Blog

  • Punjab News: स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने खुद दवा खाकर की कृमि मुक्त अभियान की शुरुआत, देखें वीडियो

    Punjab News: स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने खुद दवा खाकर की कृमि मुक्त अभियान की शुरुआत, देखें वीडियो

    पटियालाः कृमि रोग को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंजाब स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह की मौजूदगी में पटियाला से की गई। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने खुद दवा खाकर बच्चों को इस दवा का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया।

    इस मौके पर डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि बच्चों के शरीर की जांच के लिए भी अभियान शुरू किया गया है। बच्चों के पेट के कीड़े खत्म करने के लिए राज्य के विभिन्न स्कूलों में दवा खिलाई जाएगी ताकि इस रोग को जड़ से खत्म किया जा सके। बच्चों को भी इसे खाने के लिए जागरूक किया गया है।

    इस दौरान उन्होंने सिद्धू पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि वह कॉमेडियन हैं न कि डॉक्टर। उन्होंने कहा कि सिद्धू को कैसर की दवाई पर ऐसे टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने ईवीएम मशीनों पर भी उंगली उठाई और कहा कि इसकी भी जांच होनी चाहिए।

  • Punjab News: नहर में गिरी ASI की कार, बेटी की मौत

    Punjab News: नहर में गिरी ASI की कार, बेटी की मौत

    पठानकोटः जसवाली गांव के पास आज यूवीडीसी नहर में एएसआई की कार गिरने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कार में बाप-बेटी सवार थे। वहीं पिता पुलिस में बतौर एएसआई के पद पर तैनात है। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में बेटी की मौत हो गई, जबकि पिता की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने नहर का पानी बंद करके कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला। बताया जा राह है कि दोनों गुरुद्वारा श्री बारठ साहिब में माथा टेक कर घर वापस जा रहे थे।

    इस दौरान जसवाली गांव के पास हुआ यूवीडीसी नहर में उनकी I20 कार नंबर PB-18X4312 गिर गई। घबटाले के रहने वाले बताए जा रहे हैं और कार में से निकाला गया शख्स पुलिस में बतौर एएसआई तैनात हैं। स्थानीय लोगों को पता चला तो तुरंत लोग बचाने के लिए नहर के किनारे पहुंचे। जहां से उन्होंने बाप को तो जिंदा निकाल लिया। लेकिन बेटी जिसकी उम्र करीब 18 साल बताई जा रही है, उसकी डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस।

    जिला प्रशासन की मदद से नहर का पानी बंद करवाकर मृतक लड़की को बाहर निकाल लिया गया। क्रेन की मदद से कार को भी बाहर निकाला गया। एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि उन्हें एक सूचना मिली थी कि एक कार गांव जसवाली के पास यूवीडीसी नहर में गिर गई है। जिसमें दो लोग सवार थे जो कि बाप और बेटी बताये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाप को तो स्थानीय लोगों की ओर से बचा लिया गया है। लेकिन बेटी की मौत हो गई है।

     

  • Punjab News: किसानों ने धरने को लेकर बनाई रणनीति, पंधेर का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: किसानों ने धरने को लेकर बनाई रणनीति, पंधेर का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर खनौरी बॉर्डर और शंभू बॉर्डर पर मरणव्रत को लेकर भारी इकट्ठ करना शुरू कर दिया है। वहीं जगजीत सिंह डल्लेवाल अभी भी लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती है। आज भी डल्लेवाल से मिलने के लिए किसान नेता सुखदेव सिंह अन्य साथियों के साथ पहुंचे, लेकिन उन्हें पुलिस द्वारा मिलने की इजाजत नहीं दी गई। इस दौरान किसानों ने अस्पताल के बाहर ही धरना लगा दिया।

    जिसके बाद पुलिस ने 2 किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया। वहीं अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए किसानों ने दोनों बॉर्डर पर पहुंचने के लिए नई रणनीति तैयार कर ली है। दरअसल, किसान 6 दिंसबर को दिल्ली कूच के लिए बड़ा इकट्ठ करने में जुट गए है। वहीं इस मामले को लेकर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का बयान सामने आया है। पंधेर ने कहा कि सुखजीत सिंह खनौरी बॉर्डर पर लगातार तीसरे दिन से मरणव्रत पर बैठे हुए है।

    वहीं जगजीत सिंह डल्लेवाल को लेकर सरकार द्वारा कोई जानकारी सामने नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि शंभू बॉर्डर पर 6 दिसंबर को दिल्ली कूच को लेकर पूरे पंजाब में तैयारी हो रही है। पंधेर ने कहा कि आज अमृतसर की खजाला मंडी में हजारों की गिनती में मजदूर का इकट्ठ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले गुरदासपुर, तरनतारन, मोगा और फिरोजपुर में बड़ा इकट्ठा किया है। उन्होंने कहा कि आज खजाला मंडी में किया जाने वाला इकट्ठ से सरकार के लिए मुश्किलें पैदा करेंगा।

    इस दौरान पंधेर ने महिलाओं को भी बॉर्डर पर पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसानों की एमएसपी, किसानों की कर्जा माफी, किसानों की 10 हजार रुपए पैशन और बिजली बिल प्राइवेशन करने के फैसले सहित केंद्र के साथ 12 मांगे शामिल है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर धरने के मामले में केंद्र ने तो स्पष्ट कर दिया कि उनका इस मामले में कोई हस्ताक्षेप नहीं है। पंधेर ने इस मामले में पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है।

  • कर्मचारी ने शोरूम में रखा 18 लाख का सामान तोड़ा

    कर्मचारी ने शोरूम में रखा 18 लाख का सामान तोड़ा

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के बैतूल से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शॉपिंग मॉल के कर्मचारी ने सैलरी ना बढ़ाने पर इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचाया। आरोपी की पहचान कमल पवार के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि दीपावली से पहले कमल पवार ने मॉल के मालिक से सैलरी बढ़ाने की मांग की थी. जब इसे नजरअंदाज कर दिया गया, तो उसने गुस्से में आकर तीन दिन की छुट्टी ली।

    काम पर लौटने के बाद उसने सामान को नुकसान पहुंचाया। जानकारी के अनुसार आरोपी ने करीब 18 लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया है। घटना की यह वारदात मॉल में लगे CCTV में कैद हो गई। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि मॉल का कमल पवार स्टील के कड़े से डिस्प्ले पर लगे 11 एलईडी टीवी की स्क्रीन को खरोंच रहा है। इसके बाद वह रेफ्रिजरेटर सेक्शन में जाकर 71 फ्रिज को डेंट मारकर डैमेज कर देता है।

    घटना का पता तब चला जब अन्य कर्मचारियों ने इलेक्ट्रॉनिक सेक्शन को चेक किया। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी अपने कड़े से टीवी स्क्रीन और फ्रीज को डैमज कर रहा है। शोरूम के मैनेजर संजय गुप्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी कमल पवार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, आरोपी ने खुद को मानसिक रोगी बताते हुए जमानत ले ली।

  • सरकारी स्कूल में 11वीं के छात्रा ने निगली जहरीली वस्तु, प्रशासन में मचा हड़कंप

    सरकारी स्कूल में 11वीं के छात्रा ने निगली जहरीली वस्तु, प्रशासन में मचा हड़कंप

    पानीपतः तहसील कैंप स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं के छात्रा द्वारा जहरीली वस्तु निगलने की घटना सामने आई है। वहीं इस घटना को लेकर स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार कक्षा में जहरीली वस्तु निगलने के दौरान छात्रा के मुंह से झाग निकलने लगा और उल्टियां आने लगी।

    जिसके बाद टीचरों द्वारा आनन-फानन में छात्रा को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने छात्रा के जहरीली वस्तुल निगलने की पुष्टि की है। डॉक्टरों ने छात्रा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ICU में एडमिट कराया गया है। जानकारी के अनुसार, स्कूल में रोजाना की तरह क्लासें लगी हुई थी। सुबह की प्रार्थना के बाद सारे विद्यार्थी कक्षा में चले गए।

    कक्षा में पढ़ाई शुरू होने के कुछ ही देर बाद 11वीं की छात्रा की तबीयत बिगड़ने लगी और उसने उल्टियां शुरू कर दीं। इसका पता चलते ही स्कूल टीचर और स्टाफ दौड़ा-दौड़ा वहां आया। उन्हें कुछ समझ नहीं आया और वह छात्रा को उठाकर तुरंत नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में ले गए। घटना की सूचना छात्रा के परिजनों को दे दी गई है। बताया जा रहा हैकि छात्रा फिलहाल बात करने की हालत में नहीं है। उसे ICU में डॉक्टरों की टीम की निगरानी में रखा गया है। फिलहाल उसने जहर क्यों निगला, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है।

     

     

     

  • Punjab News: NCC Academy में गैस रिसाव से 2 की मौत, DC ने दिए जांच के आदेश

    Punjab News: NCC Academy में गैस रिसाव से 2 की मौत, DC ने दिए जांच के आदेश

    रूपनगर: एनसीसी अकादमी रोपड़ में सीवरेज कनेक्शन लगाते समय गैस लगने से 2 की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में एक मजदूर हरियाणा एनसीसी का हेड कांस्टेबल पिंटू है जो बिहार का रहने वाला है और वहीं दूसरे की पहचान 28 वर्षीय विनय भगत के रूप में हुई है। घटना में एक अन्य व्यक्ति को रोपड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    वहीं, दूसरी ओर एनसीसी अधिकारी इस मामले को लेकर कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इस मौके पर थाना सिटी के SHO पवन कुमार ने बताया कि घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है और एक अस्पताल में उपचाराधीन है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।

    प्राथमिक तौर पर ऐसा प्रतीत होता है कि इन दोनों व्यक्तियों की मौत गैस के रिसाव से दम घुटने के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि पहला व्यक्ति सीवेज लाइन को जोड़ने के लिए सीवेज टैंक में गया था। जिसके बाद गैस चढ़ने से उसका दम घुट गया और जब एक अन्य व्यक्ति एनसीसी कैडेट था जो कि उसे बचाने के लिए गया।

    इस दौरान गैस चढ़ने के कारण उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में एक अन्य व्यक्ति का फिलहाल रोपड़ के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। उपायुक्त ने 48 घंटे के अंदर मामले की जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • मौसमी बीमारियां से दूर रखेगा ये जूस, पढ़े अन्य फायदे

    मौसमी बीमारियां से दूर रखेगा ये जूस, पढ़े अन्य फायदे

    हेल्थः मौसम के बदलने से लोग कई बार विभिन्न बीमारियां की जकड़ में आ जाते हैं। ज्यादातर सर्दियों के आते ही लोग अपने-अपने घर में गाजर का हलवा बड़े चाव के साथ खाते हैं, लेकिन गाजर का जूस भी आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। गाजर के जूस में विटामिन ए, फाइबर, विटामिन के1, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

    डाइजेस्टिव सिस्टम में सुधार 

    फाइबर रिच गाजर का जूस आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को सुधारने में भी कारगर साबित हो सकता है। कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप गाजर का जूस पी सकते हैं। इसके अलावा गाजर के जूस में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपके स्ट्रेस को कम करने में भी मददगार साबित हो सकते हैं।

    मजबूत बनाए इम्यूनिटी

    इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में गाजर का जूस बहुत ही फायदेमंद होता है। सर्दियों में अक्सर कमजोर इम्यूनिटी की वजह से लोग बीमार पड़ जाते हैं। वहीं, रेगुलरली गाजर का जूस पीकर आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से खुद को बचा सकते हैं।

    आखों की रोशन होगी तेज 

    गाजर का जूस आपकी आंखों की सेहत पर भी पॉजिटिव असर डाल सकता है। बता दें कि गाजर का जूस पीना न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। हर रोज गाजर का जूस पीकर आप प्रीमैच्योर एजिंग से भी बच सकते हैं।

    डिस्क्लेमर: यह केवल सामान्य जानकारी के लिए है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • रिहायशी इलाके में धमाके की आवाज से दहला शहर, पुलिस जांच में जुटी

    रिहायशी इलाके में धमाके की आवाज से दहला शहर, पुलिस जांच में जुटी

    नई दिल्लीः राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आई है। कुछ ही समय पहले दिल्ली के मशहूर रिहायशी इलाके प्रशांत विहार में धमाके की आवाज सुनने से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों में भी इस दौरान दहशत का माहौल पैदा हो गया। घटना के बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज बेहद तेज थी। पुलिस ने फॉरेसिंक टीम को बुलाया है। इस दौरान पुलिस के कई बड़े अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस के मुताबिक धमाका पीवीआर के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि मौके पर दमकल विभाग को सूचित कर दिया गया था जिसके बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंच गई। पुलिस को धमाके को लेकर सुबह करीब 11.48 बजे प्रशांत विहार से कॉल आई थी। फायर सर्विस की टीम ने कहा, कॉल मिलते ही गाड़ी रवाना की गई।

    बता दें, पिछले महीने अक्टूबर को भी रोहिणी के प्रशांत विहार में सीआरपीएफ स्कूल की एक दीवार में एक जोरदार धमाका हुआ था, जिससे पूरे शहर में दहशत फैल गई थी। हालांकि उस विस्फोट में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ था। फिलहाल पुलिस अब हुई घटना के मामले की जांच में जुटी हुई है। अभी भी धमाके की असल वजह का पता नहीं लग पाया है।

  • Punjab News: घर में चल रहे नशा छुड़ाओं केंद्र में व्यक्ति की मौत, परिवार ने लगाए मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में चल रहे नशा छुड़ाओं केंद्र में व्यक्ति की मौत, परिवार ने लगाए मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    5 माह पहले हुई थी मृतक की शादी

    मोगाः कोट इसे खां गांव चीमा से एक घर में चल रहे आस की किरण फाउंडेशन नाम से नशा छुड़ाओ केंद्र को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार नशा छुड़ाओं केंद्र में 27 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कर्मजीत के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप हैकि घटना की सूचना मिलते जब वह नशा छुड़ाओं केंद्र पहुंचे तो कर्मजीत को बुरी तरह पीटा गया था। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि नशा छुड़ाओ केंद्र के संचालक मौके से भाग गए। वहीं केंद्र के अंदर अभी भी कई लड़के उपचार के लिए भर्ती है। वहीं इस मामले को लेकर परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है। मृतक की बहन ने बताया कि 15 से 20 दिन पहले उसके भाई को जगरांव से मोगा के चीमा में बने एक नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती करवाया गया था। देर रात को सेंटर के अंदर पानी साफ करने को लेकर उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई, जिसके चलते भाई की मौत हो गई। उसने कहा कि भाई की 5 माह पहले शादी हुई थी। वह चिट्टे का नशा करता था। भाई की मौत होने के बाद केंद्र से फोन आया कि करमजीत की हार्ट अटैक से माैत हो गई है। हमने कहा कि हम सेंटर जाकर डेडबॉडी लेंगे। रात को जब हम पहुंचे तो सेंटर के संचालक डेड बॉडी रख कर मौके से फरार हो गया। अंदर जो नौजवान भर्ती थे, उनका कहना है कि सफाई करने को लेकर करमजीत की बुरी तरह से पिटाई की गई और अक्सर सभी के साथ ऐसा होता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार ने मांग की कि जब तक संचालक गिरफ्तार नहीं होता, तब तक डेड बॉडी उठाने नहीं देंगे।
  • Jalandhar News: विदेश में पार्सल के जरिए तस्करी के आरोप में 3 किलो अफीम सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: विदेश में पार्सल के जरिए तस्करी के आरोप में 3 किलो अफीम सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने 3 किलो अफीम सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीआईए टीम ने भार्गव कैंप निवासी चाहत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो अफीम बरामद की थी। जिसके बाद उनकी टीम ने भार्गव कैंप पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर (नंबर 114) दर्ज की गई।

    आरोपी से पूछताछ के बाद 2 अन्य साथियों को 2 किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान पवन कुमार और रणबीर सिंह के रूप में हुई है। इस गिरोह पर ड्रग्स को पार्सल में पैक करके विदेश में तस्करी करने का संदेह है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 29 जोड़ी गई है।

    पुलिस ने बताया कि पवन कुमार के खिलाफ आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। इस साल की शुरुआत में उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत 2 पिछली एफआईआर दर्ज की गई थीं, जबकि अन्य 2 आरोपियों का कोई पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं मिला।