Blog

  • Punjab: गोदाम की दीवार गिरने से हुआ हादसा, नीचे दबा व्यक्ति, देखें वीडियो

    Punjab: गोदाम की दीवार गिरने से हुआ हादसा, नीचे दबा व्यक्ति, देखें वीडियो

    बठिंडाः शहर के अंटीक पैलेस के नज़दीक बने पानी वाली बोतलों के गोदाम की दीवार गिरने से हादसा होने की खबर सामने आई है। अस हादसे में दीवार के पास ख़ड़ा सकूटरी सवार व्यक्ति दीवार के नीचे दब गया। यहा सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। 

    सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक नौजवान पानी की बोतलों वाले गोदाम की दीवार के पास खड़ा है ओर अचानक से दीवार उस व्यक्ति के उपर गिर जाती है। जिससे वह व्यक्ति सकुट्री सहित दीवार के नीचे दब गया। 

  • Punjab: Shambhu Border बंद होने से HC जाने की तैयारी में गांववासी

    Punjab: Shambhu Border बंद होने से HC जाने की तैयारी में गांववासी

    शंभूः पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों के धरने से परेशान आसपास के गांवों के लोग अब सख्त कदम उठाने वाले हैं। उन्होंने कई महीनों से बंद रास्ता खुलवाने के लिए एक कमेटी का गठन किया है, जो यह तय करेगी कि बनूड़ रोड को जाम किया जाए या फिर हाई कोर्ट का रुख। यदि ग्रामीणों ने जाम लगाया तो अंबाला जाने को 32 किमी का ऊबड़ खाबड़ रास्ता ही बचेगा। शंभू बॉर्डर का रास्ता खोलने की मांग करने वाले शंभू के निकटवर्ती गांवों के लोग यदि बुधवार को अपनी मांग के समर्थन में बनूड़ रोड जाम करने का फैसला करते हैं तो उससे वे लोग विशेष रूप से परेशान होंगे, जो लुधियाना से अंबाला के लिए जाने वाले हैं।

    जो शंभू बॉर्डर बंद होने के कारण राजपुरा से बनूड़ का रास्ता अपनाते हैं। ऐसे में लोगों को बनूड़ से डेराबस्सी होकर अंबाला जाने का रास्ता अपनाना पड़ सकता है। सामान्य स्थिति में राजपुरा से नेशनल हाईवे के जरिये अंबाला जाना हो तो यह रास्ता करीब 22 किलोमीटर है। शंभू बार्डर बंद होने से राजपुरा से वाया बनूड़ होते हुए अंबाला का सफर अब लगभग 45 किलोमीटर का हो गया है। अब अगर बुधवार को बनूड़ रोड पर भी जाम लगा दिया जाता है तो राजपुरा से अंबाला जाने के लिए लोगों को शंभू व घनौर का रूट लेना पड़ेगा, जो लगभग 32 किलोमीटर का रास्ता होगा।

    यह रास्ता ऊबड़ खाबड़ और अत्यंत परेशानी वाला है। उधर, धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने मंगलवार को धरनास्थल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमने नहीं बल्कि केंद्र व हरियाणा सरकार ने रास्ता रोका है। किसान चाहते हैं कि रास्ता खोला जाए और उन्हें दिल्ली जाने दिया जाए, जहां वे अपना शांतिपूर्वक प्रदर्शन करके अपनी मांगें मनवा सकें।

  • Jalandhar: Global Innovative Immigration ने विदेश भेजने का झांसा देकर ठगे 3 लाख रुपए, Siddharth Kataria पर केस दर्ज

    जालंधर, ENS: महानगर में ट्रैवल एजेंटों द्वारा ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे है। हालांकि सीएम भगवंत मान सरकार ने हाल ही में ठगी मारने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश जारी किए थे, लेकिन उसके बावजूद कुछ ट्रैवल एजेंटों द्वारा ठगी का आलम बरकरार है। उक्त ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ किसानों द्वारा धरना भी लगाया जा चुका है, लेकिन प्रशासन द्वारा उक्त ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही, जिसके चलते आए दिन ट्रैवल एजेंटों द्वारा ठगी के मामले सामने आ रहे है। वहीं ग्लोबल इन्नेवेटिव इमीग्रेशन प्लेसमेंट सर्विसेज के मालिक सिद्धार्थ कटारिया व ट्रैवल एजेंट द्वारा कनाडा वर्क परमिट पर भेजने का झांसा देकर ट्रैवल एजेंट ने 2 दोस्तों से 3 लाख 14 हजार रूपये ठग लिए न दोनों को विदेश भेजा न पैसे वापस किए।

    शिकायत के बाद थाना नबी बारादरी की पुलिस ने ट्रैवल एजेंट के मालिक सिद्धार्थ कटारिया के खिलाफ 2 अलग-अलग केस दर्ज कर लिए है और इससे पहले उसके खिलाफ एक महीने में 10 केस हो चुके है। फोजी वाली गली रामामंडी के रहने वाले नवप्रीत ने बताया कि वह एसी रिपेयर का काम करता है। दो साल पहले अपने दोस्त बाबा बुड्डा की नगर के रहने वाले प्रभदीप के साथ बीएमसी चौक के पास माल में घूमने आया था, जहां उसने ट्रैवल एजेंट सिद्धार्थ कटारिया का विज्ञापन देखा था और उन्होंने विदेश जाने के लिए काल पर बात की तो सिद्धार्थ कटारिया बीएमसी चौक अपने दफ्तर में मिलने के लिए बुलाया, जहां उसने दोनों को विदेश कैमरा वर्क परमिट पर बेचने का झांसा दिया और बात साढ़े पांच लाख रुपये में लाख रुपया में तय हुई।

    एजेंट ने उसे कहां कि पहले डेढ़ लाख रूपये एंबेसी फीस और फाइल खर्चा देना होगा बाकी के पैसे विदेश में उनकी सैलरी से कटेंगे, जिसके बाद दोनों ने एक साथ जाने के लिए पासपोर्ट और डेढ़ डेढ़ लाख रुपये ट्रैवल एजेंट को दे दिए। तीन महीने बीत जाने के बाद ट्रेवल एजेंट में उनका फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद वह ऊपर वाले एजेंट के दफतर में गए तो दफ्तर पर में उन्हें तीन युवक जिन्होंने कहा कि उनके साथ ठगी हुई तो उन्हें शक हुआ कि वह भी ट्रैवल एजेंट के झांसे में फंस गए हैं तो उन्होंने ट्रैवल एजेंट से पैसे और पासपोर्ट वापस मांगे। एजेंट ने उन्हें दस दिनों के बाद पैसे और पासवर्ड ले जाने के लिए कहा वह दस दिन बाद दफ्तर में गए दफ्तर बंद मिला, जिसके बाद उन्होंने शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों को दें और वहां से उनकी शिकायत थाना बारादरी की पुलिस को भेज देगी पुलिस ने जांच के बाद पुलिस ने सिद्धार्थ कटारिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

  • Punjab: Bus की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, ड्राइवर फरार

    Punjab: Bus की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, ड्राइवर फरार

    लुधियानाः शेरपुर चौक के पास देर रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने साइकिल सवार व्यक्ति को बुरी तरह से कुचल दिया। एक्सीडेंट में साइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान फोकल पॉइंट के इलाके जीवन नगर में रहने वाले सुरेश कुमार के रूप में हुई। राहगीरो ने थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस की मदद से शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। आज बुधवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। हादसे को अंजाम देने के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। 

    मृतक के बेटे सौरभ ने बताया कि उसका पिता कंपनी में फोरमैन तैनात था। मंगलवार की रात उसका पिता फैक्टरी से काम कर वापिस घर लौट रहा था। जिसे शेरपुर चौक के पास एक प्राइवेट कंपनी की बस ने टक्कर मार दी। राहगीर ने पिता के पास से मिले मोबाइल से उसे सूचित किया तो उसने मौके पर पहुंच देखा तो उसके पिता दम तोड़ चुके थे। थाना डिवीजन नंबर 6 के जांच अधिकारी ASI सतबीर सिंह के अनुसार फिलहाल मृतक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के बयानों पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। सीसीटीवी के आधार पर बस चालक को काबू कर लिया जाएगा।

  • Punjab: Amritpal Singh के बाद अब जेल में बंद प्रधानमंत्री बाजेके लड़ेगा उप चुनाव, देखें वीडियो

    Punjab: Amritpal Singh के बाद अब जेल में बंद प्रधानमंत्री बाजेके लड़ेगा उप चुनाव, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रधान अमृतपाल सिंह ने खडूर साहिब से आजाद चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। वहीं अब अमृतपाल सिंह का समर्थक भगवंत सिंह उर्फ ​​प्रधानमंत्री बाजेके ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उनके बेटे आकाशदीप सिंह ने इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा की है। प्रधानमंत्री बाजेके गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। यहीं से उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत होने जा रही है। बाजेके किसान आंदोलन में भी काफी सक्रिय रहे हैं। वह अक्सर किसान आंदोलन के वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के साथ शेयर करते रहते थे।

    बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने गिद्दड़बाहा सीट से विधानसभा चुनाव जीता था। अब उनके सांसद बनने के बाद इस सीट पर विधानसभा उपचुनाव होना है। सूत्रों के अनुसार पता चला है कि वडिंग अपनी पत्नी अमृता वडिंग को इस सीट पर चुनाव लड़वा सकते हैं। भगवंत सिंह उर्फ ​​प्रधानमंत्री बाजेके अमृतपाल सिंह के साथ डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। अगर बाजेके चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें भी जेल से ही चुनाव लड़ना होगा। पंजाब की खडूर साहिब सीट से लोकसभा सांसद चुने गए अमृतपाल सिंह और भगवंत सिंह बाजेके को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है।

    अमृतपाल सिंह और भगवंत सिंह पर भी इसी तरह के आरोप हैं। दोनों के साथ अन्य साथियों को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था और सभी असम की जेल में बंद हैं। अमृतपाल सिंह ने बिना प्रचार किए ही चुनाव जीत लिया है। अमृतपाल ने कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को 1.9 लाख से ज्यादा वोटों से हराया है। पंजाब की गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट से अब तक कांग्रेस के तेजतर्रार नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग विधायक थे। भगवंत सिंह उर्फ ​​प्रधानमंत्री बाजेके के बेटे के नाम की घोषणा ने पंजाब की सियासत गरमा दी है। इस सीट पर लंबे समय से कांग्रेस का कब्जा है। अब देखना यह है कि क्या भगवंत सिंह ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह की तरह जीतते हैं या नहीं? कुछ दिन पहले जेल में बंद बाजेके की तबीयत खराब होने की जानकारी भी सामने आई थी।

  • आज का राशिफल, 26 जून 2024

    आज का राशिफल, 26 जून 2024

    आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज रात 11 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 6 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 33 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत है। 

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप ऑफिस में अपना चमत्कारी प्रभाव दिखाने वाले हैं, कोई बहुत ही कठिन काम बड़ी आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे और आप अपने काम से बॉस के खास बन जायेगे। आज बेवजह के खर्चों से बचें क्योंकि थोड़ा-थोड़ा करके काफी लम्बा खर्चा हो सकता है। आज जीवनसाथी से कोई उपहार मिलने वाला है। बच्चों की उपलब्धियों से समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।

    2. वृष राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपका आध्यात्मिक लोगों से मिलना होगा। आज थोड़े से प्रयास से बड़ी उपलब्धि हासिल हो जायेगी। राजनीति में बड़े लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। आज आपकी देर शाम दोस्तों के साथ मीटिंग हो सकती है, इससे आपको कोई बड़ा लाभ भी होगा। आपको अच्छे स्वास्थ्य के लिए थोड़ा समय निकालना चाहिए। बेहतर होगा की सुबह-सुबह योग करनें की आदत डालें। आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है, और अब जल्द ही आपकी आमदनी फिक्स हो जाएगी।

    3. मिथुन राशि

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आप अपनी चतुराई से बिजनेस को तीव्र गति से दौड़ा देंगे जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे और आप मालामाल हो जायेगे। इस राशि के जो लोग रंगमंच से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। बच्चों की जिम्मेदारी पूरी करने का वक्त आ गया है और प्रभु की कृपा से सफलतापूर्वक आप अपनी जिम्मेदारी को पूरा भी कर लेंगे। अपना व अपनों का ख़ास ख्याल रखें।

    4. कर्क राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज वाणी पर नियंत्रण करके आप सफलता हासिल कर लेंगे। आज प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े बड़े फैसले ले सकते हैं, जिससे आपको आगे चलकर अच्छा परिणाम हासिल होगा। स्वास्थ्य पर आज सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। परिवारजनों के साथ किसी पर्यटन-स्थल पर घूमने जायेंगे। आपको सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। मेहनत जारी रखें सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

    5. सिंह राशि

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको ऑफिस में कोई ऐसा काम दिया जा सकता है जो चुनौतीपूर्ण है, लेकिन आप सफलता पूर्वक उसे निपटाने की पूरी भरपूर कोशिश करेंगे। आज आपकी कुछ कठिन विषयों में रुचि बढ़ सकती है। बिजनेस में नए अनुभव मिलने की सम्भावना है। आज आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे… जल्द ही नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम में भी इजाफा होगा। घरेलू जीवन में सामंजस्यपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। साझेदारी के व्यवसाय से आपको लाभ हो सकता है।

    6. कन्या राशि

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज किस्मत आपका साथ देने वाली है। आज आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको मिला-जुला परिणाम प्राप्त होगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को उनके सीनियर्स से भरपूर मदद मिलेगी। जीवनसाथी के नज़रिये को समझकर व्यक्तिगत समस्याएं सुलझाएंगे तो दोनों में अच्छी अंडरस्टैंडिंग बनेगी। आज आप रसोई के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी में व्यस्त रहेगें। आज आपका मन पूजा पाठ में लगेगा।

    7. तुला राशि

    आज आपका दिन खास होने वाला है। हँसी-मज़ाक में कही गई बातों को लेकर उलझने से बचें। व्यापार की बढ़ोतरी के लिए आज आप कुछ अलग प्लान बनायेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे। घरवाले इसपर सोच विचार करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 1

    8. वृश्चिक राशि

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप अपने भाई के किसी महत्वपूर्ण कार्य में मदद करेंगे। आज आपको अपने दोस्तों के साथ कही घूमने का अवसर मिलेगा। आज अपना पसंदीदा काम निपटाने की योजना बना सकते हैं। रुके काम शुरू करने में किसी की मदद लेंगे। नौकरी के लिहाज से दिन काफी ठीक रहेगा, साथ ही काम में मन लगेगा और उत्साह भी बढ़ेगा। आज किसी से आर्थिक लेन-देन में आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

    9. धनु राशि

    आज आपका दिन नया बदलाव लेकर आया है। आज बनायी गई व्यापार संबंधित नई योजनाएं काफी आकर्षक साबित होंगी और अच्छी आमदनी का जरिया भी साबित होगी। अपने लक्ष्य को पाने के लिए अभी से काम पर लग जाएं आगे चलकर मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। आज लोगों से बातचीत करते वक़्त मधुर भाषा का प्रयोग करें। नया कंप्यूटर खरीदने का कोई विचार है तो आज का दिन अच्छा है।

    10. मकर राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। लोगों के समस्याओं का समाधान निकालने के लिए आज भाग-दौड़ या किसी प्रकार की यात्रा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते को और मजबूत करेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जल्द ही सफलता मिलेगी। आज आप खुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे। आज लवमेट के साथ अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

    11. कुंभ राशि

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। अपनी इच्छा से आप किसी की मदद भी कर सकते हैं। आपकी आज कोई नई योजना पूरी होगी उससे फायदा भी मिलेगा। आज आपकी आय में इज़ाफ़ा होने की संभावना है। कारोबार के लिए आप अनुभवी लोगों से राय मश्वरा करेंगे तो सफलता आपके कदमों में होगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, एक दूसरे से उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

    12. मीन राशि

    आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। हर जरूरी बात अपने जीवनसाथी से जरूर शेयर करें, जिससे उलझने खत्म होगी और नए आइडिया भी सामने आ सकते हैं। आज किसी शुभ समाचार के मिलने से घर का वातावरण उत्सव जैसा रहेगा। अगर आपका बहुत जरूरी सरकारी काम रुका पड़ा है तो बिना किसी हिचक के उच्चाधिकारी से बात करें, सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

  • CM Kejriwal की बड़ी मुश्किलें Tihar Jail से CBI ने किया गिरफ्तार

    नई दिल्ली : दिल्ली के cm अरविन्द केजरीवाल की मुश्किलें धमने का नाम नहीं ले रही है। आज हाई कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद अब cbi ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले ही cbi ने तिहाड़ जेल से केजरीवाल को गिरफतार कर लिया है।  

    जानकारी के मुताबिक  सीबीआई ने सोमवार को तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की और आबकारी नीति मामले से संबंधित उनका बयान दर्ज किया। सीबीआई को अरविंद केजरीवाल को कल संबंधित ट्रायल कोर्ट में पेश करने की अनुमति भी मिल गई है। सीबीआई कल केजरीवाल को कोर्ट में पेश करेगी। 

  • Jalandhar: 400 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर (ENS): कमिश्नरेट पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने बूटा मंडी के पास नाकेबंदी के दौरान एक नशा तस्कर को 400 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जगसीर सिंह उर्फ जस्सा निवासी गांव राजीआना जिला मोगा के रूप में हुई है। 

    पुलिस के मुताबिक क्राइम ब्रांच के एएसआइ मंगत सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान बूटा मंजी के पास मौजूद थे। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपित जगसीर सिंह उर्फ जस्सा को गिरफ्तार किया है। इस  मामले में  पुलिस जल्द प्रेस वार्ता कर सकती है।

  • Punjab: सरहिंद नहर में दो युवक डूबे, देखें Video

    Punjab: सरहिंद नहर में दो युवक डूबे, देखें Video

    बठिंडा। जिला में बड़ा हादसा हुआ है। जहां सरहिंद नहर में नहाने गए दो युवक डूब गए। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना एनडीआरएफ को दी है। सूचना मिलने के बाद युवकों को ढूंढने के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक राजस्थान से अपने रिश्तेदार के घर आया था और भीषण गर्मी से बचने के लिए सरहिंद नहर में नहाने गये थे।

     इसी दौरान डूब गये। वहीं, डूबने वाले में एक की उम्र 26 साल और दूसरे की उम्र 32 साल बताई जा रही है। एनडीआर टीम ने अपना बचाव अभियान शुरू कर दिया है जिसमें 25 कर्मी और गोताखोर शामिल हैं।

  • Punjab: Restaurant में चली गोलियों के मामले में 3 आरोपी गिऱफ्तार, देखें Video

    Punjab: Restaurant में चली गोलियों के मामले में 3 आरोपी गिऱफ्तार, देखें Video

    अमृतसर। शहर के थाना रणजीत एवेन्यू के अधीन जहां बीते दिन एक रेस्टोरेंट में चली गोलियों के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अमृतसर पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिलो के दिशा-निर्देशों में चलाए जा रहे अभियान के तहत ये कार्रवाई की गई है। पुलिस स्टेशन रंजीत एवेन्यू के पुलिस अधिकारी रॉबिन हंस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 24/6/2024 को मुदई नवचेतन सिंह निवासी ई ब्लॉक, रंजीत एवेन्यू, अमृतसर ने थाना रंजीत में शिकायत दी थी कि  एवेन्यू अमृतसर कि वह बीयर स्टुरिज पर अपने दोस्तों के साथ अमृतसर रेस्टोरेंट में खाना खाने आया था, जब वह खाना खाकर रेस्टोरेंट से बाहर आया तो रेस्टोरेंट के अंदर 4 अन्य युवक खाना खा रहे थे, जो उनके पीछे रेस्टोरेंट से बाहर आए और उसके साथ गाली-गलौच करने लगे उसे और उसके दोस्तों व सहेलियों को जान से मारने की नियत से 4 से 5 गोलियां चलाईं, जिस पर आरोपी बाऊ, मोहित, संजू व साहिल पर आर्म्स एक्ट थाना रणजीत एवेन्यू अमृतसर के तहत मामला दर्ज कर प्रारंभिक जांच की गई।

    पुलिस ने 24/6/2024 को मामले में वांछित आरोपी मोहित सुधार अमृतसर और 25/6/2024 को मामले में अन्य वांछित आरोपी विवेक खजूरियन उर्फ ​​बाऊ को गिरफ्तार किया। सुमित शर्मा उर्फ ​​संजू साहिल खजूरियां फतेहगढ़ चूड़ी रोड अमृतसर को डलहोजी हिमाचल से गिरफ्तार किया गया। घटना में इस्तेमाल की गई पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। माननीय न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।