पंजाब : मदान हॉस्पिटल संचालक के घर चोरी करता मेडिकल स्टोर मालिक गिरफ़्तार 

बठिंडा: डॉ. राज कुमार मदान के घर से लाखों रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अस्पताल में मेडिकल स्टोर चलाने वाला ही निकाला। जिसकी पहचान मनोज कुमार के तौर पर हुई है। जो 12 साल से यहां स्टोर चला रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नकदी और आभूषण बरामद कर लिए हैं, जबकि आगे की जांच जारी है।

एसएसपी गुलनीत सिंह ने बताया कि 17 जुलाई 2023 को डॉ. मदान नर्सिंग होम संचालक राज कुमार मदान के घर चोरी हो गई थी। चोर 9.50 लाख रुपए नगद, सोने और हीरे के आभूषण, 2 DVR आदि सामान ले गए। कुल चोरी 40-45 लाख रुपए की थी। डॉ. मदान की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 

उन्होंने कहा कि केस को ट्रेस करने के लिए एसपी अजय गांधी के नेतृत्व में एक टीम ने जांच कर मदान नर्सिंग होम स्थित मेडिकल स्टोर के मालिक मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 9.5 लाख रुपए नगदी, आभूषण आदि बरामद किए गए हैं। उक्त व्यक्ति को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *