पंजाब : कोल्ड ड्रिंक और पानी की बोतलों से भरा ट्रक पलटा, देखें वीडियो

पठानकोट : कोल्ड ड्रिंक और पानी की बोतलें भरकर एक ट्रक जो हिमाचल के नालागढ़ जा रहा था। ट्रक जैसे ही नवां नंगल फ्लाईओवर से नीचे उतर रहा था, गोल चक्कर पर मुड़ते समय ट्रक बीच चौराहे पर पलट गया। सड़क पर पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें बिखरी पड़ी थीं। इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान तो नहीं हुआ। ट्रक चालक और परिचालक दोनों बाल-बाल बच गये। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब यह ट्रक फ्लाईओवर से नीचे उतर रहा था, तो हालांकि इस ट्रक की रफ्तार काफी कम थी। लेकिन जैसे ही यह ट्रक चौराहे से मुड़ा तो ट्रक पलट गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उस सड़क को बंद कर दिया जहां ट्रक पलटा था और ट्रैफिक को दूसरी तरफ से मोड़ना शुरू कर दिया। ट्रक चालक ने बताया कि उसने अपने नियोक्ता और कंपनी को दुर्घटना के बारे में सूचित किया। बताया गया है कि रास्ते में आ रही उनकी गाड़ी से ये हादसा हुआ है और अब कंपनी और ट्रक के मालिकों ने कंपनी से एक और ट्रक नंगल भेजा है। जैसे ही ट्रक यहां पहुंचेगा, पानी का ये सारा सामान और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें उस ट्रक में लोड कर दी जाएंगी। क्रेन की मदद से ट्रक को एक तरफ किया जाएगा और दरवाजे पर रास्ता खुलवाया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *