Blog

  • Punjab : योग मामले के बाद एक्शन में आया SGPC, जारी किए नियम

    अमृतसर : गोल्डन टेंपल में योग करने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अर्चना मकवाना की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की शिकायत पर थाना ई-डिवीजन में दर्ज शिकायत के बाद अब पंजाब पुलिस अर्चना मकवाना को नोटिस भेजने की तैयारी में है।

    ADCP सिटी-1 दर्पण आहलूवालिया ने बताया है कि अभी अर्चना मकवाना को सीधा अरेस्ट नहीं करेंगे। उन्हें नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। उसका जवाब देने के लिए उन्हें यहां आना होगा। इन्क्वायरी पूरी होने और दोषी साबित होने के बाद ही उन पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

    बता दें कि अर्चना को SGPC ने गोल्डन टेंपल में योग करने का दोषी माना है। इसकी फोटो अर्चना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसके बाद संस्था हरकत में आई।

  • Shatabdi Express पर शरारती अनंसरों ने मारे पत्थर, टूटा खिड़की का शीशा, देखें वीडियो

    Shatabdi Express पर शरारती अनंसरों ने मारे पत्थर, टूटा खिड़की का शीशा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी पर शरारती अनंसरों द्वारा पत्थर फेंके गए। इस घटना में खिड़की का शीशा टूट गया। वहीं ट्रेन में सफर कर रहा पत्रकार हादसे में बाल बाल बच गया। दरअसल, जिस खिड़की पर पत्थर लगा है वह उसकी आगे की सीट पर यात्रा कर रहा था। घटना रात 10 बजे के बाद अंबाला के पास हुई।

    पत्रकार का कहना है कि वह शताब्दी एक्सप्रेस 12045 से दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे थे कि 10.03 बजे जब ट्रेन अंबाला स्टेशन से गुजरी तो किसी ने बाहर से शरारती अनंसरों द्वारा ट्रेन की खिड़की पर पत्थर फेंका गया, जिससे शीशा टूट गया लेकिन वह बच गए।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। यात्रियों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी इसी तरह से गाड़ी पर पथराव किया गया था, लेकिन उस घटना के दौरान पत्थर खिड़की की बजाय गाड़ी के निचले हिस्से पर लगे थे। 

  • Bank लूटने पहुंचे बदमाशों की पुलिस के साथ हुई मुठभेड़, चली गोलियां

    Bank लूटने पहुंचे बदमाशों की पुलिस के साथ हुई मुठभेड़, चली गोलियां

    बिहारः मुजफ्फरपुर में बैंक लूटने वाले बदमाशों ओर पुलिस के बीच मुठभेड़ में 2 के घटाल होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की बदमाश बैंक लूटने की फिराक में थे और पुलिस द्वारा आरोपियों की घेराबंदी की गई।  खुद को घिरता देख बदामाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी ओर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई और दोनों बदमाश घायल हो गए। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    बताया जा रहा है कि बदमाश हथियार से लैस होकर बैंक को लूटने आए थे। पुलिस ने इनके पास से हथियार बरामद किए । आरोपी सुंदरम के खिलाफ बिहार, ओडिशा सहित कई राज्यों में बैंक लूट के मामले दर्ज हैं। बदमाशों से मुठभेड़ में थानेदार और अन्य पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। थानाध्यक्ष ने घेराबंदी करते हुए उन्हें चेतावनी देकर आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन बदमाश फायरिंग करते रहें। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दो लुटेरे घायल हो गए ओर उन्हें इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। 

  • थप्पड़ का बदला लेने के लिए Businessman का मर्डर, घर के बाहर चाकू से किए वार

    थप्पड़ का बदला लेने के लिए Businessman का मर्डर, घर के बाहर चाकू से किए वार

    प्रतापगढ़ः मामूली कहासुनी में ईंट-भट्टा मालिक का मर्डर कर दिया गया। बदमाशों ने पहले बिजनेसमैन को घर के बाहर बुलाया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। इधर, गुस्साए परिजनों ने आरोपी के ढाबे और शराब की दुकान में आग लगा दी। पुलिस की गाड़ियों पर भी पथराव किया और प्रतापगढ़-रतलाम हाईवे जाम कर दिया। मामला प्रतापगढ़ के खेरोट गांव में सोमवार देर शाम का है। गांव में अब भी तनाव की स्थिति है और मौके पर 200 से ज्यादा पुलिसवाले तैनात हैं।

    DSP हेरंभ जोशी ने बताया कि कोतवाली थाना इलाके के खेरोट गांव में ढाबा और ईंट भट्‌टा पास-पास हैं। ढाबा मालिक जयसिंह लबाना ​​​​​और ईंट भट्‌टा मालिक घनश्याम प्रजापत (38) पुत्र बंशीलाल प्रजापत के बीच धूल उड़ने की बात पर कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी।

    सोमवार शाम 6 बजे इसी बात पर दोबारा कहासुनी हो गई। घनश्याम ने ढाबे के एक कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। रात 8 बजे जयसिंह समेत 6 लोग दो बाइकों पर घनश्याम प्रजापत के घर पहुंचे। उन्होंने पहले घनश्याम से मारपीट की, इसके बाद जयसिंह ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घनश्याम की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद सभी फरार हो गए। 

    करीब चार घंटे बाद रात करीब 2 बजे मंत्री हेमंत मीणा व पुलिस की समझाइश के बाद जाम खोल गया। रातभर से मौके पर कई थानों की पुलिस तैनात है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें रवाना की गईं हैं।

  • Kapurthala : घर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Kapurthala : घर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    कपूरथला :  अमृतसर रोड पर स्थित लक्ष्मी नगर के एक घर में देर शाम अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। जिसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। अनुमान है कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। फायर गाड़ियों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

    फायर ब्रिगेड ऑफिस के ऑपरेटर जसविंदर ने बताया कि गत शाम 6:23 मिनट पर उन्हें अजय कुमार ने सूचना दी कि क्षेत्र लक्ष्मी नगर के एक घर में आग लगी हुई है। जिसके तुरंत बाद फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां टीम सहित मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बिजली विभाग से संपर्क कर क्षेत्र की बिजली की सप्लाई बंद करवा कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 

    फायर बिग्रेड के कर्मी सुरिंदर कुमार और चंद्र मोहन की टीम दवारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त घर में किसी ने कबाड़ का गोदाम बना रखा था और इसमें अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। जिसमें घर में पड़ा हजारों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है और आग फैलने से भी रोक लिया गया है।

  • फिर से Om Birla बन सकते हैं लोकसभा स्पीकर, होंगे NDA के उम्मीदवार

    फिर से Om Birla बन सकते हैं लोकसभा स्पीकर, होंगे NDA के उम्मीदवार

    नई दिल्लीः ओम बिरला को लोकसभा स्पीकर पद के लिए बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बिरला आज यानि मंगलवार 25 जून को इसको लेकर नामांकन दाखिल करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष के नाम पर आम सहमति बनाने के लिए सत्तारूढ़ एनडीए प्रयासों के तहत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को विपक्षी दलों से संपर्क किया।

    INDIA ब्लॉक के नेता लोकसभा के डिप्टी स्पीकर के पद की मांग कर रहे हैं। लोकसभा के स्पीकर का चुनाव बुधवार को होना है। कहा जा रहा है कि अगर विपक्ष को डिप्टी स्पीकर का पद मिलता है तो INDIA ब्लॉक के नेता के. सुरेश के नाम पर सहमति जता सकते हैं। सांसद के रूप में के.सुरेश का लंबा कार्यकाल है। वह काफी सीनियर नेता भी हैं। 543 सदस्यों वाली लोकसभा में एनडीए के 293 सांसद हैं जबकि विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक के 234 सांसद हैं। कुछ निर्दलीय सांसदों ने कांग्रेस को अपना समर्थन देने की घोषणा की है, लेकिन सत्तारूढ़ गठबंधन के पास सदन में स्पष्ट बहुमत है। बिरला वर्तमान में राजस्थान के कोटा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद हैं।

    वहीं स्पीकर पद को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘मेरी राय में ये NDA और INDIA गठबंधन दोनों के लिए चिंता का विषय है। आज TDP और JDU को शायद ये बात समझ में ना आ रही हो। लेकिन इसी बीजेपी ने 6-7 राज्यों में सरकारें गिराईं हैं। TDP के 6 राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल कर लिए गए। इसके बाद भी अगर NDA के सहयोगी बीजेपी का स्पीकर बनने देते हैं तो उसका परिणाम समझ जा सकता है।’

  • Punjab: ये काम करने पर Police कर्मियों पर होगी कार्रवाई, लैटर हुआ वायरल

    Punjab: ये काम करने पर Police कर्मियों पर होगी कार्रवाई, लैटर हुआ वायरल

    अमृतसरः जिले में सोशल मीडिया पर पुलिस कमिश्नर द्वारा एक पत्र काफी वायरल हो रहा है। जिसमें कहा गया है कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। पत्र में कहा गया कि अगर पुलिस कर्मी फोन पर रील देखते पकड़े गए तो उनके खिलाफ पुलिस आयोग ने बड़ा एक्शन लेते हुए कार्रवाई करेंगा। पत्र में कहा गया है कि फोन के इस्तेमाल के दौरान उनका ध्यान डयूटी पर बिल्कुल नहीं होता है। जबकि वह आराम के साथ कुर्सी पर बैठकर, गाड़ियों में बैठकर और ड्यूटी वाले स्थान पर स्मार्ट फोन और सोशल मीडिया या अन्य चैट आदि में व्यस्थ रहते है।

    जिसके चलते पब्लिक की सुरक्षा की ड्यूटी करना तो एक जगह बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए खतरे से खाली नहीं होता। जिसके तहत हिदायत दी जाती है कि भविष्य में अगर कोई कर्मचारी अपने किसी भी तरह की ड्यूटी के दौरान स्मार्ट फोन की स्क्रीन पर कुछ देखता या व्यस्थ दिखाई देता है  तो उसकी बनती सरकारी ड्यूटी को नजरअंदाज और कोताही समझा जाएगा और उसके विरुद्ध कार्रवाई करने से गुरेज नहीं किया जाएगा। पत्र में कहा गया है कि अगर जरूरी हो तो कर्मी फोन सुनें या करने तक ही सीमित रहे। लेकिन ड्यूटी वाली जगह पर चौकस रहकर कर्मियों द्वारा अपनी ड्यूटी को निभाया जाए।

  • दर्दनाक हादसाः मकान में आग लगने से 4 लोगों की मौत

    दर्दनाक हादसाः मकान में आग लगने से 4 लोगों की मौत

    नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक घर में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। यह घटना दिल्ली के प्रेम नगर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ये घटना आधी रात में हुई है।

    मिली जानकारी के मुताबिक, प्रेम नगर के एक मकान में बीती रात करीब 3:30 बजे आग लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस ओर फायर डिपार्टमेंट को दी। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया ओर इसमें फंसे 4 लोगों को मकान से बाहर निकाला, जिन्हें तुरंत पास ही के हॉस्पिटल भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, पहले आग इनवर्टर में लगी थी इसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। 

  • बाल कैदी का बाथरूम में लटकता मिला शव, परिवार ने हत्या की आशंका जताई

    बाल कैदी का बाथरूम में लटकता मिला शव, परिवार ने हत्या की आशंका जताई

    गयाः गया के बाल सुधार गृह में जानलेवा हमले के मामले में बंद 17 वर्षीय किशोर ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार (24 जून) शाम की है, हालांकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। 

    गया के सीआरपीएफ कैंप स्थित बाल सुधार गृह में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। बाल कैदी की पहचान अमित राज उर्फ टकला पासवान के रूप में की गई है। वह डेल्हा थाना क्षेत्र के बैरागी मोहल्ले के रहने वाले राजेश पासवान का पुत्र था। बाल कैदी अमित राज जानलेवा हमले के मामले में बाल गृह में बीते 20 फरवरी से बंद था।

    इस घटना के बाद बाल सुधार गृह के प्रशासन ने बाल कैदी को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजन अस्पताल में हंगामा करने लगे। हालांकि अस्पताल प्रशासन के समझाने के बाद परिजन शांत हो गए।

  • T-20 World Cup में इतिहास रचकर सेमीफाइनल में पहुंचा Afghanistan, Australia हुआ बाहर

    T-20 World Cup में इतिहास रचकर सेमीफाइनल में पहुंचा Afghanistan, Australia हुआ बाहर

    किंग्सटन: अफगानिस्तान टीम ने इतिहास रच दिया। उसने बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम से 8 विकेट से हराते हुए टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में एंट्री मार ली, जबकि ऑस्ट्रेलिया के सफर पर आखिरी कील ठोकी। मैच में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को पांच विकेट पर 115 रन पर रोक दिया था। लक्ष्य छोटा था, लेकिन लगातार बारिश के बीच राशिद खान की करिश्माई कप्तानी के बाद अफगानिस्तानी पठानों ने कमाल कर दिया। सेमीफाइनल में पहुंचन का मौका अफगानिस्तान, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया तीनों के पास था, लेकिन यह सबकुछ इस मैच पर निर्भर करता था।

    बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था, जबकि कंगारू एक रात पहले ही भारत से हार गए थे। ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश की एक छोटी जीत की जरूरत थी, जबकि अफगानिस्तान को सिर्फ जीत या मैच रद्द होने की जरूरत थी। मैच तो रद्द नहीं हुआ, लेकिन उसने करिश्माई प्रदर्शन से कमाल कर दिया। अब अफगानिस्तान की भिड़ंत 27 जून को साउथ अफ्रीका पहले सेमीफाइनल में होगी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत इंग्लैंड से निर्धारित हो गई है। यह मुकाबला भी 27 जून को ही खेला जाएगा।

    इससे पहले अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रहमानउल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने धीमी लेकिन सधी शुरुआत दी। दोनों ने 10.4 ओवरों में 59 रन की साझेदारी की। यहां जादरान को रिशाद हुसैन ने आउट किया, जिन्होंने 29 गेंदों में 18 रन की पारी खेली। हालांकि, इसके बाद निरंतर अंतराल पर विकेट गिरते रहे।