Blog

  • जालंधरः भारी मात्रा में चाइना डोर के गट्टू बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर : चाइना डोर के खिलाफ एक बड़े अभियान के तहत, पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पिछले सप्ताह चाइना डोर के 110 गट्टू बरामद किए हैं। जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने बताया कि मकर संक्रांति के पवित्र त्योहार पर पतंग उड़ाने की एक लोकप्रिय परंपरा है, जिस दौरान नुकीली और खतरनाक डोर, जिन्हें आमतौर पर चाइना डोर के नाम से जाना जाता है, का उपयोग अधिक किया जाता है।  हालाँकि उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारणों से पंजाब सरकार द्वारा पतंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और कमिश्नरेट पुलिस जालंधर अवैध पतंगों की बिक्री को रोकने के अपने प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। स्वपन शर्मा ने बताया कि चाइना डोर की बिक्री रोकने के लिए पुलिस लगातार जांच कर रही है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि त्योहार से पहले इस डोर की बिक्री पर और अधिक प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि ड्रोन निगरानी का उपयोग करके कमिश्नरेट पुलिस जालंधर में ऐसी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों की आसानी से पहचान करने और उनका पता लगाने में सक्षम है।

    श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि इस अभियान के दौरान ड्रोन तकनीक कानून लागू करने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक प्रभावी उपकरण साबित हुई है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि पिछले सप्ताह के दौरान 110 चाइनीज डोर बरामद किए गए और 2 प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उन्होंने बताया कि 100 गट्टू चाइना डोर की बरामदगी के बाद एफआईआर नंबर 02 दिनांक 01-01-2024 और दूसरी  एफआईआर नंबर 25 दिनांक 12-01-2024 धारा 188 आईपीसी के तहत थाना रामा मंडी जालंधर में 10 गट्टू चाइना डोर बरामद होने पर दर्ज की गई है। स्वपन शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में इस अभियान को और तेज किया जाएगा और जो भी कानून का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : कैबिनेट मंत्री मामले में सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस जारी

    चंडीगढ़ : कैबिनेट मिनिस्टर अमन अरोड़ा की संगरूर कोर्ट में सजा के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुनवाई हुई। जिसमें हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस मामले में नोटिस भेज पक्ष रखने को कहा है। मामले में हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 22 जनवरी को होगी। गौरतलब है कि अमन अरोड़ा को 21 दिसंबर 2023 को पारिवारिक झगड़े में दोषी करार दिए जाने के बाद दो साल की सजा सुनाई गई थी।

    मंत्री अरोड़ा ने इस सजा पर रिव्यू के लिए संगरूर कोर्ट में में याचिका दायर की है। वहीं, दूसरी तरफ कैबिनेट मिनिस्टर अमन अरोड़ा द्वारा अमृतसर में झंडा फहराने की रस्म अदा करने के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इसके खिलाफ एडवोकेट डॉ. एचसी अरोड़ा की तरफ से सरकार को नोटिस भेजा गया। गौरतलब है कि अमन अरोड़ा को 21 दिसंबर 2023 को पारिवारिक झगड़े में दोषी करार दिए जाने के बाद दो साल की सजा सुनाई गई थी।

  • पंजाब : कोल्ड ड्रिंक और पानी की बोतलों से भरा ट्रक पलटा, देखें वीडियो

    पठानकोट : कोल्ड ड्रिंक और पानी की बोतलें भरकर एक ट्रक जो हिमाचल के नालागढ़ जा रहा था। ट्रक जैसे ही नवां नंगल फ्लाईओवर से नीचे उतर रहा था, गोल चक्कर पर मुड़ते समय ट्रक बीच चौराहे पर पलट गया। सड़क पर पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें बिखरी पड़ी थीं। इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान तो नहीं हुआ। ट्रक चालक और परिचालक दोनों बाल-बाल बच गये। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब यह ट्रक फ्लाईओवर से नीचे उतर रहा था, तो हालांकि इस ट्रक की रफ्तार काफी कम थी। लेकिन जैसे ही यह ट्रक चौराहे से मुड़ा तो ट्रक पलट गया।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उस सड़क को बंद कर दिया जहां ट्रक पलटा था और ट्रैफिक को दूसरी तरफ से मोड़ना शुरू कर दिया। ट्रक चालक ने बताया कि उसने अपने नियोक्ता और कंपनी को दुर्घटना के बारे में सूचित किया। बताया गया है कि रास्ते में आ रही उनकी गाड़ी से ये हादसा हुआ है और अब कंपनी और ट्रक के मालिकों ने कंपनी से एक और ट्रक नंगल भेजा है। जैसे ही ट्रक यहां पहुंचेगा, पानी का ये सारा सामान और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें उस ट्रक में लोड कर दी जाएंगी। क्रेन की मदद से ट्रक को एक तरफ किया जाएगा और दरवाजे पर रास्ता खुलवाया जाएगा।

  • मशहूर शायर का हुआ निधन, पीजीआई में ली आखिरी सांस

    लखनऊः मशहूर शायर मुनव्वर राना का रविवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे और काफी दिनों से एसजीपीजीआई में भर्ती थे। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। 26 नवंबर 1952 को रायबरेली में जन्मे मुनव्वर राना उर्दू साहित्य के बड़े नाम हैं। उन्हें 2014 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। बीते दिनों किडनी संबंधित परेशानियों के बाद उन्हें लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। यहां वह आईसीयू वार्ड में भर्ती थे। रविवार देर रात साढ़े 11 बजे के आसपास उन्होंने अंतिम सांस ली।

    पिछले दो साल से किडनी खराब होने के कारण मुनव्वर राना की डायलिसिस चल रही थी। साथ में फेफड़ों की गंभीर बीमारी सीओपीडी से भी परेशान थे। 9 जनवरी को हालत खराब होने पर पीजीआई में एडमिट किया गया था जहां मंगलवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। पीजीआई के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर नारायण प्रसाद ने बताया कि लंबे समय से उन्हे किडनी की बीमारी थी। 9 जनवरी को जब एडमिट किया गया तो उन्हें सीओपीडी के साथ हार्ट की भी दिक्कत थी, जिसके चलते वेंटिलेटर पर रखा गया। सेहत में सुधार होने के बाद वेंटिलेटर से हटाया गया था लेकिन ज्यादा समय तक बिना वेंटिलेटर रह नहीं सके। दोबारा उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा, जहां रविवार को उनका निधन हो गया।

    इससे पहले वह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। मुनव्वर राना देश के जाने-माने शायरों में गिने जाते हैं। उन्हें साहित्य अकादमी और माटी रतन सम्मान के अलावा कविता का कबीर सम्मान, अमीर खुसरो अवार्ड, गालिब अवार्ड आदि से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उनकी दर्जन भर से ज्यादा पुस्तकें प्रकाशित हैं। इनमें मां, गजल गांव, पीपल छांव, बदन सराय, नीम के फूल, सब उसके लिए, घर अकेला हो गया आदि शामिल हैं।

  • 12 साल के लड़के पर तेंदुए ने किया हमला

    नई दिल्ली : उत्तराखंड के देहरादून में 12 वर्षीय बच्चे पर तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया। इससे पहले की तेंदुआ उसे ले जाता, बच्चे के दोस्तों ने अपनी जान जोखिम में डालकर उसे छुड़ा लिया। बुरी तरह घायल बच्चे का दून अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक घटना रविवार शाम करीब 6 बजे राजपुर थाना क्षेत्र में कैनाल रोड स्थित सुंधोवाली में घटी 12 साल का निखिल थापा अपने चार-पांच दोस्तों के साथ रिस्पना नदी के किनारे स्थित जंगल से लकड़ियां लेकर लौट रहा था इसी दौरान निखिल पर तेंदुए ने हमला कर दिया गुलदार ने उसका सिर पकड़ा और खींचकर ले जाने लगा

    निखिल की चीख सुनकर उसके दोस्त भागे नहीं बल्कि उन्होंने तुरंत निखिल के पैरों को पकड़ लिया और शोर मचा दियाइस पर तेंदुआ निखिल को छोड़कर भाग गया। उधर हल्ला सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल निखिल को उठाया और पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस से निखिल को दून अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक निखिल के सिर पर बड़ा और गहरा घाव है, उसका उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद से कैनाल रोड क्षेत्र से सटे इलाकों में दहशत का माहौल है। पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है।

  • जहरीली गैस से महिला की हुई मौ’त, बेटे की हालत गंभीर

    उत्तर प्रदेश : ठंड के कारन अकसर लोग भरों में अंगीठी जलाते हैं लेकिन कई बार अंगीठी से निकली ज़हरीली गैस के कारण लोगों की जान भी चली जाती है। ताज़ा मामला नोएडा से सामने आया है। जहां घर में ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सोए मां-बेटे की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

    जानकारी के मुताबिक बिरौडी गांव में रहने वाली महिला अपने 11 वर्षीय बेटे रोहित के साथ शनिवार रात को अपने घर में अंगीठी जलाकर कमरा बंद करके सो गई। उन्होंने बताया कि अंगीठी के धुएं से उनके कमरे में जहरीली गैस फैल गई और दोनों मां-बेटे बेहोश हो गए। अधिकारी ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाला महिला का पति मनोज जब सुबह घर पहुंचा तो उसने देखा कि उनकी पत्नी और बच्चे दरवाजा नहीं खोल रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि व्यक्ति जब घर का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर गया तो तो मां-बेटे को बेहोश पाया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी है।

     

  • फ्लाइट में पैसेंजर ने पायलट को मारा थप्पड़, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : इंडिगो विमान में पायलट के साथ बदसलूकी का एक मामला सामने आया है। उड़ान में 13 घंटे की देरी से नाराज एक पैसेंजर ने पायलट को थप्पड़ मार दिया। मारपीट का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक मामला रविवार 14 जनवरी शाम का है। ये पूरा मामला उस वक्त हुआ, जब पायलट विमान में देरी के संबंध में जानकारी दे रहे थे। इससे एक पैसेंजर गुस्सा हो गया और पायलट के साथ मारपीट करने लगा। पुलिस ने बताया कि इस मामले में शिकायत मिली है। इस पर एक्शन लिया जाएगा। आरोपी पैसेंजर सीट से उठकर पायलट के पास गया और थप्पड़ मारने के बाद कहा- अगर फ्लाइट नहीं उड़ा रहा तो गेट खोल दे। पैसेंजर की हरकत पर एयर होस्टेस ने कहा कि सर, ये गलत है। आप ऐसा नहीं कर सकते।

    पायलट के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर्स ने बदसलूकी करने वाले पैंसेजर को नो-फ्लाई सूची में डालने को कहा। यूजर ने लिखा कि पायलट या केबिन क्रू को देरी से क्या लेना-देना है? वे बस अपना काम कर रहे थे। इस आदमी को गिरफ्तार करें और उसे नो-फ्लाई लिस्ट में डाल दें। उसकी फोटो पब्लिश करें ताकि लोगों को सार्वजनिक रूप से उसके बुरे स्वभाव के बारे में पता चले।

  • सुबह-सुबह स्कूल में लगी आग, आसमान तक उठा धुआं

    नई दिल्ली : शहर के परेल इलाके में स्थित एक बहुमंजिला स्कूल में आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने का वीडियो भी सामने आ गया है। वीडियो में आग लगने के बाद काफी ऊपर तक धुएं का गुबार दिख रहा है। इसके साथ ही रुक-रुक कर धमाके की आवाज भी सुनाई दे रही है। यह घटना मुंबई के परेल इलाके में स्थित मिंट कॉलोनी के मोनो रेलवे स्टेशन के पास की है। यहां मोनो रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक पांच मंजिला इमारत में आग लग गई। आग बीएमसी स्कूल के स्टोर रूम में लगी थी। स्कूल का नाम साईं बाबा BMC स्कूल है। दरअसल परेल इलाके में मौजूद साईं बाबा BMC स्कूल के स्टोर रूम में आग लगी है। यह आग स्कूल के ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई। ग्राउंड फ्लोर में मैट्रेस, सिलिंडर और अन्य कई सामान रखे हुए थे। सोमवार की सुबह 9 बजे ग्राउंड फ्लोर में अचानक आग लग गई। वहीं आग लगने के बाद आनन-फानन में दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई।

    इसके बाद मौके पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां पहुंच गई। अभी भी आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। दमकल विभाग द्वारा लगातार आग पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है।  आग लगने की वजह से धुएं का गुबार काफी दूर से देखा जा सकता था। वहीं गनीमत ये रही कि मकर संक्रांति के चलते आज स्कूल में छुट्टी थी, नहीं तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। फिलहाल अभी तक इस हादसे में कोई घायल नहीं बताया जा रहा है। हालांकि आग लगने के दौरान वीडियो में रुक-रुक कर धमाके की आवाज सुनाई दे रही थी। माना जा रहा है कि स्टोर रूम में आग लगने की वजह से वहां सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ होगा, जिसकी आवाज वीडियो में सुनाई दे रही है।  

  • पंजाब : संजय गांधी कॉलोनी में युवक का हुआ कत्ल, देखें वीडियो

    पतंगबाजी के लिए घर की छत पर बुलाया फिर मौत के घाट उतार दिया

    अमृतसर : पंजाब में क्राइम की वारदातें बढ़ती ही जा रही है। आए दिन हत्या के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला अमृतसर से सामने आया है।जहां एक युवक को पतंग उड़ाने के लिए छत पर बुलाया गया। इसके बाद उसे मौत के घाट दिया गया। मृतक की पहचान विकास के तौर पर हुई है। जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पलिस की टीम ने पूछताछ करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही परिवार की शिकायत पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

    जानकारी देते हुए मृतक के परिवारिक मेंबरों ने बताया कि विकास को पड़ोसियों ने पतंगबाजी करने के बहाने अपनी छत पर बुला लिया था जिसके बाद कुछ युवकों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की ओर उसे मौत के घाट उतार दिया। वही मृतक के परिवारिक मेंबरों की ओर से रो-रो कर इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है।

    दूसरी और मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिस युवक की मौत हुई है, उसके पड़ोसी बॉबी के घर की छत पर लोहड़ी का त्योहार सेलिब्रेट किया जा रहा था और पतंग बाजी भी की जा रही थी।

    इसी दौरान कुछ युवकों ने विकास को घर की छत पर बुला लिया और वहां उसके साथ खूब मारपीट की। जिसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में उन्होंने एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है की मृतक के परिवारिक मेंबरों के बयान कलम बंद किया जा रहे हैं जल्द ही दूसरे आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • शीतलहर का कहर जारी, कोहरे के कारण 18 ट्रेनें लेट

    नई दिल्ली : दिल्ली में कड़ाके की ठंड और कोहरा पड़ रहा है। सड़कों पर कुछ दूरी का रास्ता भी साफ दिखाई नहीं दे रहा है। इंडिया गेट पर सुबह गाड़ियां रेंगती हुई दिखाई दी हैं। दिल्ली समेत देशभर में पड़ रहे कोहरे का असर भारतीय रेलवे की ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी पड़ रहा है। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से दिल्‍ली की हालत बुरी है। इसका असर हवाई यातायात पर भी दिख रहा है। इस सर्दी के मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया था। दिल्ली में 18 ट्रेनों के लेट चलने की जानकारी मिली है।

      दिल्ली में पड़ रही भीषण ठंड से फिलहाल निजात मिलती नहीं दिख रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि आज और कल भी मौसम में बहुत बदलाव नहीं होगा। इस दौरान घना कोहरा रहने की संभावना है। अगले दो दिन कोहरे और ठंड को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को आसमान साफ रहने की उम्मीद जताई गई है लेकिन सुबह के समय घने से ज्यादा घना कोहरा होगा। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 4 डिग्री के आसपास रह सकता है। 16 जनवरी को भी अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 5 डिग्री तक रह सकता है।