कोर्ट परिसर में वकील की ड्रेस में आए हमलावर ने महिला को मारी गोलीयां, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली की साकेत कोर्ट में गोलीबारी की खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि एक महिला को गोली मारी गई है। इस दौरान चार राउंड फायर किए गए हैं। पुलिस घटनास्थल पर है और मामले की जांच कर रही है। अभी तक यह पता नहीं चला है कि महिला को क्यों गोली मारी गई। ऐसी जानकारी मिल रही है कि हमलावर वकील के वेश में आए थे। उन्होंने महिला को चार गोल मारी हैं। महिला की हालत खराब बताई जा रही है। उसको इलाज के लिए एम्स ले जाया गया है।

घटना के बाद का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि घायल महिला चलकर कोर्ट परिसर से बाहर जा रही है। उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी हालात गंभीर है। डाक्टर उसको बचाने का प्रयास कर रहे हैं। कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े घटी इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं कि कैसे कोई अपराधी हथियार लेकर कोर्ट परिसर में आ सका। पुलिस मामले में जांच कर रही है लेकिन अभी तक ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *