Blog

  • Punjab : लक्कड़ बाजार से 1.30 लाख रूपये व 4 तौला सोना चोरी, देखें CCTV

    Punjab : लक्कड़ बाजार से 1.30 लाख रूपये व 4 तौला सोना चोरी, देखें CCTV

    लुधियाना। शहर से एक चोरी की घटना सामने आई है। जहां, लक्कड़ बाजार में एक व्यक्ति के घर में चोरों ने धावा बोल दिया है। जिसमें व्यक्ति के घर से 1 लाख 30 हजार रुपए और करीब 4 तौले सोने के गहने चुरा ले गये। वहीं, चोरी की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना बारे पीड़ित हरीश ने बताया कि वह लक्कड़ बाजार में किराए के मकान में पिछले 18 साल से रह रहे हैं।

    आज सुबह वह काम पर फैक्टरी चले गये थे और पत्नी शिमलापुरी मायके गई हुई थी। जब दोपहर को वापस घर लौटी तो देखा की कमरे का दरवाजा टूटा हुआ था। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और नकदी करीब 1 लाख 30 हजार रुपए और 4 तोले सोना गायब था। हरीश ने कहा कि इस संबंधी थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई है।

  • Punjab : सांसद चरणजीत चन्नी को लेकर सरबजीत खालसा का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab : सांसद चरणजीत चन्नी को लेकर सरबजीत खालसा का आया बयान, देखें वीडियो

    फरीदकोट। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव से पहले साहनेवाल के गुरुद्वारा साहिब में अकाली दल के बागी गुट सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने बैठक की। इस दौरान बैठक में फरीदकोट से सांसद सरबजीत सिंह खालसा मौजूद रहे। जिन्होंने बैठक कर शिरोमणि कमेटी चुनाव के लिए रणनीति बनाई। जिसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने कहा कि एस.जी.पी.सी उन्होंने सभी संगठनों से एक मंच पर आने को कहा है।

    साथ ही सांसद अमृतपाल सिंह की रिहाई का भी समर्थन किया, जिसे लेकर वह कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के अमृतलाल सिंह के समर्थन में दिये गये बयान की भी सराहना की। वहीं सुखबीर बादल द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब पर दिए गए जवाब के बारे में उन्होंने कहा कि सुखबीर को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

    इसके साथ ही सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने लोकसभा में सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के बयान का समर्थन किया है। इस दौरान उन्होंने शिरोमणि कमेटी चुनाव को लेकर सभी संगठनों के एक मंच पर जुटने का समर्थन किया।

    उधर, शिरोमणि अकाली दल के बागी गुट के जत्थेदार संता सिंह उम्मेदपुरी ने कहा कि वे लोगों की भावनाओं को पूरा करने में सफल नहीं हुए हैं, जिसका नतीजा पिछले चुनाव के दौरान देखने को मिला था। उन्होंने अकाली दल की हार के लिए सुखबीर बादल को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि हमने उन्हें अध्यक्ष पद छोड़ने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन वह नहीं माने।

  • Punjab: College के बाहर गोलियां चलाने के बाद युवकों ने Pump पर की लूट, देखें CCTV

    Punjab: College के बाहर गोलियां चलाने के बाद युवकों ने Pump पर की लूट, देखें CCTV

    लुधियानाः खन्ना के समराला रोड स्थित एएस कॉलेज में स्टूडेंट्स के दो ग्रुप में झड़प होने का मामला सामने आया है। इस दौरान कॉलेज के बाहर दोनों में हुए विवाद के दौरान गोलियां चली। इस गोलीबारी में एक गोली कॉलेज के चपड़ासी को लेकर जिसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भिड़ गए। वहीं कॉलेज के सुरक्षा कर्मचारी सतनाम सिंह ने बताया कि कॉलेज के बाहर कुछ बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था। जब फायरिंग की आवाज आई तो वह बाहर देखने गए, इतने में एक बच्चा भाग कर कॉलेज के अंदर चला गया।

    बाद में किसी ने उस पर गोली चला दी, जो कॉलेज के कर्मचारी हुसन लाल की टांग में लगी। बताया जा रहा है कि मौके पर 5 से 6 फायर किए गए। जिसके बाद हमलावर ग्रे रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर फरार हो गए। इस दौरान हमलावारों ने रास्ते में गाड़ी में तेल डलवाया और गन प्वाइंट पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों को लूटकर भाग निकले। घटना वहां लगदे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त करनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कॉलेज में फायरिंग के बाद कार सवार आरोपियों ने बरधालां के पास एक पेट्रोल पंप पर तेल डलवाया। वहां पैसे को लेकर झगड़ा किया।

    वहां भी पिस्तौल की नोक पर पंप कर्मी को लूटा और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी समराला की तरफ भागे।मिली जानकारी के अनुसार एएस कॉलेज में स्टूडेंट्स एडमिशन लेने आए थे। इसी दौरान दो ग्रुप में झगड़ा हो गया। एक ग्रुप अपने बाहरी साथियों समेत मौके पर था। इनके पास ग्रे रंग की स्विफ्ट कार थी। कार से निकले कुछ युवकों ने धावा बोल दिया, और फायरिंग कर दी गई। इस दौरान कॉलेज के गेट पर अफरा तफरी मच गई।

    घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसपी अमनीत कौंडल अपनी टीम समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिस इलाके में वारदात हुई है वो सदर थाना की हदबंदी है। सदर थाना में केस दर्ज किया जा रहा है। वारदात में कॉलेज के दो स्टूडेंट भी शामिल हैं। यह गैंगवार है या स्टूडेंट वार या फिर इसके पीछे कोई और वजह है। इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। एसएसपी ने कहा कि आरोपियों ने पेट्रोल पंप पर भी वारदात को अंजाम दिया है। इस संबंधी भी समराला पुलिस कार्रवाई कर रही है।

     

  • Punjab : महिला ने Train के आगे कूदकर दी जान, देखें वीडियो

    Punjab : महिला ने Train के आगे कूदकर दी जान, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : महिला द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर जान देने का मामला सामने आया है। चावर स्टेशन के नजदीक एक बुजुर्ग महिला ने अपने परिवार से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान गुरमीत कौर पत्नी दलवीर सिंह के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रेलवे पुलिस कर्मचारियों ने शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    जानकारी देते हुए मृतका की बेटी धर्मेंद्र कौर व हरप्रीत कौर ने बताया के उसके पिता और उसका भाई और भाभी उसे हमेशा परेशान करते रहते थे। जिसके कारण वह बहुत दुखी रहती थी। शनिवार को अमृतसर से पठानकोट जाने वाली गाड़ी के नीचे आकर अपनी जान दे दी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

  • इस मामले में Canada में 6 Punjabi गिरफ्तार

    इस मामले में Canada में 6 Punjabi गिरफ्तार

    कनाडाः एडमोंटन पुलिस ने 6 पंजाबी युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने 34 वर्षीय मनिंदर सिंह धालीवाल के खिलाफ वारंट भी जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण एशियाई समुदाय को निशाना बनाकर जबरन वसूली करने के मामले में पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया है। वहीं मनिंदर धालिवाल को लेकर पुलिस का मानना ​​है कि उस पर जबरन वसूली करने वाले आपराधिक संगठन का सरगना है।

    एडमोंटन पुलिस ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट गैसलाइट पर एक अपडेट दिया, जो एडमोंटन में व्यवसाय मालिकों को निशाना बनाकर की गई घटनाओं की जांच है, जो कथित तौर पर पंजाब से निर्देशित स्थानीय संदिग्धों के एक समूह द्वारा की गई थी। इस संबंध में अब तक 40 घटनाओं की पहचान की जा चुकी है, जिसमें शुक्रवार की सुबह दक्षिण-पश्चिम एडमोंटन के कैवनाघ में एक अपार्टमेंट में आगजनी भी शामिल है। पुलिस प्रमुख डेल मैकफी ने कहा कि आग या जबरन वसूली से न केवल एक व्यक्ति या लोगों पर असर पड़ता है, बल्कि इससे पूरे समुदाय में भय का माहौल पैदा होता है।

    अब इन घटनाओं को रोकने का समय आ गया है। अब पुलिस ऐसी घटनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस और आरसीएमपी ने दक्षिण-पूर्व एडमोंटन में छह जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। जिसमें छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही, इस योजना को संचालित करने के लिए जिम्मेदार माने जाने वाले मनिंदर सिंह धालीवाल के खिलाफ कनाडा-व्यापी गिरफ्तारी वारंट भी जारी किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पहचाने गए व्यक्ति आपराधिक नेटवर्क के मुख्य सदस्य है।

    पुलिस का कहना है कि धालीवाल और छह अन्य के खिलाफ कुल 54 आरोप दर्ज किए गए हैं। इनमें जबरन वसूली, आगजनी, जानबूझकर आग लगाना, तोड़फोड़, निजी स्थान में घुसना, हथियार से हमला करना और आपराधिक संगठन के लिए अपराध करना जैसे आरोप शामिल हैं। क्राइम ब्रांच के अधिकारी डेव पैटन ने बताया कि अपराध करने के लिए युवाओं को भर्ती किया जा रहा है। वारदातों को अंजाम देने के लिए पैसे दिए जाते हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों की उम्र 17 से 21 साल के बीच है। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे ऐसे लोगों से दूर रहें, नहीं तो मुसीबत में फंस सकते हैं।

  • Punjab : लूट के मामले में 3 गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab : लूट के मामले में 3 गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    बठिंडा : पुलिस ने गन प्वाइंट पर क्रेटा कार और सोने की चेन लूट के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विजय कुमार, दीपक शर्मा और अमन चावला निवासी बठिंडा के तौर पर हुई है।

    एसपी सिटी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आरोपी ने देर रात बठिंडा के रहने वाले मनोज जैन से पिस्तौल की नोक पर उनकी क्रेटा कार और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए थे। सिविल लाइन पुलिस और सीआईए स्टाफ की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनों आरोपी आपस में दोस्त हैं और पहले इन्होंने एक ढाबे पर शराब पी और फिर योजना बनाई।

    जिसके बाद फेस 1 मॉडल टाउन स्थित सुनसान जगह से अपने घर जा रहे मनोज जैन से गन प्वाइंट पर क्रेटा गाड़ी और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए थे। फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से क्रेटा गाड़ी मोटरसाइकिल और पिस्तौल बरामद कर ली गई है।

  • Punjab: AS College के बाहर चली गोलियां, एक घायल

    Punjab: AS College के बाहर चली गोलियां, एक घायल

    लुधियानाः खन्ना में समराला रोड़ पर स्थित AS College के बाहर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज के स्टूडेंट्स में झगड़ा होने की सूचना सामने आ रही है। बताया जा रहा हैकि दो पक्षों में विवाद होने के दौरान गोलियां चली है।

    वहीं इस घटना में कॉलेज का चपड़ासी घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोलियां चलने की सूचना के दौरान स्टूडेंट्स में भगदड़ मच गई। सूत्रों के अनुसार घटना के दौरान कुछ स्टूडेंट्स ने प्रिंसिपल के कमरे की ओर भागकर जान बचाई।

    वहीं कॉलेज के सुरक्षा कर्मचारी सतनाम सिंह ने बताया कि कॉलेज के बाहर कुछ बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था। जब फायरिंग की आवाज आई तो वह बाहर देखने गए, इतने में एक बच्चा भाग कर कॉलेज के अंदर चला गया। बाद में किसी ने उस पर गोली चला दी, जो कॉलेज के कर्मचारी हुसन लाल की टांग में लगी। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • करंट लगने से युवक की मौत

    करंट लगने से युवक की मौत

    दतिया : मध्य प्रदेश के दतिया जिले में युवक की करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार घर की लाइट ठीक कर रहे एक युवक को करंट लग गया। घटना भांडेर कस्बे के वार्ड 14 की है। परिजन युवक को तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

    इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का भी रो- रो कर बुरा हाल है। भांडेर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक बरकीसराय मोहल्ले का रहने वाला था और घर की बिजली की लाइन बिजली के पोल से ठीक कर रहा था।

    युवक लाइन जोड़ रहा था तभी अचानक वह करंट के संपर्क में आ गया, युवक को जोर का करंट लग गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab: Royal Wine Shop पर पुलिस की Raid, मचा हड़ंकप, देखें वीडियो

    Punjab: Royal Wine Shop पर पुलिस की Raid, मचा हड़ंकप, देखें वीडियो

    लुधियानाः भारत नगर चौक पर स्थित Royal Wine Shop पर आज हरियाणा पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान ठेके के कर्मियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस की ओर से दुकान से शराब की पेटियों के साथ-साथ दस्तावेज का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा। सूत्रों के अनुसार पुलिस को शहर में हरियाणा राज्य की शराब बेचे जाने की सूचना मिली थी।

    जिसके चलते आज गुप्त सूचना के आधार पर हरियाणा पुलिस ने भारत नगर चौक स्थित रॉयल वाइन शॉप पर छापेमारी की। हालांकि इस मामले को लेकर हरियाणा पुलिस ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। पुलिस के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। जबकि दूसरी ओर हरियाणा पुलिस की रेड को लेकर शराब ठेके के कर्मी ने कहा कि उनका इस रेड से कोई लेना-देना नहीं है। उनका कहना है कि पुराने ठेकेदार का माल उठवाया था।

    उनके पास 1 अप्रैल से लाइसेंस आया है। वहीं छापेमारी की सूचना मिलते ही कई अन्य शराब ठेकेदार भी खिसक मौके से खिसक गए। फिलहाल पूरे मामले की जानकारी नहीं मिल पाई है। इस मामले में ईटीओ सुमित थापर ने कहा कि पुराने किसी मामले में हरियाणा पुलिस ने रेड की है। इस संबंधी उन्हें भी पूरा मामला अभी क्लियर नहीं है। जांच के बाद ही वह मामले के बारे में कुछ बता सकते है।

  • Punjab : Love Marriage से नाराज परिजनों ने लड़के के घर को लगाई आग, देखें वीडियो

    Punjab : Love Marriage से नाराज परिजनों ने लड़के के घर को लगाई आग, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : गांव नवां पीरांवाला में एक लड़के द्वारा प्रेम प्रसंग के चलते एक लड़की को घर से भगाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद लड़की के भाइयों ने लड़के के घर को आग लगा दी। इस संबंध में जानकारी देते हुए लड़के के पिता बिट्टू ने बताया कि वह ड्राइवर है, और वह गाड़ी लेकर बाहर गया हुआ था।

    जब वह वापस आया तो उसे पता चला कि उसका बेटा एक लड़की से प्यार करता है और उन्होंने घर से भागकर शादी कर ली है। जिसके बारे में उन्हें कुछ भी पता नहीं था। बीती रात जब वह घर पर नहीं था, तो लड़की के परिवार वाले उसके घर आए और पहले परिवार को पीटा और बाद में पेट्रोल डालकर पूरे घर में आग लगा दी। इस दौरान घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने कहा कि घर में आग लगाने वाले लड़की परिवार के खिलाफ बनती कार्रवाही की जाए।

    वहीं इस घटना के बाद लड़की का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें लड़की ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से घर से भागकर शादी की है। जिसमें लड़के के परिवार का कोई दोष नहीं है। उसके परिवार वालों ने उसके ससुरालवालों के साथ मारपीट की और घर में आग लगा दी। इसलिए उसके भाइयों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

    वहीं जब इस घटना के बारे में पुलिस से बात की गई तो, SHO जसवन्त सिंह ने बताया कि लड़के के परिवार का बयान दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।