Blog

  • जालंधरः इंडियन बैंक में व्यापारी से लूट की CCTV फुटेज आई सामने

    जालंधरः इंडियन बैंक में व्यापारी से लूट की CCTV फुटेज आई सामने

    जालंधर, वरुण/हर्षः कंपनी बाग चौक स्थित इंडियन बैंक में दिन-दहाड़े लूट की घटना सामने आई है। जहां बैंक में पैसे जमा करवाने आए व्यापारी से लुटेरा 4 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे शातिर लुटेरे ने व्यापारी को बातों में लगाकर उससे पैसे छीनकर बड़े आराम से बैंक से फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि इतने ज्यादा लोगों की मौजूदगी में कैसे लुटेरा पैसे लेकर फरार हो गया है।

    हालांकि सीसीटीवी फुटेज में लुटेरा का चेहरा सामने आ गया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित विजय चोपड़ा ने बताया कि उनकी फगवाड़ा गेट में राजन इलेक्ट्रानिक नाम की दुकान है और आज सुबह 10.30 बजे वह इंडियन बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए आए थे। इस दौरान एक व्यक्ति उनके पास आया और बैंक में पैसे जमा करवाने का फार्म सही ना होने का कहने लगा। जिसके बाद उसने कहा कि मैं फार्म भर देता हूं। इस दौरान उक्त व्यक्ति उनसे पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। विजय चोपड़ा ने बताया कि बैग में 4 लाख रुपए थे। मामले की जानकारी मिलते ही थाना 4 के एसएचओ बलजिंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। वहीं स्थानीय बैंक की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद लुटेरे की पहचान हो गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जल्द ही लुटेरे को काबू कर लिया जाएगा।

  • जालंधरः लोकसभा उपचुनाव से पहले गरमाई सियासत, सीएम मान और केजरीवाल कांग्रेस के इस पूर्व विधायक को आप पार्टी में करवाएंगे शामिल!

    जालंधरः लोकसभा उपचुनाव से पहले गरमाई सियासत, सीएम मान और केजरीवाल कांग्रेस के इस पूर्व विधायक को आप पार्टी में करवाएंगे शामिल!

    जालंधर/वरुण: पंजाब में लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियायस गरमा गई है। वहीं आज सीएम भगवंत मान सहित दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल फगवाड़ा दौरे है। ऐसे में लोकसभा उपचुनाव के उम्मीदवार का ऐलान हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आप पार्टी में कांग्रेस का दिग्गज नेता व पूर्व विधायक सुशील रिंकू को सीएम मान और केजरीवाल शामिल करवा सकते है। बताया जा रहा है कि आज शाम 5 बजे इस दिग्गज नेता के शामिल होने के बाद लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियायस और गरमा जाएगी।

    गौर हो कि कांग्रेस ने भले ही अपने उम्मीदवार के तौर पर संतोख चौधरी की पत्नी करमजीत कौर का ऐलान कर दिया है, लेकिन कयास यह भी लगाए जा रहे है कि उनकी टिकट इस दिग्गज नेता को दी जा सकती है। वहीं अन्य पार्टियों ने अभी तक अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में इस दिग्गज नेता के आप पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है।

  • जालंधरः दिन-दहाड़े इंडियन बैंक में व्यापारी से 4 लाख रुपए लूटकर लुटेरा फरार, देखें वीडियो

    जालंधरः दिन-दहाड़े इंडियन बैंक में व्यापारी से 4 लाख रुपए लूटकर लुटेरा फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः कंपनी बाग चौक स्थित इंडियन बैंक में दिन-दहाड़े लूट की घटना सामने आई है। जहां बैंक में पैसे जमा करवाने आए व्यापारी से लुटेरा 4 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित विजय चोपड़ा ने बताया कि उनकी फगवाड़ा गेट में राजन इलेक्ट्रानिक नाम की दुकान है और आज सुबह 10.30 बजे वह इलाहाबाद बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए आए थे। इस दौरान एक व्यक्ति उनके पास आया और बैंक में पैसे जमा करवाने का फार्म सही ना होने का कहने लगा।

    जिसके बाद उसने कहा कि मैं फार्म भर देता हूं। इस दौरान उक्त व्यक्ति उनसे पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। विजय चोपड़ा ने बताया कि बैग में 4 लाख रुपए थे। वहीं स्थानीय बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही थाना 4 की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

  • पंजाबः कार खड़ी करने को लेकर भिड़े 2 पक्ष, जमकर चले लात-घूंसे, देखें CCTV

    पंजाबः कार खड़ी करने को लेकर भिड़े 2 पक्ष, जमकर चले लात-घूंसे, देखें CCTV

    लुधियानाः शेरपुर रोड पर कार खड़ी करने को लेकर 2 पक्षों में हाथापाई होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक अश्वनी नाम के व्यक्ति ने गली में कार खड़ी की थी। इतने में दूसरे पक्ष के लोगों के साथ किसी बात को लेकर उनके कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में करीब 10 से 12 युवकों ने गली में आकर कार को तोड़ दिया। गली में हथियारों के साथ घूमते युवक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। कार के मालिक के साथ भी युवकों की झड़प हुई। इलाके में शोर-शराबा सुन लोग भी एकत्र हो गए।

    कार के मालिक ने थाना मोती नगर की पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल का जायजा लेने एसएचओ नरदेव सिंह भी मौके पर पहुंचे। एसएचओ नरदेव ने बताया कि झगड़ा करने वाले दोनों पक्षों की शिकायत लिख ली है। दोनों पक्षों को थाना में बुलाया गया है। इलाके में लगे कैमरों की फुटेज भी चेक कर ली है। दोनों पक्षों के बयानों मुताबिक जो बनती कार्रवाई होगी जरूर की जाएगी। मौके पर देखा गया है कि कार भी काफी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई। गनीमत रही कि किसी के ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई।

  • बैंक कर्मचारी को कांग्रेसी MLA ने जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल

    बैंक कर्मचारी को कांग्रेसी MLA ने जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल

    रायपुरः रामानुजगंज के विधायक बृहस्पत सिंह ने बीते दिन बैंक कर्मचारी को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिए थे। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। बता दें इस वीडियो में वे एक शख्स से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस शख्स के साथ मारपीट कर रहे हैं वह सहकारी बैंक का कर्मचारी है। इस मामले को लेकर पीड़ित कर्मचारी ने अंबिकापुर संभागीय कार्यालय में की शिकायत की है।

    इस मामले में बीजेपी ने गृहमंत्री से विधायक बृहस्पत सिंह से इस्तीफे की मांग की है। बैंक कर्मचारी को थप्पड़ मारने के मामले में कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ये मामला दो व्यक्तियों के विवाद पर आधारित है। इसके साथ ही सुशील आनंद शुक्ला ने बीजेपी का बृहस्पत सिंह से इस्तीफा मांगने को बीजेपी का दिवालियापन बताया है। इस मामले में कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि गृहमंत्री से इस्तीफा मांगना भाजपा के मानसिक दिवालियापन का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि घटना क्यों हुई उसके बारे में बृहस्पति सिंह से चर्चा के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

    इसके आगे उन्होंने विधायक बृहस्पत सिंह के समर्थन में कहा कि वे जनता को तकलीफ में नहीं देख पाए इसलिए अक्रामक हो गए। जनप्रतिनिधि को अपने आचरण में शुद्धता बनाई रखनी चाहिए। बता दें कि विधायक भुगतान नहीं करने की बात से नाराज थे। पहले तो विधायक ने कर्मचारी को बाहर बुलाया, फिर कॉलर पकड़ कर उसे खींचा और फिर उसे थप्पड़ जड़ दिए। पीड़ित कर्मचारी का नाम राकेश कुमार पाल है, जो रामानुजगंज सहकारी बैंक में पदस्थ है। उन्होंने इस बात को लेकर अंबिकापुर संभागीय कार्यालय में की शिकायत की है।

  • पंजाबः बढ़ रहे कोरोना केसों को लेकर सरकार अलर्ट 

    पंजाबः बढ़ रहे कोरोना केसों को लेकर सरकार अलर्ट 

    चंडीगढ़ः देश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों में बढ़ौतरी शुरू हो गई है। वहीं दिल्ली, यूपी के बाद कोरोना केसों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर पंजाब सरकार भी अलर्ट हो गई है। पिछले 24 घंटों में राज्य में 73 हजार से ज्यादा केस सामने आए है। प्रभावित जिलों में जालंधर, मोहाली, लुधियाना शामिल है।  सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने तेयारियों का जायजा लेते हुए  लोगों से अपील की है कि भीड़ से गुरेज करे, सावधानी बरते, मास्क लगाकर ही घर से निकले। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि राज्य के हालात कंट्रोल में है। अगर किसी को खांसी, जुकाम, बुखार हैं तो टैस्ट जरूर करवाएं। 

  • कार पलटने से घर लौट रहे 3 भाइयों की मौत

    कार पलटने से घर लौट रहे 3 भाइयों की मौत

    बाड़मेर: राजस्थान में एक बार फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है जहां जिले के सदर थाना इलाके के मिठड़ा अणदाणियों की ढाणी के पास मंगलवार देर रात एक साथ तीन भाइयों की गाड़ी पलटने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक तीनों भाई अपना काम निपटा कर स्कॉर्पियों गाड़ी से गांव लौट रहे थे तभी अचानक गाड़ी पलटने से तीन चचेरे-ममेरे भाइयों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बीच रास्ते में अचानक गाड़ी का टायर फट गया जिससे ​वह बेकाबू हो गई और 3 बार पलटी खा गई जिसके बाद दो भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    वहीं तीसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पता चला है कि इनमें से एक की शादी अगले महीने शादी होनी तय थी। इधर घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसर गया है। बता दें कि मृतकों में दो चचेरे भाई थे और एक ममेरा भाई था। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को राजकीय अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया है। घटना के मुताबिक मंगलवार देर रात महाबार रोड पर 30 वर्षीय खंगारसिंह, 26 वर्षीय श्यामसिंह और 22 वर्षीय प्रेमसिंह तीनों ही अपने ऑफिस में काम निपटा कर स्कॉर्पियो लेकर मीठड़ा गांव की ओर लौट रहे थे इसी दौरान रास्ते में अणदानियों की ढाणी के पास स्पीड से जा रही स्कॉर्पियो का टायर फट गया और टायर फटने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।

    इस हादसे के बाद तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए जहां खंगारसिंह और श्यामसिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और प्रेमसिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तीनों के शवों को राजकीय हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है और पुलिस गाड़ी पलटने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। वहीं मृतक भाइयों में शामिल खंगारसिंह की 22 मई को शादी होनी तय थी लेकिन अब घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बताया जा रहा है कि मृतक प्रेम सिंह और श्याम सिंह दोनों चचेरे भाई थे और वह दोनों खंगार सिंह के ममेरे भाई थे। घटना के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे जहां पुलिस ने उनको घटना की जानकारी दी। वहीं तीनों के परिजनों ने घटना की जानकारी परिवार की महिलाओं को नहीं दी है और उनको रात में इससे दूर रखा गया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਅਬਕਾਰੀ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕਰ ਫੜਿਆ ਦੇਸੀ ਸ਼ਰਾਬ ਅਤੇ ਲਾਹਣ ਦਾ ਜ਼ਖੀਰਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਅਬਕਾਰੀ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕਰ ਫੜਿਆ ਦੇਸੀ ਸ਼ਰਾਬ ਅਤੇ ਲਾਹਣ ਦਾ ਜ਼ਖੀਰਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਦੇਸੀ ਸ਼ਰਾਬ ਤੇ ਸ਼ਿਕੰਜਾ ਕੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਆਬਕਾਰੀ ਵਿਭਾਗ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਅਧਕਾਰੀਆਂ ਵਲੋਂ ਆਬਕਾਰੀ  ਪੁਲਿਸ ਨਾਲ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸ਼ੱਕੀ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਲਗਾਤਾਰ ਰੈਡ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਅੱਜ ਫਤਹਿਗੜ੍ਹਚੂੜੀਆਂ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪਿੰਡਾਂ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਤਾਦਾਦ ਚ ਦੇਸੀ ਸ਼ਰਾਬ ਅਤੇ ਲਾਹਣ ਦਾ ਜ਼ਖੀਰਾ ਜਬਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ |

    ਉਥੇ ਹੀ ਆਬਕਾਰੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਵਿਜੈ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਧਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ਾ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਵਿਸ਼ੇਸ ਟੀਮ ਵਲੋਂ ਰੈਡ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਕਰੀਬ 400 ਕਿਲੋ ਦੇਸੀ ਲਾਹਣ ਸ਼ਰਾਬ ਅਤੇ ਵੱਡੀ ਮਾਤਰਾ ਚ ਤਿਆਰ ਕੀਤੀ ਦੇਸੀ ਸ਼ਰਾਬ ਅਤੇ ਸ਼ਰਾਬ ਦੀਆ ਭੱਠੀਆਂ ਅਤੇ ਭਾਂਡੇ ਕਬਜ਼ੇ ਚ ਲਾਏ ਗਏ ਹਨ। ਜਬਤ ਕੀਤੀ ਲਾਹਣ ਅਤੇ ਦੇਸੀ ਸ਼ਰਾਬ ਨੂੰ ਨਸ਼ਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਉਥੇ ਹੀ ਅਧਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਿੰਨੀ ਲਾਹਣ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਹੈ ਉਸ ਤੋਂ ਹਜਾਰਾਂ ਲੀਟਰ ਸ਼ਰਾਬ ਤਿਆਰ ਹੋਣੀ ਸੀ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਦੇਸੀ ਸ਼ਰਾਬ ਵੀ ਜਬਤ ਕਰ ਮੌਕੇ ਤੇ ਉਸ ਨੂੰ ਨਸ਼ਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ |

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह को लेकर इन इलाको में भारी पुलिस बल तैनात, 150 बस स्टैंड पर चैकिंग जारी 

    पंजाबः अमृतपाल सिंह को लेकर इन इलाको में भारी पुलिस बल तैनात, 150 बस स्टैंड पर चैकिंग जारी 

    अमृतसरः अमृतपाल सिंह पुलिस की गिरफ्त से 18 मार्च से फरार चल रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार वह लगातार ठिकाना बदल रहा है। सूत्रों के अनुसार वह पाकिस्तान भागने की फिराक में है। हालांकि, उसकी अंतिम लोकेशन उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मिली थी। वहां भी सर्च अभियान चल रहा है। इसके साथ पंजाब में भी पुलिस ने अमृतपाल और उसके साथी पपलप्रीत सिंह की तलाश में अभियान चलाया। कार सेवा वाले डेरों के अलावा यहां अन्य धार्मिक स्थानों पर भी तलाश चल रही है। अब अमृतसर, तरनतारन व गुरदासपुर जिले के सीमांत इलाकों के गांवों में भी पुलिस ने नाकाबंदी मजबूत कर दी है। तरनतारन व इसके आसपास के इलाकों में बड़े स्तर पर पुलिस की ओर से अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर यहां नाकाबंदी की है।

    वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। अलग-अलग रास्तों पर नाकों के दौरान दोपहिया व चार पहिया वाहनों की भी जांच की जा रही है। इसी तरह अटारी, अजनाला, रमदास, बाबा बकाला, खेमकरन, पट्टी, भिखीविंड, खासा आदि इलाकों में भी पुलिस ने नाकाबंदी को मजबूत कर दिया है। इस अभियान में बीएसएफ और आरएएफ की भी सहायता ली जा रही है। सीमांत इलाकों में तैनात पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस को गुप्तचर विभाग से सूचना मिली थी कि अमृतपाल पाकिस्तान भाग सकता है। वह किसी सीमांत गांव में किसी ठिकाने पर भी कुछ दिनों के लिए छिपकर बैठ सकता और समय व मौका मिलते ही बार्डर भी पार कर सकता है।

    अमृतपाल सिंह की तलाश में मंगलवार शाम को पुलिस ने दो घंटे तक राज्य के 150 बस स्टैंडों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो हजार से अधिक लोगों की तलाशी ली। डीजीपी गौरव यादव ने कहा इस तरह के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। उनकी कोशिश समाज विरोधी तत्वों पर शिकंजा कसना है। पुलिस की तरफ से यह अभियान सभी जिलों में एसएसपी व एसपी की अगुवाई में चलाया गया। अभियान में 5000 से अधिक मुलाजिम शामिल हुए। राज्य के 150 से अधिक बस अड्डों को कवर किया। अभियान शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक चला। एडीजीपी लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला ने कहा कि एसपी रैंक के अधिकारियों को बस स्टैंडों पर लोगों की चेकिंग करने के लिए तैनात किया गया था।

  • वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर गिरी बिजली, देखें चौंकाने वाला वीडियो

    वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर गिरी बिजली, देखें चौंकाने वाला वीडियो

    हॉलीवुड की मॉरवेल फिल्मों के सुपर हीरो थॉर से हम सब परिचित है और दुनिया में मॉरवेल फिल्मों के कईं फैन हैं। खास तौर पर बच्चों को तो यह फिल्में काफी पसंद हैं। तूफान का देवता थॉर जब आसमान से धरती पर उतरता है और जिस प्रकार से बिजली कड़कती है, यह देखने में काफी रोमांचक होता है ।

    फिल्मों में तो यह नजारा देख लोग दांतो तले उंगली दबा लेते हैं लेकिन कुछ ऐसा ही नजारा हाल ही में शाम के समय न्यूयॉर्क सिटी में देखने को मिला। न्यूयॉर्क के वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर ऐसी ही बिजली गिरती दिखाई दी, जिसने सभी को काफी हैरान कर दिया।

    अर्थ कैम ने आसमान से कड़कने वाली इस चमकती बिजली की फुटेज को अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया। इस वीडियो को देखने के बाद से न्यूयॉर्क ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लोग हैरान हो रहे हैं। वीडियो को लेकर लोगों के मन में कईं सवाल उठ रहे हैं। हर कोई यही बात कर रहा है कि क्या उस रात न्यूयॉर्क शहर में वाकई में तूफान का देवता थॉर उतरा था!

    बता दें कि यह बिजली इसी सप्ताह में न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में करीब सात बजे गिरी। आसमान में तेज गड़गड़ाहट हुई जिसके बाद यह बिजली मैनहट्टन के वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर गिरी। जिस वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर यह बिजली गिरी, वह शहर की सबसे ऊंची इमारतों में से एक है। यह 104 मंजिला इमारत है जिसे 2014 में खोला गया था। ऐसी ऊंची इमरातों को विशेष तकनीक से बनाया जाता है और शायद यही कारण रहा कि ईमारत को कोई नुक्सान नहीं पहुंचा। एनबीसी न्यूयॉर्क द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस घटना के बाद न्यूयॉर्क में एक बड़े तूफान की चेतावनी जारी की गई है। बता दें कि बीते दिनों ऐसा ही एक नजारा ब्राजील की ऐतिहासिक यीशु प्रतिमा पर भी देखने को मिला था।