Blog

  • जालंधरः कीमती भगत, पूर्व अध्यक्ष सुखबीर सिंह शालीमार, बसपा के राज्य प्रभारी सहित कई नेता आप में शामिल

    जालंधरः कीमती भगत, पूर्व अध्यक्ष सुखबीर सिंह शालीमार, बसपा के राज्य प्रभारी सहित कई नेता आप में शामिल

    जालंधर/वरुण: लोकसभा उप चुनाव से पहले आप पार्टी ने सीएम मान और अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में एक बार फिर से विपक्ष को झटका दिया है। आप पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी पंजाब से जुड़े बड़ी संख्या में नेता और अन्य लोगों को पार्टी में शामिल करवाया है। इस दौरान आप पार्टी के पंजाब अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी में शामिल होने वाले बसपा नेताओं को पार्टी में शामिल किया और उनका स्वागत किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट और राजविंदर कौर थियाड़ा भी मौजूद रहे।

    आज बहुजन समाज पार्टी पंजाब के पूर्व अध्यक्ष सुखबीर सिंह शालीमार, पांच बार पंजाब बसपा के राज्य प्रभारी रहे राजिंदर सिंह रिहाल, गौशाला कमीशन पंजाब के पूर्व अध्यक्ष कीमती भगत, बसपा के युवा नेता हरप्रीत सिंह, अभिषेक निक्का, बसपा जालंधर जोन के इंचार्ज जसविंदर सिंह प्रजापति, अमरीक सिंह, डॉ. इकबाल सिंह भोमा, बसपा के वरिष्ठ नेता भारत भूषण कांडा, मंजीत नंदरा, बाबा जसवंत सिंह चीमा, लायंस क्लब जालंधर के निदेशक सेवा सिंह, बसपा जालंधर जिला नेता प्रदीप धालीवाल, मोहिंदर प्रताप, सामाजिक कार्यकर्ता शमशेर सिंह, गुरशरण सिंह विर्क, किसान यूनियन (राजेवाल) तहसील अध्यक्ष बलवीर सिंह, किसान यूनियन (राजेवाल) ब्लॉक अध्यक्ष गुरपाल सिंह समेत अन्य अपने साथियों समेत ‘आप’ में शामिल हो गए।

    इस मौके पर ‘आप’ पंजाब के अध्यक्ष भगवंत मान ने कहा कि हमारी सरकार पंजाब के हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र में एक समान विकास किया जा रहा है। प्रदेश के व्यापारी वर्ग, श्रमिक वर्ग एवं आमजन के कल्याण के लिए सरकार द्वारा नई-नई योजनाएं बनाई जा रही है और क्रियान्वित भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह 2022 के चुनाव में पंजाब की जनता ने ‘आप’ के साथ सरकार बनाने का मौका देकर एक नई क्रांति की शुरुआत की है, उसी तरह अगले महीने जालंधर उपचुनाव में ‘आप’ के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को बड़े अंतर से विजयी बनाकर देश की व्यवस्था को बदलने की क्रांति की आधारशिला रखेंगे।

    इस अवसर पर ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि उनकी पार्टी में ईमानदार और लोगों के भलाई के लिए कार्य करने में विश्वास करते हैं, उनका पार्टी में हमेशा स्वागत है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी से जुड़ने वाले हर कार्यकर्ता का बिना कोई भेदभाव समान रूप से एक जैसा सम्मान किया जाता है। इस मौके पर ‘आप’ में शामिल हुए बसपा नेताओं व अन्य लोगों ने जालंधर उपचुनाव में ‘आप’ उम्मीदवार रिंकू को बड़े अंतर से जिताने का वादा किया।

  • पंजाबः अनाज मंडी में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो 

    पंजाबः अनाज मंडी में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो 

    फिरोज़पुरः फ़िरोज़पुर के क़स्बा जीरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर फसल की ढोहा-ढोहाई को लेकर लेबरों की आपस में झड़प हो गई। जिला फिरोजपुर में आज उस समय स्थिति तनावपूर्ण बन गई जब गेन्हू की फसल की ढोहा-ढोहाई करने वाले पहलेदार लेबर के लोगो में खूनी झड़प हो गई। इस झडप में दोनों तरफ से खूब इंट-पत्थर चलें और इस झड़प में कई लोग घायल भी हो गए जिन्हैं सिविल हस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

    पहलेदार लेबरों के प्रधान एक दूसरे पर आरोप भी लगाए। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तनावपूर्ण स्थिति पर काबू पाया और जांच की बात की गई।

  • पंजाबः पूर्व कांग्रेसी विधायिका की कोठी में विजिलेंस की रेड

    पंजाबः पूर्व कांग्रेसी विधायिका की कोठी में विजिलेंस की रेड

    फिरोजपुर: पंजाब में आप सरकार बनने के बाद कांग्रेस मंत्रियों और पूर्व विधायकों पर विजिलेंस के द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। वहीं अब पूर्व कांग्रेसी विधायिका सतकार कौर गहरी विजिलेंस की राडार में आने का मामला सामने है। विजिलेंस ने पूर्व विधायिका गहरी की फिरोजपुर स्थित कोठी में रेड की है। इस दौरान उनकी कोठी की पैमाइश की जा रही है। बता दें कि गत दिन भी विजिलेंस ने खरड़ स्थित घर में 3 घंटे जांच की थी। बता दें कि पूर्व विधायिका सतकार कौर गहरी पर आमदन से ज्यादा जायदाद को लेकर जांच की जा रही है। यह भी बता दें कि विधायिका गहरी भाजपा का हाथ थाम चुकी है। विजिलेंस उक्त विधायिका को पहले भी 2-3 बार पूछताछ के लिए बुला चुकी है।

  • पंजाबः पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की हालत बिगड़ी, ICUमें शिफ्ट

    पंजाबः पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की हालत बिगड़ी, ICUमें शिफ्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मोहाली के निजी अस्पताल में सामान्य वार्ड से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। पारिवारिक सदस्यों ने भी अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की और डॉक्टरों से उनका हाल चाल जाना। प्रकाश सिंह बादल 95 साल के हो चुके हैं। 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल की बीते कुछ समय से लगातार सेहत ढीली चल रही है। बीते साल जून 2022 को सीने में दर्द के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। कुछ समय बाद उन्हें छुट्‌टी तो मिल गई, लेकिन सितंबर 2022 को उन्हें फिर सेहत ढीली होने के बाद PGI लाया गया था। तकरीबन 6 महीनों के बाद अब उन्हें दोबारा अस्पताल लाया गया है।

  • जालंधर: निगम ने तैयार की डैमोलेशन स्कायड टीम, सेदां गेट में टीम इंचार्ज सुखदेव वशिष्ट ने गिराई बड़ी अवैध बिल्डिंग

    जालंधर: निगम ने तैयार की डैमोलेशन स्कायड टीम, सेदां गेट में टीम इंचार्ज सुखदेव वशिष्ट ने गिराई बड़ी अवैध बिल्डिंग

    नॉनकंपाऊंडेबल हिस्से से आज से वसूला जाएगा प्रतिदिन जुर्माना!

    जालंधर/वरुण/अनिल वर्मा: शहर में बन रही अनगिनत अवैध बिल्डिंगों की शिकायतों का निपटारा करने के लिए निगम प्रशासन ने डैमोलेशन स्कायड टीम का गठन किया है इस टीम की कमान एटीपी सुखदेव वशिष्ट को सौंपी गई है यह टीम शहर के किसी भी कोने ने बन रही अवैध बिल्डिंग की रिपोर्ट सीधेतौर पर कमिशनर को करेगी तथा विभागिय कारवाई पूरी करने के बाद उक्त अवैध निर्माण को गिराने की कारवाई करेगी जिसकी शुरुआत आज सेदां गेट में बन रही एक बड़ी विवादित बिल्डिंग से की गई सेदां गेट में सब्जी की फड़ी लगाने वाले के पीछे एक रिहायशी मकान के अंदर ही अंदर बीते एक वर्ष पहले पूर्व एटीपी रजिंदर शर्मा की मिलीभगत से दो दुकानों का लैंटर डाल दिया गया मगर बाहरी दीवार को नहीं गिराया गया।

    शिकायत मिलने के बाद पूर्व एटीपी रजिंदर शर्मा अपने चहेते आर्किटैक्ट के जरिए दुकानों का राजीनामा करने के लिए फाईल जमा करवाई जिसे पूर्व कमिशनर करनेश शर्मा ने रिजैक्ट कर दिया। यह फाईल जनवरी 2022 को रिजैक्ट की गई थी मगर इसके बाद पूर्व एटीपी ने अवैध निर्माण के खिलाफ कोई कारवाई नहीं की और फाईल को दबा कर रखा। मामले का खुलासा तब हुआ जब प्राप्टी मालिक ने फरवरी 2023 में फ्रंट की दीवार गिरा कर आगे नया निर्माण शुरु कर दिया।

    तब इस सैक्टर में तैनात रहे एटीपी सुखदेव वशिष्ट के पास शिकायत पहुंची तो उन्होने काम बंद करवा दिया और दोबारा शौकास नोटिस जारी कर दिया। मगर इस प्राप्टी मालिक ने आप नेता की सिफारिश पर अवैध निर्माण जारी रखा और देखते ही देखते पहली मंजिल पर भी लैंटर डाल दिया गया और बाहरी दो ब़ड़े ब़डे  शटर लगा दिए गए।

    इस सबंधि निगम कमिशनर स्तर पर भी शिकायतें पहुची मगर काम बंद नहीं हुआ जिसके बाद सैक्टरी लैवल तक शिकायतें पहुंची जिसके बाद निगम प्रशासन हरकत में आया और आप नेता को दरकिनार कर अवैध निर्माण पर डिच मशीन चलाने के आदेश दिए गए। 

    निगम प्रशासन वसूलेगा नॉनकंपाऊंडेबल बिल्डिंग से प्रतिदिन जुर्माना

    इस टीम द्वारा गिराए जाने वाले हर अवैध निर्माण के मालिकों को दो नोटिस जारी किए जाएंगे जिनमें एक नोटिस डैमोलेशन का होगा और दूसरा बिल्डिंग के नॉनकंपाऊंडेबल हिस्से से प्रतिदिन जुर्माना वसूलने का होगा। अगर प्राप्टी मालिक यह नोटिस मिलने के बाद अपनी बिल्डिंग के नॉनकंपाऊंडेबल हिस्से को तय सीमा में नहीं गिराता तो उसे प्रतिदिन जुर्माना वसूला जाएगा। बता दें कि सूबे में अकाली भाजपा सरकार दौरान इस कानून की शुरुआत हुई थी मगर उसके बाद कांग्रेस की सरकार ने इस पर पाबंदी लगा दी अब पांच साल बाद अब दोबारा निगम ने इस कानून को लागू करने की तैयारी की है।

  • पंजाबः AIG राजजीत की प्रॉपर्टी की जांच दौरान हुए चौकाने वाले खुलासे, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

    पंजाबः AIG राजजीत की प्रॉपर्टी की जांच दौरान हुए चौकाने वाले खुलासे, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

    चंडीगढ़:  पंजाब सरकार द्वारा ड्रग्स मामले में बर्खास्त किए गए एआईजी राजजीत सिंह की प्रॉपर्टी को लेकर खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार विजिलेंस ब्यूरों ने राजजीत के खिलाफ आय के अधिक प्रॉपर्टी बनाने और अपने सरकारी पद का दुरुपयोग करने के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले के लेकर विजिलेंस ने एक विशेष टीम भी गठित की है। विजिलेंस ब्यूरो को जांच जानकारी मिली है कि राजजीत ने अपनी पत्नी व  बेटी सहित कई रिश्तेदारों के नाम पर करोड़ों की प्रॉपर्टी बनाई हुई है। यही नहीं जांच दौरान यह भी सामने आया है कि जितनी भी प्रॉपर्टी खरीदी गई है सभी में करोड़ो रुपए नकद ही दिए गए हैं। इस मामले को लेकर राजजीत के 7 रिश्तेदारों को भी हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

  • पंजाबः नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 10 माह पहले हुई थी लव मैरिज

    पंजाबः नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 10 माह पहले हुई थी लव मैरिज

    लुधियानाः गांव शेरपुर कलां से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। 10 महीने पहले महिला की लव मैरिज हुई थी। वहीं ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगा है। सदर जगराओं पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें पति गुरिंदर सिंह, ससुर आत्मा सिंह, देवर जादू, भाभी गुग्गू और एक अन्य रिश्तेदार बलजीत कौर शामिल है। घटना के बाद सभी आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं। महिला का पति ड्राइवर है। पीड़िता की पहचान 22 वर्षीय लवप्रीत कौर के रूप में हुई है। पीड़िता के पिता न्यू जनता नगर के गुरबख्श सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी बेटी ने 24 जून 2022 को गुरविंदर सिंह के साथ प्रेम विवाह किया था। उसने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद ही लवप्रीत का पति व अन्य रिश्तेदार उसे दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे।

    लवप्रीत द्वारा इसकी शिकायत किए जाने के बाद वे कई बार मामले में हस्तक्षेप कर चुके थे। आरोपी वादा करता था कि वह उसे प्रताड़ित नहीं करेगा, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से उसे प्रताड़ित करने लगा। उन्होंने कहा कि 18 अप्रैल को लवप्रीत ने अपनी मां को फोन किया कि उसके ससुराल वाले उसे फिर से दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अगले दिन उसके पति के घर जाएंगे और उनसे बात करेंगे। गुरबख्श ने बताया कि शाम को उन्हें आरोपी के एक रिश्तेदार का फोन आया, जिसने बताया कि लवप्रीत का शूगर लेवल और बीपी भी कम है। परिजन उसे पास के अस्पताल ले गए थे, लेकिन डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे किसी विशेष अस्पताल में ले जाने को कहा।

    गुरबख्श सिंह ने कहा कि जब वे अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने पाया कि लवप्रीत पहले ही मर चुकी थी। लवप्रीत के गले पर गला घोंटने के निशान थे और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उसे शक था कि आरोपी ने पीट-पीटकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस चौकी गालिब कलां के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 304-बी (दहेज हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी संयुक्त परिवार में रहते हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की, लेकिन सभी आरोपी घर में ताला लगाकर फरार चल रहे हैं।

  • पंजाबः गली में खेल रहे बच्चे को थार चालक ने रौंदा, टूटी पसलियां, देखें वीडियो

    पंजाबः गली में खेल रहे बच्चे को थार चालक ने रौंदा, टूटी पसलियां, देखें वीडियो

    लुधियानाः मोती नगर थाना के नजदीक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहं गली में खले रहे बच्चे को थार चालक ने रौंद दिया। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त थार चालक भी नाबालिग है। जिन्होंने साढ़े 9 साल के बच्चे को रौंद दिया। बच्चे को गंभीर चोटें आईं है। स्थानीय लोगों ने उसे दयानंद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों द्वारा उपचार दौरान पता चला कि बच्चे की पसलियां टूट गई हैं। जिसके बाद मोती नगर पुलिस ने चंडीगढ़ रोड सेक्टर 39 निवासी ऋषित मदान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

    होजरी मालिक मुकेश कुमार गोयल के बयानों पर मामला दर्ज किया गया है। गोयल ने बताया कि उनका साढ़े 9 साल का बेटा कुश गोयल गली में खेल रहा था, तभी आरोपी महिंद्रा थार लेकर आया। आरोपी लापरवाही से गाड़ी चला रहा था और उसने कुश गोयल को टक्कर मार दी। उनके पड़ोसी गुरमिंदर सिंह ने बच्चे को बचाया और अस्पताल ले गए।

    बच्चे की पसलियां टूटने के साथ उसके चेहरे पर भी चोट लगी है। पीड़ितों ने कहा कि पुलिस आरोपी नाबालिग पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। मामले की जांच कर रहे एएसआई अजमेर सिंह ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 और 338 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • कोर्ट परिसर में वकील की ड्रेस में आए हमलावर ने महिला को मारी गोलीयां, देखें वीडियो

    कोर्ट परिसर में वकील की ड्रेस में आए हमलावर ने महिला को मारी गोलीयां, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली की साकेत कोर्ट में गोलीबारी की खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि एक महिला को गोली मारी गई है। इस दौरान चार राउंड फायर किए गए हैं। पुलिस घटनास्थल पर है और मामले की जांच कर रही है। अभी तक यह पता नहीं चला है कि महिला को क्यों गोली मारी गई। ऐसी जानकारी मिल रही है कि हमलावर वकील के वेश में आए थे। उन्होंने महिला को चार गोल मारी हैं। महिला की हालत खराब बताई जा रही है। उसको इलाज के लिए एम्स ले जाया गया है।

    घटना के बाद का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि घायल महिला चलकर कोर्ट परिसर से बाहर जा रही है। उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी हालात गंभीर है। डाक्टर उसको बचाने का प्रयास कर रहे हैं। कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े घटी इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं कि कैसे कोई अपराधी हथियार लेकर कोर्ट परिसर में आ सका। पुलिस मामले में जांच कर रही है लेकिन अभी तक ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

  • आज का राशिफल, 21 अप्रैल 2023

    आज का राशिफल, 21 अप्रैल 2023

    मेष: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। लाभ के मौके बार-बार प्राप्त होंगे। विवेक का प्रयोग करें। बेकार बातों में समय नष्ट न करें। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यापार की गति बढ़ेगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।

    वृष: कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी विशेष क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा।

    मिथुन: धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी के अटके कामों में अनुकूलता आएगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। चोट व रोग से बचें। सेहत का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।

    कर्क: बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। जोखिम न लें।

    सिंह: कोर्ट व कचहरी में लंबित कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। सभी काम पूर्ण होंगे। जल्दबाजी न करें।

    कन्या: रोजगार में वृद्धि तथा बेरोजगारी दूर होगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझ्कर निवेश करें। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। झंझटों से दूर रहें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

    तुला: किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रमाद न करें।

    वृश्चिक: व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में कमी रह सकती है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दूसरों के उकसाने में न आकर महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें, लाभ होगा।

    धनु: जल्दबाजी में कोई काम न करें। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रमाद न करें।

    मकर: किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। भ्रम की स्थिति बन सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। थकान व कमजोरी महसूस होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। प्रमाद न करें।

    कुंभ: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। घर-बाहर सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर होगी। अचानक कहीं से लाभ के आसार नजर आ सकते हैं। किसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे।

    मीन: आंखों को चोट व रोग से बचाएं। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। हल्की हंसी-मजाक किसी से भी न करें। नकारात्मकता रहेगी। अकारण क्रोध होगा। फालतू खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। जोखिम न लें।