Home Himachal>Una हरोली में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

हरोली में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

0
हरोली में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

ऊना,सुशील पंडित: जिला के हरोली क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मलिक वैष्णो ढाबा, ईसपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक विनोद कुमार निवासी झलेड़ा ने कथित रूप से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक मोहित कुमार उर्फ मनु निवासी वार्ड-2, खड्ड (ईसपुर) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मौत हो गई। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ BNS और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here