Blog

  • नेपाल से साइकिल पर Punjab पहुंची Cyclist Yamuna, लोगों में फैला रही ये संदेश, देखें वीडियो

    नेपाल से साइकिल पर Punjab पहुंची Cyclist Yamuna, लोगों में फैला रही ये संदेश, देखें वीडियो

    होशियारपुरः देश के कई युवा पैदल और साइकिल यात्रा करके लोगों को खूबसूरत संदेश देते रहते हैं। वहीं अब लड़कियां भी इस काम में बढ़-चढ़कर आगे आ रही हैं। ताजा मामले में साइकिलिस्ट यमुना नेपाल से साइकिल चलाकर होशियारपुर पहुंची हैं, जो लोगों में पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण का संदेश फैला रही हैं। अमृतसर में दरबार साहिब के दर्शन करने और वाघा बॉर्डर पर परेड देखने के बाद, वह होशियारपुर होते हुए अपने अगले पड़ाव की ओर बढ़ रही हैं।

    होशियारपुर पहुंचने पर स्थानीय साइकिलिंग क्लबों और समाजसेवियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर स्थानीय साइकिलिस्ट बलराज सिंह चौहान ने उनके साहस की सराहना की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साइकिलिस्ट यमुना का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और प्रदूषण-मुक्त पर्यावरण के लिए साइकिल के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है।

    साइकिलिस्ट यमुना डाकाल ने बताया कि वह नेपाल से वर्ल्ड टूर पर जाना चाहती थी, लेकिन उन्हें फिलहाल वीजा नहीं मिला जिसके चलते वह अभी भारत का भ्रमण कर रही है। अभी तक वह गोरखपुर, लखनऊ, आगरा, वरिंदावन, ओरंगाबाद और अन्य स्थानों से होकर गुजरी हैं। उन्होंने कहा कि उनका साइकिल यात्रा करने का उद्देश्य यही है कि महिलाएं जो अकेले कहीं जा नहीं सकती उन्हें हिम्मत देना है, ताकि महिलाएं सेफ फील कर सके। इसी के साथ उन्होंने पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने का भी संदेश दिया है।

    साइकिलिस्ट बलराज सिंह चौहान ने कहा कि नेपाल की यह लड़की विश्व भ्रमण पर निकली थी, लेकिन वीजा संबंधी दिक्कतों के चलते वह फिलहाल भारत की यात्रा कर रही हैं। अपने मेहमानों की सुरक्षा करना और उनकी मदद करना हमारा फर्ज है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि एक अकेली लड़की इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी यात्रा पर निकली है। साइकिल चलाना न केवल हमें फिट रखता है, बल्कि हमें ईंधन की बढ़ती कीमतों और प्रदूषण से भी बचाता है।

  • Jalandhar News: Crystal Spa Center में Raid को लेकर पुलिस की सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Crystal Spa Center में Raid को लेकर पुलिस की सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पिम्स अस्पताल के पास स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर में पुलिस की टीम कार्रवाई करने पहुंची, लेकिन खुद ही वहां इमारत में फंस गई। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम ने क्रिस्टल स्पा सेंटर पर बीते दिन रेड की थी। इस दौरान इमारत पर लॉक लगा हुआ था और आसपास रास्ते भी खंगाले गए थे, लेकिन कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सब इंस्पेक्टर सतपाल को सूचना मिली थी, जिसके बाद उनके द्वारा यह रेड करवाई गई थी। वहीं सीढ़ियों के जरिए पुलिस के उतरने को लेकर अधिकारी ने स्पा सेंटरों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध रूप से कोई भी स्पा सेंटर चलने नहीं दिया जाएगा।

    ऐसे में उक्त स्पा सेंटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि थाना 7 की पुलिस को क्रिस्टल स्पा सेंटर में अवैध काम को लेकर सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस स्पा सेंटर में रेड करने के लिए पहुंची। लेकिन इसकी भनक स्पा सेंटर मालिक को लग गई। जिसके बाद उसने पुलिस के आने से पहले स्पा सेंटर को बंद कर दिया और मौके से सभी फरार हो गए। पुलिस की गाड़ियां स्पा सेंटर के बाहर पहुंची तो शटर बाहर से लॉक था।

    पुलिस ने साथ वाली इमारत में जाकर स्पा सेंटर पर रेड की तो कुछ समय बाद उस इमारत को भी नीचे से लॉक कर दिया गया। हालांकि स्पा सेंटर पर ताले लगे थे और एसी चल रहा था। जिससे साफ हो गया कि कुछ समय पहले ही स्पा सेंटर का मालिक रेड की सूचना लीन होने पर फरार हो गया। इस दौरान इमारत में पुलिस करीब डेढ घंटे तक बिल्डिंग के अंदर फंसी रही। बिल्डिंग लॉक होने पर एक महिला व 3 पुरुष मुलाजिम अंदर ही फंस गए। ऐसे चाबी ना मिलने पर पुलिस को सीढी मंगवानी पड़ी। जिसके बाद 1 महिला और 2 पुरुष मुलाजिम को सीढ़ी के रास्ते से नीचें उतारा गया। थाना 7 की पुलिस का कहना है कि लगातार इस स्पा पर नजर रखी जा रही है।

  • Punjab News: DM Randhawa के घर का बिजली क्नेक्शन काटकर 2 संदिग्ध फरार, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, देखें वीडियो

    Punjab News: DM Randhawa के घर का बिजली क्नेक्शन काटकर 2 संदिग्ध फरार, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में वेयरहाउस के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा की कुछ दिन पहले ही मौत हो गई थी। सुसाइड केस के बाद सीएम भगवंत मान ने एक्शन लेते हुए कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से इस्तीफा लेकर कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री को गिरफ्तार करके कोर्ट से रिमांड हासिल किया था। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस परिवार के बयान दर्ज करने पहुंची तो उनके घर की अचानक बिजली चली गई। इस मामले में परिवार का आरोप है कि उनके घर की बिजली की तारों को जानबूझकर काटा गया, जिससे वे दहशत में आ गए हैं।

    परिवार के सदस्य वरिंदर पाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कल शाम के समय जब पुलिस उनके घर पर बयान दर्ज करने आई हुई थी, तभी अचानक बिजली चली गई। शुरुआत में इसे सामान्य बिजली कटौती या तकनीकी खराबी समझा गया। लेकिन देर रात जब आसपास के घरों में बिजली आ गई और उनके घर में अंधेरा बना रहा, तब उन्हें कुछ गड़बड़ी का शक हुआ। इसके बाद एक इलेक्ट्रीशियन को बुलाया गया, जिसने जांच के दौरान बताया कि मीटर के पास से घर को जाने वाली तारें काटी गई हैं। इस जानकारी के बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। परिवार के अनुसार, फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं, जो इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

    वरिंदर पाल का कहना है कि यह किसी बिजली विभाग के कर्मचारी का काम नहीं लगता, बल्कि यह एक सोची-समझी साजिश हो सकती है। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ लोग परिवार पर दबाव बनाने और डराने की कोशिश कर रहे हैं। परिवार ने भगवंत मान से गगनदीप सिंह रंधावा मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल पुलिस ने घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है, लेकिन परिवार अब भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

  • Housing Board Colony में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, भाई ने जताई हत्या की आशंका

    Housing Board Colony में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, भाई ने जताई हत्या की आशंका

    दुर्गः हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक युवक का संदिग्ध हालात में शव मिलने का मामला सामने आया है। घर में फंदे से लटका शव मिलने के बाद जहां पुलिस इसे आत्महत्या के एंगल से जांच रही है, वहीं मृतक के भाई नवीन रामटेके ने हत्या की आशंका जताई है। परिवार का कहना है कि शव पर चोट के निशान भी मिले हैं और सुसाइड नोट में 2 लोगों के नाम सामने आए हैं, जिससे मामला संदिग्ध हो गया है।

    जानकारी मुताबिक, मोहन रामटेक पिछले करीब 3 महीनों से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था और पेंटिंग का काम करता था। शनिवार सुबह मकान मालिक को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर फंदे से लटका शव बरामद किया और सुसाइड नोट जब्त किया। मृतक के भाई नवीन रामटेके ने बताया कि किसी से कोई बड़ा विवाद सामने नहीं आया था, लेकिन शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि मृतक की मां का भिलाई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था और शनिवार को उनका ऑपरेशन होना था, जिसके कारण परिवार के सभी लोग रात में अस्पताल में थे और घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान यह घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्मृति नगर चौकी, सुपेला थाना पुलिस, एडिशनल एसपी सिटी सुखनंदन राठौर और सीएसपी भिलाई नगर मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और सुसाइड नोट को जांच के लिए जब्त किया है।

    एडिशनल एसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि युवक का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। सुसाइड नोट और शरीर पर मिले चोट के निशानों समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और सुसाइड नोट की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह आत्महत्या है या हत्या।

  • Punjab News: SGPC का 1487.41 करोड़ का बजट पारित, इतने प्रतिशत हुआ लाभ, देखें वीडियो

    Punjab News: SGPC का 1487.41 करोड़ का बजट पारित, इतने प्रतिशत हुआ लाभ, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बजट इजलास की शुरुआत अरदास से की गई।इस अवसर पर कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और सभी सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने गुरु साहिब का आशीर्वाद लेकर बैठक के सफल संचालन और पंथ की चढ़दी कला के लिए प्रार्थना की। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का 1487.41 करोड़ का बजट जयकारों की गूंज के बीच पारित किया है। यह बजट महासचिव शेर सिंह मंडवाला ने प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में 100.94 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई।

    बजट पिछले वर्ष की तुलना में 7.28% की वृद्धि के साथ पारित हुआ। इस बजट में धर्म प्रचार, शिक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर खास फोकस किया गया। इस वर्ष प्रस्तावित बजट में धर्म प्रचार, शिक्षा और सेवा कार्यों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। साथ ही गुरुद्वारों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार को भी प्राथमिकता में रखा गया है।

    खासतौर पर सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब समेत अन्य प्रमुख गुरुद्वारों के आसपास सरायों के निर्माण और विस्तार की योजना बनाई गई है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर आवास सुविधा मिल सके। कमेटी का मानना है कि यह बजट धर्म और सेवा की परंपरा को और मजबूत करेगा। शिक्षा के क्षेत्र में नए सुधार और संस्थानों के विकास के लिए भी विशेष योजनाएं तैयार की जा रही हैं। इसके साथ ही विभिन्न गुरुद्वारों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और श्रद्धालुओं को अधिक सुविधा देने के लिए कई प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। कमेटी का उद्देश्य है कि धार्मिक आस्था के केंद्रों को और सुदृढ़ किया जाए और समाज सेवा के कार्यों को नई दिशा दी जाए। इसके साथ ही सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब समेत अन्य गुरुद्वारों से जुड़ी सरायों के निर्माण और विस्तार को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

  • Punjab News: CM Mann का ऐलान, इतने दिन का पड़ा Petrol-Diesel और LPG Cylinder का स्टॉक, देखें वीडियो

    Punjab News: CM Mann का ऐलान, इतने दिन का पड़ा Petrol-Diesel और LPG Cylinder का स्टॉक, देखें वीडियो

    मोहालीः मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर हमला किया, जिसके बाद ईरान ने कड़ी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। ईरान ने धमकी दी है कि इस बार जवाब आंख के बदले आंख तक सीमित नहीं रहेगा। वहीं युद्ध का असर भारत पर भी देखने को मिल रहा है। इसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल कई राज्यों को मुख्यमंत्री से मीटिंग की थी। जिसके बाद आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीटिंग को लेकर हुई बात को लेकर जानकारी दी। सीएम मान ने कहा कि देश में लॉकडाउन लगने की कोई संभावना नहीं है। मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी ने भी इससे इनकार किया। इसलिए लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

    वहीं पंजाब में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर को लेकर सीएम मान ने कहा कि पंजाब में पेट्रोल का 12 दिन स्टॉक पड़ा है और डीजल का 14 दिन का स्टॉक बचा हुआ है। इसी तरह एलपीजी गैस का भी 6 दिन का स्टॉक है। सीएम ने स्पष्ट किया कि 2 महीने पहले भी यही स्थिति थी, इसलिए लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सीएम ने कहा कि अफवाहों की वजह से तेल की डिमांड ज्यादा बढ़ गई है। मैंने चीफ सेक्रेटरी को कहा है कि डीसी से संपर्क करो और जिस पेट्रोल पंप पर लाइनें लगी हैं, उसे चेक करो। ऐसे कोई हालात नहीं हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र ने 41 देशों के साथ समझौते किए हैं। देश में 60 दिन का तेल का स्टॉक है। उन्होंने कहा कि लोगों को अफवाहों से बचने की जरूरत है।

    हम पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। चीफ सेक्रेटरी और DC से बात कर रहे हैं। केंद्रीय गृह और पेट्रोलियम मंत्रालय के साथ संपर्क में हैं। लॉकडाउन लगने की कोई संभावना नहीं है। कुछ भी स्टोर करनें की जरूरत नहीं हैं। हमने हर तरह की कंडीशन हटाने को कहा है ताकि फैक्ट्री को 2 दिन बंद करना पड़े, ऐसी नौबत न आए क्योंकि वहां कर्मचारियों का रोजगार चलता है। सीएम ने कहा कि कल प्रधानमंत्री के साथ मीटिंग हुई थी, जिसमें यह मांगें रखी गई हैं। सीएम मान ने पीएम मोदी से कहा कि हमारी गेहूं की फसल आ रही है। ट्रैक्टर, कंबाइन और मंडियों में ट्रक भी चलेंगे। ऐसे में हमें डीजल-पेट्रोल की कमी नहीं होनी चाहिए।

    हमारी फसल मंडी में आए, तुलाई हो जाए और साथ के साथ गोदाम में जाए। हमें इसके लिए तेल की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इस दौरान पीएम मोदी से निवेदन किया की कि आपके दूसरे देशों से अच्छे संबंध हैं। हमने विज्ञापन भी देखा कि आपने युद्ध रुकवा दिए। भारतीयों को सुरक्षित रखा। यह वक्त भारत के 140 करोड़ लोगों के लिए दोस्ती निभाने का वक्त है। लोगों के लिए पेट्रोलियम उत्पादों और दूसरी चीजों की दिक्कत न हो, इसका ध्यान रखिएगा। हमें व्हाइट हाउस से ऑर्डर आता है कि हम तुम्हें एक महीने के लिए रूस से कच्चा तेल खरीदने की इजाजत मिलती है। हम तो विश्वगुरू बनने चले थे, विश्व चेले कब से बन गए।

  • सड़क पर भैंसे चरा रहे बुजुर्ग को Private Bus ने कुचला, अनियंत्रित होकर पलटी, 15 यात्री घायल

    सड़क पर भैंसे चरा रहे बुजुर्ग को Private Bus ने कुचला, अनियंत्रित होकर पलटी, 15 यात्री घायल

    आगर मालवाः निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटने का मामला सामने आया है। हादसा आज सुबह बड़ागांव के पास हुआ। हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए।

    जानकारी मुताबिक, एक बस सुसनेर से नलखेड़ा होते हुए कुरावर जा रही थी। बड़ागांव के पास सड़क पर बुजुर्ग भैंस लेकर जा रहा था। बताया गया है कि बस चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी की मौत हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मृतक की पहचान गोकुल (55) सिंह पिता भगवान सिंह यादवके रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया।

    हादसे के समय बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। इनमें से15 यात्री घायल हो गए। घायलों को 108 और 112 एंबुलेंस की मदद से आगर मालवा जिला अस्पताल और मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी रविन्द्र कुमार बोयट और बड़ागांव चौकी प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • IPL 2026 से पहले CSK को लगा झटका, दिग्गज खिलाड़ी हुआ चोटिल

    IPL 2026 से पहले CSK को लगा झटका, दिग्गज खिलाड़ी हुआ चोटिल

    नई दिल्लीः आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी करीब 2 सप्ताह तक अपनी टीम से नहीं जुड़ पाएंगे। दरअसल, शनिवार, 28 मार्च को सीएसके फ्रेंचाइजी ने पुष्टि की कि धोनी पिंडली (काफ) में खिंचाव के कारण शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे। सीएसके ने धोनी के ना खेलने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी और कहा,”धोनी इस समय पिंडली की चोट से उबरने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। पोस्ट में लिखा है, जल्दी ठीक हो जाइए थाला।”

    सीएसके ने आधिकारिक बयान में जानकारी दी कि धोनी इस समय काफ स्ट्रेन (पिंडली की चोट) से जूझ रहे हैं और फिलहाल रिहैबिलिटेशन (पुनर्वास) से गुजर रहे हैं। टीम के बयान के मुताबिक, ‘एमएस धोनी इस समय काफ स्ट्रेन से उबरने की प्रक्रिया में हैं। इसके चलते वह आईपीएल के पहले दो हफ्तों से बाहर रह सकते हैं।’ धोनी की गैरमौजूदगी में टीम के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी या तो संजू सैमसन संभाल सकते हैं या फिर उर्विल पटेल को मौका मिल सकता है। धोनी के कम से कम सीजन के पहले चार मुकाबले मिस करने की संभावना है।

    ऐसे में सीएसके को शुरुआती दो हफ्तों में 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स से गुवाहाटी में, तीन अप्रैल को पंजाब किंग्स से चेन्नई में, पांच अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से बंगलूरू में और 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से चेन्नई में खेलना है। इसके बाद 14 अप्रैल को सीएसके का मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स से चेन्नई में होगा। धोनी दिल्ली के खिलाफ या फिर कोलकाता के खिलाफ मैच में वापसी कर सकते हैं। धोनी भले ही अब कप्तान नहीं हैं, लेकिन मैदान पर उनकी मौजूदगी टीम के लिए बेहद अहम रहती है। वह अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर टीम से जुड़े हुए हैं।

    विकेटकीपिंग में अनुभव, डेथ ओवर में फिनिशिंग और युवा खिलाड़ियों को गाइड करना, इन सभी मामलों में उनकी कमी साफ महसूस होगी। 44 वर्षीय एमएस धोनी के आईपीएल भविष्य को लेकर हर सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के अभियान के बाद जोरदार चर्चा शुरू हो जाती है। चूंकि धोनी अब सिर्फ आईपीएल ही खेलते हैं, इसलिए उनके लिए मैच फिटनेस बनाए रखना और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। पिछले आईपीएल सीजन में धोनी ने 14 मैच खेले थे और निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए टीम की पारी को आखिरी ओवरों में तेज फिनिश देने का काम किया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद से वह लगातार घुटने की समस्या से जूझते रहे हैं। इसी कारण उन्होंने 2023 में सर्जरी भी कराई थी।

  • Highway पर सड़क हादसे में डीजल टैंकर की फटी टंकी, लोगों में मची बाल्टी-डिब्बे लेकर लूटने की होड़, देखें वीडियो

    Highway पर सड़क हादसे में डीजल टैंकर की फटी टंकी, लोगों में मची बाल्टी-डिब्बे लेकर लूटने की होड़, देखें वीडियो

    कानपुरः देश भर में पेट्रोल-डीजल को लेकर लोग पैनिक हो रहे है। वहीं गोविंद नगर थाना के अधीन आते कानपुर में हाईवे पर सड़क हादसे में टैंकर पलटने से तेल सड़क पर फैल गया। जिसके बाद लोग मौके का फायदा उठाकर घटना स्थल पर बाल्टी-डिब्बे लेकर पहुंच गए और पेट्रोल भरकर ले गए। दरअसल, रतन लाल नगर चौकी के पास हाईवे पर पेट्रोल टैंकर अनियंत्रित होकर एक्सीडेंट का शिकार हो गया और साइड से पिचककर टूट गया, जिसके बाद टैंकर से पेट्रोल लीक होने लगा। घटना के बाद मौके पर पहुंची भीड़ ने इस मौके को सुनेहरा अवसर मानते हुए बाल्टियां, डिब्बे और बर्तन लेकर पेट्रोल भरना शुरू कर दिया और भर भरकर भागते नजर आए। घटना शुक्रवार की रात को हुई। हाईवे पर पेट्रोल टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके के लोग उमड़ पड़े।

    कुछ लोग तो पेट्रोल की किल्लत की अफवाहों को सुनकर भी पहुंचे थे। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग हाईवे पर जुट गए और टैंकर से बह रहे पेट्रोल को बाल्टियों में भर-भरकर ले जाने लगे। स्थानीय लोगों में युवकों की भारी भीड़ दिखाई दी, जो पेट्रोल भरने के लिए एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगे हुए थे। कुछ लोग तो खाली बोतलें, जरीकन और यहां तक कि प्लास्टिक के डिब्बे लेकर पहुंचे थे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही काफी मात्रा में पेट्रोल लोग भर ले गए। पेट्रोल की किल्लत की अफवाहों ने इस घटना को और बढ़ावा दिया।

    कई लोग कह रहे थे कि बाजार में पेट्रोल महंगा और कम उपलब्ध है, ऐसे में यह “फ्री” पेट्रोल उनके लिए वरदान साबित हुआ। हालांकि, इस दौरान आग लगने या बड़े हादसे का खतरा भी मंडरा रहा था, क्योंकि पेट्रोल अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ है। गनीमत रही कि किसी बड़े अग्निकांड की घटना नहीं हुई। गोविंद नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस ने लोगों को खदेड़ने और टैंकर को सुरक्षित करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि शुरुआती कुछ देर तक नियंत्रण मुश्किल रहा। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है कि टैंकर एक्सीडेंट का कारण क्या था, चालक की लापरवाही, तेज रफ्तार या कोई तकनीकी खराबी थी इन सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है।

    टैंकर चालक की स्थिति के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि ऐसे हादसों में पेट्रोल या डीजल लूटने की कोशिश न करें, क्योंकि इससे बड़ा अग्निकांड हो सकता है और जान जोखिम में पड़ सकती है। अभी तक इस घटना में किसी के घायल होने या जान-माल के बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन पेट्रोल की काफी मात्रा बर्बाद हो गई।

  • Punjab News: इस इलाके में तह बाजारी टीम की दबिश, व्यक्ति के आधे कटे बालों के बीच हटाया नाई का सामान, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में तह बाजारी टीम की दबिश, व्यक्ति के आधे कटे बालों के बीच हटाया नाई का सामान, देखें वीडियो

    मोहालीः स्थानीय प्रशासन की ‘तह बाजारी’ कार्रवाई ने एक बार फिर सड़कों पर अवैध कब्जों को हटाने का अभियान तेज कर दिया है। इस दौरान नाई की दुकान और सड़क किनारे लगे छोटे व्यवसायों का सामना हटाया गया, जिससे आम लोगों में विवाद और नाराजगी देखने को मिली। वहीं एक हैरान कर देने वाली घटना भी सामने आई जहां, एक नाई की दुकान पर ग्राहक अपने बाल कटवा रहे थे कि तभी कॉर्पोरेशन की ‘तह बाजारी’ टीम वहां पहुंच गई। ग्राहक ने आधे बाल कटवा लिए थे और कहा, “भाइयों, मुझे अपने बाल पूरी तरह से कटवा लेने दो, उसके बाद भले ही तुम सारा सामान उठा ले जाना।” लेकिन ‘तह बाजारी’ इंस्पेक्टर मनदीप और उनकी टीम ने किसी की नहीं सुनी और तुरंत कार्रवाई करते हुए नाई का सामान उठाकर ले गए।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे छोटे-मोटे व्यवसाय, जैसे कि नाई की दुकानें या अन्य स्टॉल, उनकी रोजी-रोटी का मुख्य स्रोत हैं। एक स्थानीय व्यापारी ने बताया, “हम अपनी रोजी-रोटी के लिए सड़क के किनारे काम करते हैं। इससे न तो ट्रैफिक को कोई दिक्कत होती है और न ही किसी और को। हमारे पास महंगे स्टॉल या दुकान लेने का साधन नहीं है।”

    हालांकि प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध कब्जों और अनुचित तरीके से सड़कों पर लगाए गए स्टॉल को हटाने के लिए लगातार चल रही है। ‘तह बाजारी’ टीम किसी की सिफारिश या अपील नहीं मान रही और इस अभियान को कड़ाई से लागू कर रही है। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग हंस पड़े, जब नाई का ग्राहक आधे कटे बालों के साथ सिर पर रुमाल बांधकर वहां से चला गया। इस घटना ने प्रशासन की सख्ती और आम लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों के बीच एक बार फिर विरोधाभास उजागर किया।