Blog

  • जालंधरः घर से गहने, डॉलर और नगदी लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधरः घर से गहने, डॉलर और नगदी लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला नकोदर के सुंदर नगर मोहल्ले से सामने आया है। जहां चोरों ने दिनदहाड़े एक घर को निशाना बनाया और घर में रखी नकदी, डॉलर और सोना लेकर भाग गए। घर के मालिक नरेश कुमार ने बताया कि वह अपनी दुकान पर थे और उनकी पत्नी किरण बाला, जो एक सरकारी स्कूल चक मुगलानी स्कूल में टीचर हैं। वह  अपने स्कूल में पढ़ाने के लिए गई हुई थी। उन्होंने बताया कि दोपहर में चोरों ने उनके घर की दीवार फांद कर घर में घुस गए। इस दौरान चोरों ने खिड़की तोड़कर कमरे में चले गए। जहां चोरों ने अलमारी तोड़ कर उसमें रखा सोना, 800 डॉलर और 15 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गये। घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।

  • जालंधरः संजय सिंह गिरफ्तारी को लेकर MP रिंकू और कैबिनेट मंत्री बलकार का आया बड़ा बयान, देखें Live

    जालंधरः संजय सिंह गिरफ्तारी को लेकर MP रिंकू और कैबिनेट मंत्री बलकार का आया बड़ा बयान, देखें Live

    जालंधर, ENS: आप पार्टी के एमपी सुशील रिंकू, कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह और आप विधायक रमन अरोड़ा ने संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर प्रेस वार्ता की। इस दौरान एमपी, निकाय मंत्री ने संजय सिंह की गिरफ्तार को गलत करार दिया। वहीं उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का यह तानाशाही रवैय्या बताया है। इस दौरान आप कार्यकत्ताओं ने अंबेडकर चौंक पर संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर धरना लगा दिया है। वहीं कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की यह बौखलाहट है।

    भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा 2024 के चुनावों में हार को देखते हुए और आप पार्टी को लोगों का समर्थन मिलते हुए यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि संजय सिंह की गिफ्तारी को लेकर आप पार्टी द्वारा देश भर में रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। जबकि बीते दिन आप पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा चंडीगढ़ में भी प्रदर्शन किया गया। जहां पुलिस द्वारा पानी की बौछारे की गई थी। 

    बता देंकि दिल्ली शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार (चार अक्टूबर) को लंबी पूछताछ के बाद राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जहां वीरवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह को 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया गया। गौरतलब है कि संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अब तक 14 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है। संजय सिंह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विश्वासपात्र हैं। इसलिए उनकी गिरफ्तारी से अब आम आदमी पार्टी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

  • डिपो में ई-बस की बैटरी फटने से हुआ धमाका, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    डिपो में ई-बस की बैटरी फटने से हुआ धमाका, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    3 बसों को लगी भीषण आग

    चकेरी : कानपुर के चकेरी के संजीव नगर अहरिवां डिपो से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 3 ई-बसों में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक बसों की बैटरी चार्ज पर लगी थीं, तभी बैटरी फटने से बसों में आग लग गई। इस दौरान बस में बैटरी फटने के धमाके से डिपो में कमर्चारियों में हड़कंप मच गया। बसों में आग लगते ही कर्मचारियों ने डिपो में खड़ी ई बसों को तुरंत बाहर निकाला।

  • सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में मरीज और सिक्योरिटी गार्ड में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में मरीज और सिक्योरिटी गार्ड में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में देर रात जमकर हंगामा हुआ। इसमें मरीज और सिक्योरिटी गार्ड के बीच जमकर गुत्थम गुत्था हुई, जिसमें एक दूसरे को जमकर पीटा। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनो का बीचबचाव अलग किया। इस दौरान करीब 45 मिनट इमरजेंसी की ओपीडी बाधित रही। सूचना पर पुलिस भी इमरजेंसी की ओपीडी में पहुंची। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात करीब एक बजे सेक्टर-4 निवासी एक युवक अपनी बहन के बच्चे को लेकर उपचार के लिए सेक्टर-6 सिविल अस्पताल पहुंचा था। जैसे ही वह इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर के पास जाने लगा। वहां पर भीड़ अधिक होने के कारण सिक्योरिटी गार्ड ने उसे हाथ पकड़कर रोकने की कोशिश की। इसी बीच सेक्टर-4 निवासी व्यक्ति और सिक्योरिटी गार्ड अमित कुमार के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों में हाथापाई शुरू हो गई।

    इस पर इमरजेंसी में तैनात अन्य सिक्योरिटी गार्ड और डॉक्टरों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड का मेडिकल करवाया गया। वहीं दूसरे व्यक्ति को पुलिस अपने साथ ले गई। इस दौरान रात में 45 मिनट इमरजेंसी ओपीडी बंद होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डॉक्टरों की ओर से पुलिस को जानकारी दी गई थी। वीरवार को दोनों पक्षों को पुलिस चौकी बुलाया। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत नहीं दी। इसके बाद दोनों पक्ष सीएमओ मुक्ता कुमार के सामने पहुंचे और उन्होंने समझौता किया। वहीं इस मामले को लेकर सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने कहा कि इमरजेंसी में मारपीट का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद दोनों पक्षों ने आपस में समझौता किया है।

  • पंजाबः बंदूक के बल पर पूर्व सैनिक की कार और नगदी छीनकर लुटेरे हुए फरार, देखें वीडियो

    पंजाबः बंदूक के बल पर पूर्व सैनिक की कार और नगदी छीनकर लुटेरे हुए फरार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के झंडे चक बाईपास के पास मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने मनयारी की दुकान बंद कर घर लौट रहे पूर्व सैनिक पर पिस्तौल और हथियारों से हमला कर घायल कर दिया और स्विफ्ट कार, कीमती मोबाइल और 16 हजार लूटकर लुटेरे फरार हो गए। राहगीरों ने पूर्व सैनिक को सिविल अस्पताल गुरदासपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया और पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पीड़ित पूर्व सैनिक व दुकानदार वरिंदर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वह आदर्श कॉलोनी दीनानगर में मनयारी की दुकान पर ही काम करता है और बीती रात वह दुकान बंद करके घर से सब्जी खरीदने आया था।

    फिर उसने दीनानगर के रवि पैलेस और झंडे चक बाईपास के पास एक रेहड़ी वाले से सब्जी खरीदी, फिर जब वह वापस जाने लगा तो एक मोटरसाइकिल पर आए 2 लुटेरों ने उसे रोक लिया। इस दौरान लुटेरों ने गाड़ी के सामने अपनी मोटरसाइकिल लगा दी और उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद लुटेरों ने पिस्तौल के बल उसे गाड़ी से बाहर आने का इशारा किया। पीड़ित का कहना है कि लुटेरों के हाथ में तेजधार हथियार भी थे। पीड़ित ने कहा कि जब उसने विरोध किया तो लुटेरों ने उस पर हथियारों से हमला करते हुए उसे घायल कर दिया।

    जिसके बाद लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर उसकी स्विफ्ट गाड़ी, 16000 नगदी और जरूरी कागजात और मोबाइल फोन छीन पठानकोट की तरफ भाग गए। पीड़ित ने कहा कि इस संबंध में दीनानगर पुलिस स्टेशन को भी सूचित कर दिया है। वहीं दूसरी ओर सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉक्टर चेतना ने बताया कि उनके पास वरिंदर कुमार नाम के एक व्यक्ति का केस आया है। जो लूटपाट के दौरान घायल हो गया था और उसका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है और हमने पुलिस प्रशासन को सूचित कर दिया है।

  • जालंधरः इस मेन चौक पर MP रिंकू ने कार्यकर्ताओं सहित लगाया धरना, देखें Live

    जालंधरः इस मेन चौक पर MP रिंकू ने कार्यकर्ताओं सहित लगाया धरना, देखें Live

    जालंधर, ENS: अंबेडकर चौंक (नकोदर चौंक) पर आप पार्टी के एमपी सुशील रिंकू ने समर्थकों सहित धरना लगा दिया है। इस दौरान वहां पर लंबा जाम लग गया है। सुशील रिंकू ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए यह धरना लगाया है। दरअसल, दो दिन पहले संजय सिंह के घर ईडी ने रेड की थी, जिसके बाद ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि इस मामले को लेकर संजय सिंह का भी बयान सामने आय़ा था। इस दौरान संजय सिंह ने खुद को बेकसुर बताया था और आरोप लगाते हुए कहा था कि ईडी को जब उनके आवास से कुछ नहीं मिला तो ईडी के अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसी के कारण आज आप पार्टी के एमपी सुशील रिंकू द्वारा भाजपा के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। 

    बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में वीरवार को यहां भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई के कार्यालय का ‘घेराव’ करने के लिए बैरीकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे आप कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार की तथा आंसू गैस के गोले छोड़े। आप कार्यकर्ताओं ने अपने नेता की गिरफ्तारी के विरोध में यहां एक पुतला भी फूंका, जबकि पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज भी किया।

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली की आबकारी नीति से संबंधित धनशोधन के एक मामले में बुधवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के घर पर छापा मारा था और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। यहां बीजेपी की पंजाब इकाई के कार्यालय की ओर बढ़ने से आप कार्यकर्ताओं और समर्थकों को रोकने के लिए बैरीकेड लगाये गए थे। जब प्रदर्शनकारियों ने बैरीकेड हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की तब पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की तथा आंसू गैस के गोले दागे। इन प्रदर्शनकारियों में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी थे।

    प्रदर्शन से पहले पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। चीमा ने कहा कि बीजेपी अपने गिरते ग्राफ से हतोत्साहित हो गई है और उसके खिलाफ जो कोई बोलता है, उसे वह ‘डराने-धमकाने’ का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी को मालूम है कि आगामी आम चुनाव में उसकी हार निश्चित है। यही कारण है कि वह केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं पर हमला कर रही है। चीमा के साथ उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी हरभजन सिंह, चेतन सिंह जौरामाजरा, ब्रह्मशंकर जिंपा और आप की पंजाब इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष बुद्ध राम मौजूद थे।

  • कपड़ा गोदाम में लगी भीषण, घरों को कराया खाली, आग बुझाने में जुटी दमकल विभाग की टीम

    कपड़ा गोदाम में लगी भीषण, घरों को कराया खाली, आग बुझाने में जुटी दमकल विभाग की टीम

    कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर से बड़ी खबर आ रही है, जहां कपड़े के गोदाम में भयंकर आग लग गई है। ये घटना कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत संजय नगर इलाके की बताई जा रही है। दरअसल, देर रात एक कपड़ा गोदाम में आग लग गई। कपड़ा गोदाम कुछ ही देर में किसी भठ्ठी की धधकने लगा। गोदाम से निकलने वाली आग लपटों और उसकी गर्मी से वहां आसपास के लोगों दहशत में आ गए। आग की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने आसपास के मकानों को खाली करा लिया। आग आगे ना बढ़ पाए, इसके लिए फायर कर्मियों ने चारों तरफ से पानी की बौछार की।

    नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित संजय गांधी नगर में सुनील कुमार का कपड़ों का गोदाम है। इसके साथ ही सुनील कुमार एसडी इंटरप्राइज नाम से फर्म रजिस्टर्ड है। जानकारी के मुताबिक वीरवार रात गोदाम में कई मजदूर सो रहे थे। लेकिन आग लगने के बाद सभी मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इसके साथ ही गोदाम की तरफ जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया है। आसपास के मकानों में रहने वालों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।

    खबर के मुताबिक संजय नगर इलाके में स्थित कपड़े के गोदाम में आग लगी है। यहां पर आर्मी के जवानों की वर्दी आदि बनती है। शुक्रवार तड़के अचानक इस गोदाम में आग की लपटें देखी गई, जिसके बाद हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। फायर ब्रिगेड की दस से बारह गाड़ियां मौके पर मौजूद है। लगातार आग को बुझाने की कोशिशें की जा रही है। ये आग कैसे लगी, इसके कारणों का अब तक पता नहीं लग पाया है। माना जा रहा है कि आग की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

    राहत की बात है कि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जिस वक्त ये आग लगी उस वक्त गोदाम में ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे, सुबह का समय होने की वजहे से गोदाम में कर्मचारी भी नहीं पहुंचे थे। इस बारे में जानकारी देते हुए चीफ फायर ऑफिसर दीपक शर्मा ने बताया कि, कपड़े का गोदाम में आग लगी है, इस गोदाम में भारतीय सेना के जवानों की वर्दी और उससे जुड़ा सामान बनता है। फायर टेंडर की 10-12 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग को बढ़ने से रोक दिया गया है, आग को बुझाने का प्रयास जारी है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

  • पंजाबः हिंदू राष्ट्र व खालिस्तान के मुद्दे पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राणा केपी का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः हिंदू राष्ट्र व खालिस्तान के मुद्दे पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राणा केपी का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    आनंदपुर साहिब/संदीप शर्मा: हिंदू राष्ट्र और खालिस्तान के मुद्दे को लेकर पंजाब विधान सभा के अध्यक्ष राणा केपी सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। दरसअसल, प्रेसवार्ता में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष ने नया नारा देते हुए कहा कि ‘ना हिंदू राष्ट्र, ना खालीस्तान, युग युग जीवे हिंदोस्तान’। इस दौरान राणा केपी सिंह ने कहा कि देश मेें धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले कभी सफल नही होंगे। उन्होने कहा कि देश में बांटने और धार्मिक कटड़वाद फैलाने वाली ताकते सक्रिय है। जबकि हमारे देश की सभ्यता एक जुटता में विश्वास रखती है।

    बीते कुछ समय से देश वासियों को जात-धर्म पर बांटने का प्रयास किया जा रहा है। जिसकी शुरूआत वीपी सिंह ने मंडल कमीश्रर को लागू करने की शुरूआत की और दूसरी लाल कृष्ण अडवानी ने कमंडल रथ यात्रा शुरू की और उसी के बाद अब हिंदू राष्ट्र की आवाज बुलंद हो रही है। इस दौरान राणा केपी ने कहा कि उनका मानना हैकि अगर बहुसंख्य वर्ग हिंदू राष्ट्र की बात करेगा तो यह ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि मैं हिंदू राष्ट्र की मांग उठाने वालों से अपील करूंगा कि वह इस मांग को छोड़कर देश की एक जुटता के लिए काम करें। राणा केपी ने कहा कि आप खालीस्तान का विरोध करें और हिंदू राष्ट्र की वकालत तो यह दो काम नहीं हो सकते।राणा केपी सिंह ने कहा कि देश को बांटने का प्रयास जात पर अधारित नहीं धर्म पर अधारित हो रहा है, जिसकी वह निंदा करते है।

    जेल में बंद अमृतपाल सिंह को उनके वकीलों को ना मिलने को लेकर पूछे गए सवाल के जबाव में राणा केपी सिंह ने कहा कि इस देश का सिक्ख हमेशा से खुशहाल रहा है और देश के प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति और बड़े-बड़े पदों पर सिक्ख विराजमान रहे। लेकिन बीते कुछ समय से लगने लगा कि शायद सिक्खों को इंसाफ नहीं मिल रहा। लेकिन मेरा मानना यह है कि देश के हर नागरिक को लगना चाहीए कि उससे इंसाफ हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सिक्खों के साथ इंसाफ नहीं हुआ है तो वह है 1984 के दंगे। एसवाईएल नहर के बारे में राणा केपी सिंह ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि पानी के बंटवारे को लेकर पहले मौजूदा पानी की स्थिति को भी देखा जाए इसका पंजाब सरकार को फायदा उठाना चाहीए। क्योंकि आज से 30 वर्ष पहले जितना पानी पंजाब में था उतना पानी आज के समय नहीं है।

  • पंजाबः गिरफ्तारी को लेकर हाईकोर्ट पहुंचे सुखपाल खैहरा

    पंजाबः गिरफ्तारी को लेकर हाईकोर्ट पहुंचे सुखपाल खैहरा

    जालंधर, ENS: भुलत्थ से कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, जांच कमेटी के आदेशों पर हुई गिरफ्तारी व निचली अदालत द्वारा हिरासत बढ़ाए जाने के आदेशों के बाद अब पंजाब के भुलत्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का रुख कर लिया है। सुखपाल खैहरा ने दावा किया कि मार्च 2015 में दर्ज एक एफआईआर में उन्हें अवैध रूप से गिरफ्तार किया गया है और उन्हें केस से रिहा कर देना चाहिए। यह मामला आर्म्स एक्ट के अलावा, NDPS के तहत दर्ज किया गया था। खैहरा ने अपनी मांग में कहा कि उन्होंने गरिमा और सम्मान का जीवन जिया है।

    अपने पूरे जीवन में सार्वजनिक सेवा प्रदान की है, लेकिन उन्हें स्पष्ट रूप से परोक्ष, राजनीति से प्रेरित, दुर्भावपूर्ण, असंगत और कष्टप्रद विचार के लिए घोर उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है। खैहरा की तरफ से हाईकोर्ट में सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई का हवाला दिया गया है। उनका कहना है कि 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने अतिरिक्त आरोपी के रूप में तलब किया था और उनके खिलाफ ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी। उन्हें 2015 के ड्रग्स मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 2021 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

    2022 में उन्हें जमानत मिल गई। फरवरी 2023 में शीर्ष अदालत ने ड्रग्स मामले में उनके खिलाफ समन आदेश को रद्द कर दिया। इसके बाद अब 28 सितंबर को पंजाब पुलिस ने उनके चंडीगढ़ स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। इस दौरान मामला न्यायाधीश विकास बहल के पास सुनवाई के लिए पहुंचा, लेकिन उन्होंने सुनवाई से इनकार कर दिया और केस को मुख्य न्यायाधीश के पास वापस भेज दिया। न्यायाधीश बहल का कहना था कि एक वकील के तौर पर वह एक ऐसे केस में पेश हुए थे, जिसमें विधायक खैहरा रेस्पोंडेंट थे।

  • जालंधरः ग्राहक बनकर आई औरतों ने दुकान में किया हाथ साफ, देखें CCTV

    जालंधरः ग्राहक बनकर आई औरतों ने दुकान में किया हाथ साफ, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में रामामंडी में एक कपड़े की दुकान में ग्राहक बनकर आई शातिर औरतों ने बड़ी ही सफाई से कपड़े चुरा लिए। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दरअसल, 4 औरतें कपड़े की दुकान में ग्राहक बनकर आई थी। इस दौरान वह कपड़ें पसंद कर रही थी, लेकिन कब औरतों ने दुकान से कपड़े चुरा लिए इस बात का दुकानदार को भी पता नहीं चला।

    दुकानदार ने औरतों के जाने के बाद जब सीसीटीवी फुटेज चैक की तो पता चला वहीं औरतें दुकान से कपड़े चुराकर फरार हो गई है। वीडियों में देखा जा सकता है कि औरतें कपड़े और दिखाने का बहाना लगाकर दुकानदार को उलझन में डाल रही है। जिसके बाद वह दुकान से महंगे कपड़े चुराकर फरार हो जाती है।