Blog

  • फिल्लौर-नवांशहर हाइवे पर प्रसिद्ध सूफी गायक की गाड़ी और टिप्पर में हुई टक्कर, 8 घायल

    फिल्लौर-नवांशहर हाइवे पर प्रसिद्ध सूफी गायक की गाड़ी और टिप्पर में हुई टक्कर, 8 घायल

    जालंधर, ENS: फिल्लौर-नवांशहर मुख्य मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यह हादसा सेल्कियाना गांव के फिल्लौर-नवांशहर मुख्य मार्ग पर इनोवा गाड़ी और टिप्पर के बीच टक्कर होने से हुआ है। जहां, इनोवा गाड़ी में सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताय़ा जा रही है कि फिल्लौर के पास गढ़ा गांव के प्रसिद्ध सूफी गायक विजय मान अपने साथियों के साथ गांव चक्क दाना (शहीद भगत सिंह नगर) में एक कार्यक्रम में जा रहे थे, तभी उनकी इनोवा गाड़ी को तेज रफ्तार टिप्पर ने टक्कर मार दी। जिससे यह हादसा हो गया।

    हादसे में विजय मान के सिर में गंभीर चोट लगी है, जबकि उनके साथी गायक प्रेम मान, तेजपाल तेजा और अन्य साथियों को बी गंभीर चोटें लगी हैं। मौके पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। फिल्लौर पुलिस से टिप्पर चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

  • ‘लोकसभा अध्यक्ष चुनाव को लेकर किसी ने हमसे संपर्क नहीं किया’

    ‘लोकसभा अध्यक्ष चुनाव को लेकर किसी ने हमसे संपर्क नहीं किया’

    नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव के वास्ते रणनीति तैयार करने के लिए ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (INDIA) के घटक दलों के नेता मंगलवार रात यहां बैठक करेंगे। कांग्रेस ने कहा कि गेंद अब सरकार के पाले में है कि वह इस मुद्दे पर आम सहमति बनाये क्योंकि परंपरा के मुताबिक उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को मिलना चाहिए। दूसरी तरफ, तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि इस पद के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस के कोडिकुनिल सुरेश को उम्मीदवार बनाने पर उनकी पार्टी से सलाह नहीं ली गई। उन्होंने यह भी कहा कि सुरेश को समर्थन देने को लेकर पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी निर्णय लेंगी। 

    अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘‘किसी ने हमसे संपर्क नहीं किया। कोई बातचीत नहीं हुई, दुर्भाग्य से यह एकतरफा फैसला है।’’ सूत्रों ने कहा कि टीएमसी ने लोकसभा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सुरेश के नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं और हो सकता है कि वह आज रात विपक्ष की बैठक में शामिल न हो। 

    बनर्जी ने कहा, “किसी ने हमसे संपर्क नहीं किया, कोई बातचीत नहीं हुई, दुर्भाग्य से यह एकतरफा फैसला है।” सूत्रों ने बताया कि टीएमसी ने अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सुरेश के नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं और संभवत: वह आज रात होने वाली विपक्षी बैठक में शामिल नहीं होगी।

  • स्कूल की लड़कियों को Reel बनाना पड़ा भारी, video viral

    स्कूल की लड़कियों को Reel बनाना पड़ा भारी, video viral

    Social Media पर वायरल होने का लोगों पर ऐसा जुनून चढ़ा है कि लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर बिच सड़क में रील और वीडियो बनाने लग जातें हैं। इतना ही नहीं, रील बनाने के लिए लोग इस हद तक चले जा रहे हैं कि लोगों को न ही अपनी जान की परवाह है और न ही अपनी इज्ज़त की।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shalu Kirar (@shalugymnast)

    ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल की दो लड़कियां बीच सड़क पर खतरनाक स्टंट कर रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की खड़ी है जबकि उसकी दोस्त हवा में बैकफ्लिप मारने के उद्देश्य से कंधों पर चढ़ जाती है। हालांकि, स्टंट तब गलत हो जाता है जब पलटने का प्रयास करने वाली लड़की सुरक्षित रूप से उतरने में विफल रहती है, काफी बल के साथ सड़क पर बुरी तरह से गिर जाती है और उसे चोटें आ जाती हैं।

    इंस्टाग्राम पर “कमर टूट गई” कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया वीडियो तेजी से वायरल होने लगा और फरवरी से अब तक इसे 1.5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो देखकर परेशान हुए यूजर्स की ओर से कमेंट्स की बाढ़ आ गई, जिसमें लड़कियों की सुरक्षा के लिए चिंता और लापरवाह व्यवहार की आलोचना की गई है।

  • तेज रफ्तार कार खंबे से टकराई

    ऊना/सुशील पंडित : संतोषगढ़ में सोमवार आधी रात को एक कार खंबे से टकरा गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोषगढ़ के वार्ड नंबर 3 की निवासी शशी चब्बा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि सोमवार रात लगभग डेढ़ बजे उसने अपने घर के बाहर एक तेज आवाज सुनी। आवाज सुनने के बाद जब वह बाहर पहुंची तो उसने देखा कि अजौली की ओर से आने वाली कार एक खंबे से टकरा चुकी है। शिकायतकर्ता ने हादसे के लिए कार सवार हिमांशु जोशी को आरोपी ठहराया है। सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
  • 2 बाइक पर सवार 6 हमलावरों ने  युवक पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

    2 बाइक पर सवार 6 हमलावरों ने युवक पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

    पानीपत: हरियाणा के जिला पानीपत से गोलियां चलने कि खबर सामने आ रही है। यहां एक युवक पर 2 बाइक पर सवार 6 युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। युवक ने खुद को बचाने के लिए खेतों में कूद पड़ा, लेकिन भागते हुए उसके गोलियां लगी। घायल युवक का नाम शुभम है। जानकारी के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि घायल ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को सिविल अस्पताल ले आए। जाहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं, सूचना मिलते ही थाना अधिकारी अस्पताल पहुंचे। जिन्होंने प्रारंभिक पूछताछ के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार घायल शुभम ने पुलिस को बताया कि वह 20 साल का है। वह करनाल के हर सिंहपुरा गांव का रहने वाला है। 2 साल पहले वह गांव के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था। जहां आपसी लड़ाई-झगड़े में एक की मौत हो गई थी। इसी की रंजिश रखते हुए मंगलवार को उस पर हमला हुआ है। 

    शुभम ने जानकारी देते हुए बताया कि वारदात के समय वह खेतों में काम कर रहा था। इसी दौरान वहां 2 पल्सर बाइक आ कर रूके। युवकों ने बाइक से उतरते ही पिस्तौल शुभम की ओर कर दी। पिस्तौल देखकर वहां से वह भाग निकला। भागने के दौरान उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। बदमाश नकाबपोश थे, जिनके पास ऑटोमैटिक पिस्तौल थी। बदमाशों ने 10 से ज्यादा राउंड फायर किए। जिसमें दो गोलियां उसे लगी। उसे एक गोली बाजू में व दूसरी गोली कूल्हे पर लगी है।

  • बंगाणाः सर्पदंश से महिला की मौत

    क्या ऊना में सांप के काटने का इलाज है?
     
    ऊना/ सुशील पंडित: जैसे जैसे जंगल नष्ट हो रहे हैं। जंगली जीवों के ठिकाने सिकुड़ रहे हैं वैसे वैसे सांप के काटने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस साल सर्पदंश से होने वाली मौत की घटनाओं की सूचना आने लगी है। सोमवार रात बंगाणा तहसील के जसाणा गांव में घर लौट रही एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। बंगाणा अस्पताल में जब उक्त महिला को ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान जसाणा पंचायत के दमोहड़ गांव की 49 वर्षीय नीलम देवी के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रात साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है। महिला का पति गांव के ही मुख्यमार्ग पर रेहड़ी लगाने का काम करता है। काम समेटने के बाद जिस समय दंपति घर जा रहा था तब महिला का पैर सांप पर आ गया जिसके बाद सांप ने उसके पैर पर काट लिया। सांप इतना जहरीला था कि जब महिला को बंगाणा अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    इतनी अधिक मौतों का कारण क्या?

    महिला की मौत के बाद सबसे बड़ा प्रश्न यही खड़ा हुआ है कि आखिर कुछ वर्षों से सांप के काटने से ऊना की बेशकीमती जानें जा क्यों रही हैं। अभी तो बरसात शुरू भी नहीं हुई है और सर्पदंश के मामले आने लग गए हैं। कुछ जानकारों का कहना है कि लोगों द्वारा इस वर्ष अत्याधिक जंगल जलाने के बाद जंगली जीवों का इंसानी बस्ती की ओर पलायन हुआ है। साथ ही सांप और जंगली जीवों के आशियाने भी सिकुड़ रहे हैं। कम जगह पर अधिक जीवों के पहुंच जाने से भी सर्पदंश की घटनाओं में इजाफा हुआ है। बरसात के बाद इन घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि के अनुमान भी लगाए जा रहे हैं जब खेतों में किसान जहरीले कीटनाशकों के छिड़काव करेंगे। इससे पहले पंजाब और हरियाणा में भी पाया गया है कि बरसात के समय कीटनाशकों के प्रयोग से सांपों का इंसानी बस्ती की ओर पलायन होता रहा है जिससे पंजाब और हरियाणा में हिमाचल के मुकाबले अधिक सर्पदंश रिपोर्ट होते हैं।

    21वीं सदी में भी सर्पदंश का इलाज दुर्लभ

    सर्पदंश होने पर लोग मरीज को अस्पताल तो ले जाते हैं लेकिन अस्पतालों में वेंटिलेटर की कमी के चलते सर्पदंश का शिकार व्यक्ति दिमाग में ऑक्सीजन के प्रवाह की कमी से मारा जाता है। जानलेवा सापों की मुख्यतः दो किसमें ऊना में पाई जाती हैं। एक कॉमन क्रेत और दूसरा कोबरा (नाग)। इन दोनों सांपों के काटने के बाद खून में ऑक्सीजन की भारी कमी हो जाती है। सांपरोधी दवा से तो खून से जहर को निकालने का काम किया जाता है लेकिन सर्पदंश का सबसे बड़ा इलाज वेंटिलेटर ही है। दिमाग पर असर करने वाला न्यूरोटॉक्सिक विष पीड़ित व्यक्ति के दिमाग से पूरे शरीर को जाने वाले संदेशों को बाधित कर देता है। इससे शरीर के अंदरूनी अंग काम करना बंद कर देते हैं। खासकर फेफड़े सांस लेना भूल जाते हैं।

    फेफड़ों के न फूलने से शरीर के सभी अंगों को ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं हो पाती जिससे मरीज मल्टीऑर्गन फेल्योर अर्थात दो से अधिक अंदरूनी अंग खराब हो जाते हैं। कुछ समय ऑक्सीजन न मिलने से मौत का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए वेंटिलेटर और विषरोधी दवा का संयुक्त रूप से प्रयोग ही मरीज की जान बचा सकता है। वेंटिलेटर मरीज के फेफड़ों को मशीन से फुलाकर शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को नियमित कर देता है और विषरोधी दवा खून से जहर को पेशाब के रास्ते बाहर निकाल देती है। इसलिए ऊना के सभी सीएचसी अस्पतालों और क्षेत्रीय अस्पतालों में आईसीयू स्थापित करने की आवश्यक्ता आन पड़ी है। मगर किसी भी सरकारी अस्पताल में सांप के काटे का पूरा इलाज उपलब्ध नहीं है। ऊना के मरीज ऐसी स्थिति में होशियारपुर के प्राइवेट और महंगे अस्पतालों का रुख करते हैं। हैरानी की बात है कि 21वीं सदी में भी 20वीं सदी के साधारण स्वास्थ उपकरणों से हमारा जिला वंचित है।

  • भारतीय जनता पार्टी ने देश में आपातकाल लागू होने पर काला दिवस मनाया

    ऊना/ सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने दिन मंगलवार को देश में आपातकाल लागू होने की बरसी के मौके पर काला दिवस मनाया और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेता रामकुमार की अध्यक्षता में आयोजित किए गए कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष बलबीर बग्गा बा मनहोर लाल शर्मा,जिला के पदाधिकारी पांचो मंडलों के अध्यक्ष ,महामंत्री ,मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्री,प्रकोष्ठों के संयोजक और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा नेता रामकुमार ने कहा कि इंदिरा गांधी ने रात के 2:00 बजे देश पर इमरजेंसी थोप कर नागरिकों की स्वतंत्रता के अधिकार को छीनने के साथ-साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था का गला घोंट दिया था।

    उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा इंदिरा गांधी के चुनाव को अवैध करार दिए जाने और उनकी संसद सदस्यता को रद्द किए जाने के बाद अपनी कुर्सी बचाने के लिए इंदिरा गांधी ने पूरे देश को इमरजेंसी की आग में झोंक दिया था। आधी रात को लागू की गई इस इमरजेंसी के दौरान हजारों लोगों को घरों से उठाकर जिलों में बंद कर दिया गया था जबकि इसके बाद एक लाख से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए गए थे। विरोधी दलों के नेताओं को केवल इसलिए जिलों में डाल दिया गया ताकि वह इमरजेंसी के खिलाफ आवाज न उठा सके। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी द्वारा लागू की गई इमरजेंसी देश के इतिहास का काला अध्याय है इसीलिए भाजपा इसे कल दिवस के रूप में मना रही है।

  • Punjab: सवारियों से भरी बस पलटी, मची चीख पुकार

    Punjab: सवारियों से भरी बस पलटी, मची चीख पुकार

    होशियारपुर : होशियारपुर में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि होशियारपुर में सवारियों से खचाखच भरी एक मिन्नी बस बेकाबू होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई, जिस कारण कई सारे लोग घायल हुए हैं। बस पूरी तरह से सवारियों से भरी हुई थी, जिस कारण बस अनियंत्रित सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। बस में सवार कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कुछ गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। घटना दोपहर 3 बजे के करीब की बताई जा रही है। घटना दौरान गंभीर रूप से जख्मी लोगों को अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

  • Punjab: Call Centre पर Police की रेड, 37 लड़के-लड़कियां गिरफ्तार, देखें Video

    Punjab: Call Centre पर Police की रेड, 37 लड़के-लड़कियां गिरफ्तार, देखें Video

    मोहालीः पुलिस ने अवैध कॉल सेंटर पर रेड करके 37 लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि केविन पटेल और पार्टिक दुधाल को मुख्य आरोपी बनाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा षड़यंत्र में वेबटैप प्रा.लि. कंपनी की आड़ में फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। अपराधी विदेशी खाताधारकों को फर्जी ई-मेल भेजकर कहते थे कि लेनदेन उनके पे-पैल खाते से किया जाना है और वे इस संबंध में ग्राहक सेवा नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

    जब उन्होंने अपराधियों द्वारा दिए गए फर्जी नंबरों पर कॉल किया गया तो आरोपियों द्वारा भोले-भाले लोगों को यह कहकर बरगलाया कि यदि वे लेनदेन से बचाना चाहते हैं, तो अपनी राशि का एक गिफ्ट कार्ड खरीदें और उसी गिफ्ट कार्ड का उपयोग करें। इसी से आरोपी लोगों से धोखाधड़ी करते थे। आरोप लोगों से कोड प्राप्त कई भोले-भाले लोगों को धोखा दे रहे थे। 

    पुलिस ने बताया कि मोहाली में कई कॉल सेटर चल रहे हैं, लेकिन उनके कुछ फर्जी कॉल सेटर भी चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की मास्टरमाइंड गुजरात की रहने वाली है। काबू किए गए आरोपियों में 25 लड़के और 12 लड़कियां शामिल है। जांच में पता चला है कि आरोपी अधिक पैसा कमाने के कारण इस धंधे में लोगों से ठगी मार रहे थे। 

  • पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून लेकर आई सरकार

    पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून लेकर आई सरकार

     उम्रकैद, संपत्ति कुर्की से लकेर 1 करोड़ तक जुर्माना। गड़बड़ी करने वाली संस्थाएँ होंगी ब्लैकलिस्ट।
    लखनऊ। नीट-यूजी और यूजीसी-नेट के पेपर लीक को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। वहीं, इसी बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पेपर लीक को लेकर सख्त कानून लेकर आई है। जिसके अनुसार, इस मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। इस कानून में दोषियों के खिलाफ दो साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा की सजा हो सकती है। इसके अलावा एक करोड़ तक का जुर्माना भी लगाए जाने का भी प्रावधान है। प्रदेश में सिपाही भर्ती परीक्षा और आरओ-एआरओ परीक्षा का पेपर लीक हुआ था. इससे योगी आदित्यनाथ सरकार की काफी किरकिरी हुई थी। इसी लेकर योगी सरकार नया कानून लेकर आई है।


    प्रदेश पुलिस लिखित परिक्षा भर्ती में हुई थी गड़बड़ी

    प्रदेश में कई भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले सामने आ चुके हैं। सिपाही भर्ती और समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ/एआरओ) भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने के बाद पूरी प्रणाली को लेकर सवाल खड़े हुए थे। आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए 48 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। लोकसभा चुनाव से पहले भर्ती के लिए 18 व 19 फरवरी को हुई लिखित परीक्षा का पेपर लीक हो गया था।

    दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास की सजा तक का  प्रावधान

    नये अध्यादेश के तहत पेपर लीक में दोषी पाए जाने वालों के लिए दो साल से आजीवन कारावास तक की सजा और एक करोड़ रुपये तक के जुर्माने प्रावधान का होगा। इस प्रस्ताव को योगी सरकार ने मंजूरी दे दी है।