Blog

  • जालंधरः सुशील रिंकू पर बरसे CM, इस सीट पर टिकी मान की नजरें

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों में सीएम मान सहित विपक्ष की भी जालंधर सीट पर पैनी नजर है। वहीं आप पार्टी से सुशील रिंकू ने कांग्रेस के किले पर फतह कर यह सीट पार्टी की झोली में डाली थी, लेकिन अब वह आप पार्टी छोड़कर भाजपा में चले गए। ‘आप’ के सांसद सुशील रिंकू के पार्टी छोड़ने पर मान ने कहा कि हमें उनपर ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने पार्टी के साथ गद्दारी की है और गद्दारी करने वाले को जनता चुनाव में जवाब देगी। सुशील रिंकू को आम आदमी पार्टी ने सांसद बनाया और पहचान दिलाई, लेकिन उन्होंने हमारे साथ धोखा किया। उनका कोई व्यक्तिगत जनाधार नहीं है।वहीं इस सीट को लेकर सीएम मान बेहद गंभीर नजर आ रहे है।

    दरअसल, पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग सीएम मान ने की और उनके साथ चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की। इस दौरान वह इस सीट पर दोबारा जीत हासिल करने को लेकर गंभीर दिखाई दिए। बैठक के दौरान भगवंत मान ने पार्टी विधायकों नेताओं और पदाधिकारियों से ‘आप’ सरकार के दो सालों के लोग हितैषी कार्यों और फैसलों को लोगों के बताने और उसे जोर शोर से प्रचारित करने को कहा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सिर्फ 2 सालों में इतना काम किया है जितना काम पिछली सरकारों ने पिछले 70 सालों में नहीं किया। इसलिए हमें अपने काम का प्रसार करने की जरूरत है। मान ने कहा कि पहले संगरूर लोकसभा क्षेत्र आम आदमी पार्टी का गढ़ हुआ करता था। अब संगरूर के साथ जालंधर भी जुड़ गया है। अब दोनों सीट हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों पर हमारा विशेष ध्यान है और हमें इसे हर हाल में जीतना है। हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए कि जालंधर सीट को हर हाल में जीता जाए। इसके लिए सामूहिक प्रयास बहुत जरूरी है।

  • सोमवती अमावस्या पर डुबकी लगाने भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, देखें वीडियो

    हरिद्वारः युग-युग बीत जाने के बाद भी अमावस्या और पूर्णिमा के दिन गंगा में आस्था की डुबकी लगाने वालो की संख्या कम नहीं बल्कि बढ़ती जा रही है। आज सोमवती अमावस्या के अवसर पर लाखों लोगों ने गंगा में स्नान कर सूर्य को जल अर्पित किया।आज इस साल का पहला सूर्य ग्रहण भी है। हालांकि भारत में ये दिखाई नही देगा, बावजूद इसके लोगों में ग्रहण के प्रति जो आध्यात्मिक भावनाएं हैं उसको देखते हुए लाखों श्रद्धालुओं ने हरिद्वार और ऋषिकेश के गंगा घाटों पर स्नान किया। सूर्योदय से पहले ही गंगा घाटों पर हजारों लोग जुटने शुरू हो गए।

    जैसे ही सूर्य की पहली किरण चंडी देवी के पहाड़ के ऊपर से दिखाई दी ,श्रद्धालुओं ने जल अर्पित कर सूर्य देव को प्रणाम किया। पुलिस प्रशासन ने सोमवती अमावस्या के स्नान को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। सुबह होने से पहले ही पुलिस के जवान और अधिकारी अपनी ड्यूटी पर तैनात दिखे। वाहनों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्ट किया था। पंत द्वीप पार्किंग तक केवल छोटे वाहनों को ही जाने दिया गया, बड़े वाहनों को शहर के बाहर ही रोक कर यात्रियों को छोटे वाहनों से गंगा घाटों तक भेजा गया। भीड़ को देखते हुए जो लोग हर की पैड़ी तक नहीं पहुंच पा रहे थे उन्होंने अन्य घाटों पर ही स्नान किया और वापसी की राह पर निकल पड़े। एक अनुमान के अनुसार करीब 15 लाख तीर्थ यात्री आज गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे।

  • पंजाब : बंद कमरे में हुई कांग्रेसी नेताओं की मीटिंग

    लुधियाना : भाजपा प्रत्याशी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी उतारने में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती। भाजपा के पास सिख चेहरा होने के कारण अब भी जिला स्तर की लीडरशिप से लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस को कांग्रेस पार्टी में शामिल करने पर लगातार चर्चा चल रही है। बीते दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू, जिला कांग्रेस प्रधान और पूर्व विधायक संजय तलवाड़, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद और इश्वरजोत सिंह चीमा ने वैद के घर बंद कमरे में करीब 2 घंटे बैठक की।

    इस बैठक के बाद कुलदीप सिंह वैद ने फेसबुक पर भी लिखा है कि लोक सभा चुनाव के मद्देनजर उनके निवास स्थान पर भारत भूषण आशू व अन्य नेताओं के साथ खास बैठक की गई। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सिमरजीत सिंह बैंस पर सभी कांग्रेसी नेता भरोसा जता रहे है। लेकिन जिला कांग्रेस प्रधान तलवाड़ का अभी पेंच फंसा हुआ है। मीडिया ने बातचीत दौरान उनसे सवाल किया गया कि क्या सभी नेता बैंस के पक्ष में है, अकेले वही बैंस से नाराज है। सवाल का जवाब देते हुए तलवाड़ ने कहा कि आज जो बैठक हुई है, वह कोई राजनीतिक बैठक नहीं थी। वह आज सिर्फ नाश्ता करने के लिए इक्ट्ठे हुए थे।

    बताते चले कि संजय तलवाड़ भी कांग्रेस की टिकट के प्रबल दावेदार है। वहीं कुछ समय पहले उनके आम आदमी पार्टी में जाने भी खूब चर्चाए चल रही थी। लेकिन उन्होंने उन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कहा था कि मरते दम तक कांग्रेस में रहेंगे। शहर में चर्चा यह भी है कि बैंस को टिकट मिलने से इस कारण भी देर लग रही है कि वह चुनाव चिन्ह लेटर बाक्स पर चुनाव लड़ना चाहते है लेकिन कांग्रेस हाईकमान पंजा पर चुनाव लड़वाने का इच्छुक है। बता दें 2 दिन पहले फिरोजपुर से सीनियर कांग्रेसी नेता पिंकी व अन्य कई कांग्रेसी नेता लुधियाना पहुंचे थे। जिसके बाद वह भारत भूषण आशू को साथ लेकर चंडीगढ़ बैठक करने भी गए थे।

  • हाईवे पर लैंड स्लाइड से सड़क ब्लॉक, दोनों ओर से ट्रैफिक बाधित, देखें वीडियो

    श्रीनगरः जम्मू-श्रीनगर हाईव पर आज सुबह लैंड स्लाइड होने का मामला सामने आया है। लैंड स्लाइड में बड़े-बड़े पत्थर आकर सड़क पर गिरे, जिसके चलते रास्ता ब्लॉक हो गया। इस समय हाईवे पर कोहनी नाला के पास दोनों तरफ से ट्रैफिक बाधित है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मशीने मंगवाकर पत्थरों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

  • Amritpal Singh की मां और चाचा को पुलिस ने भेजा जेल, 5 लोगों पर केस दर्ज

    चंडीगढ़ः अलगाववादी और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह की मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमृतसर पुलिस ने बठिंडा में तख्त दमदमा साहिब से निकाले जाने वाले ‘चेतना मार्च’ से एक दिन पहले रविवार को अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर, उसके चाचा सुखचैन सिंह और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डीसीपी आलम विजय सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि अमृतपाल की मां को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है।

    उन्होंने गिरफ्तारी को एहतियातन कार्रवाई करार दिया है। डीसीपी ने कहा कि इस मामले में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि अलगाववादी नेता अमृतपाल और उसके नौ साथियों को असम की डिब्रूगढ़ जेल से पंजाब की जेल में ट्रांसफर करने की मांग को लेकर आठ अप्रैल को बठिंडा में तख्त दमदमा साहिब से चेतना मार्च निकाला जाना था। मार्च से ठीक एक दिन पहले पुलिस ने अमृतपाल की मां, चाचा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

  • पंजाबः CM के हलके को लेकर पूर्व वित्त मंत्री का आया बयान

    संगरूरः लोकसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। वहीं अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने आप पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप सरकार, जनहित समस्याओं का समाधान करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। इससे लोगों को भारी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान का ज़िला संगरूर नाज़ुक हालत में है और आप के नेता संगरूर को अपनी राजधानी बताते हैं। लेकिन सरकार का कोई ध्यान नहीं है।

    सरहंद चौ पर खस्ताहाल पुल का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस पुल के हालात नाज़ुक बने हुए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान इसी जिले और इसी इलाके के हैं। इतना ही नहीं पंजाब कैबिनेट में दो मंत्री भी इसी क्षेत्र के हैं। लेकिन इस पुल का निर्माण करवाने में सरकार नाकाम है और यहां लोग आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। ढींडसा ने कहा कि इस सरकार के पास झूठे दावे करने और ड्रामे करने के अलावा कुछ नहीं है। लोगों की आंखों में धूल झोंकी जा रही है। लेकिन जनता इस सरकार को आने वाले समय में जवाब देगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुल के हालात दुरुस्त नहीं किए गए तो अकाली दल की स्थानीय टीम अपनी आवाज बुलंद करेगी।

  • पंजाब : गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें वीडियो

    लुधियाना : गांव मोही की एक महिला ने देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में दम तोड़ दिया। मरने वाले डेढ़ महीने की गर्भवती थी।उसके पहले 2 बच्चे है। मृतक महिला की पहचान अमरजीत कौर के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार महिला की शादी करीब 6 साल पहले हुई। मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चला। हालत बिगड़ती देख अस्पताल लेकर गए लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

    जानकारी देते हुए पति सतनाम ने कहा कि पत्नी को काफी कमजोरी महसूस हो रही थी। गांव में ही क्लीनिक चलाने वाले डाक्टर के पास वह चैकअप करवाने गए। डाक्टर ने उनसे कहा कि अमरजीत को काफी कमजोरी है। उन्होंने उसके ग्लूकोज की बोतल लगा दी। बोतल के बाद पत्नी को अधिक दर्द शरीर में होने लगा। उसने जब उस डाक्टर से दर्द अधिक होने का कारण पूछा तो उसने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया।

    उसने अमरजीत के दो टीके लगाए। सतनाम ने कहा कि डाक्टर ने उनसे कहा कि एक टीका ठंडा है और दूसरा दर्द कम करने वाला है। टीका लगने के बाद दर्द अधिक बढ़ गया। हालात बिगड़ते देख उस क्लीनिक के डाक्टर ने अस्पताल ले जाने के लिए कहा लेकिन पत्नी ने दम तोड़ दिया। सतनाम मुताबिक उसके दो बच्चे है, बेटा और बेटी। पत्नी की मौत किन कारणों से हुई है, ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल अक्सर चर्चाओं में रहता है। हाल ही में मरीजों के वार्ड में चूहों के मामलों में सिविल अस्पताल चर्चा में चल रहा है। जहां देर रात भारी संख्या में चूहे मरीजों के ऊपर घूमते है और उनका खाने का सामान खा जाते है। वहीं अब अस्पताल में आग लगने के मामले में फिर चर्चा में आ गया है। दरअअसल, देर रात सिविल अस्तपाल में बड़ा हादसा होने से टल गया। अस्पताल में रात करीब 8 बजे ऑक्सीजन प्लांट के बाहर बने इलेक्ट्रॉनिक पैनल में अचानक से आग लग गई, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।

    आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल के स्टाफ कर्मी व बिजली कर्मी मौके पर आ पुहंचे। जिन्होंने काफी समय तक अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन उनसे आग पर काबू नही पाया गया। तभी अस्पताल में आये फायर सेफ्टी एक्सपर्ट राजेश जोशी ने देख की सभी आग आग चिलाते हुए ऑक्सीजन प्लांट की तरफ जा रहे है। जिन्होंने वहां पुहंच अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाया। जिसके बाद स्टाफ कर्मचारियों ने चेन की सांस ली। हैरानी वाली बात है कि ज़िले के सबसे बड़े अस्पताल में किसी भी कर्मचारी को अग्निशमन यंत्रो को चलाने तक नही आते।

  • कपूरथलाः बोलेरो पिकअप और वरना कार की टक्कर में 2 महिलाओं सहित 3 की मौ+त, 23 यात्री घायल, देखें वीडियो

    कपूरथलाः गोइंदवाल साहिब सड़क पर रविवार की देर शाम थाना फत्तूडिंगा के नजदीक एक महिंद्रा बलेरो पिकअप और वरना कार में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया गया है। घायलों में किरणदीप कौर, कुलवंत कौर, पूजा, सुमनदीप सिंह, अभिजोत, हरचरण सिंह, हरजिंदर कौर, मनप्रीत कौर, हरप्रीत कौर, सीरत, गुरजीत, परनीत, शिवजोत सिंह, हरप्रीत कौर, गीता, सुमित, गुरजोत, अमनप्रीत सिंह शामिल हैं।

    जबकि सिमरनजीत कौर, अर्जन सिंह, सुमनप्रीत, सनप्रीत कौर, गुरप्रीत सिंह, कुलविंदर कौर आदि भी शामिल हैं। घटना में गंभीर रूप से घायल दो बच्चों और दो अन्य मरीजों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अमृतसर रेफर किया गया है। खबर लिखे जाने तक फत्तूडिंगा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही थी और घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा था।  बताया जा रहा है कि महिंद्रा बोलेरो पिकअप (PB-04-V-7132) में सवार लोग तरनतारन जिले के नंगली गांव के रहने वाले हैं और श्री आनंदपुर साहिब से माथा टेकने के बाद गांव लौट रहे थे और रास्ते में फत्तूडिंगा से मुंडी मोड़ पर वर्ना कार (DL-8C-AE-5075) की टक्कर से यह हादसा हो गया।

    सड़क हादसे के दौरान दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अमरीक कौर और गुरमीत कौर शामिल हैं, जबकि कार चालक गुरप्रीत सिंह गोपी वासी सुल्तानपुर लोधी की भी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डा. मरीजों की बड़ी संख्या देखकर सिद्धार्थ बिंद्रा ने अपने साथी डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद डॉ. संदीप सिंह थिंड और डॉ. गुरनाम सिंह भी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों की मदद से घटना में घायल महिलाओं और बच्चों का इलाज शुरू किया गया।

  • आज का राशिफल, 08 अप्रैल 2024

    आज का राशिफल, 08 अप्रैल 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज चैत्र कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और सोमवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज रात 11 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 13 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 12 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा , उसके बाद रेवती नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज सोमवती अमावस्या और पंचक है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 8 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। काम करने के तरीकों में बदलाव करेंगे और व्यवस्थित रहेंगे तो इससे आपके काम जल्दी निपटेंगे। आज आप संतान के करियर की समस्याओं को किसी अनुभवी और जानकार की मदद से सुलझा लेंगे। थोड़ी विपरीत परिस्थितियां भी बनेंगी। आज किसी से विवाद की स्थिति में अपने गुस्से पर काबू रखें।

    वृष राशि 

    आज का दिन आपके लिए ठीकठाक रहने वाला है। कोई भी छोटा-बड़ा फैसला लेते वक्त किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको मुनाफा होगा। आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आपकी मदद कारगर साबित होगी, परिवार में सभी एकदुसरे की भावनाओं को समझेंगे। स्टूडेंट अपना कीमती समय सोशल मीडिया में खराब न करें, अपनी मेहनत जारी रखेंगे तो आपकी सफलता के जल्द ही योग बन रहे है आपकी जरा सी लापरवाही से आपको पछतावा हो सकता है।

    मिथुन राशि

    आज आपको लोगों का पूरापूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आज जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेंगे। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको पैत्रक सम्पति मिलने की संभावना है, जिससे आपके धनसंपत्ति में वृद्धि होगी। खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।

    कर्क राशि

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए काफ़ी लाभदायक रहेगी। आपकी खुशियों में इजाफा होगा। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलने की संभावना है, जिसे पूरा करने पर फायदा होगा। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा,कोई ग्राफिक डिजाइन सीखने का मौका मिलेगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी।

    सिंह राशि 

    आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज प्रैक्टिकल सोच रखेंगे तो आपके संतुलित रवैया से फायदा मिलेगा। आज थोड़ा समय एकांत में या किसी धार्मिक स्थान पर बीताएंगे। आज शाम माता जी से आप भविष्य को लेकर विचारविमर्श करेंगे, आपको माता जी का साथ मिलने से खुशी होगी। आज आपके मन में किसी प्रकार का डर रहेगा लेकिन डरने की बात नहीं है यह आपकी ओवर थिन्किंग के कारण हो सकता है।

    कन्या राशि 

    आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखने से उनकी काम करने की क्षमता बेहतर होगी, आज आपका काम समय से पहले भी पूरा हो सकता है। महिलाएं अपने बिजनेस में ज्यादा एक्टिव रहेंगी, आपको ज्यादा धनलाभ भी होगा। घर में सुखद और अच्छा माहौल रहेगा, शाम का समय बड़े बुजुर्गों के साथ बिताएंगे।

    तुला राशि 

    आज का दिन आपके लिए बहुत सामान्य रहेगा। आज पैसों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे। फिलहाल हर एक बात पर ध्यान देकर स्थिति को सुधारने कोशिश करें। आज पुरानी गलती दोबारा न हो, इस बात का ध्यान रखना आपके लिए आवश्यक होगा। आपका जीवन प्रगति की ओर बढ़ रहा है, नई जिम्मेदारियों के लिए आप खुद को तैयार करेंगे। आज अपनी कार्यक्षमता के अनुसार आपको कुछ बड़े अवसर भी मिल सकते हैं। जिस प्रकार से क्षमता बढ़ेगी, उस प्रकार से बड़े अवसर भी मिलेंगे।

    वृश्चिक राशि 

    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी करीबी व्यक्ति से काम संबंधी नाराजगी दूर होगी। जिन बातों में आपकी ज्यादा रुचि है, उन पर ध्यान देंगे आपको ख़ुशी होगी। आज नए लोगों के साथ जुड़ने से आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। अन्य लोगों ने जिस प्रकार से अपने काम में प्रगति की है, वैसे ही अपने एक्सपीरियंस का इस्तेमाल करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे आपको जल्द ही सफलता मिलेंगी। आज भावनाओं में बहने की बजाय चतुराई से काम लेंगे तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। आज रुके हुए पैसे की वापसी भी हो सकती है। 

    धनु राशि

    आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियाँ लाया है। आपका दिन परिवार  के साथ बीतेगा। आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बनाएंगे। आप दूसरों पर अपना प्रभाव बनाने में सफल होंगे,आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरुरत है। आसपास के कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति ठीकठाक रहेगी। गंभीर बातचीत में आपको सफलता मिलने की संभावना है। रुके हुए कामों की शुरुआत होगी।

    मकर राशि

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आज व्यापार के मामलों में आपके मन में नएनए विचार आयेंगे। नए लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी समस्या का समाधान मिलने से आपको राहत मिलेगी। आपके कामकाज की तारीफ होगी। लवमेट आज डिनर पर जायेंगे, रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

    कुंभ राशि 

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज ऑफिस के सहकर्मी आपके कामों में सहयोग करेंगे, आपका काम जल्दी पूरा हो जाएगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे। आज किसी भी बात पर अपनी प्रतिक्रिया जल्दी न दें, पहले स्थितियों को समझें फिर अपनी राय सोच समझ कर दें इससे लोगों के बीच आपकी अहमियत बढ़ जाएगी।

    मीन राशि

    आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। पारिवारिक कामों को करने में घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। अपने दोस्तों से निजी समस्याओं को शेयर करने से बचना चाहिए। कुछ लोगों के गलत बयान से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ेगी, समय के साथ सब ठीक हो जायेगा। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा।