Blog
-

दो कारें आपस में टकराई, मामला दर्ज
ऊना/सुशील पंडित : बदोली और बहडाला के रहने वाले दो लोगों की गाड़ियां आपस में टकराई तो पुलिस ने दोनों के विरुद्ध ही लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना में जिस समय यह हादसा हुआ उस समय दोनों की रफ्तार तय सीमा से अधिक थी। दोनों की रफ्तार तेज होने पर सदर थाना ऊना के पुलिस अधिकारियों ने दोनों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279,337 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के नाम अमित कुमार पुत्र केशव सिंह निवासी बदोली और दविदर कुमार पुत्र राधा क्रिशन निवासी बहडाला बताए जा रहे हैं। -
पंजाब: Travel Agents की ठगी के बाद मार्किट में आया एक और नया Trend, जाने पूरा मामला
कहीं आपके भी विदेश जाने के सपने तो नहीं ऐसे टूटे
कपूरथला : पंजाब में ट्रेवल एजेंट के चककरो में फंस कर अक्सर लोगो के साथ ठगी के मामले सामने आते रहते है। लेकिन अब मार्किट में एक नया ट्रेंड आ गया है। जिसमे विदेश जाने के लिए लड़के लड़कियों से कॉन्ट्रैक्ट मैरिज करवा कर लाखो की ठगी का शिकार हो रहे है। ऐसा ही एक मामला कपूरथला से सामने आया है। जहा IELTS पास कर दो युवतियों द्वारा कॉन्ट्रेक्ट मैरिज के नाम पर लाखों की गई । जांच के बाद पुलिस ने 2 युवकों की शिकायत पर सिटी थाना-2 में मां बेटी सहित 3 महिलाओं पर 2 FIR भी दर्ज की है।
पहले मामले में युवती ने कनाडा पहुंचने के बाद कॉन्ट्रेक्ट के मुताबिक अपने पति को विदेश नहीं बुलाया। वहीं दूसरे मामले में युवती नए पते पर पासपोर्ट बनवाकर पति को बताए बिना ही विदेश चली गई। इस दौरान युवकों से साढ़े 8 लाख और 45 लाख रुपए की ठगी भी की है।
थाना सिटी-2 अर्बन अस्टेट पुलिस को दी शिकायत में गौरव जग्गी निवासी कपूरथला ने बताया कि उसके माता-पिता को एक महिला रेणु निवासी मोगा मिली। उसने कहा कि उसे अपनी बेटी नैंनसी को विदेश भेजना है। जिसके बाद उसके माता-पिता ने उसके छोटे भाई सौरव की कॉन्ट्रेक्ट मैरिज नैनसी के साथ करने का फैसला किया।
इस शादी पर करीब डेढ़ लाख रुपए खर्च हुए और विवाह के 5-7 दिन के लिए उसके छोटा भाई सौरव और नैनसी की ओर से भारत घूमने के दौरान अलग-अलग जगह फोटो खींची गई, जिस पर उनका 50 हजार रुपए खर्च हुआ। इसके बाद सितंबर 2019 को नैंनसी की माता रेणु ने कहा कि अब एम्बेसी में अप्लाई करना है , तो कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक 40 लाख की पेमेंट की जाए। सौरव के परिवार द्वारा 40 लाख देने के बाद नैनसी का कनाडा का वीजा आ गया।
वीजा आने के बाद रेणु ने कहा कि उसकी लड़की तीन महीने के बाद पति सौरव को विदेश बुला लेगी, लेकिन नैनसी ने अपने पति सौरव को विदेश नहीं बुलाया। इस तरह नैंनसी और माता रेणु ने उनके साथ 45 लाख रुपए की ठगी की । थाना सिटी-2 की पुलिस ने जांच के बाद मां-बेटी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया।
दूसरा मामला : गुरमीत सिंह निवासी मोहल्ला नर्सरी, रणधीर कॉलेज रोड ने पुलिस को शिकायत दी थी कि अर्शदीप कौर निवासी गुरु तेग बहादुर नगर के साथ एक वर्ष पहले जालंधर के एक होटल में उसकी कॉन्ट्रेक्ट मैरिज हुई थी। उसने IELTS का एग्जाम पास कर 6.5 बैंड हासिल किए। शादी के बाद उसकी पत्नी घर चली गई और वहीं रहने लगी।
फिर दोनों ने विदेश जाने के लिए फाइल लगाने संबंधी 50 हजार ट्रैवल एजेंट को दिए। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी के PNB बैंक अकाउंट में पहले 5 लाख रुपए जमा करवा दिए। जनवरी 2023 में फिर एक लाख 30 हजार रुपए जमा करवाए। उसकी पत्नी ने कहा कि उसके घर का गुजारा मुश्किल से चल रहा है। उसे रुपयों की बहुत जरूरत है। तो उसने एक लाख 70 हजार रूपये मायके परिवार को दिए। कुछ महीने पहले उसकी पत्नी बिना तलाक लिए , नए पते पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश चली गई और उसके साथ लाखो की ठगी हो गई।
-
इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने मनाया तुलसी पूजन दिवस
ऊना/सुशील पंडित : इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने वार्ड नंबर 1 की आंगनवाड़ी में सभी सदस्यों के साथ तुलसी पूजन दिवस मनाया। इस मौके क्लब की अध्यक्ष मैडम अनुराधा वर्मा ने तुलसी के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 25 दिसम्बर को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है। इस दिन मां तुलसी पूजन से घर में सुख शांति बनी रहती है। भगवान श्री विष्णु जी और मां लक्ष्मी का आर्शीवाद बना रहता है। निरोग बने रहने के लिए तुलसी पूजन को विशेष फलदायी माना जाता है। तुलसी में मानव को स्वस्थ रखने के सैंकडो गुण है, जिसके पूजन और सेवन से हम स्वंय को हमेशा स्वस्थ रख सकते है। उन्होंने कहा कि हमें हर रोज इस तुलसी मंत्र का जाप करना चाहिए।
तुलसी देवी मंत्र
वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी।।
पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी।।
एतभामांष्टक चैव स्त्रोतं नामर्थं संयुतम।।
य: पठेत तां च सम्पूज्य सौश्रमेघ फलंलमेता।।मैडम अनुराधा वर्मा ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि जिस घर में तुलसी होती हैं, वहां यम के दूत भी असमय नहीं जा सकते। मृत्यु के समय जिसके प्राण मंजरी रहित तुलसी और गंगा जल मुख में रखकर निकल जाते हैं, वह पापों से मुक्त होकर वैकुंठ धाम को प्राप्त होता है। जो मनुष्य तुलसी व आंवलों की छाया में अपने पितरों का श्राद्ध करता है, उसके पितर मोक्ष को प्राप्त हो जाते हैं। इस मौके पर क्लब के सदस्य मौजूद थे।
-
कपूरथलाः गोइंदवाल रोड पर पेट्रोल पंप के सेल्समैन को घायल कर नगदी छीनकर लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV
कपूरथलाः गोइंदवाल रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर कुछ अज्ञात युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान हमलावरों पंप के सेल्समैन पर दातर से हमला कर उससे नगदी छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पंप मालिक ने बताया कि पीड़ित को सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।
वहीं पंप मालिक मालिक करण प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें सेल्समैन गुड्डू ने बताया कि देर रात लगभग साढ़े 9 बजे गुड्डु ब्रेड खरीदने जाने लगा तो उन दोनों युवकों ने पम्प पर आकर उस पर दातर से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद पास मौजूद पेट्रोल पंप की कलेक्शन के लगभग 10 हज़ार रूपए लूट कर भाग गए। पेट्रोल पंप मालिक करण प्रताप सिंह ने बताया कि जब उन्हें घटना की जानकारी मिली तो वह पम्प पर और घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया। जहां ड्यूटी डॉ हरसिमरन कौर द्वारा उनका उपचार किया गया। वहीं उन्होंने बताया कि सिटी थाना पुलिस को सूचना दे दी है।
-
पंजाबः पैलेस के पास चली गोली, मचा हड़कंप, देखें वीडियो
गुरदासपुरः पंजाब में लगातार गोलियां चलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं ताजा मामला गुरदासपुर से डेरा बाबा नानक रोड़ पर स्थित मोहन प्लाजा पैलेस के पास से सामने आया है। जहां हमलावारों द्वारा गोली चलाई गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 2 गाड़ियां क्रेटा और आई 20 कार सवारों की तरफ से गोली चलाई गई है। फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शुरूआती जांच में सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। इस गोली चलने की सूचना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया उन्हें गोली चलने की सूचना मिली थी। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें पता चला है कि आई 20 कार सवारों का क्रेटा कार चालक पीछा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने लड़के को घेरकर राउंडअप किया है। पुलिस ने कहाकि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही असल मामले की पता चल पाएगा। पुलिस ने कहाकि उन्हें लग रहा है कि शायद पुलिस कर्मियों ने ही युवक को राउंडअप किया है। उन्होंने कहा कि कई बार गुप्त सूचना पर पुलिस सिविल वर्दी में बदमाशों को पकड़ती है। उन्होंने कहा कि यह बात पक्की है कि गोलियां चली है। मामले की असल जांच के बाद ही खुलासा किया जाएगा।
-
सतपाल रणावत चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी नियुक्त
ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत त्यार गांव के सतपाल रणावत को युवा कांग्रेस ने नई जिम्मेवारी देते हुए चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सतपाल रणावत ने अपनी नियुक्ति पर हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रभारी विनीत कंबोज, प्रदेश प्रभारी योगेश हांडा, प्रदेश युवा के अध्यक्ष निगम भंडारी, हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से युवा कांग्रेस के प्रभारी रजनीश मेहता व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राघव ठाकुर का आभार जताया। सतपाल रणावत ने सोमवार को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन बबलू से मुलाकात कर आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेवारी को वाखूभी निभाया जाएगा और आने वाले समय में युवा कांग्रेस को और मजबूत बनाया जाएगा। -
ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਸ਼ੀਲੀ ਗੋਲੀਆਂ ਸਮੇਤ 2 ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗਿਫ੍ਰਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਬਠਿੰਡਾ : ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਸੀਆਈਏ ਸਟਾਫ-2 ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਸਫਲਤਾ ਮਿਲੀ। ਜਦੋਂ ਰਾਮਪੁਰਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿਖੇ ਚੈਕਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਸ਼ੱਕੀ ਪੁਰਸ਼ਾ ਸਪੈਸ਼ਲ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਕੀਤੀ ਹੋਈ ਸੀ। ਚੈਕਿੰਗ ਦੌਰਾਨੇ ਇੱਕ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਪਰ 2 ਵਿਅਕਤੀ ਆ ਰਹੇ ਸਨ। ਉਹਨਾਂ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੇ ਅੱਗੇ ਨਾਕਾ ਲੱਗਾ ਦੇਖ ਕੇ ਭੱਜਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ। ਤਾਂ ਮੌਕੇ ਪਰ ਮੌਜੂਦ ਸੀਆਈਏ ਸਟਾਫ-2 ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦੋਵਾਂ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਸ਼ੱਕ ਦੇ ਅਧਾਰ ਪਰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਦੋਂ ਇਹਨਾਂ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲਈ ਤਾਂ ਇਹਨਾਂ ਪਾਸੋਂ ਇੱਕ ਥੈਲੇ ਵਿੱਚ ਕਾਫੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈਆਂ। ਸ਼੍ਰੀ ਮਨਮੋਹਨ ਸਰਨਾ ਪੀ.ਪੀ.ਐੱਸ ਡੀ.ਐੱਸ.ਪੀ ਡਿਟੈਕਟਿਵ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰੈੱਸ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇੰਚਾਰਜ ਸੀਆਈਏ ਸਟਾਫ-2 ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਸਫਲਤਾ ਮਿਲੀ ਜਦੋਂ ਸੀਆਈਸਟਾਫ-2 ਵੱਲੋਂ ਰਾਮਪੁਰਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿਖੇ ਸਪੈਸ਼ਲ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਕੀਤੀ ਹੋਈ ਸੀ।
ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਪਰ 2 ਵਿਅਕਤੀ ਸਵਾਰ ਸਨ। ਜਿਹਨਾਂ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲੈਣ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਪਾਸੋਂ ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਦੇ 760 ਪੱਤੇ ਕੁੱਲ 7600 ਮਾਰਕਾ ਟਰਾਮਾਡੋਲ ਗੋਲੀਆਂ ਅਤੇ 360 ਪੱਤੇ ਕੁੱਲ 3600 ਅਲਪਰਾਜੋਲਮ ਗੋਲੀਆਂ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈਆਂ। ਉਕਤਾਨ ਦੋਸ਼ੀਆਂਨ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਗੱਗੂ ਵਾਸੀਆਨ ਰਾਮਪੁਰਾ ਮੰਡੀ, ਦੀਪਕ ਵਾਸੀ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਐੱਨਡੀਪੀਐੱਸ ਐਕਟ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਰਾਮਪੁਰਾ ਦਰਜ ਰਜਿਸਟਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਦੋਸ਼ੀਆਨ ਨੂੰ ਮਾਣਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਪੁਲਿਸ ਰਿਮਾਂਡ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਜਿਹਨਾਂ ਪਾਸੋਂ ਹੋਰ ਵੀ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥ ਬਰਾਮਦ ਹੋਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ ਹੈ।
-
पंजाबः 3 दिन बंद रहेंगे शराब के ठेके, आदेश जारी
फतेहगढ़ साहिबः पंजाब सरकार ने शहीदी सभा को मुख्य आयोजन रखते बड़ा फैसला किया है। सरकार ने 3 दिन तक शराब की दुकानें बंद रखने का ऐलान किया है। ये आदेश श्री फतेहगढ़ साहिब में लागू किए जाएंगे। गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब और गुरुद्वारा ज्योति सरूप साहिब के 3 किमी के दायरे में होटलों में शराब नहीं परोसी जाएगी। 3 दिन तक शराब के ठेके बंद रहेंगे. 26 से 28 दिसंबर तक ठेके बंद रहेंगे। शहीदी सभा की वजह से सरकार ने ये फैसला लिया है. जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए हैं।

-
पंजाब : क्रिसमस पर क्रिश्चियन भाईचारे ने चर्च में की प्रार्थना, देखें वीडियो
मोगा : क्रिसमस का त्यौहार पूरे भारत में और पूरी दुनिया में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ था और आज मोगा में भी इस त्यौहार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया और साथ ही प्रार्थना भी की गई। इस मौके पर प्रार्थना सभा में मोगा के शहर वासी इकठे हुए और आपसी भाईचारे की साँझ को बरकरार रखने की अपील की।
वहीं हमें प्रभु यीशु जी के बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा दिन है जिसको पूरी दुनिया के लोग सब मिलजुल कर एक होकर मनाते है। वही इस मौके पर जहां भजन संध्या की गई। वही छोटे-छोटे बच्चो ने रंगा रंग प्रोग्राम भी पेश किए।
-
पंजाब : BJP पार्षद ने नगर कौंसिल अध्यक्ष के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो
सुजानपुर : वार्ड नंबर 3 की पार्षद गीता शर्मा तथा उनके पति अश्विनी शर्मा ने वार्ड वासियों को साथ लेकर नगर कौंसिल के खिलाफ प्रदर्शन किया।इस मौके पर वार्ड पार्षद गीता शर्मा तथा उनके पति अश्विनी शर्मा ने बताया कि पिछले लंबे समय से उनके वार्ड में कार्य नहीं हो रहे है। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि उनकी वार्ड में बिजली ग्राउंड के पास बने नाले की समस्या मुख्य है। उन्होंने कहा कि डेढ़ वर्ष पहले नाले को बनाया गया था, वह सही नहीं बना है। उनकी ओर से तभी 2-3 बार काम रूकवाया गया था। लेकिन काम सही नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सड़क तथा नाले का लेवल सही न होने के कारण आगे से पानी पीछे की तरफ आता है। जिसके चलते नाले में पानी खड़ा होने के कारण लोगों के घरों की दीवार खराब हो रही है, नालियां जाम है। जिस कारण लोगों का आना-जाना भी मुश्किल हुआ है। उन्होंने कहा कि नाले में पानी खड़ा होने के कारण लोगों के कुआं का पानी भी खराब हो गया है।
उन्होंने बताया कि बार-बार नगर कौंसिल प्रधान को बताने के बाद भी उनके काम नहीं हो रहे हैं।उन्होंने तो जहां तक कह दिया कि उनके वार्ड के कार्य नगर कौंसिल अध्यक्ष की ओर से ही रुकवाएं गए है। जिस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं वार्ड वासी राजकुमार, लालचंद, सपना, अशोक कुमार, विशाल वर्की, बबलू, रजत, अशोक कुमार ने बताया कि नाले का लेवल तथा सड़क का लेवल बिल्कुल ठीक नहीं है। जिसके कारण नाले में पानी की निकासी सही नहीं हो रही। बरसात होने पर पानी लोगों के घरों में जा रहा है। उनके मकान की नींव को भी क्षति पहुंच रही है। जब इस संबंध में नगर कौंसिल अध्यक्ष अनुराधा बाली से बात की तो उन्होंने बताया कि वह हमेशा निष्पक्ष होकर सुजानपुर शहर के विकास कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने कभी किसी वार्ड पार्षद के साथ पक्षपात नहीं किया है। उन्होंने बताया कि अगर पार्षद गीता रानी को कोई समस्या थी, तो वह इतने लंबे समय से चुप क्यों थे अब जाकर बोल रहे हैं। उन्होंने वार्ड पार्षद तथा उसके पति के आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया।