Blog

  • पंजाब: भीषण सड़क हादसों में 5 की मौत, एक की हालत गंभीर

    पंजाब: भीषण सड़क हादसों में 5 की मौत, एक की हालत गंभीर

    श्री मुक्तसर साहिब: लंबी व मलोट में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, लंबी के पंजावा रोड पर रविवार की रात करीब नौ बजे बाजार से सामान लेकर एक बाइक पर लौट रहे तीन मजदूरों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    पहले हादसे में तीनों मजदूर गांव पंजावा में स्थित सेल टेक्सटाइल लिमिटेड धागा फैक्ट्री में काम करते थे। मृतकों की पहचान महेश (25) पुत्र मोती लाल निवासी अहमद नगर जिला बाराबांकी (उत्तर प्रदेश) विनय कुमार (23) पुत्र राम सागर निवासी मुनीमपुर जिला बाराबांकी (उत्तर प्रदेश) व अजय (24) पुत्र राम कृष्ण निवासी गांव सिलदाही पटना (बिहार) के रूप में हुई है। मृतक एक साथ काम करने के साथ एक साथ ही रहते थे। रात को घरेलू सामान लेकर आ रहे थे।

    दूसरे हादसे में मलोट-बठिंडा मार्ग पर घूम रहे बेसहारा पशु से बचाव करते हुए महिंद्र पिकअप ढाबे पर खड़े कैंटर से टकरा गई। हादसे में महिंदरा पिकअप चालक रणजीत सिंह पुत्र जगरूप सिंह व उसके साथी प्रेम सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी मराड़ कलां की मौत हो गई। मृतकों के शवों को मलोट के सिविल अस्पताल में पोस्टरमार्टम के लिए पहुंचाया गया है। जबकि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। दोनों मृतक अपने गांव को लौट रहे थे।

    तीसरा हादसा लंबी के पास चन्नू रोड पर हुआ। इस हादसे में मोटरसाइकिल के आगे पशु आ जाने से बूटा सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी चन्नू घायल हो गया। जिसे मलोट के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते उसे एम्ज बठिंडा रेफर कर दिया गया है। थाना लंबी के प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि मृतकों के शव मलोट के सिविल अस्पताल में रखे गए हैं। अभी मृतकों के परिजन उनके पास नहीं पहुंचे हैं। उनके बयान देने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। फिलहाल हादसे को लेकर वह जांच कर रहे हैं।

  • पंजाबः कैमरे हुए बंद चोरों के हौसले बुलंद, देखें वीडियो

    पंजाबः कैमरे हुए बंद चोरों के हौसले बुलंद, देखें वीडियो

    मोगाः मामला मोगा शहर में नगर निगम द्वारा करोड़ों का बजट पास कर पूरे शहर भर में लगवाए कैमरे। मगर 7 ही कैमरे चालू है, 20 कैमरे बंद पड़े हैं। शहर भर में लूटपाट की घटनाएं आम ही देखने को मिल रही है। दूसरी तरफ समाजसेवी सोनू अरोड़ा ने बताया के दो करोड खर्च कर नगर निगम द्वारा सीसीटी कैमरे लगवाए है। मगर उनमें से 7 ही कैमरे चल रहे है बाकी के केमरों की कुछ नही पता। जनता का पैसा पूरी तरह से खराब जा रहा है।

    दुसरी तरफ जब मौजूदा कार्यकारी मेयर प्रवीण शर्मा से बात की तो उन्होंने कहा कि मेरे ध्यान में नहीं है मगर अब आपने ध्यान करा दिया है। तो काम जल्द हो जाएगा मगर यह सोचने वाली बात यह है कि जिस समय कैमरों का टेंडर हुआ था। उस समय कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रवीण शर्मा सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर कार्यरत थे। दूसरी ओर नगर निगम के कमिश्नर पूनम सिंह से बात की तो उन्होंने जल्द ही कैमरा चालू कराने का भरोसा दिया।

  • जालंधरः इस मामले में सदन के बाहर धरने पर बैठे सांसद सुशील रिंकू

    जालंधरः इस मामले में सदन के बाहर धरने पर बैठे सांसद सुशील रिंकू

    जालंधर, ENS: लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू सोमवार को सांसद परिसर के बाहर मणिपुर हिंसा के विरोध में विपक्षी दलों के सांसदों के धरने में शामिल हुए और इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप की मांग रखी। उन्होंने कहा कि इस हिंसा में डेढ़ सौ से ज्यादा लोग शिकार हो चुके हैं लेकिन पूरे मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने चुप्पी साध रखी है। सांसद ने आगे कहा कि पहली बार हुआ है कि देश के इतने बड़े मुद्दे पर प्रधानमंत्री से जवाब मांगने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है और उन पर संसद की कार्यवाही को रोकने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

    सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि प्रधानमंत्री को संसद में आकर इस मुद्दे पर खुलकर जवाब देना चाहिए, साथ ही यह बताया कि मणिपुर हिंसा के दोषियों के खिलाफ सरकार की तरफ से से क्या कार्रवाई की गई है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाये जा रहे हैं। उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री की तरफ से संसद में जवाब देने की मांग करने वाले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा मेंबर संजय सिंह को मानसून सत्र से निष्कासित करने की कार्रवाई की भी निंदा की, साथ ही कहा कि संसद में जवाब की मांग रखने वाले सांसदों पर कार्रवाई की बजाय केंद्र सरकार को सभी सांसदों के समक्ष इस मुद्दे पर जानकारी संसद में रखनी चाहिए।

    लोकसभा मेंबर सुशील रिंकू ने आगे कहा कि इससे पहले भी कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जब लाल बहादुर शास्त्री, मनमोहन सिंह समेत कई तत्कालीन प्रधानमंत्रियों ने अपने पद की गरिमा बहाल रखते हुए इस्तीफे की पेशकश कर दी थी लेकिन मौजूदा प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर जवाब देने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह बड़ी शर्म की बात है कि इतने बड़े मुद्दे पर सरकार बोलने को तैयार नहीं।  

  • चाची को भतीजे से हुआ प्यार, चाचा ने रंगे हाथों पकड़ कर पंचायत में किया ऐसा काम

    चाची को भतीजे से हुआ प्यार, चाचा ने रंगे हाथों पकड़ कर पंचायत में किया ऐसा काम

    जमुईः बिहार के जमुई में 40 साल की चाची को अपने से आधी उम्र के भतीजे 20 साल से प्यार हो गया। दोनों के बीच करीब तीन साल से अवैध संबंध चल रहा था। गांव में ही दोनों को एक साथ आपत्तिजनक हालत में घर वालों ने पकड़ लिया। और पंचायत भी बुलाई। पंचायत में दोनों एक साथ रहने को राजी हो गए। दोनों की शादी करा दी गई। प्रेमी से अपनी पत्नी की मांग में सिंदूर भरवाया और दोनों को एक साथ भेज दिया। मामला टाउन थाना क्षेत्र के लखापुर गांव का बताया जा रहा है।

    चाची अपने प्रेमी भतीजे से चोरी-छिपे 3 सालों से कभी जमुई, कभी लखीसराय, दूसरे जिले में जा-जाकर भी मिलती थी। पति को इस बात का शक था कि पत्नी का कहीं अवैध संबंध हैं, लेकिन उसे कभी रंगे हाथ पकड़ा नहीं था। दोनों के घर एक ही गांव में आसपास ही थे। इधर, शनिवार की रात महिला अपने प्रेमी पंकज से मिलने पहुंची थी। पति को भनक लगी तो स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एक साथ पकड़ लिया। मामले को लेकर पंचायती हुई जिसमें पंकज पासवान और रूबी देवी ने एक दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई।

    पंचायत के लोगों के बीच इंद्रदेव पासवान ने खुद खड़े होकर लखापुर गांव के काली मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ अपनी पत्नी रूबी देवी की शादी भतीजे से करवा दी। वहीं, शादी कराने का वीडियो स्थानीय लोगों ने बना लिया। शादी के बाद स्थानीय लोगों ने टाउन थाना की पुलिस को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी और दोनों प्रेमी जोड़े को गांव से ले जाने की अपील की। वहीं, दूसरी ओर चाची और भतीजे की शादी होने से कुछ लोगों में आक्रोश भी दिखा। टाउन थाना अध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि जानकारी मिली है। मामले की जांच अभी जारही है।

  • सोना- चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर

    सोना- चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर

    नई दिल्लीः गोल्ड की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। आज भी सोना सस्ता हो गया है। इसके साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। ग्लोबल मार्केट की बात करें तो सोना सस्ता हो गया है, जिसका असर घरेलू बाजार में साफ देखने को मिल रहा है। आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 60,000 के करीब बंद हुआ है।

    दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 100 रुपए फिसलकर 60,350 रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल पर आ गया है। वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अलावा चांदी भी 200 रुपए के नुकसान से 77,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

    जानकारी के अनुसार दिल्ली में सोने के भाव में नरमी आई है। यह 100 रुपए के नुकसान से 60,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। उतार-चढ़ाव के बीच सोने का कारोबार हल्का रहा। निवेशक बुधवार को जारी होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले सतर्क रुख अपना रहे हैं।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नुकसान के साथ 1,963 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी भी गिरावट के साथ 24.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

    आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा।

  • जालंधरः मंदबुद्धि व्यक्ति से परेशान हुए इलाका निवासी, देखें Live

    जालंधरः मंदबुद्धि व्यक्ति से परेशान हुए इलाका निवासी, देखें Live

    जालंधर, ENS: मंदबुद्धि व्यक्ति से गोबिंदगढ़ के इलाका निवासी परेशान हो गए है। लोगों का कहना है कि मंदबुद्धि व्यक्ति घरों के दरवाजे खुले देखकर उनके घरों में घुस रहा है। जिसके कारण लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। इलाका निवासियों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है। मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासियों ने कहा कि उक्त व्यक्ति उनके घरों में घुस रहा है। तो कभी वह घरों की घंटी बजा रहा है। बीते दिन भी उक्त व्यक्ति उनके इलाके में घुस गया था।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इस दौरान पुलिस ने एंबुलेंस को बुला लिया है। इस दौरान लोगों ने उक्त व्यक्ति से जब पूछताछ करनी चाही तो वह कुछ भी नहीं बता रहा है। जबकि पुलिस ने पूछताछ करनी चाही तो उसने अपना नाम रवि बताया और कहा कि वह अपनी चाची के पास आया है। उसकी चाची यहीं पर रहती है। हालांकि उसे अपनी चाची का नाम भी नहीं पता है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में उसकी कोई चाची नहीं रहती। उक्त व्यक्ति के चोटें लगी हुई है। वहीं मीडिया के सामने भी व्यक्ति लोगों के घरों की घंटी बजाने लग गया।

  • 26 जुलाई को एमसी पार्क में मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवय – एडीसी

    26 जुलाई को एमसी पार्क में मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवय – एडीसी

    ऊना/सुशील पंडित: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे कारगिल विजय दिवस एमसी पार्क ऊना में मनाया जा रहा है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने इस संबंध में आयोजित हुई बैठक में दी। उन्होंने बताया कि कारगिल विजय दिवस की 24वीं जंयती के अवसर पर इस कार्यक्रम में जिलाभर के अनेक भूतपूर्व सैनिक भी हिस्सा लेंगे। महेंद्र पाल गुर्जर ने जानकारी दी कि इस बार ऊना जिला के सभी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों मंे भी कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई जाएगी।
    इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण के उप निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने बताया कि कारगिल विजय दिवस उन वीर सपूतों के सम्मान में मनाया जाता है जिन्होंने वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध में राष्ट्र के प्रति निःस्वार्थ सेवा और सीमा की सुरक्षा करने में अतुलनीय योगदान दिया है।  बैठक में एएसपी संजीव भाटिया, सहायक आयुक्त वरिंदर सिंह, कम्पनी कमांडर धीरज शर्मा, ईओ एमसी संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
  • ऊना-होशियारपुर सड़क बहाल, घालुवाल पुल  क्षतिग्रस्त होने से थी बंद 

    ऊना-होशियारपुर सड़क बहाल, घालुवाल पुल  क्षतिग्रस्त होने से थी बंद 

    ऊना/सुशील पंडित: 10 जुलाई को भारी बारिश के बाद सोमभद्रा नदी में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए ऊना- होशियारपुर रोड को सोमवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने रिपेयर करने के बाद पुनः चालू कर दिया है। करीब 15 दिनों से चले मरम्मत कार्य के बाद फिलहाल रोड वाया झलेड़ा से पूरी तरह से शुरू कर दिया गया है। 
    इस दौरान वाहनों की आवाजाही रामपुर पुल से हो रही थी।
    जबकि पुराना होशियारपुर रोड अभी भी मरम्मत कार्य के चलते कई दिन तक बंद रहने की संभावना है। वहीं नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा घालुवाल पुल का मरम्मत कार्य रिकॉर्ड समय में पूरा करते हुए लोगों को सुविधा प्रदान की गई है, जिसका निश्चित रूप से लोगों को लाभ मिल रहा है।क्योंकि पुल का एप्रोच रोड टूटने के कारण करीब 15 दिन तक इस रोड से यातायात बंद रहा है। लेकिन अब इसे पूरी तरह यातायात के लिए खोल दिया गया है, हालांकि पुल के पास पुराना होशियारपुर रोड पर चल रहा मरम्मत कार्य अभी कुछ दिन और चलेगा ,जिसके चलते पुरानी होशियारपुर रोड यातायात के लिए अभी बंद रहेगी।
  • नशा मुक्त पंचायत बनाने में योगदान दें आंगनबाड़ी वर्कर – एसडीएम

    नशा मुक्त पंचायत बनाने में योगदान दें आंगनबाड़ी वर्कर – एसडीएम

    गर्भवती और प्रवासी बच्चों की नशे से बचाव पर करें काउंसलिंग

    ऊना/सुशील पंडित: एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नशा मुक्त ऊना अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी होगी तथा गर्भवती और प्रवासी कामगारों के बच्चों को नशे से बचाव के लिए आगे आना होगा। यह बात एसडीएम विश्वमोहन देव चौहान ने नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बचत भवन ऊना में आयोजित कार्यशाला के दौरान कही। कार्यशाला में ऊना ब्लॉक की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
    कार्यशाला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नशा मुक्त ऊना अभियान पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। एसडीएम ऊना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान समाज के वर्तमान और भविष्य को सुरक्षित रखने की कवायद है। उन्होंने कहा समाज को नशा मुक्त करने की शुरुआत घर, वार्ड और पंचायत से करनी होगी। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं जमीनी स्तर पर कार्य करती हैं। हर-घर की महिला के साथ उनका सीधा संवाद होता है। इसलिए नशे से बचाव और नियंत्रण की दिशा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं। 
    एसडीएम विश्वमोहन देव चौहान ने कहा कि नशा एक आपदा की तरह ही है। इससे निपटने के लिए हर पंचायत में पंचायत टास्क फोर्स बनाई जा रही है। सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इस टास्क फोर्स की सदस्य रहेंगी। उन्होंने कहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने संबंधित क्षेत्र में बच्चों के साथ-साथ उन महिलाओं की भी काउंसलिंग करें जो गर्भवती हैं और नशा करती हैं। उन्होने कहा कि अगर गर्भवती महिला नशा करती हैं तो उसका असर उसके होने वाले बच्चे पर भी पड़ता है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नशे के क्षेत्र मे दी जाने वाली सेवाओं को हर महीने अपनी एमपीआर रिर्पाेट में शामिल करेंगी। जिससे पता चले कि कितने लोगों की काउंसलिंग की गई है। 
  • बड़ी खबरः DGP को मिली धमकी

    बड़ी खबरः DGP को मिली धमकी

    असमः यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम-इंडिपेंडेंट (उल्फा-आई) के नाम पर रंगदारी मांगने के आरोप में एक व्यक्ति को गोली मारने और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किए जाने के कुछ घंटों बाद, प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन ने असम के डीजीपी जीपी सिंह को ‘फर्जी’ मुठभेड़ बंद करने या राज्य छोड़ने की धमकी दी। पुलिस ने हेम चुटिया को उल्फा-आई के नाम पर जबरन वसूली करने के आरोप में डिब्रूगढ़ जिले के मोरन के खोवांग इलाके से गिरफ्तार किया।

    हालांकि, पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद उसने हिरासत से भागने की कोशिश की और इसी दौरान पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। डीजीपी ने ट्विटर पर लिखा, “हाल के दिनों में ऊपरी असम में कुछ व्यापारिक व्यक्तियों द्वारा प्रतिबंधित संगठन उल्फा (असली या नकली की परवाह किए बिना) के नाम पर जबरन वसूली की मांग की गई है। पुलिस ने कुछ लोगों को ऐसे ही पैसे वसूलते हुए पकड़ा है। उनमें से एक आज पुलिस कर्मियों पर हमला करके भागने की कोशिश के दौरान गोलीबारी में घायल हो गया।”

    उन्होंने आगे लिखा कि उल्फा-आई के नाम पर धन का संग्रह (असली या नकली की परवाह किए बिना) यूएपीए की प्रासंगिक धाराओं के प्रावधान को आकर्षित करता है क्योंकि उल्फा-आई एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन है। ये प्रावधान धन के संग्रह, आतंकवाद की आय का उपयोग आदि के लिए हैं, और गैरकानूनी गुट के लिए धन के संग्रह में शामिल व्यक्तियों की संपत्ति जब्त हो सकती है। सिंह ने कहा, “जिला पुलिस और सुरक्षा बलों को जबरन वसूली की मांग करने और/या ऐसे मांगे गए धन के संग्रह में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। असम पुलिस राज्य के आर्थिक विकास को ऐसे व्यक्तियों द्वारा बंधक नहीं बनने देगी और कानून के दायरे में कठोरतम कार्रवाई करेगी।

    डिब्रूगढ़ जिले की एक अन्य महिला पर उल्फा-आई के नाम पर जबरन वसूली की मांग करने का आरोप लगाया गया था और उसे भी रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। जवाब में, उल्फा-आई ने एक बयान में कहा, “हमें पता चला है कि डिब्रूगढ़ पुलिस ने रविवार को तिनसुकिया के लाइपुली से पुष्पांजलि गोगोई नाम की एक महिला को तीन लाख रुपये के साथ पकड़ा था, उस पर उल्फा-आई के नाम पर धन उगाही का संदेह था। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि महिला का उल्फा-आई से कोई संबंध नहीं है, इसलिए कृपया उल्फा-आई के नाम पर निवासियों को परेशान करना बंद करें।