जालंधरः पूर्व सीएम चन्नी को लेकर अफवाहों का बाजार हुआ गर्म, कर सकते हैं नई पार्टी ज्वाइन!

जालंधर,वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। हाल ही में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए वेस्ट हलके से पूर्व विधायक सुशील रिंकू आप पार्टी में शामिल हो गए है। वहीं अब सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी कांग्रेस का दामन छोड़कर किसी और पार्टी का रूख कर सकते है। पूर्व सीएम के कांग्रेस छोड़कर जाने की अफवाहों का बाजार काफी गर्म हो गया है।

ऐसे में अब देखना यह होगा कि पूर्व सीएम चन्नी को लेकर कांग्रेस क्या नीति तैयार करती है। हालांकि पूर्व सीएम के पार्टी छोड़कर जाने को लेकर कांग्रेस के किसी भी सीनियर नेता का बयान सामने नहीं आया है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चन्नी भी अन्य पार्टी में शामिल होकर लोकसभा उपचुनाव के उम्मीदवार के पद पर मैदान में उतर सकते है। बता दें कि चुनाव से पहले कांग्रेस के कई दिग्गज नेता बीजेपी और आप पार्टी में शामिल हो चुके है। ऐसे में अगर चन्नी भी पार्टी छोड़कर चले जाते है तो कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *