीर दी। दलित समाज के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *