Home Himachal>Una विवेक इंटरनेशन स्कूल के छात्रों ने स्कूल के विदा होने वाले छात्रों की दी विदाई पार्टी

विवेक इंटरनेशन स्कूल के छात्रों ने स्कूल के विदा होने वाले छात्रों की दी विदाई पार्टी

0
विवेक इंटरनेशन स्कूल के छात्रों ने स्कूल के विदा होने वाले छात्रों की दी विदाई पार्टी
अवनी चौधरी मिस व आयुष राठौर मिस्टर विवेक इंटरनेशनल स्कूल चुने बद्दी/सचिन बैंसल: विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के जमा दो के छात्रों को उनके जूनियरों ने विदाई पार्टी दी। स्कूल का पूरा वातावरण प्रेम, उत्साह एवं हल्की-सी विरह-भावना से भर गया। छात्र, शिक्षक एवं प्रबंधन के सदस्य सभी एक साथ इस भावनात्मक यात्रा का हिस्सा बने। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य के स्वागत उद्बोधन से हुआ, जिसमें उन्होंने छात्रों की अब तक की यात्रा को याद करते हुए कहा कि आज हम न केवल विदाई दे रहे हैं। बल्कि एक नई उड़ान की शुभकामना दे रहे हैं। इसके पश्चात कनिष्ठ कक्षाओं के छात्रों ने अपने वरिष्ठों के प्रति असीम स्नेह एवं आदर व्यक्त करने हेतु एक शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। नृत्य में हिमाचली लोक नृत्य समेत फिल्मी गीत प्रस्तुत किए।  एक छात्रा की ओर से प्रस्तुत भावपूर्ण गीत “अलविदा” ने कई आँखों को नम कर दिया, जबकि अन्य ने नाटकीय प्रस्तुति के माध्यम से स्कूल की यादों को जीवंत कर दिया। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिता कराए गई। समारोह के दौरान स्नेहा को मिस व यश भारद्वाज को मिस्टर फेयरवेल तथा आयुष राठौर को मिस्टर व अवनी को मिस विवेक इंटनेशनल स्कूल चुना गया। अंत में  छात्रों ने शिक्षकों से आशीर्वाद लिया, गले लगे और वादा किया कि वे स्कूल का नाम हमेशा ऊँचा रखेंगे। स्कूल के निदेशक तुषार शर्मा ने कहा प्रत्येक विदाई विकास एवं परिपक्वता का उत्सव है। स्कूल के  छात्रों ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ चरित्र, सहानुभूति एवं नेतृत्व के गुण अर्जित किए हैं। हम गर्व से कह सकते हैं कि वे समाज के सशक्त सदस्य बनकर उभरेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here