Home Himachal>Una राजकीय महाविद्यालय ऊना में ‘Support for Statistical Strengthening’ योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित

राजकीय महाविद्यालय ऊना में ‘Support for Statistical Strengthening’ योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित

0
राजकीय महाविद्यालय ऊना में ‘Support for Statistical Strengthening’ योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित

ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में केंद्र सरकार की योजना “सपोर्ट फॉर स्टैटिस्टिकल स्ट्रेंथनिंग (SSS)” के अंतर्गत आज एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मीता शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इसके संयोजक डॉ शाम सिंह बैंस ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को सांख्यिकी के महत्व और उसके व्यावहारिक उपयोग से अवगत कराना था।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसका संचालन प्रो मंजीत मान ने किया।जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सांख्यिकी से संबंधित विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।जिसमें टीम D (MA अर्थशास्त्र ने प्रथम, टीम C (  BA अर्थशास्त्र )ने द्वितीय एवं टीम A (BBA)   ने तृतीय स्थान हासिल किया

इस अवसर पर डॉ. भगवान दास ने एक व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने दैनिक जीवन, शोध कार्य तथा नीति निर्माण में सांख्यिकी की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को सांख्यिकी के माध्यम से डेटा के सही विश्लेषण और निर्णय लेने की प्रक्रिया को समझने के लिए प्रेरित किया।  मुख्यातिथि नेअपने संबोधन में कहा कि आज के युग में सांख्यिकी का महत्व अत्यंत बढ़ गया है और विद्यार्थियों को इसके ज्ञान से स्वयं को सशक्त बनाना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया एवं पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डॉ सुरेश कुमार, डॉ संजय वर्मा, डॉ मदन लाल, डॉ प्रोमिला एवं आयोजकों में डॉ रंजू बनोता, डॉ अलका,डॉ मोनिका ठाकुर,एवं प्रो विकास प्रो. रशपाल, प्रो. विजय, प्रो.शामली, प्रो. रिचा, प्रो.  दिनेश व प्रो. बलदेव उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here