Blog

  • चौधरी राम कुमार ने बढलग पँचायत  में बांटी राशन किटें

    चौधरी राम कुमार ने बढलग पँचायत  में बांटी राशन किटें

    वर्षा से हुए नुकसान का मुआवजा देगी सरकार

    बददी/सचिन बैंसल: मुख्य संसदीय सचिव व दून विधायक चौधरी राम कुमार ने कहा कि भारी वर्षा के कारण प्रभावित हुए व्यक्तियों का पुनर्वास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए वह व्यक्तिगत एवं सरकारी स्तर पर दिन-रात कार्य कर रहे हैं। राम कुमार ने बुधवार को दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बढलग  का दौरा किया और लोगो की समस्याओं को सुना।
    उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के वर्षा से प्रभावित लगभग 500 गरीब परिवारों को राशन किटें वितरित की। उन्होंने सभी को विश्वास दिलाया कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ है और प्रभावितों को समय पर राहत पहुंचाने के लिए वह व्यक्तिगत स्तर पर भी कार्य कर रहे हैं।
    मुख्य संसदीय सचिव समाणु, खैरी, ब्याली, बढलग, च्यावणी भट्टान, च्यावणी मेहलवाल, दुर्गापुर, थाड़, मनेशी, जेपला, आंजी, डोटा काटल, काल मैहता तथा काल मंजली गांव में भारी वर्षा से हुए नुकसान के प्रभावितों से मिले और उन्हें यथा सम्भव सहायता का आश्वासन दिया।  राम कुमार ने कहा कि इस वर्ष हुई भारी वर्षा से न केवल जन-जीवन प्रभावित हुआ है अपितु सभी ज़िलों में अत्याधिक नुकसान भी हुआ है। उन्होंने कहा कि आपदाओं से बचाव के लिए सरकार के साथ-साथ व्यक्तिगत प्रयास किए जाने आवश्यक हंै। उन्होंने कहा कि यह प्रयास किया जाएगा कि दून विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव में लोगों को आपदा प्रबंधन एवं नुकसान को कम करने के लिए प्रशिक्षित किया जाए।उन्होंने इससे पूर्व बद्दी शहर में भारी वर्षा से हुए नुकसान का पुनः जायज़ा लिया। उन्होंने कहा कि इस कारण अवरूद्ध मार्गों को बहाल करने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे है ताकि लोगों की आवाजाही सुगम बनी रहे। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश भी दिए।
    उन्होंने ने इस अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों की सफाई व्यवस्था भी जांची। उन्होंने कहा कि शहर को साफ रखने में स्थानीय नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने लोगों को गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने नगर परिषद बद्दी को निर्देश दिए कि नगर परिषद क्षेत्र में अवरूद्ध नालियों को शीघ्र खोलें और सफाई व्यवस्था सुचारू बनाएं ताकि क्षेत्र में जल-जनित रोग न फैल सकें।   इस अवसर पर ग्राम पंचायत बढलग के प्रधान सतीश कुमार, वार्ड पंच समाणू सोनिका शर्मा, वार्ड पंच बढलग रचना ठाकुर, वार्ड पंच च्यावणी भट्टान चेत राम, वार्ड पंच बटोटा भूपेन्द्र कुमार, रक्षा देवी, पूर्व प्रधान सुमन देवी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
  • पंजाब: उधम सिंह नगर में मां बेटे की हत्या

    पंजाब: उधम सिंह नगर में मां बेटे की हत्या

    पटियाला: उधम सिंह नगर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां आज घर के बाथरूम में मां-बेटे की खून से लथपथ शव पड़े हुए मिलें। दोनों के शरीर पर कई घाव थे। मृतकों की पहचान जसवीर कौर (50) और उसका बेटे हरविंदर सिंह उर्फ जग्गू  (27)  के रूप में हुई है। हत्या कैसे हुई इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता। घर अंदर से बंद था और कूलर चल रहा था। मृतका जसवीर कौर की देवरानी सतिंदर कौर ने कहा कि जब जसवीर कौर का पति गुरमुख सिंह, जो ई-रिक्शा चलाता है और एक सेवानिवृत्त कर्मचारी है, घर आया, तो उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसलिए उसने आसपास के पड़ोसियों से पूछा, शायद चाबी देने के बाद दोनों मां-बेटे कहीं चले गए होंगे। लेकिन जब उन्हें कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने सबल से घर का दरवाजा तोड़ दिया। जब अंदर जाकर देखा तो बाथरूम के पास दोनों मां-बेटे का शव पड़ा मिला। 

    दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और गुरमुख सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही एस.पी सिटी सरफराज आलम, डी.एस.पी. सिटी-2 जसविंदर सिंह टिवाणा, सी.आई.ए. स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर शमिंदर सिंह और त्रिपड़ी थाने के एसएचओ प्रदीप सिंह बाजवा मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को मौके पर बुलाया और शवों को कब्जे में लेकर सरकारी राजिंदरा अस्पताल के शवगृह में भेज दिया। गुरमुख सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं और वर्तमान में ई-रिक्शा चला रहे थे। उनका एक बेटा अविवाहित है और एक बेटी शादीशुदा है। पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई है।

  • चिट्टे सहित दो काबू

    चिट्टे सहित दो काबू

    ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस थाना बंगाणा के मुलाजमों ने 2.65 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को काबू कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मादक  पदार्थ तथा यातायात चैंकिग के लिए पुलिस ने गांव नलवाड़ी में नाकाबंदी कर रखी थी तो गुप्त सूचना के आधार पर एक मोटर साईकल की तलाशी लेने पर 2.65 ग्राम हैरोईन/चिटटा बरामद किया गया। आरोपित युवकों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया।
    आरोपित युवकों की पहचान अमित कुमार पुत्र नरिन्द्र कुमार निवासी हरितलयांगर डा0 डंगार, जिला बिलासपुर व कमल पुत्र बलविन्द्र सिंह निवासी हरितलयांगर डा0 डंगार, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
    इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना बंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • ननाबी में दी गई कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि     

    ननाबी में दी गई कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि     

    बंगाणा/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के अधीन ननाबी में स्थापित शहीद  बृजेश कुमार प्रवेश द्वार में कारगिल युद्ध के शहीदों को उपमंडल अधिकारी बंगाणा मनोज कुमार ब बीडीओ बंगाणा ने श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इसके उपरांत उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों सहित उपस्थित लोगों द्वारा शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। आयोजन के संबंध में संक्षिप्त जानकारी देते हुए शहीद बृजेश शर्मा के चाचा रिटायर कैपटन श्री गुरदास शर्मा ने बताया कि वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों की स्मृति व सम्मान में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
    इस युद्ध में देश के 527 सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए जिनमें हिमाचल प्रदेश के 52 सैनिक शामिल थे तथा इनमें 2 सैनिक ऊना जिला से संबंधित थे। इस अवसर पर बीडीओ बंगाणा सुरिंदर जेतली, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राम आसरा, कांग्रेस ब्लॉक महा सचिव परवीन शर्मा, अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक कुटलेहर सूबेदार केबल कृष्ण, कांग्रेस कार्यकर्ता व सामाजिक कार्यकर्ता देशराज मोदगिल, अनेक पूर्व सैनिक ब गणमान्य व्यक्ति भी इस मौके पर उपस्थित है।
  • दुलैहड में कारगिल विजय दिवस पर शहीद सम्मान समारोह में शहीदों के परिवारों को किया सम्मानित 

    दुलैहड में कारगिल विजय दिवस पर शहीद सम्मान समारोह में शहीदों के परिवारों को किया सम्मानित 

    शहीद संजीव भारद्वाज मैमोरियल पार्क दुलैहड़ में प्रैस क्लब हरोली व नेहरू युवा केन्द्र द्बारा चौथे समारोह का आयोजन किया 

    ऊना/ सुशील पंडित:  कारगिल विजय दिवस पर शहीद संजीव भारद्वाज मैमोरियल पार्क दुलैहड़ में शहीदों के सम्मान में उनके परिवारों को प्रैस क्लब हरोली व नेहरू युवा केन्द्र दुलैहड के संयुक्त तत्वावधान में सम्मानित  किया गया। इस कार्यक्रम उप तहसीलदार राजन शर्मा ने विशेष तौर पर शिरकत की । इस दौरान बीडीसी रमा रानी, शहीद संजीव भारद्वाज के पिता परषोतम लाल भारद्वाज व नेहरू युवा केन्द्र दुलैहड के अध्यक्ष नितिश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। शहीद संजीव भारद्वाज की प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर वंदेमातरम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
    नायब तहसीलदार दुलैहड राजन शर्मा हरोली क्षेत्र के कारगिल युद्ध में शहीद हुए मनोहर लाल सहित 6 शहीदों के परिवारों को समरिति चिन्ह देकर सम्मानित किया और अभिभावकों को प्रणाम करते हुए कहा कि धन्य हैं वो माता पिता जिनके लाडले कम उम्र में ही देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं।उन्होंने कहा जैसे हमारे सैनिक बार्डर पर पहरा देकर अपनी जान की परवाह ना करते हुए देश की रक्षा करते हैं वैसे ही हमे नशा माफियाओं व अन्य माफियाओं की सटीक जानकारी पुलिस को देकर देश की रक्षा करनी होगी तभी हमारा देश अंदर से भी मजबूत होगा। पी सी क्लब हरोली के पदाधिकारी गणपति गौतम ने बताया कि कुठारवीत निवासी शहीद मनोहर लाल 27 साल पुत्र ओमप्रकाश कारगिल की लड़ाई में शहीद हुए थे। उनके नाम पर सरकारी स्कूल का नाम भी रखा गया है। मनोहर लाल 13 जैक बटालियन में शामिल थे । 07 जुलाई 1999 को कारगिल पर विजय प्राप्त करने के दौरान युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए थे। मेहर सिंह पुत्र हरमेश सिंह पिता नायब सूबेदार रत्न सिंह गांव बिदडोवाल ड्यूटी के दौरान अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से वीरगति को प्राप्त हुए ।
    रमेश बीटन पुत्र पूर्ण चंद बीटन  सन 2001 में जम्मू तवी रेलवे स्टेशन के पास आंतकी हमले में गोलियां लगने से वीरगति को प्राप्त हुए थे ।कुलविंदर बीटन 21 पुत्र लक्ष्मण दास गांव बीटन, सन 2000मे श्रीनगर के पुंछ में आंतकी हमले में गोली लगने से वीरगति को प्राप्त हुए थे ।सन 2002 मे शहीद संजीव रत्न भारद्वाज दुलैहड, श्रीनगर में आतंकी मुठभेड़ में गोली लगने से वीरगति को प्राप्त हुए।गांव दुलैहड में इनके नाम पर पार्क और स्मारक दोनों बने हैं। शहीद ब्रजेश सन 2018 में आंतकी हमले में गोली लगने से वीरगति को प्राप्त हुए थे। कुलविंदर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, गांव धुगगेड्युटी के दौरान मध्यप्रदेश के मऊ में दुर्घटना होने पर मौत पर शहीद हुए। गांव धुग्गे के कुलविंदर सिंह श्रीनगर में ड्यूटी के दौरादुलैहड में कारगिल विजय दिवस पर शहीद सम्मान समारोह में शहीदों के परिवारों को किया सम्मानित। इस दौरान पंचायत प्रधान दुलैहड़ नंदकिशोर, उपप्रधान पवन राणा, पूर्व उपप्रधान मनीश कुमार,बोद्धी व प्रैस क्लब हरोली के पत्रकार राजीव राठौर, दिनेश गौतम, विजय राणा, गणपति गौतम,राजीव राणा, नवीन महेश, नरेश सिंघा व सलिंदर चौपडा मौजूद रहे ।
  • वन विभाग ने चताड़ा गांव में किया पौधारोपण

    वन विभाग ने चताड़ा गांव में किया पौधारोपण

    ऊना/सुशील पंडित: वन विभाग द्वारा पौधारोपण अभियान के तहत गांव चताड़ा में शामलात भूमि पर पौधारोपण किया गया। इस अभियान में ऊना वन मंडल के सभी लिपिक वर्गीय कर्मचारियों, रेंज स्टाफ तथा संतोषगढ़ ब्लॉक के तहत आने वाली वन उधोग इकाईयों जैसे कि आरा मशीन संचालक, फर्नीचर शाप संचालक ,टिम्बर डिपो संचालकों ने भाग लिया। डीएफओ सुशील राणा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य वन उद्योग इकाईयों के संचालकों में वनों के प्रति जागरूकता लाना है।
    इस अभियान में सभी वन उद्योग ईकाइयों संचालकों को भविष्य में भी इस प्रकार से पौधारोपण में भाग लेने व उन्हें सफल बनाने हेतु गोद लेने के लिए भी प्रेरित किया। यह पौधारोपण अपने आप में एक अनुठी पहल है क्योंकि इस पौधारोपण में सरकार से प्राप्त किसी भी प्रकार के बजट का इस्तेमाल नहीं किया गया। यह पूर्णतः जन सहयोग पर आधारित है। इस कार्यक्रम में रेंज अधिकारी ऊना राहुल ठाकुर, अधीक्षक ऊना वन मंडल सोमनाथ सैनी, वन खंड अधिकारी राजेश कुमार, वन खंड अधिकारी कुंगड़त संदीप राणा, डिप्टी रेंजर ऊना डिवीजन चरणजीत सिंह, डिप्टी रेंजर संजीव कुमार एवं वन खंड अधिकारी संतोषगढ़ शशि बाला एवं समस्त वन रक्षक लिपिक स्टाफ तथा समस्त वन आधारित उद्योग संचालक मौजूद रहे।
  • भगवान शिव पर अश्लील टिप्पणी करने वाला डॉक्टर नदीम अख्तर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में 

    भगवान शिव पर अश्लील टिप्पणी करने वाला डॉक्टर नदीम अख्तर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में 

    ऊना/सुशील पंडित: जिले के मैहतपुर कस्बे में अस्पताल चलाने वाले आई स्पेशलिस्ट डॉ. नदीम अख्तर को जिला अदालत ने जेल भेज दिया है। डॉ. अख्तर ने अपनी फेसबुक आईडी से भगवान शिव पर अत्यंत अश्लील टिप्पणी की थी। डॉक्टर के उस कमेंट का पता चलने के बाद पूरे हिमाचल के हिंदुओं में भारी आक्रोश देखने को मिला था। डॉक्टर के अस्पताल के बाहर धरने प्रदर्शन हुए। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया लेकिन डॉ. नदीम हाईकोर्ट जमानत के लिए चला गया। 25 जुलाई मंगलवार को उसकी जमानत याचिका रद्द होने के बाद ऊना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी डॉ. नदीम अख्तर को जिला अदालत में पेश किया। जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया है कि अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
    डॉक्टर को जेल भेजे जाने की खबर मिलने के बाद जिला ऊना के हिंदू एकता मंच व  कार्यकर्ता ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि आरोपी डॉक्टर ने सारी सीमाएं लांघते हुए हमारे अराध्य शिव पर अभद्र टिप्पणियां की थीं। हम जेल भेजने वाले उन न्यायाधीशों का भी धन्यवाद करते हैं जिन्होंने हिंदुओं की भावनाओं को समझते हुए यह फैसला सुनाया है।
  • पंजाब : कारगिल युद्ध में शहीद हुए जिओंन सिंह को नम आँखों से किया याद, देखें वीडियो

    पंजाब : कारगिल युद्ध में शहीद हुए जिओंन सिंह को नम आँखों से किया याद, देखें वीडियो

    मोगाः आज पुरे देश में कारगिल में शहीद हुए उन सेनिको को याद किया जा रहा है जिन्होने अपने देश की रक्षा के लिए अपने आप को कुर्बान कर दिया और वतन को आंच नहीं आने दी। उन्ही शहीदों में एक नाम है जिला मोगा के कसबा धर्मकोट के गाव माहिवाल के जिओन सिंह का जिसके घर में आज भी परिवार वाले उसको नम आँखों से याद करते है।

    परिवार वालो के मुताबिक भले आज वो हमारे बीच नहीं है। लेकिन सरकार ने उनको जिन्दा रखा है। क्योंकि उनके नाम से स्कूल, सड़के और उनका आदम कद का बुत भी लगया है, जिसको देख कर नहीं लगता की वह इस दुनिया में नहीं है। वही उनको भगवंत मान सरकार ने उनको सन्मानित करने के लिए भी बुलाया है। वही बेटे ने कहा की भले मेने उनको अच्छी तरह नहीं देखा पर भी वह मेरे हमेशा अंग संग रहते है।

  • पंजाब : पुलिस ने 16 FIR  दर्ज कर 18 तस्करों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब : पुलिस ने 16 FIR दर्ज कर 18 तस्करों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः मोगा में आज caso आपरेशन के दौरान मोगा पुलिस को भारी सफलता मिली हैं। मोगा पुलिस ने अलग-अलग जगह पर तलाशी के दौरान थानों में 16 मामले दर्ज कर 18 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास हेरोइन, शराब, नशीली गोलियां, 6o किलो चुरापोस्त बरामद किया है। करीब 40 ग्राम हेरोइन, 13000 रुपए ड्रग मनी के इलावा एक ब्लैरो गाड़ी भी बरामद की है। यह जानकारी मोगा के एस.एस.पी. मोगा जे एलनचेलियन ने मीडिया को दी।

  • पंजाब: नगर निगम में लगेंगे जनता दरबार, मोके पर होगा समस्याओं का हल, देखें वीडियो

    पंजाब: नगर निगम में लगेंगे जनता दरबार, मोके पर होगा समस्याओं का हल, देखें वीडियो

    मोगाः मोगा के सभी बड़े मुद्दे और बड़ी समस्याओ का हल अब जल्दी होगा। जिसको लेकर मोगा की एम् एल ए अमनदीप कौर अरोड़ा की और से पूरी तरह कमर कस ली है। वही आज उन्होंने मोगा शहर की करीब 20 एन.जी.ओ और नगर निगम के पार्षदों के साथ एक एहम मीटिंग की। जिसमे एन.जी.ओ. दुवारा चलाये जा रहे जनता सहयोग हेतु कामो के बारे में चर्चा की गई। एम्. एल. ए. अमनदीप कौर अरोरा की और से नगर निगम द्वारा शेहर में करवाए जा रहे है।

    विकास के कामो के बारे में भी एन.जी.ओ. के साथ चर्चा की वही सबी एन.जी.ओ. के मेम्बरों और पार्षदों ने पूर्ण सहयोग देने की बात की। मोगा को अब पंजाब का सब से सुंदर शहर बनाया जायेगा। इसके लिए सभी एन.जी.ओ. ने अपने सुझव भी दिए। मोगा वासियों को आ रही मुश्किलों का हल करने के लिए नगर निगम में जनता दरबार लगाये जायेगे। जहा मोके पर ही जनता की समस्याओ का हल किया जायेगा। वही मोगा को नशा मुक्त करने के लिए एन.जी.ओ. और मोगा वासियों के सहयोग से एक बड़ी नशा मुक्त मुहीम भी शुरू की जा रही है। ताकि मोगा का नाम पंजाब में नशा मुक्त शहर के नाम से आये।