ऊना/सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना राजेश कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के जिन आवेदकों को वर्ष 2022-21/2021-22 में सीएनजी आॅटोरिक्शा/ई-रिक्शा और स्टेज कैरिज विज्ञापित परमिट स्वीकृत हुए थे तथा उन्होंने कोरोना काल में वाहन नहीं खरीदें हैं। आरटीओ ने बताया कि इन आवेदकों को 31 दिसम्बर तक सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए पंजीकरण, परमिट प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसके उपंरात परमिट/स्वीकृतियां स्वतः रद्द समझी जाएंगी।
Blog
-

निर्धारित समयावधि में कार्यों का निष्पादन ही अच्छा सुशासन – आरएम शर्मा
डीआरडीए हाॅल में गुड गवर्नेंस पर आयोजित हुई कार्यशाला
ऊना/सुशील पंडित: 19 से 25 दिसंबर तक मनाए जा रहे गुड गवर्नेंस सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को डीआरडीए हॉल में जिला स्तरीय गुड गवर्नेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला के समस्त विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी आरएम शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
कार्यशाला में अधिकारियों को संबोधित करते हुए आरएम शर्मा ने कहा कि सुशासन का उद्देश्य लोगों की बेहतरी है। सभी अधिकारी निर्धारित समयावधि में लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सुशासन के बिना कोई भी विकासात्मक योजना लोगों के जीवन में सुधार नहीं ला सकती। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं नागरिक अपने कर्तव्यों का प्रभावी तथा ईमानदारी से निर्वहन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में अपने कार्य के लिए आने वाले लोगों को प्रतीक्षा ना करवाएं अपितु लोगों की समस्याओं को अपनी समस्या समझ कर कार्य करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा की जा सके।
उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या का समाधान होने के उपरांत संबंधित व्यक्ति को अवश्य सूचित करें की उनकी समस्या का समाधान हो चुका है तभी वह व्यक्ति संतुष्ट होगा और यही अच्छा सुशासन है। सेवानिवृत्त एचपीएएस अधिकारी टेक चंद ने कहा कि अधिकारियों को अपने कार्य के प्रति निष्ठावान होना चाहिए तथा ग्रामीण स्तर तक लोगों की समस्याओं का समाधान करना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यालय में अपने कार्य को निपटाने के लिए आए लोगों के साथ अधिकारी अच्छा व्यवहार करें और अपने अधीनस्थ स्टॉफ पर भी पूरी नजर रखें। यदि कोई व्यक्ति कार्यालय के बार-बार चक्कर काट रहा है तो उसे अवश्य पूछें कि वह किस कार्य के लिए आए हैं। सभी अधिकारी लोगों के हित के लिए कार्य करें लोगों की आप के प्रति जो उम्मीदें हैं उन पर खरा उतरने का प्रयास करें।
डाईट प्रधानाचार्य देवेंद्र चैहान ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में दी जा रही सेवाएं तथा डाॅ अजय अत्री ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में दी जा रही सेवाओं के बारे जानकारी दी। इसके अतिरिक्त मिनिस्ट्री आॅफ स्किल डिवेल्पमेंट की ओर से शिवानी ने जिला में संचालित किए जा रहे स्वयं सहायता समूहों बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। एडीसी ऊना डाॅ अमित कुमार शर्मा ने कार्यशाला में आएं रिटायर्ड अधिकारियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन गावं की ओर कार्यक्रम के तहत ग्रामीण स्तर तक के लोगों की समस्याओ का निर्धारित समयावधि में निदान करने के लिए जिला की विभिन्न पंचायतों में शिवर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि लोगों के लंबित पड़ें मामलों का समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
-

पंजाबः पेपर देकर कालेज से बाहर आए 21 वर्षीय युवक पर तेजधार हथियारों से हमला
पटियाला: शहर के कालेज के बाहर 21 वर्षीय युवक पर तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक मोदी कालेज के बाहर कुछ युवकों ने युवक पर तलवारों के साथ हमला कर दिया। घायल की पहचान हार्दिक निवासी सुई मोहल्ला पटियाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है हार्दिक के सिर पर तलवार लगने से वह बुरी तरह से जख्मी हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार हार्दिक मुल्तानी मल मोदी कॉलेज में फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा है।
आज आज हार्दिक जैसे ही कालेज से पेपर देकर से बाहर आया तो कालेज के बाहर खड़े 15 से 20 युवकों ने उस पर तलवारों के साथ हमला कर दिया। हादसे में घायल हार्दिक को उसके साथियों ने रजिंदर अस्पताल में दाखिल भर्ती करवाया है। हालांकि इस घटना के बारे में कोई ज्यादा जानकारी सामने नहींं आई है। लेकिन इस घटना के बाद कालेज के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है।
-

बड़ा हादसाः गहरी खाई में गिरा सेना का ट्रक, 16 जवान शहीद
गंगटोक: पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां सेना की गाड़ी पलटने से 16 जवानों की मौत हो गई। इस हादसे में चार जवान घायल बताए जा रहे हैं। उत्तरी सिक्किम में यह भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। इस हादसे में तीन अधिकारियों के शहीद होने की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सेना की गाड़ी एक खाई में गिर गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है।

गहरी खाई में गिरा जवानों को ले जा रहा ट्रक
भारतीय सेना ने इस हादसे पर बयान जारी किया है। सेना की तरफ से जारी रिलीज में कहा गया है, ‘उत्तरी सिक्किम के जेमा में सेना का एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में सेना के 16 जवानों की मौत हो गई। चार जवान घायल हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब एक तीव्र मोड़ पर सेना का वाहन तेज ढलान पर फिसल गया’
सिक्किम हादसे पर रक्षा मंत्री ने जताया गहरा दुख
सिक्किम में हुए इस भीषण सड़क हादसे से देश स्तब्ध है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के उत्तरी इलाके में हुई भीषण दुर्घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा, ‘उत्तरी सिक्किम में हुए सड़क हादसे में भारतीय सेना के जवानों की शहादत पर गहरा दुख है। देश उन जवानों की सेवाओं और समर्पण के लिए कृतज्ञ है। शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। जो जवान इस हादसे में घायल हुए हैं, उनके मैं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’
गाड़ी में सवार थे 20 जवान
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, घायलों को उत्तरी बंगाल के एक सैन्य अस्पताल में हवाई मार्ग से ले जाया गया है। दुर्घटना राज्य की राजधानी गंगटोक से लगभग 130 किमी की दूरी पर स्थित लाचेन से लगभग 15 किमी दूर ज़ेमा में सुबह लगभग 8 बजे हुई। चुंगथांग उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अरुण थाटल ने बताया कि सेना की गाड़ी 20 जवानों के साथ सीमा पर मौजूद चौकियों की ओर जा रही थी। जेमा पहुंचते ही गाड़ी एक मोड़ पर सड़क से उतर गई और सैकड़ों फीट नीचे गिर खाई में गिर गई।
-

जालंधरः बस स्टैंड सहित पार्किंग स्थलों की ADGP ने की विशेष चैकिंग, 3 वाहन किए जब्त
जालंधर/वरुणः महानगर में क्रिसमस और नया साल आने से पहले पुलिस ने शहर में चौकसी बढ़ा दी है। एडीजीपी राम सिंह की अगुवाई में आज पुलिस ने बस स्टैंड सहित कई पार्किंग स्थलों पर विशेष चैकिंग की।
वहीं शहर में भी पुलिस की ओर से विशेष नाके लगाए गए है। मामले की जानकारी देते हुए एडीजीपी राम सिंह ने बताया कि यह आज एक डीजीपी पंजाब के आदेशों पर स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया गया है। जिसका नाम ईगल ड्राइव रखा गया है।

इस ड्राइव को लेकर पूरे पंजाब के पार्किंग स्थलों पर विशेष चैकिंग की गई है। और यह चैकिंग जालंधर में ही नहीं बल्कि सभी जिलों में की जा रही है। इस दौरान वाहनों की चैकिंग कर उनका नाम व पता नोट कर पूछताछ की जा रही है। एडीजीपी द्वारा पार्किंग स्थलों पर की गई चैकिंग दौरान बम निरोधक टीम व टेक्निकल टीम उनके साथ मौके पर मौजूद रही।
चैकिंग दौरान टेक्निकल टीम ने पार्किंग स्थलों पर खड़े टू व्हीलरों के नंबरों की चैकिंग लैपटॉप में सर्च करके की। इस दौरान 3 व्हिकलस की कोई इंफॉर्मिशन न मिलने उन्हें जब्त कर लिया गया और आगे की जांच शुरू कर दी गई। गौर हो कि शहर की कुछ पार्किंगों से पिछले 6 महीनों में पुलिस को करीब 100 के वाहन मिले है। जिनकी पुलिस के रिकॉर्ड में कोई जानकारी ही नही है।
-

IPL Auction 2023: इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने ध्वस्त किए सारे रिकॉर्ड, बने आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी
नई दिल्ली: आईपीएल टी20 लीग की सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमें खिलाड़ियों पर पहले ही 743.5 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी हैं। इस बार नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन, बेन स्टोक्स और सैम करेन पर सबसे ज्यादा बोली लगने की उम्मीद है। इस मिनी ऑक्शन के लिए शुरुआत में दुनियाभर से 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से बीसीसीआई ने 405 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है। इनमें भारत के 273 खिलाड़ी शामिल हैं।
मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद एक ऐसी टीम होगी। जिसके पास सबसे ज्यादा पैसा होगा। वही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पास सबसे कम 7.05 करोड़ रुपए ही बचे हैं। इतने पैसों में उन्हें 11 खिलाड़ियों को टीम के शामिल करना है। जिसमें 3 विदेशी खिलाड़ी होने चाहिए।
खिलाड़ियों के लिए बोली लगनी शुरू हो गई है। सबसे पहले बोली न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलयम्सन पर लगी। विलियम्सन को मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ लिया है। विलयम्सन पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान थे। उन्हें हैदराबाद ने ऑक्शन के लिए रिलीज कर दिया था। विलियम्सन की कप्तानी में हैदराबाद का पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था। पहले राउंड में जो रूट अनसोल्ड रहे जबकि हैरी ब्रूक पर हैदराबाद ने 13.25 करोड़ का दांव लगाया। हैरी ब्रूक मालामाल, मयंक अग्रवाल को हैदराबाद ने अपनाया।
-

जालंधरः कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, रोजाना इतने सैंपल बढ़ाने के आदेश
जालंधर/वरुणः चीन सहित कुछ देशों में ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट को लेकर पंजाब में स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। वहीं कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर जालंधर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठकों का दौर शुरू हो गया है।सिविल सर्जन रोजाना कोरोना की संभावित कोरोना की अगली लहर की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। बेशक कोरोना का कहर बीच में ही खत्म हो गया था, लेकिन फिर भी जालंधर में स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेने का काम बंद नहीं किया।
पहले की तरह प्रतिदिन सैंपल लिए जा रहे थे। हालांकि पहले औसतन 2000 से 4000 सैंपल लिए जाते थे, लेकिन हालात ठीक होने पर औसतन 400 से 450 सैंपल लिए जा रहे हैं। लेकिन आज सिविल सर्जन डॉ. रमन शर्मा ने विभाग के अधिकारियों को सैंपल बढ़ाने का आदेश दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने जालंधर में धीरे-धीरे सैंपल बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं।
अब 800 सैंपल का लक्ष्य दिया गया है। इनमें से 550 का आरटीपीसीआर और 250 का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जाएगा। अभी तक जिले में कोरोना का कोई एक्टिव केस नहीं है। इनमें से कोई भी व्यक्ति अभी तक कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है। कई दिनों से लैब की रिपोर्ट जीरो आ रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना से बचने के लिए परहेज जरूरी है, घबराने की जरूरत नहीं है. लोग फेस मास्क का प्रयोग करें और कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें।
-

पंजाबः मूसेवाला के परिवार पर हो सकता है हमला, पुलिस ने गांव किया सील
मानसाः दिवगंत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक मूसेवाला के घर पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। सिद्धू मूसेवाला के घर पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। इसी के साथ एलएमजी सहित कर्मियों को घर के बाहर तैनात कर दिया गया है। लगभग 150 पुलिसकर्मी पूरे गांव में तैनात हैं। पुलिस की ओर से गांव मूसा को जाते सभी रास्तों पर आधुनिक हथियारों से लैस फोर्स से सख्त सुरक्षा चक्र बना दिया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव मूसा को सील कर दिया गया है। गांव में आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ के बाद ही गांव में प्रवेश करने दिया जा रहा है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि मानसा पुलिस को सूचना मिली है कि सिद्धू मूसेवाला के परिवार पर हमला हो सकता है।
मालूम हो कि सिद्धू मसेवाला के पिता को पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में मानसा पुलिस ने जांच के बाद 7 आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चालान न्यायालय में पेश किया है। इसमें रेकी करने वाले मनदीप तोफान, मनी राय, शूटर दीपक मुंडी और जगतार सिंह से पूछताछ में अहम खुलासे हुए हैं।
-

क्या आप भी फोन हैंग होने से है परेशान ? इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो!
नई दिल्ली : आजकल ज्यादातर लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। स्मार्टफोन्स आजकल ढेरों फीचर्स के साथ आते हैं। ऐसे में हर छोटे-बड़े काम इनसे हो जाते हैं. ज्यादा फीचर्स और ज्यादा ऐप होने की वजह से कई बार फोन हैंग भी होने लगता है. साथ ही इसकी स्पीड भी कम हो जाती है। ऐसे में अगर आपका भी फोन हैंग करता है तो हम आपको यहां एक आसान सी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे फोन हैंग होना बंद हो जाएगा।
इस ट्रिक के लिए आपको कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा। इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद ना सिर्फ आपका फोन हैंग होना बंद बल्कि इसकी स्पीड भी कुछ हद तक बढ़ जाएगी। इसके लिए आपको नीचे दिए गऐ स्टेप्स को फॉलो करना होगा : –
-
सबसे पहले आपको अपने फोन की सेटिंग में जाना होगा।
-
फिर आपको About Phone के ऑप्शन पर जाना होगा।
-
इसके बाद यहां आने के बाद आपको एक Build Number का ऑप्शन दिखेगा, इस बिल्ड नंबर पर यूजर्स को सात से आठ बार टैप करना होगा। इससे आपके फोन के डेवलपमोड ऑन हो जाएगा।
-
इसके बाद आपको वापस से सिस्टम सेटिंग पर ही जाना होगा।
-
सिस्टम सेटिंग में आने के बाद आपको यहां कई ऑप्शन नजर आएंगे. थोड़ा नीचे की तरफ स्क्रॉल कर आने पर आपको Don’t Keep Activities का ऑप्शन दिखाई देगा।
-
ऊपर बताए गए इस ऑप्शन को आपको ऑन करना होगा।
एसा करने से यह होगा कि जब आप इस्तेमाल करते हैं तो बैकग्राउंड काफी सारे ऐप्स रन होते रहते हैं। वो रन होना बंद हो जाएंगे। इससे फायदा ये होगा कि आपका रैम बचेगा और आपकी बैटरी भी बचेगी। साथ ही आपके फोन की स्पीड बढ़ जाएगी और आपका फोन हैंग होना बंद हो जाएगा।
-
-

पंजाबः स्नैचरों की नग्न अवस्था में हुई धुनाई
लुधियानाः जिले के शेरपुर रेलवे लाइन के समीप फौजी कॉलोनी में मोबाइल और पैसे छीनकर भाग रहे युवकों को लोगों ने काबू किया है। लूटपाट और चोरी की वारदातों से परेशान लोगों ने उक्त काबू किए गए दोनों झपटमारों की पहले तो जमकर धुनाई की फिर उनके कपड़े उतरवाकर उन्हें कालोनी में नग्न अवस्था में दौड़ाया। इस दौरान लोगों द्वारा दोनों स्नैचरों की वीडियो भी बनाई गई। मामले की जानकारी देते हुए फौजी कॉलोनी के रहने वाले सुनील गोयल ने बताया कि वह और जतिन दवाई लेकर रेलवे लाइनों के पास से आ रहे थे।
इसी दौरान 2 झपटमारों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और उनसे पैसे और मोबाइल छीनने लगे। जिसके बाद सुनील और जतिन ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। बदमाश भागने लगे तो लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। जिसके बाद लोग उन्हें फौजी कॉलोनी में ले आए। यहां लोगों ने डंडों के साथ दोनों की पिटाई की। दोनों झपटमार हाथ जोड़कर लोगों ने छोड़ने की अपील करते रहे, लेकिन गुस्साई भीड़ ने उनकी एक न सुनी।
जिसके बाद लोगों ने मारपीट करते हुए उनके कपड़े उतरवा दिए और नग्न अवस्था में दोनों को कॉलोनी में दौड़ाया। इस दौरान भीड़ ने उनकी वीडियो भी बना ली। भीड़ कॉलोनी में उनके पीछे-पीछे भागती रही। पूरे घटनाक्रम की वीडियो वॉट्सऐप ग्रुप में चल रही है। फिलहाल वीडियो की पुष्टि किसी पुलिस अधिकारी ने नहीं की है। वीडियो में युवक बोल रहा है कि ये घटना शेरपुर की फौजी कॉलोनी की है।
