Blog

  • पंजाबः विद्यार्थियों ने अपने ही अध्यापक से की मारपीट, देखे वीडियो

    पंजाबः विद्यार्थियों ने अपने ही अध्यापक से की मारपीट, देखे वीडियो

    फगवाडा/राजेश शर्मा: पहले जमाने में अध्यापक को गुरु का दर्जा दिया जाता था, मगर आज की दुनिया में कुछ और ही  देखने को मिल रहा है। फगवाड़ा की एक निजी यूनिवर्सिटी के अध्यापक को उसी के ही विद्यार्थियों की ओर से पीटने का मामला सामने आया है।

    अध्यापक को घायल अवस्था में फगवाड़ा के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी पहचान हरप्रीत सिंह वासी सूरज एनक्लेव हुई है। मिली जानकारी के अनुसार हरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी ही क्लास का एक बच्चा जब क्लास को डिस्टर्ब कर रहा था तो उन्होंने बोला कि वह क्लास से बाहर चला जाए। कॉलेज खत्म होने के बाद जब हरप्रीत सिंह चंडीगढ़ बाईपास पीवीआर से मीटिंग कर कर बाहर आया तो उसने और उसके दोस्तों ने अध्यापक को पीटना शुरू कर दिया, जिससे अध्यापक बुरी तरह से जख्मी हो गया जिसको घायल अवस्था में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

  • जालंधरः पूर्व सीएम चन्नी को लेकर अफवाहों का बाजार हुआ गर्म, कर सकते हैं नई पार्टी ज्वाइन!

    जालंधरः पूर्व सीएम चन्नी को लेकर अफवाहों का बाजार हुआ गर्म, कर सकते हैं नई पार्टी ज्वाइन!

    जालंधर,वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। हाल ही में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए वेस्ट हलके से पूर्व विधायक सुशील रिंकू आप पार्टी में शामिल हो गए है। वहीं अब सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी कांग्रेस का दामन छोड़कर किसी और पार्टी का रूख कर सकते है। पूर्व सीएम के कांग्रेस छोड़कर जाने की अफवाहों का बाजार काफी गर्म हो गया है।

    ऐसे में अब देखना यह होगा कि पूर्व सीएम चन्नी को लेकर कांग्रेस क्या नीति तैयार करती है। हालांकि पूर्व सीएम के पार्टी छोड़कर जाने को लेकर कांग्रेस के किसी भी सीनियर नेता का बयान सामने नहीं आया है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चन्नी भी अन्य पार्टी में शामिल होकर लोकसभा उपचुनाव के उम्मीदवार के पद पर मैदान में उतर सकते है। बता दें कि चुनाव से पहले कांग्रेस के कई दिग्गज नेता बीजेपी और आप पार्टी में शामिल हो चुके है। ऐसे में अगर चन्नी भी पार्टी छोड़कर चले जाते है तो कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। 

  • जालंधरः सरकारी खंबे पर बिजली का मीटर लगाने को लेकर जमकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

    जालंधरः सरकारी खंबे पर बिजली का मीटर लगाने को लेकर जमकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्ष: वेरका मिल्क प्लांट के पास पढ़ते बल अस्पताल की बैक साइड वाले इलाके में देर रात सरकारी खंबे पर बिजली का मीटर लगाने को लेकर विवाद हो गया। जानकारी मिली थी कि थाना एक की पुलिस बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक घर के बाहर सरकारी खंबे पर बिजली का मीटर लगाने आई है और घर वालों की तरफ से पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों पर उनकी जगह पर किसी सरकारी शख्स की शह पर नाजायज कब्जा कर बिजली का मीटर लगाने के आरोप लगाए गए हैं।

    इसी बात को लेकर पुलिस और घरवालों के बीच जमकर हाथापाई भी हुई जिसमें एक बुजुर्ग बेसुध हो बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। घर वालों ने नाजायज कब्जे के आरोप लगाते हुए जब पुलिस के अधिकारी और मुलायम को रोकने की कोशिश की तो पुलिस वाले घरवालों के साथ धक्का मुक्की और जबरदस्त हाथापाई करते हुए नजर आए। मीडिया द्वारा जब थाना नंबर 1 के एसएचओ से इस बारे में बात करनी चाही तो वह कैमरे से बचते हुए नजर आए और घरवालों का विरोध देखते हुए सरकारी खंबे पर बिजली का मीटर लगाकर मौके से फरार हो गए. पुलिसवालों और बिजली विभाग के अधिकारियों के जाते ही स्थानीय लोगों द्वारा घर के बाहर सरकारी खंबे पर लगे मीटर को पत्थरों से क्षतिग्रस्त करके तोड़ दिया गया. स्थानीय जगह के लोगों से भी जब इस सारे मामले की असल वजह जानने की बात की गई तो उनके द्वारा असलियत जाने बिना मीडिया पर ही दूसरी पार्टी जिसकी तरफ से पुलिस वाले और बिजली विभाग के अधिकारी आए थे उनसे ही मिले होने के आरोप लगा दिए गए। इस सारी घटनाक्रम की असल वजह तो सामने नहीं आ पाई पर सरकारी खंबे पर बिजली का मीटर लगाने के बाद हुए विवाद मैं पुलिसवालों और लोगों के बीच जमकर हंगामा और हाथापाई साफ देखी गई।

  • पंजाबः Amritpal Singh के सरबत खालसा की मांग पर श्री अकाल तख्त से लगा बड़ा झटका

    पंजाबः Amritpal Singh के सरबत खालसा की मांग पर श्री अकाल तख्त से लगा बड़ा झटका

    चंडीगढ़ः भगौड़े अमृतपाल सिंह ने हाल ही में वीडियो जारी करके श्री अकाल तख्त के जत्थेदार को वैसाखी पर सरबत खालसा आयोजित करने की मांग की थी। लेकिन, जत्थेदार ने बैसाखी के कार्यक्रम घोषित कर इस पर भी अंकुश लगा दिया है। जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने 12-13 अप्रैल को श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो में खालसा साजना दिवस और बैसाखी कसे समर्पित गुरमति समागम आयोजित करने के लिए कहा है। इस घोषणा के साथ ही 13 अप्रैल को अमृतपाल सिंह की मांग पर सरबत खालसा आयोजित करने की अटकलों को एक हद तक अंकुश लग गया है।

  • पंजाबः Amritpal Singh के वकील को हाईकोर्ट से लगी फटकार, जाने मामला

    पंजाबः Amritpal Singh के वकील को हाईकोर्ट से लगी फटकार, जाने मामला

    चंडीगढ़ः भगौड़े अमृतपाल सिंह को वीरवार को हाईकोर्ट से झटका लगा है। दरअसल, अमृतपाल सिंह के वकील इमान सिंह खारा की तरफ से अमृतपाल समर्थक प्रधानमंत्री बाजेके समेत 5 लोगों के बारे में दाखिल हैबियस-कॉर्पस की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने उन्हें जमकर फटकार लगाई। वारिस पंजाब दे के लीगल एडवाइजर ने हैबियस-कॉर्पस (बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका) दाखिल की थी। जिसमें अमृतपाल के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजे गए प्रधानमंत्री बाजेके का नाम भी शामिल था। इसी मुद्दे को लेकर वीरवार को सुनवाई हुई तो हाईकोर्ट ने कहा कि बाजेके पर NSA लगा हुआ है। वह असम की जेल में है। यह भी आपको पता है, फिर किस आधार पर यह हैबियस-कॉर्पस दाखिल की गई कि उसे पेश किया जाए।

    किस आधार पर असम जेल के लेडी सुपरिटेंडेंट को इसमें बाई नेम पार्टी बनाया गया है?। क्या वकील को बेसिक कानून की भी जानकारी नहीं है। वकील ने बचाव में कहा कि वह डिब्रूगढ़ जेल में बंद है और उससे मिलना चाहते हैं। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि वह किसी दूसरे मजिस्ट्रेट के पास गए। असम हाईकोर्ट क्यों नहीं गए?। हाईकोर्ट ने स्पष्ट कहा कि उनकी पिटीशन का ग्राउंड ठीक नहीं है। अब इस मामले की भी अमृतपाल मामले के साथ 11 अप्रैल को फिर सुनवाई होगी। बता दें कि हैबियस कॉर्पस उस सूरत में दाखिल की जाती है, जब आरोपी पुलिस पकड़ लेती है लेकिन गिरफ्तारी नहीं दिखाती और घरवालों को इसका पता नहीं होता। इस मामले में सभी को बाजेके को डिब्रूगढ़ जेल भेजने का पता था।

  • जालंधरः रिंकू के आप में शामिल होने के बाद शुरू हुई बगावत! देखें वीडियो

    जालंधरः रिंकू के आप में शामिल होने के बाद शुरू हुई बगावत! देखें वीडियो

    जालंधर,वरुण/हर्षः वेस्ट हलके में बीते दिन आप में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू ने आप पार्टी ज्वाइन कर ली है। लेकिन इसके बाद हलके में सियासत गरमा गई है। हालांकि आप विधायक शीतल अंगुराल दावे कर रहे है कि पार्टी में सब कुछ सही है। सुशील रिंकू के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी, लेकिन आप विधायक के करीबी संदीप पाहवा कौंसलर के चुनाव लड़ने का मन बनाया हुआ था लेकिन अब उन्होंने मना कर दिया है।

    वहीं उन्होंने अपने दफ्तर से सीएम भगवंत मान और राघव चड्डा की तस्वीरें भी हटा दी है। हालांकि इस दौरान उन्होंने अपने दफ्तर से शीतल अंगुराल की तस्वीर नहीं हटाई है। ऐसे में आप में बगावत की चर्चाएं एक बार फिर से तेज हो गई है। जिसको लेकर पहले से ही चर्चा हो रही थी कि आप पार्टी में सुशील रिंकू के आने के बाद आप विधायक शीतल अंगुराल गुट में बगावत शुरू हो जाएंगी।

    अब इस तस्वीर से साफ हो गया है कि शीतल अंगुराल गुट में खुलकर बगावत शुरू हो गई है। वीडियो में संदीप पाहवा ने साफ कर दिया है कि शीतल अंगुराल उन्हें जो भी कार्य सौपेंगे वह करेंगे लेकिन पार्टी के लिए ना तो वह चुनाव लड़ेंगे और ना ही पार्टी के लिए कोई काम करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह बीते दिन सुशील रिंकू के आप पार्टी में शामिल होने से नाराज है। जिसके चलते उन्होंने यह फैसला किया है। 

  • चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा युवक, देखें CCTV

    चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा युवक, देखें CCTV

    मध्यप्रदेशः आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है। ऐसी ही एक घटना उज्जैन में प्लेटफार्म पर घटित हो गई। उज्जैन में चलती ट्रेन पर दो यात्रियों के चढ़ने पर एक यात्री ट्रेन से नीचे गिर गया। थोड़ी देर तक यात्री ट्रेन से नीचे घसीटता रहा और उसके बाद में पटरी पर जा गिरा। वहीं एक अन्य आदमी को प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने बचा लिया। ग़नीमत  यह रही कि दोनों यात्रियों की जान बच गई। वही विदिशा में एक यात्री के ऊपर से ट्रेन गुजर गई लेकिन यात्री बिल्कुल सुरक्षित निकला।

    घटना का वीडियो आरपीएफ ने अपने सोशल मीडिया ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार की है लेकिन वीडियो 2 दिन बाद पोस्ट हुआ है। एक्सप्रेस ट्रेन उज्जैन से भोपाल की ओर जा रही थी। बता दे कि एक यात्री चढ़ने की तो दूसरा यात्री उतरने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच दोनों एक दूसरे से टकरा गए और उनका बैलेंस बिगड़ गया । एक व्यक्ति पटरी पर जा गिरा। बताया जा रहा है उसे मामूली चोट आई है और बाकी व सुरक्षित है।

  • पंजाब: इस मामले में इंस्पेक्टर को 10 साल कैद

    पंजाब: इस मामले में इंस्पेक्टर को 10 साल कैद

    तरनतारन: जिले की गोइंदवाल पुलिस की ओर से गांव जिओबाला के चार व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लेकर लापता करने के 32 साल पुराने मामले में सीबीआई अदालत ने गोइंदवाल थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दो लाख रुपये हर्जाना भी लगाया है। इनमें से दो पीड़ितों के परिवार को 75-75 हजार रुपये और बाकी पीड़ितों के परिवारों को 25-25 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसी मामले में तत्कालीन डीएसपी भूपिंदरजीत सिंह, वैरोवाल थाने के तत्कालीन एसएचओ रामनाथ और वैरोवाल पुलिस चौकी के एसएचओ नाजर सिंह को अदालत साक्ष्यों के अभाव में बरी कर चुकी है। वहीं इस केस के एक आरोपी तत्कालीन एएसआई तेग बहादुर की ट्रायल के दौरान मौत हो चुकी है।

    मामले में पीड़ित रहे स्वर्ण सिंह के पोते जसबीर सिंह ने बताया कि 23 जुलाई 1992 को थाना वैरोवाल की पुलिस ने गांव जिओबाला से प्यारा सिंह, उसके बेटे हरफूल, भतीजे गुरदीप सिंह व उनके दादा स्वर्ण सिंह को हिरासत में लिया था। इसके बाद पुलिस ने इन सभी के बारे में कुछ नहीं बताया। वहां से ले जाने के लिए पुलिस ने गांव के एक व्यक्ति के ट्रैक्टर का सहारा लिया था। 24 जुलाई 1992 को ट्रैक्टर में चारों को छोड़ने वाले व्यक्ति के साथ परिवार थाने पहुंचा तो इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह को पहचान लिया लेकिन पुलिस ने गांव से चार व्यक्तियों को लाने की बात से इन्कार कर दिया। इसके बाद वे कई अधिकारियों से मिले लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई।

  • पंजाब : घर से दंपती का शव बरामद, 6 माह पहले हुई थी शादी

    पंजाब : घर से दंपती का शव बरामद, 6 माह पहले हुई थी शादी

    अबोहर: गांव कुंडल में एक दंपती के शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। शव काफी खराब हालत में थे, जिसमें अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत कई दिन पहले हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी गांव कुंडल में पहुंचे और जांच शुरू की। सूत्रों के अनुसार वकील सिंह (33) पुत्र आत्मा सिंह की दूसरी शादी करीब 6 माह पहले हुई थी। अब दंपती का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला का शव बैड पर पड़ा था, जबकि वकील सिंह का शव फंदे से झूल रहा था। प्रथम दृष्टि से तो कयास लगाए जा रहे हैं कि व्यक्ति ने कथित रूप से पहले अपनी पत्नी को मारा होगा और फिर खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, जांच से ही पूरे मामले से परदा उठ पाएगा। 

    बताया जा रहा है कि मृतक वकील सिंह दिहाड़ी करता था और राय सिख बिरादरी से संबंध रखता है। पिछले कई दिनों से उसके घर से बदबू आ रही थी। पड़ोसियों ने खुद जांच की तो घर में दो शव मिले। इसके बाद गांव वासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव गले सड़े हुए हैं। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी गुरमीत सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस संबंध में डीएसपी देहाती एडी सिंह ने कहा कि सदर थाना प्रभारी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

  • जालंधरः सुशील रिंकू की आप जॉइनिंग पर बोले राजा वड़िंग, कहा – धोखेबाजों की पार्टी में नहीं कोई जगह

    जालंधरः सुशील रिंकू की आप जॉइनिंग पर बोले राजा वड़िंग, कहा – धोखेबाजों की पार्टी में नहीं कोई जगह

    आप के 92 विधायकों के बावजूद आप के पास नहीं एक भी उम्मीदवार: वड़िंग

    जालंधर/वरुण : पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू को बुधवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा, कांग्रेस पार्टी नैतिकता और नैतिक मूल्यों से कभी समझौता नहीं करती है। पार्टी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है लेकिन पार्टी में धोखेबाजों के लिए कोई जगह नहीं है। रिंकू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर राजा वड़िंग ने कहा कि वह हैरान हैं कि जालंधर पश्चिम से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल लगातार रिंकू के बारे में बुरा-भला कह रहे थे और दावा कर रहे थे कि रिंकू की अवैध गतिविधियों के बारे में उन्हें जानकारी है।

    हालांकि इनका खुलासा उन्होंने कभी नहीं किया। वड़िग ने कहा कि मुझे विश्वास है कि रिंकू के औपचारिक रूप से शामिल होने के बाद आप नेतृत्व अपनी छवि को साफ करने के लिए काम करेगा। वड़िंग ने आगे कहा कि हैरान करने वाली बात यह है कि पंजाब में 92 विधायकों के साथ सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी के पास जालंधर उपचुनाव लड़ने के लिए एक भी उम्मीदवार नहीं है? खुद को बहुत ईमानदार कहने वाली पार्टी को आज दूसरी पार्टियों के दागी नेताओं को क्यों खरीदना पड़ रहा है? पंजाब की जनता आप के झूठे और कपटी चेहरे से वाकिफ है और जालंधर उपचुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाएगी। 

    वड़िंग ने आप पर निशाना साधा और कहा कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व को इस बारे में सफाई देनी चाहिए कि उन्होंने रिंकू को पार्टी में क्यों शामिल किया?, जबकि उनके ही विधायक शीतल अंगुराल के पास सुशील कुमार रिंकू के खिलाफ सबूत थे। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को पंजाबियों को बताना चाहिए कि रिंकू किस भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल था और रिंकू को आप में शामिल होने का क्या लाभ दिया गया?