बस ने साइकिल सवार को कुचला, मौ’त

गुस्साए लोगों ने बस को लगाई आग 


हनुमानगढ़ : राजस्थान लोक परिवहन की बस ने आज सुबह 10 बजे साइकिल सवार को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने तोड़फोड़ कर बस में आग लगा दी और शव को लेकर सड़क पर बैठ गए। हादसा हनुमानगढ़ के जंक्शन सिटी थाना क्षेत्र के गांव मक्कासर की है।

मौके पर पहुंचीं एसडीएम दिव्या चौधरी ने ग्रामीणों की समझाइश की। ग्रामीणों की मांगों पर सहमति बनने के बाद उन्होंने शव काे उठाने दिया। जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ से सूरतगढ़ जा रही राजस्थान लोक परिवहन की बस ने मक्कासर गांव की गली नंबर-5 पर साइकिल सवार मक्कासर निवासी बलकार सिंह (55) पुत्र सुखदेव सिंह को कुचल दिया। हादसे के बाद काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची, तो ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने सवारियां उतार कर बस में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी।

सूचना पर तीन दमकल मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। ग्रामीणों के शव को लेकर सड़क पर बैठ जाने से लंबा जाम लग गया था। ग्रामीणों का कहना था कि वे लोक परिवहन की बस को मक्कासर से नहीं गुजरने देंगे। इसके साथ ही उन्होंने बसों की स्पीड कम करने, मृतक के परिवार को मुआवजा देने और बस ड्राइवर को तुंरत गिरफ्तार करने की मांग की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *