दुर्गः कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने 29 जुलाई को मोहर्रम के अवसर पर जिले में शराब की दुकानों के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है। जानकारी के अनुसार 29 जुलाई को जिले में संचालित सभी प्रकार की शराब दुकानें और लाइसेंस अर्थात सीए.-2, कम्पोजिट, एफएल-1, कम्पोजिट), होटल, बार), असैनिक विनोद गृह, व्यवसायिक क्लब, सैनिक कैंटीन और भंडारण गृह भिलाई पूर्णतः बंद रहेंगे। संबंधित आबकारी उपनिरीक्षक और प्रभारी अधिकारियों को उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा गया है।
Blog
-

पंजाबः NRI काॅलोनी के पास स्कूल स्टूडेंट्स में चली ताबड़तोड़ गोलियां
नवांशहर: बेगमपुर-सलोह रोड मार्ग पर नाबालिग स्कूल विद्यार्थियों द्वारा रिवाल्वर से करीब आधा दर्जन फायर करने तथा अपने ही एक अन्य स्कूल साथी की बेरहमी से पिटाई करने का सनसनी खेस मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पिटाई का शिकार हुए स्कूल छात्र के 2 दोस्त भी अपने कार में अचानक उस स्थान पर पहुंचे थे। जिसकी गाड़ी पर दूसरे गुट के छात्रों ने 4 गोलियां मारी जिससे कार के आगे तथा पीछे के शीशे टूट गए। एनआरआई काॅलोनी के पास स्थित घटना वाले स्थान के नजदीक कुछ ही मीटर की दूरी पर एक स्कूल भी स्थित है।
उक्त घटना के चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्त्ता छात्र ने बताया कि आज बाद दोपहर करीब उसे आरोपी युवक जो कि उसका दोस्त ही है का फोन कुलचे खाने के लिए आया था। जो उसे अपनी गाड़ी में बैठा कर बेगमपुर-सलोह रोड पर स्थित एक बाग के नजदीक ले आए। उसने उसके ही एक अन्य दोस्त जिसके साथ उसकी एक लड़की को लेकर कुछ दिक्कतें है, बुलाने के कहा परन्तु उसने उसे अपने दोस्त को फोन करके बुलाने से मना कर दिया। जिसके चलते उक्त छात्रों ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की।
मौके पर अचानक पहुंचे शिकायकर्त्ता के सनावा गांव के निवासी 2 दोस्तों ने बताया कि वह दबाई लेने के लिए बेगमपुर स्थित एक डाक्टर के जा रहे थे कि उक्त मामले में अपने दोस्त को देख कर अपनी कार खड़ी कर दी। इस दौरान हमलावर विद्यार्थियों ने उसकी कार में रिवाल्वर से 4 गोलियां चला कर कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी सुरिन्दर चांद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बेगमपुर से सलोह रोड पर फायरिंग हुई है। उन्होंने बताया कि शुरूआती जानकारी में पता चला है कि शिकायतकर्त्ता एक स्कूल में 12वीं कक्षा का विद्यार्थी तथा उस पर हमला करने वाले भी छात्र ही बताए जा रहे जो नाबालिग है। इस अवसर पर सीआईए इंचार्ज इंस्पैक्टर अवतार सिंह, एसएचओ सिटी सतीश शर्मा इत्यादि उपस्थित थे।
-

पंजाबः फिर बढ़ा पार्टी में हवाई फायर करने का कल्चर, युवक ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले में हथियारों का खुलकर लोग पार्टियों में इस्तेमाल कर रहे हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो महानगर में चल रही युवकों की एक पार्टी का है। इस वायरल वीडियो में एक युवक पिस्टल में गोलियां लोड करके अपने दोस्त को दे रहा है और उसके बाद दोस्त सरेआम पिस्टल से हवाई फायर भी कर रहा है। इससे पता चल रहा है कि एक बार फिर से पार्टी में हवाई फायर करने का कल्चर युवकों में बढ़ने लगा है। हालांकि इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस विभाग में पूरा दिन हड़कंप मचा रहा।
बताया जा रहा है कि गोलियां लोड करने वाले युवक की पहचान पुलिस ने कर ली है। खुद को इस युवक ने फेसबुक प्रोफाइल में सामाजिक कार्यकर्ता और शिअद नेता लिखा है। कई पुलिस अधिकारियों और नेताओं के साथ इसकी फोटो भी फेसबुक पर है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक किस तरह संगीत की धुन पर मस्त होकर नशे में धुत पिस्टल में गोलियां भर रहा है।
उसका दोस्त नशे में धुत होकर आसमान में हवाई फायरिंग कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, CIA-1 की टीम ने समाज सेवक कहलाने वाले युवक को पकड़ लिया है। पुलिस अब पता करने में जुटी है कि यह पार्टी महानगर में किस जगह पर हुई है। इस पार्टी में कौन-कौन लोग शामिल थे। समाज सेवक का मोबाइल भी पुलिस चैक करवा रही है। पता किया जा रहा है कि जो फायर हुआ है, वह लाइसेंसी रिवॉल्वर से किया गया है या अवैध पिस्टल से गोलाबारी हुई। सूत्रों के मुताबिक, आज पुलिस इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है।
-

पंजाबः थाने में पूछताछ दौरान पत्नी की मौत, 13 वर्षीय बच्चे ने किया खुलासा, थाने में पूछताछ दौरान पत्नी की मौत, 13 वर्षीय बच्चे ने किया खुलासा, देखें वीडियो
मोगाः गांव कालियेवाला से बधनी जा रहे एक परिवार के तीन सदस्यों को सादा वर्दीधारी पुलिस कर्मचारी सभी को लोपो पुलिस चौकी ले गई। जहां कार में सवार पति पत्नी व उनके 13 साल के बच्चे पर पिस्तौल तानकर गाड़ी से नीचे उतरने को कहा, जिससे पत्नी की हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उसकी पुलिस चौकी में ही मौत हो गई। इस पूरी घटना का प्रत्यक्षदर्शी 13 साल के सहज ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों ने पुलिस चौकी में ले जाकर उसके पिता कुलदीप सिंह की पिटाई शुरू कर दी।
उसके पिता बार-बार पूछते रहे उसका कसूर किया है तो वे नशा बेचने का आरोप लगाने लगे, इस पर उसके पिता ने पुलिस से कहा कि उनकी पूरी गाड़ी चेक कर लो, उनकी तलाशी ले लो वे ऐसा कुछ नहीं करते हैं, वह तो अपने बहनोई कुलदीप सिंह से मिलने बधनीकलां जा रहे हैं। ये घटना शाम को करीब साढ़े छह बजे की है। प्रत्यक्षदर्शी सहज ने बताया कि उसने पुलिस वालों की मिन्नतें की कि उनके पास कुछ नहीं है, पुलिस उनकी कार रखे ले उन्हें छोड़ दे, उधर पिस्तौल देखकर उसकी मां नवप्रीत कौर (32 साल) की तबीयत लगातार खराब हो रही थी, पुलिस उसके पिता को पीटे जा रहे थे, जब उसने पुलिस वालों से कहा कि उसकी मां की हालत खराब हो रही है तो पुलिस वाले अभद्र भाषा में कहने लगे कि वह बहाने कर रही है।
करीब एक घंटे तक उसकी मां बेहोशी की हालत में चौकी में गर्मी में पड़ी रही, शरीर में कोई हलचल नहीं हुई, तब एक घंटे बाद किसी डॉक्टर को बुलाकर चेक कराया, डाक्टर ने उसकी मां को मृत घोषित कर दिया, इसके बाद पुलिस वालों ने उसे थाने से ले जाने को कह दिया। उनकी कार, मोबाइल फोन व पिता का पर्स पुलिस वालों के पास ही है। सूचना रिश्तेदारों के पास पहुंचने पर वे नवप्रीत कौर व घायल कुलदीप सिंह को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां कुलदीप सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।
-

पंजाबः बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में 32 वर्षीय व्यक्ति की मौत
लुधियानाः जमालपुर नजदीक शीतला माता मंदिर के पास घर में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति बाथरुम में नहाने के लिए गया था, जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अमनदीप के रूप में हुई है। मृतक की मां ने बताया कि उनका बेटा एयरटेल कंपनी में काम करता था और आज अमनदीप बाथरूम में नहाने गया था। इस दौरान उसकी मां ने कहा कि वह पहले चाय पी ले, कुछ देर बाद नहा लेना। लेकिन अमनदीप ने मां से कहा कि वह जल्दी ही नहाकर बाहर आ रहा है। काफी देर तक जब अमनदीप बाथरूम से बाहर नहीं निकला तो उसने उसे आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।
मां ने बताया कि उन्होंने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, जब उसने अंदर से दरवाजा नहीं खोला तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर अमनदीप का शव जमीन पर पड़ा हुआ था, जिसे देख वह दंग रह गई। अमनदीप का चेहरा बाल्टी में डूबा हुआ था और नाक से खून बह रहा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। फिलहाल पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान कर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
-

आज का राशिफल, 25 जुलाई 2023
आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और मंगलवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 9 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 1 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 9 मिनट तक द्विपुष्कर योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 12 बजकर 3 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज मंगला गौरी व्रत भी किया जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।
मेष राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। सरकारी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। आज व्यापार के क्षेत्र में आपको अधिक लाभ होगा। विद्यार्थी आज किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए उत्सुक रहेंगे। दांपत्य जीवन में आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। महिलाओं के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का पद बढ़ेगा, आज किसी समारोह में भी जा सकते हैं। स्वास्थय सम्बंधित समस्या से आपको आराम मिलेगा।
वृष राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज किसी निर्णय में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपने कोच से कुछ महत्वपूर्ण सीखने का अवसर पाएंगे। दांपत्य जीवन में चली रही अनबन आज ख़त्म होगी, जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे। आज आपको घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थय का ख्याल रखने की जरूरत है। नए कार्य को करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। आज लवमेट्स रिश्ते की बात अपने घर पर कर सकते हैं।
मिथुन राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। डेकोरेशन का कारोबार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर हाथ लगेगा। आज आप धार्मिक कार्यो में भी रुची लेंगे। किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं। विद्यार्थी अपने सीनियर की मदद से अधूरा प्रोजेक्ट पूरा करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आज माताएं अपने बच्चों की मनपसंद डिश बनाएंगी। पिछले दिनों ऑफिस के छूटे कार्यों को आज समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। दांपत्य रिश्ते में सुख सौहार्द की वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी।
कर्क राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। सिंगर्स का कोई गाना लोगों को काफी पसंद आएगा। आपके सपनों को आज नयी उड़ान मिलेगी। भरोसेमंद दोस्तों की सलाह आपके बहुत काम आयेगी। कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास आपकी सफलता का मार्ग बनेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। आज स्वास्थय से जुड़ी परेशानी से आपको आराम मिलेगा। आज दोस्तों के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। आज आपका विवाहित जीवन सुखमय रहेगा।
सिंह राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। राजनीति के क्षेत्र में आज आप लोगों की मदद कर पाएंगे। हार्डवेयर कारोबारियों की इनकम में वृद्धि होगी। नई जॉइनिंग किये लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। आज परिवार वालों से हर संभव मदद मिलेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए उत्सुक रहेंगे। स्वास्थय सम्बंधित समस्या से आज काफी हद तक आराम मिलेगा।
कन्या राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ब्यूटी पार्लर का कारोबार कर रही महिलाओं की इनकम में वृद्धि होगी। ऑफिस में आपकी मेहनत को देखकर बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। नवविवाहित दंपत्ति की मुलाकात आज किसी खास रिश्तेदार से होगी। बाहर का मसालेदार खाना खाने से परहेज करने की अवश्यकता है। बच्चों की सफलता से आज खुद को गौरवान्वित महसूस करेगें। आज आपकी कोई पैतृक संपत्ति आपको हासिल होगी। आज आप अधूरे कार्यों को पूरा कर लेंगे।
तुला राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आप कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनायेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स आज किसी टारगेट को पूरा करने में सफल होंगे। दांपत्य रिश्ते में हो रही गलतफहमियां आज खत्म होंगी, जिससे आपके रिश्ते में और मिठास बढ़ेगी। स्वास्थ्य के नजरिये से आज आप बढ़िया रहेंगे। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की अवश्यकता है। विद्यार्थी आज किसी टॉपिक में अपने सहयोगियों से मदद लेंगे।
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश के लिए कोई योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा है। आज ऑफिस में अपने कार्य पर ध्यान दें, किसी को कहने का मौका न दें। NGO वर्कर्स आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर पाएंगे। लवमेट अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे, घरवाले आपके रिश्ते की बात को आगे बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा। सोशल मीडिया के क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी।
धनु राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। दांपत्य रिश्ते में आपसी तालमेल की वृद्धि होगी। एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को उनका मनपसंद कॉलेज मिलने के योग बन रहे हैं। ज्वैलरी के कारोबारियों की आज अच्छी सेल होगी। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आज किसी क्लाइंट से अच्छा लाभ होगा। विद्यार्थी पिछले दिनों के छूटे कार्यों को आज पूरा कर लेंगे। वाहन लेने का विचार परिवार के साथ करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य चुस्त-दुरुस्त बना रहेगा।
मकर राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज किसी करीबी दोस्त की मदद से आपको अच्छी जॉब मिलने के योग हैं। नवविवाहित दंपत्ति अपने जीवनसाथी की मनपसंद का खाना बनायेंगी। छात्र अगर कम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आज लवमेट की फोन पर लंबी बात होगी। ऑफिस के काम में आपका मन लगेगा, आज रुके कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। घर में बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अवश्यकता है।
कुंभ राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। ग्रोसरी का कारोबार कर रहे लोग अपने कारोबार को और आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से आपको आराम मिलेगा। फिजूल खर्चों पर आपको रोक लगाने की जरूरत है। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होगी। प्राइवेट टीचर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। घर खरीदने का विचार बड़ों के साथ बैठकर बनाएंगे। दांपत्य रिश्ते में हो रही अनबन आज दूर होगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है।
मीन राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़ी योजना में सफलता मिलेगी। ऑफिस में अपने कार्य पर ध्यान दें, नहीं तो कोई आपकी बैक बाईटिंग कर सकता है। लेखकों की आज कोई किताब पब्लिश होगी। नवविवाहित दंपत्ति के बीच मीठी नोकझोक होगी, जिससे रिश्ते में और मधुरता आएगी। मार्केटिंग का कारोबार कर रहे लोगों की इनकम में वृद्धि होगी। आज शिक्षकों का ट्रांसफरउनकी मनपसंद जगह पर होगा। कॉन्ट्रैक्ट का काम कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा।
-

जालंधर: विजीलैंस ने पटवारी को किया काबू
जालंधर,(ए.एन.एस): पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने जालंधर जिले के हलका नूरमहल में तैनात पटवारी हरबंस लाल को गाँव के नक्शे के लिए 1500 रुपए, जिसकी सरकारी फ़ीस सिर्फ़ 80 रुपए है, लेने के दोष अधीन काबू किया है।विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि नरिन्दर सिंह निवासी गाँव रामेवाल ने तारीख़ 30- 06- 2023 को भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन 9501200200 पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके मामे को नक्शे की ज़रूरत थी । जिस कारण 23 जून को वह अपने मामे के साथ उक्त पटवारी के पास गए थे।
परन्तु पटवारी ने उनको 26 जून को आने के लिए कहा , जब वह 26 जून को पटवारी के दफ़्तर गए तो उसने नक्शे के बदले उनसे 1500 रुपए ले लिए। जबकि नक्शा की सरकारी फ़ीस सिर्फ़ 80 रुपए बनती थी।प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो ने पटवारी हरबंस लाल के खि़लाफ़ थाना विजीलैंस ब्यूरो, जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट की धारा 7 के अधीन दर्ज करने उसे गिरफ़्तार कर लिया।
-

ਪੰਜਾਬ: ਭਗਵਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਖਿਲਾਫ ਭੱਦੀ ਸ਼ਬਦਾਵਲੀ ਬੋਲਣ ਤੇ ਹਿੰਦੂ ਸੰਗਠਨ ਨੇ ਮੁਸਲਿਮ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਪੁਲਿਸ ਹਵਾਲੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ
ਬਟਾਲਾ। ਬਟਾਲਾ ਵਿੱਚ ਫਰੂਟ ਦਾ ਵਪਾਰ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਮੁਸਲਿਮ ਵਿਅਕਤੀ ਵਲੋਂ ਆਪਣੇ ਸ਼ੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਅਕਾਊਂਟ ਤੇ ਭਗਵਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਬਾਰੇ ਭੱਦੀ ਸ਼ਬਦਾਵਲੀ ਬੋਲੀ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬਜਰੰਗ ਦਲ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਮੁਸਲਿਮ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਜਾਕੇ ਉਸ ਨਾਲ ਗੱਲ ਬਾਤ ਕੀਤੀ। ਉਸਦਾ ਮੋਬਾਇਲ ਲੈਕੇ ਉਸ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਹਵਾਲੇ ਕੀਤਾ। ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ ਸਿਟੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ ਅਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਤੇ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਹੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।
-

कांग्रेस ने की नई प्रदेश महिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखें लिस्ट
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से अपने-अपने राज्यों में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति निम्नानुसार की है।

-

पंजाब : मदान हॉस्पिटल संचालक के घर चोरी करता मेडिकल स्टोर मालिक गिरफ़्तार
बठिंडा: डॉ. राज कुमार मदान के घर से लाखों रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अस्पताल में मेडिकल स्टोर चलाने वाला ही निकाला। जिसकी पहचान मनोज कुमार के तौर पर हुई है। जो 12 साल से यहां स्टोर चला रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नकदी और आभूषण बरामद कर लिए हैं, जबकि आगे की जांच जारी है।
एसएसपी गुलनीत सिंह ने बताया कि 17 जुलाई 2023 को डॉ. मदान नर्सिंग होम संचालक राज कुमार मदान के घर चोरी हो गई थी। चोर 9.50 लाख रुपए नगद, सोने और हीरे के आभूषण, 2 DVR आदि सामान ले गए। कुल चोरी 40-45 लाख रुपए की थी। डॉ. मदान की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
उन्होंने कहा कि केस को ट्रेस करने के लिए एसपी अजय गांधी के नेतृत्व में एक टीम ने जांच कर मदान नर्सिंग होम स्थित मेडिकल स्टोर के मालिक मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 9.5 लाख रुपए नगदी, आभूषण आदि बरामद किए गए हैं। उक्त व्यक्ति को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
