Blog

  • जालंधरः Doaba Chowk के नजदीक व्यक्ति का मिला श+व

    जालंधर, ENS: दोआबा चौक के नजदीक शुक्रवार करीब 1 बजे खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया, जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में दी और मौके पर पहुँची आठ की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मिली  जानकारी के अनुसार मृतक दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है। मौत के सही कारण पता नहीं लग सके है लेकिन व्यक्ति की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया। थाना 8 के एस आई जगदीश लाल का कहना है कि फिलहाल मृतक की पहचान करवाई जा रही है। मौत के कारणों का भी पता लगवाया जा रहा है।

  • पंजाबः PM की रैली में जा रहे हंसराज हंस की किसानों ने घेरी गाड़ी, तोड़ा शीशा, देखें वीडियो

    पंजाबः PM की रैली में जा रहे हंसराज हंस की किसानों ने घेरी गाड़ी, तोड़ा शीशा, देखें वीडियो

    भावुक हुए हंस बोले- 1 जून तक जींदा रहा तो उसकी सोच को कायम रखना

    पटियालाः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के विरोध में संगरूर रोड स्थित पसियाना चौकी के पास धरना लगाए बैठे किसानों ने वहां से रैली के लिए जा रहे फरीदकोट से भाजपा प्रत्याशी हंस राज हंस की गाड़ी को घेर लिया। इस दौरान किसानों द्वारा हंसराज हंस की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया। वहीं इस हादसे को लेकर हंसराज हंस आज लोगों के सामने मंच पर भावुक होते दिखाई दिए। मंच पर हंसराज हंस ने कहाकि वह मौत से नहीं डरते। वह फकर की काहे का जो मौत से डर जाए। हंस ने कहा कि मुझे डर अपने ड्राइवर का था कि उसे कोई चोट ना पहुंचे। उन्होंने कहाकि 1 जून तक जींदे रहे तो मिलेंगे, लेकिन अगर उन्हें कुछ हो जाता तो उनकी सोच को कायम रखना। लोगों को बताना कि वह हमारे लिए आया था और बलिदाना देना पड़ा।

    उन्होंने कहा कि कल की वीडियो कोई भी देख लें कि मैं निडर होकर बैठा था। उन्होंने कहा कि मुझे लगा कि टाइम आ गया, लेकिन डर यह था उनके बच्चे ड्राइवर और फोर्स को कुछ ना हो। उन्होंने कहाकि मेरे जाने के बाद कुछ ऐसे बच्चे पैदा करना जो गरीबी-अमीरी का पहाड़ खत्म कर सके। इस दौरान उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह दिल्ली से चुना गया सासंद था। उन्होंने कहा कि वह किसानों की बाते भी लोकसभा सदन में उठाते रहे। हंस ने कहाकि कानून उन्होंने नहीं बनाए, लेकिन फिर भी वह मुद्दों को लोकसभा में उठाते रहे।  उन्होंने कहाकि उधर किसी लड़की के कपड़े फाड़े गए गालियां निकाली गई और जातिसूचक शब्द कहे गए।

    उन्होंने कहा कि मैंने थोड़ी हमदर्दी की थी, लेकिन मेरी किसी से कोई जाति दुश्मनी नहीं है। हंस ने कहाकि मैंने यह कहा था कि 1 जून तक सब्र करों और 2 तारीख तक जो परेशान कर रहे उनसे बात कर लेंगे, लेकिन उनकी किसी के साथ कोई लड़ाई नहीं है। हंस ने कहाकि किसानों को गलतफहमी हो गई है। हंस ने कहाकि वह हाथ जोड़ कर माफी मांगते है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते दिन उन्हें एक हजार बंद ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। इस घटना में 2 व्यक्ति घायल हो गए। उन्होंने कहा कि मुझे लगा कि टाइम आ गया और शहादत के बिना कौम नहीं जागती। हंस ने कहा कि वह नहीं चाहते गांवों में लोग झगड़े करें और वह नहीं चाहते कि लोगों को लड़वाकर वह सासंद बने। उन्होंने कहाकि आपस में सभी लोग भाईचारा कायम रखो।

  • बस ने साइकिल सवार को कुचला, मौ’त

    बस ने साइकिल सवार को कुचला, मौ’त

    गुस्साए लोगों ने बस को लगाई आग 


    हनुमानगढ़ : राजस्थान लोक परिवहन की बस ने आज सुबह 10 बजे साइकिल सवार को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने तोड़फोड़ कर बस में आग लगा दी और शव को लेकर सड़क पर बैठ गए। हादसा हनुमानगढ़ के जंक्शन सिटी थाना क्षेत्र के गांव मक्कासर की है।

    मौके पर पहुंचीं एसडीएम दिव्या चौधरी ने ग्रामीणों की समझाइश की। ग्रामीणों की मांगों पर सहमति बनने के बाद उन्होंने शव काे उठाने दिया। जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ से सूरतगढ़ जा रही राजस्थान लोक परिवहन की बस ने मक्कासर गांव की गली नंबर-5 पर साइकिल सवार मक्कासर निवासी बलकार सिंह (55) पुत्र सुखदेव सिंह को कुचल दिया। हादसे के बाद काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची, तो ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने सवारियां उतार कर बस में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी।

    सूचना पर तीन दमकल मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। ग्रामीणों के शव को लेकर सड़क पर बैठ जाने से लंबा जाम लग गया था। ग्रामीणों का कहना था कि वे लोक परिवहन की बस को मक्कासर से नहीं गुजरने देंगे। इसके साथ ही उन्होंने बसों की स्पीड कम करने, मृतक के परिवार को मुआवजा देने और बस ड्राइवर को तुंरत गिरफ्तार करने की मांग की।

  • तेज रफ्तार ट्रक पलटने से 3 की मौ’त, 7 घायल

    तेज रफ्तार ट्रक पलटने से 3 की मौ’त, 7 घायल

    नई दिल्ली : गुजरात के सूरत जिले में शुक्रवार तड़के सब्जी से लदे ट्रक के पलट जाने से 3 मजदूरों की मौत हो गई और 7 घायल हो गए। मृतकों की पहचान पिंटू पवार (40), भावसा माली (40) और सोनू पाटिल (35) निवासी नासिक जिले के सताना तालुका के तौर पर हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर बारदोली के किकवाड गांव के समीप दुर्घटना हुई।


    बारदोली पुलिस के निरीक्षक डी.आर वसावा ने बताया कि ट्रक सब्जियों को लेकर पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के नासिक जिले के सताना शहर से सूरत शहर की ओर जा रहा था। उन्होंने कहा ट्रक चालक सुरेश पवार तेज गति से ट्रक चला रहा था क्योंकि वह सुबह होने से पहले सूरत पहुंचना चाहता था ताकि उसे सब्जियों के अच्छे दाम मिल सकें।

    इसी के चलते ट्रक सड़क से उतर गया और किकवाड के पास पलट गया। ट्रक में सवार दस मजदूरों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई और सात घायल हो गये। अधिकारी ने कहा कि चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। चालक को मामूली चोट आई। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

  • जालंधरः पीएम दौरे पर विधायक सहित दिग्गज नेता भाजपा में हो सकते है शामिल

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे पर विपक्ष को आज बड़ा झटका लगने जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आप और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता आज पीएम मोदी की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम सकते है। ऐसे में विधायक सहित 4 दिग्गज नेताओं को भाजपा में शामिल होना विपक्ष के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। दरअसल, पीएम मोदी आज 3 बजे हिमाचल मंडी में आएंगे, उसके बाद 4 बजे उनका गुरदासपुर दौरा है, जिसके बाद 5 बजे वह जालंधर पीएपी ग्राउंड में सुशील रिंकू के हक में पार्टी को संबोधन करेंगे। 

  • सवारियों से भरी पंजाब रोडवेज की बस हुई हादसे का शिकार, मचा हड़कंप

    सवारियों से भरी पंजाब रोडवेज की बस हुई हादसे का शिकार, मचा हड़कंप

    सोलन :  शमलेच में शुक्रवार को उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब पंजाब रोडवेज की एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर से जा टकराई। इस हादसे में बस सवार यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज की ये बस चंडीगढ़ से शिमला जा रही थी। जब बस शमलेच में पहुंची तो आचनक चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते बस सडक के किनारे लगे क्रैश बैरियर से टकरा गई।

    गनीमत रही कि बस की टक्कर से पैरापिट नहीं टूटा अन्यथा बस गहरी खाई में गिर सकती थी। बस में करीब 13 यात्री सवार थे जोकि सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इस दुर्घटना में बस को नुक्सान पहुंचा है। बस के चालक ने बताया कि बारिश होने की वजह से सड़क पर फिसलन हो गई थी। जिस कारण मोड़ पर बस अचानक फिसल गई और सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर से टकरा गई।

  • पंजाब :  कांग्रेस पार्टी ने आप सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पंजाब : कांग्रेस पार्टी ने आप सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसर : लोकसभा चुनाव के लिए हर पार्टी के उम्मीदवार अपने चुनाव प्रचार में लगे हुए है। वहीं कांग्रेस की पूरी लीडरशिप ने पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों का काफी समय से बुरा हाल है। लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है, इतनी गर्मी में लोग बेहाल है। उन्होंने कहा कि अगर पीने का पानी मिल रहा है, तो पानी में सीवेज का गंदा पानी मिलकर आ रहा है। जिससे लोग बीमार हो रहे है। लेकिन पंजाब सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं है और गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। कूड़ा उठाने वाले नहीं आ रहे।

    उन्होंने कहा कि 2 साल से ज्यादा हो गये, अभी तक सरकार ने पार्षद के चुनाव नहीं करवाए। उन्होंने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी खराब हो गयी है। उन्होंने कहा कि कल राहुल गांधी अमृतसर आ रहे है। उन्होंने कहा कि जब से गर्मी शुरू हुई है, लगातार बिजली के कट लग रहे है। सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगें नहीं मान रही है. बहुत से काम हैं जो नहीं हुए, आप ने बड़े बदलाव की बात की थी। जिस शहर को स्मार्ट सिटी कहा जाता है, स्मार्ट सिटी में जो पानी वह गंदा मिल रहा है।

  • जालंधरः PM के प्रोग्राम स्थल से कुछ दूरी पर हुआ सड़क हादसा, देखें वीडियो

    जालंधरः PM के प्रोग्राम स्थल से कुछ दूरी पर हुआ सड़क हादसा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आज जालंधर दौरे पर पीएम मोदी आ रहे है। उससे पहले प्रशासन द्वार पीएपी चौंक से रूट डायवर्ट कर दिया गया है। वहीं पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर सड़क हादसे का मामला सामने आया है। दरअसल, जालंधर-अमृतसर हाईवे पर परागपुर के पास एक रेता से भरा हुआ टिप्पर रोड पर पलट गया। घटना पीएम के कार्यक्रम स्थल से महज 2 किलोमीटर दूरी पर हुई है। वहीं टिप्पर पलटने से हाईवे पर लंबा जाम लग गया था।

    जिसके बाद पीएम सुरक्षा के लिए तैनात कर्मचारियों और ट्रैफिक पुलिस द्वारा तुरंत हाईवे खाली करवाया गया और दोबारा ट्रैफिक को सुचारु रूप से शुरू किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, रेता से भरा हुआ टिप्पर लेकर ड्राइवर सतनाम सिंह अपने कंडक्टर के साथ फगवाड़ा से जालंधर की ओर आ रहा था। इस दौरान हादसा हो गया। घटना में दोनों को SSF और ट्रैफिक पुलिस द्वारा सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

    वहीं, रेस्क्यू किए गए ड्राइवर सतनाम सिंह ने बताया कि, हादसा सुबह करीब पौने 11 बजे हुआ था। वह जब परागपुर स्थित एजीआई फ्लैट्स के पास पहुंचे तो उनके टिप्पर का आगे वाला टायर फट गया। जिसके बाद टिप्पर अनियंत्रित हो गया और ग्रील से टकराता हुआ दूसरी साइड पर जाकर पलट गया। टिप्पर पलटने से सारा रेत हाईवे पर फैल गया। जिस कारण हाईवे पर जाम लगने शुरू हो गया था। मगर जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो तुरंत पुलिस एक्शन में आ गई थी। 30 मिनट के अंतराल में पुलिस ने जेसीबी बुलाई और सारा रेता साइड पर करवाकर हाईवे का ट्रैफिक खुलवाया गया।

  • हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बची 6 लोगों की जान, Live वीडियो आई सामने 

    हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बची 6 लोगों की जान, Live वीडियो आई सामने 

    केदारनाथ: उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में हेलिकॉप्टर क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि, इस हादसे में किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। इस हादसे में हेलिकॉप्टर क्षतिग्रस्त भी हुआ है। हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलिकॉप्टर के रोटर में खराबी आने के कारण हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। अचानक आई तकनीकी खराबी ने केदारनाथ जा रहे छह तीर्थयात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी। हालांकि, सफल इमरजेंसी लैंडिंग के बाद इसमें सवार तीर्थयात्रियों ने राहत महसूस की। चार धाम यात्रा 10 मई से शुरू होने के बाद से लगातार केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों का पहुंचना जारी है।

    हर रोज औसतन 25 हजार से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। 9 हेलिकॉप्टर कंपनियां धाम तक तीर्थयात्रियों को पहुंचा रही हैं। ऐसे में इस घटना ने तीर्थयात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। केदारनाथ में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हेलिकॉप्टर क्षतिग्रस्त होने का भी मामला सामने आया है। रोटर में आई खराबी के कारण हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलिकॉप्टर में सवार 6 तीर्थयात्री इस खराबी के कारण काफी घबरा गए थे। इमरजेंसी लैंडिंग होने वाला हेलिकॉप्टर क्रिस्टल कंपनी का बताया जा रहा है। हेलिकॉप्टर सेवा की सुरक्षा को लेकर भी अब सवाल उठाए जाने लगे हैं।

    केदारनाथ में क्रिस्टल का हेलीकॉप्‍टर खराब हो गया। हेलिकॉप्टर यात्रियों को लेकर केदारनाथ आ रहा था। हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। तकनीकी खराबी आने के कारण पायलट ने हेलीकॉप्‍टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। पायलट ने हेलिकॉप्टर को केदारनाथ धाम में हैलीपेड के निकट ही मिट्टी में लैंडिंग कराई। इमरजेंसी लैंडिंग से यात्रियों में हड़कंप जैसी स्थिति देखी गई। हालांकि, उन्हें जब पूरे मामले की जानकारी दी गई तो उन्‍होंने राहत की सांस ली।

  • OMG! भीषण सड़क हादसे में SUV के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई मां-बेटी की जान, देखें वीडियो  

    OMG! भीषण सड़क हादसे में SUV के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई मां-बेटी की जान, देखें वीडियो  

    ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस वे पर दिल्ली वापस आने के लिए चढ़ने वाले रैंप पर एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में जबरदस्त टक्कर मार दी। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार मां बेटी भी गाड़ी में फंस गए। एयरबैग खुलने से उनकी जान बच गई। सूचना पर पहुंची दनकौर थाना पुलिस ने कार में फंसी मां बेटी को स्थानीय लोगों के साथ कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाला। इसके लिए गाड़ी के दरवाजे को रस्सी से बांधकर खोलना पड़ा। रेस्क्यू के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये घटना 23 मई की सुबह के समय हुई थी। फिलहाल अब मां बेटी को हालत ठीक बताई जा रही है और उन्हें उपचार के बाद उनके घर भेज दिया गया है।

    पुलिस के मुताबिक 23 मई की सुबह 7 के आसपास दिल्ली में रहने वाली मां-बेटी अपनी क्रेटा कार से ग्रेटर नोएडा से वापस दिल्ली जा रही थीं। उन्होंने यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए रैंप का इस्तेमाल किया। इसी दौरान आगे जा रहे ईंट से ओवरलोडेड ट्रैक्टर ट्राली को कार ने तेज रफ्तार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के सभी एयर बैलून खुल गए और गाड़ी का इंजन बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में कार के अंदर मौजूद मां और बेटी दोनों फंस गए। चीख पुकार मचाते ही आसपास भीड़ जमा हो गई और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची थाना दनकौर पुलिस ने लोगों की मदद से रस्सी बांधकर कार के दरवाजों को खोला। उसके बाद ड्राइविंग सीट पर मौजूद बेटी (32 साल) को रेस्क्यू किया गया। लोहे की रॉड की मदद से गाड़ी के क्षतिग्रस्त हिस्सों को पीछे कर उन्हें बाहर निकाला गया।

    पुलिस ने बताया कि इसके बाद उन्हें और उनकी मां को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी हालत ठीक होने के बाद उन्हें उनके परिजनों के साथ दिल्ली रवाना कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर ट्रॉली ईंट से ओवरलोडेड थी और पीछे से आ रही कार ने भी तेज रफ्तार में लापरवाही करते हुए दुर्घटना को अंजाम दिया। इस घटना में ट्रैक्टर ट्राली के ड्राइवर को भी चोटें आई हैं लेकिन फिलहाल सभी घायल ठीक हैं। पुलिस के मुताबिक इस मामले में किसी तरीके की कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, इसलिए कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। यह घटना 23 मई सुबह की थी, लेकिन शुक्रवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आया।