बरनालाः तपा मंडी में भारी बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया है। वहीं पानी भरने से नामदेव रोड का बुरा हाल हो गया है। दरअसल, भारी बारिश के कारण मॉडल टाउन, आनंदपुर बस्ती, प्यारा लाल बस्ती, स्कूल रोड, सदर बाजार, अनाज मंडी में पानी भर गया है। जिसके कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Blog
-

जालंधरः दिनदहाड़े BSF कालोनी में बाइक चोरी
जालंधर, ENS: बीएसएफ कालोनी में दिनदहाड़े चोर खड़ी बाइक को चुराकर ले गए। सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाइक के मालिक अजय कुमार उर्फ राजू निवासी गोपाल नगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो बीएसएफ कालोनी में रहने वाले अपने दोस्त मन्नू त्रेहण के घर गया था। इस दौरान उसने अपनी बाइक उसके घर के बाहर खड़ी की और अंदर चला गया। थोड़ी देर बाद लौटा तो देखा कि उसकी बाइक गायब है। सीसीटीवी फुटेज देखी तो पता चला कि एक बाइक पर तीन लोग आए और एक उतरकर उसकी बाइक को चुरा ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। पुलिस का कहना है कि चोर जल्द गिरफ्त में होंगे।
-

बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे जेपी नड्डा, NDRF की 13 टीमें तैनात, देखें वीडियो
शिमला: हिमाचल प्रदेश में बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड से हुए नुकसान का जायजा लेने आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंडी पहुंचे हैं। साथ ही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी कई जगहों का उनके साथ दौरा कर रहे हैं। मंडी पहुंचने पर जेपी नड्डा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आपदा में प्रभावित स्थान को देखने और नुकसान को जानने यहां आए हैं। इस आपदा के समय केंद्र सरकार प्रदेश वासियों के साथ खड़ी है। राहत कार्य के लिए NDRF की 13 टीमों को तैनात किया है। राहत और पुनर्वास के लिए जो भी आवश्यक होगा वह केंद्र सरकार करेगी। राज्य के मुख्यमंत्री से 9 जुलाई को गृह मंत्री और 11 जुलाई को प्रधानमंत्री और मैंने भी बात की है।
-

SBI में खाता खुलवाने आए SSB जवान और उनकी मां के साथ पुलिस ने की मारपीट, वीडियो वायरल
कोईलवरः भोजपुर में एसएसबी जवान और उनकी मां से मारपीट का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी SSB जवान और उनकी मां से मारपीट करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो कोईलवर थाना क्षेत्र अन्तर्गत गीधा स्थित स्टेट बैंक की शाखा का है। हालांकि, एनकाउंटर न्यूज इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में एसएसबी जवान और उनकी मां के साथ पुलिस कर्मी मारपीट करते दिख रहे हैं। महिला अपने बेटे को बचाने की कोशिश करते नजर आ रही हैं।
उधर, भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता लेते हुए संबंधित दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। आगे की विधि संगत कार्रवाई की जा रही है। एक पदाधिकारी और सिपाही को निलंबित किया गया है। गीधा ओपी क्षेत्र के बाग मझौवा निवासी कुमार अमरेंद्र की पत्नी देवंती देवी और उनके बेटे प्रकाश कुमार (सेना जवान) किसी काम से एसबीआई के गीधा शाखा में गए थे। इस बीच बैंक की रूटीन चेकिंग में गीधा ओपी के एक एएसआई और पुलिस के जवान शाखा में पहुंचे।
बताया जा रहा है कि शाखा के अंदर किसी बात को लेकर एएसआई व सेना जवान के बीच नोंकझोंक हो गई। आरोप है कि इसके बाद एएसआई जवान सेना जवान और उनकी मां के साथ गाली-गलौज करने लगा और मारपीट की। मारपीट के कारण बैंक परिसर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। बैंक के अंदर बैठे कई उपभोक्ता डर से बाहर भाग निकले।
इधर, सेना के जवान प्रकाश कुमार ने बताया कि वह अपनी मां के साथ बैंक में खाता को ज्वाइंट करवाने गए थे। इस बीच पुलिस अधिकारी आए और बिना पूछे पासबुक लेकर देखने लगे। जिसे लेकर बात बढ़ गई और सिपाही और पुलिस अधिकारी ने मारपीट शुरू कर दी। इस घटना को लेकर सेना जवान की मां देवंती देवी ने पुलिस अधिकारी के खिलाफ मारपीट व गाली-गलौज करने को लेकर गीधा ओपी में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। इधर, गीधा ओपी प्रभारी ने बताया कि उनके संज्ञान में भी मामला आया है। मामले की जांच जारी है।
-

ऊना: भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए पुल की रिपेयर का काम शुरू, देखें वीडियो
ऊना: जिला में हुई भारी बरसात से क्षतिग्रस्त हुए झलेड़ा-घालुवाल पुल का एनएच अर्थोटी द्वारा रिपेयर का काम शुरू कर दिया गयाा है। घालुवाल पुल जिसे यातायात के लिए क्षतिग्रस्त होने के बाद बंद किया गया है। उस पुल को पुन: चालू करने के लिए रिपेयर का काम शुरू कर दिया गया है। पुल का करीवन 2 करोड़ का नुक्सान का आंकलन किया गया है। वहीं एनएच अर्थोटी के एसडीओ राजेश ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षतिग्रस्त पुल का रिपेयर कार्य शुरू कर दिया गया है जिसे मौसम साफ रहने के अनुसार आने वाले 15 दिनों में रिपेयर कर यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि नुक्सान की रिपेयर में करीवन 40 लाख का खर्च आने वाला है और हमारा प्रयास रहेगा कि जल्द ही रिपेयर कर यातायात को खोला जाए ताकि आवाजाही में आने वाली दिक्कतों को कम किया जा सके।
-

पंजाबः 2 करोड़ की लागत से हाइेटक थाना तैयार, IG बोले- लोगों को फायदा होगा
नवांशहरः जिले में 2 करोड़ रुपए की लागत ने हाईटेक थाना बनकर तैयार हो गया है। लुधियाना रेंज के IG कौस्तुभ शर्मा ने औड़ थाने की बिल्डिंग का उद्घाटन किया। यह बिल्डिंग 2 करोड़ में बनी है। इस मौके डिप्टी कमिश्नर नवजोत पाल सिंह रंधावा और एसएसपी भागीरथ मीना भी मौजूद रहे। इस दौरान IG डॉ. कौस्तुभ शर्मा ने कहा कि औड़ में पुलिस थाना भवन बनाने के लिए काफी समय से प्रयास किये जा रहे थे। इस थाने के बनने से आसपास के गांवों को भी काफी फायदा होगा।
इस थाने तक ग्रामीण आसानी से पहुंच सकेंगे और पुलिस विभाग से संबंधित कोई भी कार्य इस थाने के माध्यम से आसानी से हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह थाना आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसके निर्माण से पुलिस अधिकारियों को अपना काम करने में आसानी होगी। इस अवसर पर एसपी हेडक्वार्टर गुरमीत कौर, एसपी (डी) डॉ.मुकेश कुमार, डीएसपी सुरिंदर चांद, औड़ थाना एसएचओ बख्शीश सिंह आदि मौजूद थे।
-

बाढ़ से बिगड़े हालात, 600 से अधिक ट्रेन रद्द, स्कूल बंद, श्मशान घाट पर भी लगा ताला
नई दिल्ली: हथिनी बैराज से पानी छोड़ने के बाद यमुना नदी पूरे उफान पर है, जिसके चलते देश की राजधानी दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दिल्ली की निचली बस्तियों में ही नहीं लाल किला तक बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। हालाकि खबरें आ रही है कि जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। शुक्रवार को सुबह 7 बजे दिल्ली रेलवे ब्रिज पर जल स्तर मामूली कम हो कर 208.44 मीटर पर आ गया था। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि दोपहर 1 बजे तक पानी का स्तर घटकर 208.3 पर आ जाएगा। हालांकि, यह खतरे के निशान से अब भी ऊपर ही चल रहा है।
वहीं, हालात को देखते हुए दिल्ली नगर निगम (MCD) ने परामर्श जारी कर लोगों से अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट पर नहीं जाने का आह्वान किया है। गीता कॉलोनी में भी श्मशान घाट को यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण बंद कर दिया गया है। निगम ने लोगों को अपने प्रियजनों के शवों को अंतिम संस्कार के लिए पचकुइंया रोड, पंजाबी बाग, ग्रीन पार्क, दक्षिणपुरी और अपने आसपास के शवदाहगृहों में ले जाने की सलाह दी है। साथ ही सभी स्कूल—कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया है।
साथ ही उत्तर रेलवे ने करीब 600 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को अगले 6 दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है। यात्रियों को एसएमएस, विज्ञापनों और अन्य माध्यमों के जरिए जानकारी दी जाएगी। उन्हें एडवांस में ही अपनी यात्रा प्लान करने की सलाह दी गई है। साथ ही किसी भी तरह की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने के लिए कहा गया है।’ यमुना नदी के उफान पर आने के साथ ही लाल किला, कश्मीरी गेट, सिविल लाइन्स, राजघाट और आईटीओ समेत कई इलाके डूब गए थे। इधर, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने शुक्रवार को 17वीं सदी के स्मारक लाल किले को विजिटर्स के लिए बंद करने का फैसला किया है। खास बात है कि इससे पहले साल 1978 में यमुना का जलस्तर रिकॉर्ड 207.49 मीटर पर पहुंचा था।
-

पंजाबः होने वाले Supplementary Exams को लेकर शिक्षा बोर्ड का आया बड़ा फैसला
मोहाली: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 15 जुलाई तक होने वाली आठवीं कक्षा की री-अपीयर परीक्षाओं को अगले आदेशों तक स्थगित कर दिया है। इस संबंध में आज जानकारी देते हुए शिक्षा बोर्ड के परीक्षा कंट्रोलर जनक राज महरोक ने बताया कि पंजाब सरकार ने पंजाब के सभी स्कूलों में 16 जुलाई तक छुट्टी की घोषणा की है।
उन्होंने बताया कि इसके मद्देनजर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा स्थापित किए गए परीक्षा केंद्रों पर 15 जुलाई तक होने वाली आठवीं कक्षा की सभी परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं। महरोक ने बताया कि 10 जुलाई से 15 जुलाई तक की स्थगित की गई इन परीक्षाओं को आयोजित करने के लिए तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सूचना शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in और स्कूल लॉगिन आईडी पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।
-

पंजाबः लापता 10 वर्षीय बच्ची का शव खाली प्लॉट से बरामद
अमृतसरः थाना वेरका के अधीन आते गांव मुधल में बीते दिन संदिग्ध परिस्थितियों में 10 वर्षीय लड़की लापता हो गई थी। जिसकी पुलिस को उसके घर के पास ही खाली प्लाट से लाश बरामद हुई है। मृतक की पहचान सुखमनप्रीत कौर उर्फ गुड़िया के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस प्रशासन के द्वारा मामले की जांच कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए लड़की के पिता ने बताया कि वह और उनकी पत्नी दोनों रोज की तरह कल भी अपने काम पर गये थे। घर में दोनों भाई-बहन घर में खेल रहे थे। शाम को अचानक लड़की सुखमनप्रीत घर से बाहर चली गई और वापस नहीं आई, जिसका पता उन्हें घर पहुंचने पर लगा।
आस-पड़ोस में तलाश करने के बाद जब सुखमन का कोई पता नहीं चला तो उन्होंने बच्ची की गुमशुदगी की सूचना वेरका थाने में दी। इसके बाद घर से कुछ दूरी पर एक खाली प्लॉट से बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
-

सुबह सुखना लेक के खोले गए फ्लड गेट, पुलिस ने ये रास्ते किए बंद
चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ में बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। हाल ही में पानी ज्यादा होने के कारण सुखना लेक के दो गेट खोले गए थे। वहीं सुखना लेक में एक बार फिर पानी का जलस्तर बढ़ने बढ़ जाने के कारण इसके फ्लड गेट खोलने पड़े हैं। इससे चंडीगढ़ के जिन जगहों से सुखना निकलती हैं, वहां कुछ इलाकों में पानी का स्तर बढ़ गया है। इसको देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर इन इलाकों से निकलने के लिए मना किया है। चंडीगढ़ पुलिस ने गांव किशनगढ़ में सुखना पर बने पुल के ऊपर, शास्त्री नगर, सीटीयू वर्कशॉप, और मक्खन माजरा के पास रास्ता बंद कर दिया है। जब तक इस पानी का जलस्तर कम नहीं होता है, तब तक यह रास्ता बंद रहेगा।
पिछले दिनों सुखना में जलस्तर बढ़ जाने के कारण, इसके फ्लड गेट खोलने पड़े थे। इससे बापूधाम से मनीमाजरा जाने वाले रास्ते पर जलस्तर बढ़ने के कारण पुल टूट गया था। पुल के साथ ही मनीमाजरा को जाने वाली पानी की लाइन भी टूट गई थी। इसको नगर निगम चंडीगढ़ द्वारा ठीक कर लिया है। जल्द ही मनीमाजरा में पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
