ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत आते गांव वुधान में 18 वर्षीय प्रवासी युवक का शव नाले में मिला है। मृतक युवक की पहचान रघु पुत्र माखन निवासी बिजोर जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह वुधान गांव में यूपी के रघु का शव नाले में मिला। स्थानीय लोगों ने शव को देख पंचायत प्रधान सहित पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान डियूगली पंचायत में अमरनाथ के घर किराए के मकान में रह रहा रघु था। मृतक के भाई ने बताया कि रघु की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Blog
-

जालंधरः 10 हजार रुपए रिश्वत लेता ASI गिरफ्तार
जालंधर, ENS: राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज ज़िला जालंधर के थाना फिल्लौर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) हरभजन लाल को 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है। जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस मुलाज़ीम को शिन्दू निवासी गांव नंगल, तहसील फिल्लौर, ज़िला जालंधर की शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुंच करके दोष लगाया है कि उसके लड़के के खि़लाफ़ दर्ज पुलिस केस की जांच के दौरान केस में से नाम निकालने के बदले उक्त एएसआई ने उससे एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी परन्तु सौदा 50,000 रुपए में तय हुआ है।
अधिकारी ने बताया कि इस सम्बन्धी मुलजिम पहले ही 10,000 रुपए ले चुका है। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा कर उक्त एएसआई को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर 10,000 रुपए लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी मुलजिम के खि़लाफ़ थाना विजीलैंस ब्यूरो, जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि मुलजिम को कल अदालत में पेश किया जायेगा और इस मामले की आगे जांच जारी है।
-

पंजाबः Amritpal Singh के पिता होंगे कवरिंग कैंडिडेट, दाखिल किया नामाकंन
तरनतारनः अमृतपाल सिंह खडूर साहिब से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इस चुनावों में उनके पिता तरसेम सिंह उनके कवरिंग कैंडिडेट होंगे। उन्होंने आज खडूर साहब से नामाकंन दाखिल किया है। दरअसल, तरसेम सिंह आज तरनतारन में जिला चुनाव अधिकारी के पास पहुंचे और उन्होंने वहां नामाकंन दाखिल कर दिया है। बता दें कि अमृतपाल सिंह खडूर साहिब से आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। अमृतपाल सिंह को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार कर असम की डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया है।
अमृतपाल सिंह ने वीरवार को असम की डिब्रूगढ़ जेल से अपने वकील के माध्यम से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, अमृतपाल सिंह के पास अमृतसर की रइया, बाबा बकाला, एसबीआई शाखा में 1,000 रुपये का बैंक बैलेंस है। हलफनामे के मुताबिक इसके अलावा सिंह के पास कोई चल या अचल संपत्ति नहीं है। वहीं अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर के पास 18.37 लाख रुपये की चल संपत्ति है। इसमें 20,000 रुपये नकद, 14 लाख रुपये के सोने के आभूषण और 4,000 जीबीपी (पाउंड) के बराबर 4,17,440 रुपये रेवोल्ट लिमिटेड, लंदन, यूके के खाते में शामिल हैं।
-

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में इतने प्रतिशत हुई वोटिंग
नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को 10 राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेश में अब तक 3 बजे तक अनुमानित औसत मतदान 52.60 प्रतिशत हुआ। निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान शुरू होने के बाद पहले आठ घंटों (15:00 बजे तक) में औसत मतदान 52.60 प्रतिशत हुआ और पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 66.05 प्रतिशत तथा केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सबसे कम 29.93 प्रतिशत मतदान हुआ है।
चाैथे चरण में राज्य एवं केन्द्रशासित प्रदेशवार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा:-
राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश……मतदान प्रतिशत
आंध्र प्रदेश …………………..55.49
बिहार………………………….45.23
जम्मू-कश्मीर…………………29.93
झारखंड ………………………56.42
मध्य प्रदेश…………………….59.63
महाराष्ट्र……………………….42.35
ओडिशा……………………….52.91
तेलंगाना………………………52.34
उत्तर प्रदेश……………………48.41
पश्चिम बंगाल………………..66.05
इस बीच, पश्चिम बंगाल के बोलपुर लोकसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 186/187 के पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शिविर में आज सुबह तोड़फोड़ होने के बाद भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) समर्थकों के बीच तनाव बढ़ गया। बाद में सूरी की स्थानीय पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। नादिया में कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र के तहत छपरा के बनियाखाली में एक मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) एजेंट को कथित टीएमसी समर्थकों द्वारा पीटने के बाद दो घंटे के लिये बूथ से बाहर निकाल दिया गया था, लेकिन स्थानीय माकपा नेताओं ने केन्द्रीय बलों की मदद से उसे वापस ले लिया। बीरभूम के हासन में कथित टीएमसी समर्थकों द्वारा पिटाई के बाद भाजपा का पोलिंग एजेंट घायल हो गया, हालांकि, सत्तारूढ़ पार्टी ने इससे इनकार किया है। स्थानीय लोगों, खासकर महिलाओं ने भाजपा एजेंट पर हमले का विरोध किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिये पुलिस पहुंची।उत्तर प्रदेश में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और इस दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम की खराबी की सूचना मिली जिन्हें तत्काल बदल दिया गया। कन्नौज के तिर्वा विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम खराब होने से करीब 40 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा। बहराइच के साेहनी बलई गांव में थारु जनजाति के लोगों ने अपने पारंपरिक परिधान के साथ मतदान किया। देश में अन्य राज्यों से भी किसी तरह की कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आयी है। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।
-

बिना पिछले शीशे से दौड़ रही स्कूली बस,हो सकता है हादसा
ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना में स्कूली बसों को मनमाने ढंग से चलाया जा रहा है जबकि स्कूली बच्चों को लेकर जा रही इन बसों की नियमित जांच होनी चाहिए।शहर के नामी-गिरामी मांउट कार्मल कान्वेंट स्कूल की बस संख्या (एचपी 02- 5440)का पिछला शीशा टूटा हुआ है, और यह बस नन्हे मुन्ने बच्चे लेकर सड़क पर दौड़ रही है अगर इस बस में कोई हादसा हो जाए तो जांच बिठाने की बातें होंगी। परंतु समय रहते स्कूल प्रबंधन इसे ठीक नहीं करवाएगा, और न ही रीजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी ऐसी स्कूली बसों पर कार्रवाई करता। प्रशासन को चाहिए कि स्कूली बसों की समय समय पर जांच की करें और स्कूल प्रबंधन को जरूरी हिदायतें जारी करे, ताकि किसी भी दुर्घटना से बचाव हो सके।
-

पंजाबः 3 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, SHO के खिलाफ दुकानदारों ने किया प्रदर्शन
बरनाला : धनौला कस्बे से बड़ी खबर सामने आई है, जहां चोरों द्वारा तीन दुकानों में वारदात को अंजाम दिया गया। चोरों ने दुकानों में तोड़फोड़ करके दुकान से सोना, चांदी और नकदी लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए ज्वेलर्स मालिक कीर्तन सिंह ने बताया कि चोर दुकान में घुसकर 15 ग्राम सोना, डेढ़ किलो चांदी ले गए। वहीं बेकरी दुकान के मालिक शंकर कुमार ने बताया कि चोर उनकी दुकान से 20 हजार रुपए नकदी ले गए। इसी तरह संगरूर रोड के दुकान मालिक परमवीर सिंह ने बताया कि चोरों ने उनकी दुकान से कैमरे, डीवीआर आदि भी खंगाल डाले।
इन तीनों को लेकर दुकानदारों का समूह व्यापार संगठन पहले बाजार में पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया, इसके बाद न्याय की मांग को लेकर संगरूर रोड पर धरना दिया गया। धरना स्थल पर पहुंचे थाना धनौला के एसएचओ इंस्पेक्टर कृपाल सिंह मोही ने प्रदर्शनकारियों पर माहौल खराब करने का आरोप लगाया जिस पर प्रदर्शनकारियों ने एसएचओ विरुद्ध नारेबाजी की। आखिरकार एसएचओ को वापस जाना पड़ा तथा शहर की स्थिति नाजुक होती देख खुद डीएसपी सतवीर सिंह प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे जहां उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शांत किया तथा हर तरह की कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इस मौके पर दुकानदारों ने थानेदार के खिलाफ अपना विरोध जताया।
उन्होंने कहा कि एक तरफ हमारी दुकानें लूट ली गईं, दूसरी तरफ जब हमने न्याय के लिए धरना दिया तो थानेदार हमें माहौल खराब करने की बात की। अगर कोई सैनिक देश की रक्षा करते हुए मारा जाता है, तो सरकार परिवार को पर्याप्त मुआवजा देती है। हम सरकार को करोड़ों का टैक्स दे रहे हैं, लेकिन कोई भी हमारा हाथ पकड़ने को तैयार नहीं है, हमारे पास कोई सुरक्षा नहीं है अगर हम न्याय के लिए प्रदर्शन करते हैं तो एसएचओ ने हमें माहौल खराब करने की बात कह रहे हैं। इस पूरे मामले को गंभीरता से सुनने के बाद डीएसपी सतवीर सिंह ने इंस्पेक्टर कृपाल सिंह मोही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने, चोरी करने वाले चोर को पकड़ने के लिए एक टीम गठित करने, शहर में पीसीआर टीम तैनात करने, गश्त बढ़ाने पर सहमति जताई।
-

पंजाबः ईलाज के बहाने डोंगी बाबा ने महिला का किया रेप, गिरफ्तार करके भेजा जेल, देखें वीडियो
पठानकोट/अनमोलः जिल में रेप केस मामले में गिरफ्तार डोंगी बाबा को पुलिस ने जेल भेज दिया है। बता दें कि सुजानपुर के अंतगर्त आते गांव गुुगरा में एक डोंगी बाबा ने तबीज देने के बहाने महिला का रेप किया था। इस मामले की जानकारी देते हुए शाहपुर कंडी के प्रभारी जसविंदर पाल सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि सुजानपुर के नजदीक गांव गुगरा से शिकायत मिली थी कि एक बाबा दरगाह पर सेवा करता है।
उक्त बाबा एक महिला के इलाज करने के लिए उसके घर गया था और वहां पर उक्त डोंगी बाबे में महिला का रेप कर दिया। जिसके बाद शाहपुर कंडी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गुगरा जगदीश सिंह पुत्र सरवन सिंह निवासी गुगरा को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा संख्या 53 दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद माननीय जज के आदेशानुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी जसविंदर पाल सिंह ने लोगों से अपील की है कि जितना हो सके ढोंगी बाबाओं से दूर रहें और कोई भी व्यक्ति बिना जान-पहचान के उन्हें के अंदर ना आने दें। -

पंजाबः Mango Shake को लेकर हुआ विवाद, पति सहित परिवार पर महिला ने लगाए मारपीट के आरोप, देखें वीडियो
होशियारपुरः दसूहा से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां विवाहिता को मैंगो शेक देरी से पीना महंगा साबित हुआ। दरअसल, गुस्साए पति सहित उसके परिवार ने विवाहिता के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और डेढ़ घंटा टार्चर करने के बाद उसे मायके परिवार छोड़ आए। जिसके बाद मायके परिवार ने उसे दसूहा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पिछले चार दिनों विवाहिता अपनी डेढ़ वर्ष की बेटी के साथ अस्पताल में उपचाराधीन है। इस मामले में वह लगातार प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगा रही है।
वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़िता अब तक थाने नहीं पहुंची है। इस मामले में मीडिया के हस्तक्षेप के बाद पुलिस कार्रवाई करने का अश्वासन दे रही है। पीड़ित विवाहिता रुपिंदर कौर निवासी गांव कोलपुर ने बताया कि 2 वर्ष पहले उसकी शादी टांडा उड़मुड में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही मेरे मायके परिवार के गरीब होने के कारण मुझे अक्सर टार्चर किया जाता रहा। बीती 8 मई को शाम तकरीबन 5 बजे घर में सभी बैठे जूस पी रहे थे। तभी मेरी सास ने मुझे जूस जल्दी पीने को कहा और साथ-साथ गाली गलौच करना शुरू कर दिया। इसके बाद पति और ससुर ने बोलना शुरू कर दिया। जिसके बाद मेरे पति द्वारा मुझे एक कमरे में ले जाकर मारपीट करनी शुरू का दी और बाकी के परिवार ने भी शरीर के कई हिस्सों में वार किए।
आवाज घर से बाहर न निकले इसके लिए मेरे पति द्वारा मेरे मुंह में जुराब ठूंस दी गई। मैं कमरे से भागने की कोशिश करती रही लेकिन इनका बार बार मुझे टॉर्चर करना जारी रहा। इस घटना में मेरी डेढ़ वर्ष की बेटी की टांगों पर भी चोटे आई। वहीं उन्होंने बताया की इस घटना में मेरे एक माह की प्रग्नेंसी पर भी असर पड़ा है। मेरा मिस केरज हो गया। मोहल्ले में बदनामी ओर मेरी चीखों की आवाज पड़ोसियों को सुनाई न दे इसके लिए उन्होंने मुझे डेढ़ घंटा स्टोर रूम में बंद रखा। स्टोर रूम से निकालने ओर शोर न मचाने की शर्त पर इनके द्वारा मुझे बाहर निकाला। जिसक बाद मेरे ससुर और सास ने मुझे गाड़ी में बिठाया और मायके परिवार छोड़ आए। उपरांत मेरे शरीर पर चोटों के निशान देखते हुए परिवार ने मुझे दसूहा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया।
-

पंजाब : नहर में गिरी New Thar, ड्राइवर लापता, सर्च ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो
श्री आनंदपुर साहिब/संदीप शर्मा : कीरतपुर साहिब की भाखड़ा नहर में नई थार गाड़ी गिरने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक थार गाड़ी कुछ दूर तक पानी पर तैरती रही। लेकिन जैसे ही गाड़ी में पानी भरा तो वह डूब गई। मिली जानकारी के मुताबिक ड्राइवर भी पानी में डूब गया है। राहगीरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन काली थार नहर में समा गई। पुलिस ने
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस टीम व गोताखोरों की टीम द्वारा ड्राइवर की सर्च शुरू कर दी गई। बताया जा रहा हैकि गोताखोरों की टीम ने बताया कि नहर में सर्च ऑपरेशन जारी है। उन्होंने बताया कि ड्राइवर और गाड़ी को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। चालक का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि थार में उसके अलावा कितने लोग सवार थे।
-

पंजाब : कैंटर और मोटरसाइकिल में हुई भीषण टक्कर,मौ’त, देखें वीडियो
नंगल : जिले में अजोली मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज निवासी गांव भिबोर के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक पंकज एनएफएल में पैकिंग का काम करता था।
जो काम खत्म कर अजौली मोड़ की ओर जा रहा था कि अचानक पीएसीएल चौंक के पास पीछे से आ रहे कैंटर की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और मददगार मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि ये दर्दनाक सड़क हादसा कैसे हुआ।
