Home Himachal>Una कुटलैहड़ के धनेत जिला पार्षद वार्ड से वीना देवी ने भुट्टो की नेतृत्व में भरा नामांकन, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

कुटलैहड़ के धनेत जिला पार्षद वार्ड से वीना देवी ने भुट्टो की नेतृत्व में भरा नामांकन, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

0
कुटलैहड़ के धनेत जिला पार्षद वार्ड से वीना देवी ने भुट्टो की नेतृत्व में भरा नामांकन, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
ऊना /सुशील पंडित : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के धनेत जिला पार्षद वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती वीना देवी ने शुक्रवार को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो के नेतृत्व में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। नामांकन प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नारों और ढोल-नगाड़ों के साथ मौजूद रहे तथा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया गया,नामांकन से पूर्व आयोजित सभा में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार और स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व पर जमकर निशाना साधा। पूर्व विधायक भुट्टो ने कहा कि प्रदेश और कुटलैहड़ क्षेत्र की जनता कांग्रेस की नीतियों से पूरी तरह निराश हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि पंचायत और जिला परिषद चुनावों में भाजपा को भारी समर्थन मिल रहा है तथा धनेत वार्ड से भाजपा प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा विकास, पारदर्शिता और जनसेवा की राजनीति की है, जबकि कांग्रेस केवल झूठे वादों तक सीमित रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। भुट्टो ने विश्वास जताया कि धनेत जिला पार्षद वार्ड में भाजपा प्रत्याशी दस हजार से अधिक मतों के अंतर से विजय प्राप्त करेगी। भाजपा प्रत्याशी श्रीमती वीना देवी ने कहा कि उन्हें क्षेत्र की जनता का अपार समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के हर गांव तक विकास पहुंचाना, सड़क, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना तथा युवाओं और महिलाओं के हितों के लिए कार्य करना रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच गांव और गरीब के विकास की है और जनता इस बार विकास के नाम पर मतदान करेगी। इस अवसर पर भाजपा मंडल के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, महिला मोर्चा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभा में मौजूद नेताओं ने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में भाजपा लगातार मजबूत हो रही है तथा पंचायत चुनावों में पार्टी को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here