Home Himachal>Una ग्राम केंद्र प्रवास कार्यक्रम संपन्न, पूर्व विधायक भुट्टो ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

ग्राम केंद्र प्रवास कार्यक्रम संपन्न, पूर्व विधायक भुट्टो ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

0
ग्राम केंद्र प्रवास कार्यक्रम संपन्न, पूर्व विधायक भुट्टो ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डेरा बाबा रूद्रानंद मंडल भाजपा के तहत त्यूड़ी बदोली, घंडावल, पनोह और लोअर बसाल में ग्राम केंद्र प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो मुख्यातिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न ग्राम केंद्रों में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया तथा उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे कार्यक्रम में संगठनात्मक मजबूती पर विशेष बल दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक  ने कहा कि केंद्र सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल में देशभर में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका सीधा लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और गरीब, किसान, मजदूर, महिला एवं युवा वर्ग के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि हर पात्र व्यक्ति इनका लाभ उठा सके। उन्होंने ‘अपना बूथ सबसे मजबूत’ के मंत्र को दोहराते हुए कहा कि यदि हर कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूत बनाएगा, तो पार्टी को चुनावों में निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन का सिपाही है और उसकी जिम्मेदारी है कि वह पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here