Blog

  • भड़के दुकानदारों और AAP पार्षद ने लगाया धरना, किया रास्ता किया बंद

    भड़के दुकानदारों और AAP पार्षद ने लगाया धरना, किया रास्ता किया बंद

    चंडीगढ़ः सेक्टर 23 में दुकानदारों में भारी रोष पाया जा रहा है। इस दौरान दुकानदार धरने पर बैठ गए है और सेक्टर के बीच के रास्ते को बंद कर दिया है। जहां चंडीगढ़ प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके साथ आप पार्टी के पार्षद भी धरने पर बैठ गए है। दरअसल, दुकानदारों का आरोप है कि बिना किसी नोटिस और बिना किसी ऑर्डर के चंडीगढ़ प्रशासन ने एक ज्वेलरी की दुकान को सील कर दिया है। इलाके के आम आदमी पार्टी के पार्षद दमनप्रीत सिंह भी दुकानदारों के साथ धरने पर बैठ गए हैं। दुकानदार सुभाष चोपड़ा ने बताया कि उनकी दुकान में बिल्डिंग वॉयलेशन थे। इसके कारण 6 महीने पहले उनकी दुकान को सील करने के ऑर्डर किए थे।

    डीसी के ऑर्डर के खिलाफ उन्होंने फाइनेंशियल सेक्रेटरी को इसकी अपील की थी। वॉयलेशन हटाने की शर्त पर उनकी दुकान को खोल दिया था। उन्होंने दुकान से वॉयलेशन हटाकर प्रशासन को इसके फोटो भी सौंप दिए है। मामले में इलाका पार्षद दमनप्रीत सिंह का कहना है कि इस दुकान मालिक के साथ वह शुरू से खड़े हैं इन्होंने अपनी वायलेशन हटाकर फोटो भी विभाग को सौंप दिए थे। मामला अभी विचाराधीन दिन होने के बाद भी आज सुबह-सुबह 8:00 बजे यहां पहुंचकर दुकान को सील कर दिया है। जब प्रशासन से इसके आदेश की कॉपी मांगी गई तो, उनके पास आदेश की कोई कॉपी नहीं है।

  • बेटे ने पिता को दी दर्दनाक मौत, जाने मामला

    बेटे ने पिता को दी दर्दनाक मौत, जाने मामला

    नई दिल्ली : एक बेटे ने ही अपने पिता की हत्या कर दी और चुपके से शव लेकर अंतिम संस्कार करने श्मशान पहुंच गया। वहां पंडित ने शव के गले पर कट का निशान देख लिया जिसके बाद उसे कुछ संदेह हुआ और उसने पुलिस को फोन कर दिया। ये घटना दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके की है।   प्रभारी संजीव चौहान ने कहा कि रिंकू यादव नाम का एक व्यक्ति अपने पिता सतीश यादव का शव लेकर पहुंचा। पंजाबी बाग के मादीपुर गांव में शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था लेकिन इसी दौरान पंडित ने शव की गर्दन और बांह पर कुछ सर्जिकल कट देखा।

     पंजाबी बाग के मादीपुर गांव में शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था लेकिन इसी दौरान पंडित ने शव की गर्दन और बांह पर कुछ सर्जिकल कट देखा। पंडित को इस पर शक हो गया और उसने रिंकू यादव से पूछा कि उसके पिता की मौत कैसे हुई, इस पर आरोपी बेटा उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

    शक होने पर उन्होंने पीसीआर कॉल कर पुलिस बुला ली। रिंकू यादव से उसके पिता की मौत को लेकर पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ के बाद उसने खुलासा किया कि पिता की ब्लेड से हत्या कर दी क्योंकि पिता शराबी थे और परिवार के लिए परेशानी का कारण बन गए थे। वह अपने पिता की शराब पीने की आदत से पूरी तरह तंग आ चुका था और उसने ब्लेड से अपने पिता का गला काट दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • पंजाबः पुलिस चौकी में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें तस्वीरें

    पंजाबः पुलिस चौकी में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें तस्वीरें

    मोहालीः खरड़ थाने से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सनी एन्क्लेव की पुलिस चौकी में आग लग गई है। हालांकि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। तस्वीर में देखा जा सकता है कि आग काफी ज्यादा लगी हुई है। 

    घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी गई है। वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

    बताया जा रहा है कि बिजली वोल्टेज की तार टूटने से सिटी पुलिस चौकी खरड़ में आग लग गई। आग थाने के पार्किंग एरिया में लगी है जिसके कारण वहां मौजूद सारी गाड़ियां जलकर राख हो गई है।

  • जालंधरः नशे में धुत्त पुलिस कर्मी की वायरल वीडियो को लेकर DCP का आया बयान, देखें वीडियों

    जालंधरः नशे में धुत्त पुलिस कर्मी की वायरल वीडियो को लेकर DCP का आया बयान, देखें वीडियों

    जालंधर, ENS: डाक खाने के पास नशे में धुत पड़े पुलिस कर्मी का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसको लेकर पुलिस अधिकारी DCP हरविंदर सिंह का बयान सामने आया है। इस मामले के लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मामले उनके ध्यान में अभी आया है। उन्हें पता चला है कि पोस्ट ऑफिस के पास पुलिस कर्मी के नशे में धुत्त होने का कहा जा रहा है। एसीपी ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। ऐसे में जांच के दौरान उक्त पुलिस कर्मी राहुल नशे में धुत्त पाया गया तो उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि आज सुबह पोस्ट ऑफिस के पास दो पुलिस कर्मियों के नशे में धुत्त होने का मामला सामने आया था। ऐसे में एक पुलिस कर्मी वीडियो बनती देख मौके से भाग गया लेकिन लोगों ने उसकी सड़क पर पैदल भागते हुए की वीडियो भी बना ली थी।

    वहीं दूसरा पुलिस वहीं कुर्सी पर बेसुध होकर बैठा हुआ था। हालत उसकी यह हुई पड़ी थी कि उससे कुर्सी पर बैठा नहीं जा रहा था। इस दौरान कुर्सी के साथ लगे बैंच पर बेसुध होकर गिरा पड़ा मिला। उक्त पुलिस कर्मी से जब उसके बारे में पूछा गया तो वह कुछ बोल भी सही ने नहीं पा रहा था। लेकिन मीडिया कर्मियों द्वारा पूछताछ में पता चला कि राहुल निवासी अमृतसर का रहने वाला है। इस घटना के दौरान अन्य पुलिस कर्मी वहां से फरार हो गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पहले उसे पानी पिलाया, उसके बाद घटना की सूचना पुलिस कर्मियों को दे दी। इस दौरान लोगों ने पुलिस कर्मी के सामने आरोप लगाए है कि पुलिस कर्मी हमें धक्के से नशा करने के मामले में पकड़ कर ले जाते है। लेकिन उक्त पुलिस कर्मी को लेकर लोगों का आरोप है कि उसके टीके का निशान भी मौजूद था।

    हालांकि इस मामले को लेकर किसी पुलिस कर्मी का कोई बयान सामने नहीं आया है। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी उक्त नशे में धुत्त पुलिस कर्मी राहुल को अपने साथ ले गई।  लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त पुलिस कर्मी चिट्टा पीकर नशे में धुत्त था। होश में आने के बाद पुलिस कर्मी ने कहा कि उसकी हालत ठीक नहीं है। इस दौरान पुलिस कर्मी ने माना की उसने दवाई की 5 गोलियां खाई थी। इस दौरान मीडिया के सामने पुलिस कर्मी ने कहा कि उसे ढाई महीने का समय हो गया है उसे दवाई खाए हुए। जिसके बाद उसने आज दवाई खाई है। हालांकि लोगों का आरोप है कि उसने जो दवाई खाई हैकि वह आधी गोली खाने से व्यक्ति का बुरा हाल हो जाता है, लेकिन उक्त पुलिस कर्मी ने 5 गोलियां खा ली। जिसके कारण वह बेसुध पड़ा मिला। 

  • पंजाब : पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर लिया एक्शन, देखें वीडियो

    पंजाब : पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर लिया एक्शन, देखें वीडियो

    नंगल : पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले दो पहिया वाहन चालकों पर शंकजा कसते हुए एक दर्जन से भी अधिक चालान काटे। नंगल की अड्डा मार्केट में एएसआई राम अवतार के नेतृत्व में लगाए गए एक विशेष नाके के दौरान 2 पहिया वाहनों पर ट्रीपलिंग करने और बिना कागजात बिना लाईसेंस स्कूटर मोटर साईकिल चलाने वाले निशाने पर रहे।

    एएसआई राम अवतार ने कहा कि त्यौहारों का सीजन आ रहा है। ऐसे में हादसों का खतरा बढ़ जाता है। इसी कारण उच्चाधिकारियों की दिशा निर्देशों के तहत यह नाकेबंदी की गई है। ताकि लोगों को अपने वाहनों के कागजात, लाईसेंस वाहन चलाते समय साथ रखे और ट्रैफिक नियमों की पालना करें।

  • जालंधरः अधिकारियों पर अतिरिक्त वर्कलोड से तहसीलों में आम जनता हो रही परेशान, देखें वीडियो

    जालंधरः अधिकारियों पर अतिरिक्त वर्कलोड से तहसीलों में आम जनता हो रही परेशान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा भले ही हाल ही में पंजाबी में रजिस्ट्रियां करवाने के ऐलान किया गया। जिससे आम जनता को रजिस्ट्रियां करवाने में राहत मिलेगी। दरअसल, पुराने समय में उर्दू में रजिस्ट्रियां होने के कारण नई पीढ़ी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ऐसे में अब सरल भाषा में रजिस्ट्रियां होने से लोगों को राहत मिली है। वहीं प्रधान गुलशन ने बताया कि सरकार ने एक राहत तो लोगों को दे दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में किसी सीएम ने आज तक यह नेक काम नहीं किया जोकि सीएम भगवंत मान ने किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक परेशानी लोगों की अभी भी बरकरार है। उन्होंने कहा कि तहसीलों में जालंधर पंजाब का हब है। इस दौरान उन्होंने सरकार से मांग की है कि पंजाब में तहसीलदारों की सीटें काफी खाली पड़ी है जिसे जल्द भरे जाने की अपील की है। प्रधान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हाल ही में सब रजिस्ट्रार को अतिरिक्त भार सौंपे गए है।

    ऐसे में उनके पास पहले से ही वर्कलोड है। जिसके कारण वहां आमजनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों को बच्चों को बाहर भेजने के लिए इंतकाल मंजूर करवाने के लिए तहसीलों में कई दिनों तक चक्कर काटने पड़ रहे है। वहीं दूसरी ओर अगर किसी व्यक्ति ने अपने बच्चे की शादी करनी है या किसी ओर काम के लोन लेना है तो उसके तहसील में अपने इंतकाल करवाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की कमी के कारण लोगों का काम काफी समय से पेडिंग पड़े हुए है। जिसके कारण आम जनता बैंक से लोन लेने की ओर जा रही है। दरअसल, पद खाली पड़े होने से और अन्य अधिकारियों पर अतिरिक्त वर्कलोड होने से आम जनता परेशान हो रही है।

    उन्होंने कहा कि हालात यह हो गए है कि बच्चों को बाहर भेजने के लिए लोगों के कई लोग के लिए एक एक महीने तक इंतकाल मंजूर नहीं हो रहे। उन्होंने कहा कि इसी तरह जालंधर-2 में तहसीलदार और नायाब तहसीलदार का पद खाली पड़ा हुआ है। ऐसे में डीसी ने इस पद को लेकर सब रजिस्ट्रार जसकरण सिंह को अतिरिक्त पद पर काम करने का जिमा सौंपा है। उन्होंने कहा कि जसकरण सिंह रजिस्ट्रियों का काम करते है। रजिस्ट्रियों के काम में सरकार को रेवेन्यू जाता है। ऐसे में सब रजिस्ट्रार के इस काम के करने से सरकार को काफी फायदा है। वहीं प्रशासन के मुताबिक सब रजिस्ट्रार क अतिरिक्त भार सौंपे जाने के बाद अब उनके समय में बदलाव किया गया है।

    ऐसे में उनके सुबह 9 बजे से 3 बजे तक रजिस्ट्री का कामकाज देखना होता है, जबकि 3 से 5 बजे तक उन्हें इंतकाल का कामकाज देखना होता है। ऐसे में अब एनआरआई लोग पंजाब में आ रहे है। इसी के चलते एक अधिकारी पर अतिरिक्त काम का लोड पड़ने से राजस्ट्री करवाने आ रहे लोगों की परेशान की समस्या बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर इंतकाल करवाने आ रहे लोग भी परेशान हो रहे है। क्योंकि उन लोगों को भी पूरे दिन का समय मिल ना पाने से काफी दिनों तक तहसील में चक्कर काटने पड़ रहे है। ऐसे में प्रधान गुलशन ने सरकार से अपील की है कि जालंधर में खाली पड़े पदों को जल्द से जल्द भरा जाए ताकि आम जनता को एक-एक महीने तक तहसीलों में चककर काटकर परेशान ना होना पड़े।

  • कनाडा में एक और 25 वर्षीय पंजाबी युवक की हुई मौत, देखें वीडियो

    कनाडा में एक और 25 वर्षीय पंजाबी युवक की हुई मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः कनाडा में पंजाबी युवकों की मौत होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले कुछ समय से कनाडा में पंजाबी युवकों की दिल का दौरा पड़ने से मौत होने के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं अब अमृतसर से एक और युवक की कनाडा में दिल का दौरा पड़ने से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। जोकि अपने सुनहरे भविष्य और रोजी रोटी कमाने के लिए कनाडा गया था, जहां उसकी मौत हो गई। इस संबंध में अमृतसर में लवप्रीत सिंह के परिजन हरपाल सिंह और मनप्रीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा 4 महीने पहले वर्क वीजा पर रोजी रोटी कमाने के लिए कनाडा के सरी गया था और वहां दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।

    एक दोस्त ने परिवार को फोन कर इसकी जानकारी दी। मृतक लवप्रीत सिंह के पिता हरपाल सिंह ने कहा कि उनकी आखिरी बार लवप्रीत सिंह से 4 अक्टूबर को बात हुई थी। उसके बाद उन्हें लवप्रीत सिंह का कोई फोन नहीं आया और 8 दिन बाद उन्हें उनके एक रिश्तेदार का फोन आया, जिनसे उन्हें जानकारी मिली कि लवप्रीत सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। अब मृतक युवक के परिजनों ने भारत सरकार से अपील की है कि वह विदेश मंत्रालय से बात करके लवप्रीत सिंह के कारणों का पता लगाए। दरअसल, परिवार मैंबरों ने शक जताया है कि उनके बेटे की मौत दिल का दौरा पड़ने से नहीं हो सकती। उनका कहना है कि इस मामले की जांच बेहद जरूरी है। 

  • पंजाब :  अस्पताल जा रहे परिवार के साथ हुआ हादसा, देखें वीडियो

    पंजाब : अस्पताल जा रहे परिवार के साथ हुआ हादसा, देखें वीडियो

    नंगल : फलाई ओवर में सड़क हादसे में 5 लोगों के घायल हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव रायेपुर सहोड़ा से नैनो कार चालक सहित कुल 5 लोग अपने परिवारिक सदस्य को उपचार के लिए पीजीआई ले कर जा रहे थे कि नंगल फ्लाई ओवर पर पंहुचने से दुसरी और से किसी वाहन की तेज रौशनी के कारण कार चालक को आगे कुछ नजर नही आया और उनकी कार फ्लाई ओवर की ट्रैफिक के वन वे करने के लिए अस्थाई तौर पर रखी पत्थर की स्लैब से जा टकराई।

    जिससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए और कार भी बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को राहगीरों की मदद से तुरंत सिविल अस्पताल पंहुचाया गया। यहां एक महिला की गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया है। अन्य का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है।

  • पंजाबः चिट्टा पीते निंहग सिंह बाने में सिख युवक का वीडियो वायरल

    पंजाबः चिट्टा पीते निंहग सिंह बाने में सिख युवक का वीडियो वायरल

    लुधियानाः पंजाब में भले ही नशे के खिलाफ सरकार द्वारा मुहिम चलाई गई है। लेकिन नशे में धुत्त पड़े युवक-युवतियों के कई मामले सामने आ रहे है। वहीं अब निहंग सिंह के बाने में सिख युवक का नशे करते का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह चिट्टा पीता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक हाथ में सिल्वर वर्क रख कर चिट्टे का सेवन कर रहा है। बताया गया है कि यह वही युवक है जिसने एक हफ्ते पहले ताजपुर रोड पर सुरजीत मीट शॉप पर तेजधार हथियारों से हमला कर दुकानदार को घायल कर दिया था।

    दुकानदार जसवंत सिंह ने बताया था कि हमलावरों ने दुकान में घुस गल्ले से पैसे लूटे थे। हमलावर ने तेजधार हथियार से उसके हाथ पर वार किया था जिससे उनकी अंगुलियां तक काटने की नौबत आ गई थी। हमला करने वाले युवक चिट्टे का सेवन करते है। पहले भी कई बार इन युवकों ने दुकानों में चोरियां की है। पीड़ितों ने हमलावरों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 7 में मामला भी दर्ज करवा दिया था।

  • पंजाब : दर्दनाक हादसा :  ट्रक ने बाईक सवार को कुचला, देखें वीडियो

    पंजाब : दर्दनाक हादसा : ट्रक ने बाईक सवार को कुचला, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। बेखौफ होकर धड़ल्ले से दौड़ रहे खूनी वाहनों की चपेट में आकर रोजाना लोग अपनी जान गवा रहे हैं। ऐसा ही मामला गंगानगर नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे का आया है। जहां पर मोटरसाइकिल सवार की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई है।

    हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्रक बाइक सवार को 200 मीटर दूर कुचलता ले गया और बुरी तरह कुचलने से मोटर साइकिल सवार का सर धड़ से अलग हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया है।