जालंधरः सुशील रिंकू पर बरसे CM, इस सीट पर टिकी मान की नजरें

जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों में सीएम मान सहित विपक्ष की भी जालंधर सीट पर पैनी नजर है। वहीं आप पार्टी से सुशील रिंकू ने कांग्रेस के किले पर फतह कर यह सीट पार्टी की झोली में डाली थी, लेकिन अब वह आप पार्टी छोड़कर भाजपा में चले गए। ‘आप’ के सांसद सुशील रिंकू के पार्टी छोड़ने पर मान ने कहा कि हमें उनपर ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने पार्टी के साथ गद्दारी की है और गद्दारी करने वाले को जनता चुनाव में जवाब देगी। सुशील रिंकू को आम आदमी पार्टी ने सांसद बनाया और पहचान दिलाई, लेकिन उन्होंने हमारे साथ धोखा किया। उनका कोई व्यक्तिगत जनाधार नहीं है।वहीं इस सीट को लेकर सीएम मान बेहद गंभीर नजर आ रहे है।

दरअसल, पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग सीएम मान ने की और उनके साथ चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की। इस दौरान वह इस सीट पर दोबारा जीत हासिल करने को लेकर गंभीर दिखाई दिए। बैठक के दौरान भगवंत मान ने पार्टी विधायकों नेताओं और पदाधिकारियों से ‘आप’ सरकार के दो सालों के लोग हितैषी कार्यों और फैसलों को लोगों के बताने और उसे जोर शोर से प्रचारित करने को कहा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सिर्फ 2 सालों में इतना काम किया है जितना काम पिछली सरकारों ने पिछले 70 सालों में नहीं किया। इसलिए हमें अपने काम का प्रसार करने की जरूरत है। मान ने कहा कि पहले संगरूर लोकसभा क्षेत्र आम आदमी पार्टी का गढ़ हुआ करता था। अब संगरूर के साथ जालंधर भी जुड़ गया है। अब दोनों सीट हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों पर हमारा विशेष ध्यान है और हमें इसे हर हाल में जीतना है। हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए कि जालंधर सीट को हर हाल में जीता जाए। इसके लिए सामूहिक प्रयास बहुत जरूरी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *