सतपाल रणावत चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी नियुक्त

ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत त्यार गांव के सतपाल रणावत को युवा कांग्रेस ने नई जिम्मेवारी देते हुए चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सतपाल रणावत ने अपनी नियुक्ति पर हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रभारी विनीत कंबोज, प्रदेश प्रभारी योगेश हांडा, प्रदेश युवा के अध्यक्ष निगम भंडारी, हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से युवा कांग्रेस के प्रभारी रजनीश मेहता व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राघव ठाकुर का आभार जताया। सतपाल रणावत ने सोमवार को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन बबलू से मुलाकात कर आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेवारी को वाखूभी निभाया जाएगा और आने वाले समय में युवा कांग्रेस को और मजबूत बनाया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *