Blog

  • पंजाबः पुलिस और बंबीहा गैंग के गुर्गों में चली गोलियां, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः पुलिस और बंबीहा गैंग के गुर्गों में चली गोलियां, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फरीदकोट: पुलिस और बंबीहा गैंग के गुर्गों में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस दौरान जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बंबीहा गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक के पैर में गोली लगी है। जिसके चलते उसे गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उक्त दोनों आरोपी गत दिनों जैतो में रंगदारी के लिए रामलीला ग्राउंड में हवाई फायर करके फरार हुए थे। उल्लेखनीय है कि गत 6 जुलाई की दोपहर को तीन नकाबपोश बाइक सवार जैतो की रामलीला ग्राउंड में हवाई फायर करते हुए फरार हो गए थे। जानकारी के अनुसार उनके द्वारा जैतो निवासी एक कारोबारी से 5 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। परन्तु रंगदारी मांगने के पश्चात उस व्यक्ति ने आरोपियों का फोन उठाना बंद कर दिया था। जिसके चलते ही उन्होंने उस व्यक्ति को डराने व धमकाने के उद्देश्य से रामलीला ग्राउंड में हवाई फायर किए गए थे।

    उधरं इसी मामले में सीआइए स्टाफ के प्रभारी हरबंस सिंह को उक्त आरोपियों की सूचना मिली थी। जिसके चलते उनके द्वारा उनका पीछा किया जा रहा था और देर शाम बीड़ सिक्खांवाला के नजदीक उक्त आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई। जबकि एक आरोपी भागने में सफल हो गया। काबू किए गए आरोपियों में से एक के पैर में गोली लगी है। जिसके चलते उसे गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार यह दोनों आरोपित बंबीहा गैंग के गुर्गे हैं। फिलहाल पुलिस ने अधिक जानकारी नहीं दी है।

  • इस 5 राज्यों में भारी बारिश ने मचाई तबाही, 72 घंटे में हुई 76 मौतें

    इस 5 राज्यों में भारी बारिश ने मचाई तबाही, 72 घंटे में हुई 76 मौतें

    नई दिल्लीः भारी बारिश ने 5 राज्यों में तबाही मचा दी है। हालात ये हो गए है कि पिछले 72 घंटों में देश के अलग-अलग राज्यों में 76 लोगों की जान चली गई। यूपी में 34, हिमाचल में 20, जम्मू-कश्मीर में 15, दिल्ली में पांच और राजस्थान और हरियाणा में एक-एक की मौत हुई है। हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, यूपी और पंजाब में 6 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। हिमाचल में 24 घंटे में 39 जगह लैंडस्लाइड हुआ। ब्यास नदी के उफान के चलते इमारतें बह गईं, पुल ढह गए। दिल्ली में यमुना नदी का वाटर लेवल खतरे के निशान को पार कर गया है। मंगलवार सुबह 8 बजे तक नदी का पानी 206.32 मीटर पर बह रहा था। 1978 में हाईएस्ट 207.49 मी तक गया था।

    मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों में राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात, गोवा, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तेज बारिश होगी। जबकि इन राज्यों में झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और तमिलनाडु में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

  • जालंधरः बाढ़ के खतरे को देखते हुए शाहकोट और लोहिया में खाली करवाए गए घर, देखें वीडियो

    जालंधरः बाढ़ के खतरे को देखते हुए शाहकोट और लोहिया में खाली करवाए गए घर, देखें वीडियो

    देर रात कलिया कालोनी के पास खाली करवाई गई झुग्गियां 

    जालंधर, ENS: शाहकोट और लोहिया इलाके बाढ़ के खतरे को देखते हुए लोगों द्वारा घर खाली किए जा रहे हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा पा रहा है कि तरह लोग अपने उदास मन के साथ मन के साथ अपने घरों को खाली कर रहे हैं। कुछ लोग सामान छत पर रख रहे हैं, तो कुछ लोग ट्रैक्टर में भरकर रहने के लिए अपना घर ढूंढ रहे हैं। हालातों की बात की जाए तो हालात बहुत बुरे हो चुके हैं। जो भी चीज पानी के पास जाती वह उसकी रफ्तार की चपेट में आ जाती है, ऐसे ही एक ट्रैक्टर पानी के पास गया कि वह उसकी चपेट में आ गया। जिसको गांव के नौजवानों ने बड़ी मुश्किल से निकाला। जानकारी के मुताबिक सतलुज दरिया के साथ लगते जालंधर के सब डिवीजन शाहकोट में लोहियां इलाके में 2 जगह धुस्सी बांध के टूटने की सूचना मिली है। लोगों ने बताया कि धुस्सी बांध में 2 जगह बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं, जिसकी वजह से गांवों में पानी घुसने लगा है। वहीं लोगों को रेस्क्यू करने के लिए देर रात से NDRF की टीम का ऑपरेशन जारी है।

    वहीं देर रात जालंधर में भी रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। भगत सिंह कालोनी के साथ लगते गंदे नाले में भी भाखड़ा नहर का पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके चलते पुलिस ने नाले के साथ रहने वाले झुग्गी-झोपड़ी वालों को कहीं सुरक्षित जगह शिफ्ट होने के लिए कह दिया है। देर रात झुग्गियों के लोग अपना सामान समेटकर सड़कों पर जा बैठे हैं। पर अभी तक प्रशासन की तरफ से उनके लिए कोई पुख्ता प्रबंधन नहीं किया गया है। इस मामले में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। डीसी विशेष सारंगल को इस आदेश के बारे में कोई जानकारी नहीं है। प्रशासनिक अधिकारियों में तालमेल की कमी का खामियाजा इलाके लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

    डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने बीते दिन सिविल और पुलिस अधिकारियों के साथ सब डिवीजन फिल्लौर और शाहकोट और ब्लॉक लोहियां खास में सतलुज नदी के किनारे विभिन्न गांवों का दौरा किया और भारी बारिश के कारण उत्पन्न हुई स्थिति का जायजा लिया। ब्लॉक लोहियां खास के गांव जानिया में लोगों से बातचीत के बाद डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि बारिश के कारण पानी की मात्रा अधिक है, लेकिन सुरक्षित स्तर पर है और इसका बहाव भी आगे बढ़ रहा है।  उन्होंने वर्तमान स्थिति को देखते हुए लोगों द्वारा दिये जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए किसी भी अफवाह आदि पर विश्वास न करने की अपील की।  

    उन्होंने कहा कि यदि किसी को किसी घटना की जानकारी मिले या किसी के फंसे होने की जानकारी मिले तो तत्काल आपातकालीन नंबर 112 या जिला प्रशासन के बाढ़ कंट्रोल रूम नंबर 0181-2224417 पर सूचना दें सकते हैं ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने कहा कि सिविल और पुलिस प्रशासन की सभी टीमें, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), एसडीआरएफ टीमें और सैनिक किसी भी कठिन परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के सभी अधिकारी जमीनी स्तर पर आवश्यक कार्य कर रहे हैं ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।

  • आज का राशिफल, 11 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 11 जुलाई 2023

    आज श्रावण कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 4 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज के दिन मंगला गौरी व्रत करने का विधान है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशिः आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्द अच्छे परिणाम हासिल होंगे। नया बिजनेस शुरू करने के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से आज काफी हद तक आराम मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।  आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।  ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी, आपका दिन शानदार रहेगा। लवमेट्स आज आउटिंग पर जा सकते हैं। 

    वृष राशिः आज आपका दिन व्यापार में निवेश के लिए लाभदायक रहेगा। किसी दोस्त की आर्थिक रूप से मदद करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थी अपने सीनियर्स से किसी प्रैक्टिकल को पूरा करने में मदद लेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है।  सॉफ्टवेयर इंजिनीयर्स आज किसी टारगेट को पूरा कर लेंगे। शिक्षकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। 

    मिथुन राशिः आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपको ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिल-जुल कर रहना चाहिए, इससे आपको उनकी मदद मिलती रहेगी।  नवविवाहित दम्पति के बीच मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्ते में और मधुरता आएगी। आप जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे।  आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर्स आज कोई बड़ी डील फाइनल करेंगे, जिससे अच्छा लाभ होगा। लवमेट्स कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। 

    कर्क राशिः आज आपका दिन खुशहाल रहेगा।  बिजनेस के क्षेत्र में किसी तजुर्बेदार व्यक्ति की सलाह मिल सकती है।  जीवनसाथी से आपको कोई उपहार मिलेगा। मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। कपड़े का कारोबार कर रहे लोगों को आज ऑनलाइन बड़ा आर्डर मिलेगा। राजनीति में आपका मान सम्मान होगा।  परिवार में सुख शांति का वातावरण बनेगा। शिक्षकों के ट्रांसफर में आ रही परेशानी आज ख़त्म होगी। छात्र आज ग्रुप स्टडी करने का मन बनाएंगे। साथ ही किसी विषय पर शिक्षकों की सलाह भी लेंगे।

    सिंह राशिः आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को थोड़ी और मेहनत की जरूरत है। लवमेट्स के बीच हो रही गलतफहमियां आज ख़त्म होंगी।  आप बाहर का ऑयली खाना खाने से परहेज करें। किसी दोस्त की सहायता से कॉलेज का रुका काम पूरा कर लेंगे।  ऑफिस में आपका काम चेंज हो सकता है। वाहन खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो आज आप परिवारवालों से इस बारे में बात कर सकते हैं। आपके दाम्पत्य रिश्ते की डोर मजबूत बनेगी।  

    कन्या राशिः आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। थोड़ा धैर्य बनाए रखने से आपके रुके कार्यों की पूर्ति होगी।  आपका बिजनेस बेहतर तरीके से आगे बढ़ेगा। आपके दांपत्य जीवन में हो रही अनबन आज ख़त्म होगी। ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के चांसेस हैं।  पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा।  आपके कार्यक्षेत्र में किए गए सभी प्रयास सफल रहेंगे। आपके भाई आपसे मदद मांग सकते हैं, आप उन्हे निराश नहीं करेंगे।  

    तुला राशिः आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे, जिससे आपके बीच मधुरता बढ़ेगी। आपके आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। मीडिया से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में रुचि लेंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।  प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे रिजल्ट मिलने के योग बन रहे हैं।  

    वृश्चिक राशिः आज आपका दिन शानदार रहेगा।  किसी ख़ास मेहमान के आने से घर का माहौल खुशनुमा बनेगा।  नई सोच से व्यापार को आगे बढ़ा सकते हैं। लवमेट्स के लिए आज का दिन स्पेशल रहेगा।  ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ होगा। छात्र आज कंप्यूटर सीखने का मन बनाएंगे। आप किसी जरूरी टॉपिक को क्लियर करेंगे।  दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान कुछ दिनों के लिए टालना पड़ सकता है। व्यापार में आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। 

    धनु राशिः आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है।  विद्यार्थी आज टाइम टेबल के अनुसार पढ़ाई करें तो अवश्य सफलता मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों की सलाह उन्नति के द्वार खोलेगी।  दाम्पत्य रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। नए व्यापार शुरू करने से पहले अपने बड़ों की सलाह जरूर ले लें। ऑफिस में कई दिनों से रुका हुआ कार्य आज पूरा कर लेंगे। वाहन खरीदने का विचार आज अपने परिवार के साथ करेंगे। पहले किए गए निवेश से आज आपको फायदा होगा।

    मकर राशिः आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। अचानक धन लाभ होने की सम्भावना है।  व्यापार की गति बढ़ाने के लिए नई योजना बनाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत जारी रखनी चाहिए। लवमेट्स को आज लंच पर जाने का मौका मिलेगा। शिक्षकों के वेतन में वृद्धि होने के आसार हैं। काफी समय से परिवार से दूर रहे लोगों को परिवारजनों से मिलने का मौका मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी समारोह में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। 

    कुंभ राशिः आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। ज्वेलरी का कारोबार कर रहे लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे।  छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कॉलेज के किसी प्रतियोगिता के आपको अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। बच्चों का मन पढ़ाई से हट सकता है।  राजनीति से जुड़े लोगों को आज पार्टी में कोई अच्छा पद मिलेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। ऑफिस के कार्य से आज आपको किसी दूसरे शहर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। 

    मीन राशि: आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूर रहने का प्रयास करें। आपके दांपत्य जीवन में हो रही अनबन आज समाप्त होगी। साइबर कैफ़े चला रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने के योग बने हुए हैं।  आपके पिता कोई कार्य करने के लिए आपसे कहेंगे। आपका स्वास्थ्य  फिट रहेगा। सोशल मीडिया में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। जल्दबाजी में लिया फैसला गलत भी हो सकता है, इसलिए थोड़ा सोच विचार कर ही फैसला करें। 

  • DC ने ग्रामीण इलाकों का किया दौरा, कहा जलस्तर सुरक्षित स्तर पर

    DC ने ग्रामीण इलाकों का किया दौरा, कहा जलस्तर सुरक्षित स्तर पर

    आपातकाल स्थिति में सरकारी मदद पाने के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    लोगों को अफवाहों पर गौर न करने की अपील

    जालंधर, ENS: डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने आज सिविल और पुलिस अधिकारियों के साथ सब डिवीजन फिल्लौर और शाहकोट और ब्लॉक लोहियां खास में सतलुज नदी के किनारे विभिन्न गांवों का दौरा किया और भारी बारिश के कारण उत्पन्न हुई स्थिति का जायजा लिया।  ब्लॉक लोहियां खास के गांव जानिया में लोगों से बातचीत के बाद डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि बारिश के कारण पानी की मात्रा अधिक है, लेकिन सुरक्षित स्तर पर है और इसका बहाव भी आगे बढ़ रहा है।  उन्होंने वर्तमान स्थिति को देखते हुए लोगों द्वारा दिये जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए किसी भी अफवाह आदि पर विश्वास न करने की अपील की।

    उन्होंने कहा कि यदि किसी को किसी घटना की जानकारी मिले या किसी के फंसे होने की जानकारी मिले तो तत्काल आपातकालीन नंबर 112 या जिला प्रशासन के बाढ़ कंट्रोल रूम नंबर 0181-2224417 पर सूचना दें सकते हैं ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने कहा कि सिविल और पुलिस प्रशासन की सभी टीमें, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), एस.  डी. आर.  एफ. टीमें और सैनिक किसी भी कठिन परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के सभी अधिकारी जमीनी स्तर पर आवश्यक कार्य कर रहे हैं ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।

  • जालंधरः दडां सट्टे पर पुलिस ने कसी नकेल दो गिरफ़्तार, लाखों रुपए बरामद

    जालंधरः दडां सट्टे पर पुलिस ने कसी नकेल दो गिरफ़्तार, लाखों रुपए बरामद

    जालंधर, ENS: एंटी नार्कोटिक्स सेल की पुलिस ने दडां सट्टा और मैचों पर सट्टा लगाने का काम करने वाले दो भाइयों को को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से 24 लाख 90 हजार रुपए और तीन नोट गिनने बाली मशीनें बरामद की है। गिरफ़्तार आरोपियों की पहचान उपकार नगर निवासी अतुल अरोड़ा और अजय अरोड़ा के के रूप में हुई है। एंटी नार्कोटिक्स सेल के प्रभारी हरविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान लंबा पिंड चौक के पास मौजूद थी, जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली कि अतुल अरोड़ा और अजय अरोड़ा उपकार नगर घर में बैठ अलग अलग ऐप के ज़रिए मैचों पर सट्टा लगाकर बोले वाले लोगों से पैसे ठग रहे है और उसी दौरान उन्होंने अपनी टीम तैयार कर उपकार नगर में रेड कर दोनों भाईयों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से 24 लाख 90 हजार रुपए और तीन नोट गिनने बाली मशीनें बरामद कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਦੇ ਨਾਲ ਲਗਦੇ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਲੋਕ ਰਹਿਣ ਚੌਕਸ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਦੇਣ ਸਹਿਯੋਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਦੇ ਨਾਲ ਲਗਦੇ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਲੋਕ ਰਹਿਣ ਚੌਕਸ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਦੇਣ ਸਹਿਯੋਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਕਾਰਨ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਜ਼ਿਆਦਾ ਆਉਣ ਨਾਲ ਦਰਿਆ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਫਸਲਾਂ ਦੇ ਨੁਕਸਾਨ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲੈਣ ਅਤੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਨਿਰਵਿਘਨ ਨਿਕਾਸੀ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਵਿਧਾਇਕ ਜ਼ੀਰਾ ਨਰੇਸ਼ ਕਟਾਰੀਆ ਅਤੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਰਾਜੇਸ਼ ਧੀਮਾਨ ਨੇ ਹਰੀਕੇ ਹੈੱਡ ਵਰਕਸ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦਰਿਆ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਪਿੰਡਾਂ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕਰਕੇ ਮੌਜੂਦਾ ਸਥਿਤੀ ਅਤੇ ਫ਼ਸਲਾਂ ਦੇ ਹੋਏ ਨੁਕਸਾਨ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ. ਸ. ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਡਰੇਨੇਜ਼ ਵਿਭਾਗ, ਮਾਲ ਵਿਭਾਗ, ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਤੇ ਪਸ਼ੂ ਪਾਲਣ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

    ਵਿਧਾਇਕ ਜ਼ੀਰਾ ਨਰੇਸ਼ ਕਟਾਰੀਆ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਆਉਣ ਨਾਲ ਫਸਲਾਂ ਦਾ ਖਰਾਬਾ ਹੋਣਾ ਕੁਦਰਤੀ ਕਰੋਪੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਕਰੋਪੀ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਹਲਕਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦਾ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੇਖਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਕਈ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਪੁਲੀਆਂ ਬੰਦ ਕੀਤੀਆਂ ਹਨ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਮਾਰ ਜ਼ਿਆਦਾ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਉਹ ਹੁਣ ਖੁਲਵਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਪਾਣੀ ਦਾ ਲਗਾਤਾਰ ਨਿਕਾਸ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੋਕ ਆਪ ਵੀ ਸੁਚੇਤ ਰਹਿਣ ਅਤੇ ਜੇਕਰ ਕਿਤੇ ਪਾਣੀ ਦੇ ਵੱਧ ਵਹਾਅ ਜਾਂ ਪਾੜ ਦੀ ਘਟਨਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪਤਾ ਲੱਗਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹ ਤੁਰੰਤ ਉਸ ਸਬੰਧੀ ਕੰਟਰੋਲ ਰੂਮ ਦੇ ਨੰਬਰ ਜਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਫੋਨ ਕਰਕੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇਣ ਤਾਂ ਜੋ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਨੁਕਸਾਨ ਤੋਂ ਬਚਿਆ ਜਾ ਸਕੇ।

    ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹਰੀ ਕੇ ਹੈਡ ਵਰਕਸ ਤੋਂ ਦਰਿਆ ਸਤਲੁਜ ਵਿੱਚ 57 ਹਜ਼ਾਰ ਕਿਉਸਿਕ ਪਾਣੀ ਛੱਡਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਹੁਸੈਨੀਵਾਲਾ ਹੈਡ ਵਰਕਸ ਤੋਂ ਅੱਗੇ 55 ਹਜ਼ਾਰ ਕਿਉਸਿਕ ਪਾਣੀ ਛੱਡਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ‘ਤੇ ਲਗਾਤਾਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਫਿਲਹਾਲ ਸਥਿਤੀ ਕਾਬੂ ਵਿੱਚ ਹੈ ਅਤੇ ਦਰਿਆ ਦੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਨਿਕਾਸੀ ਬਿਨਾਂ ਰੁਕਾਵਟ ਲਗਾਤਾਰ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਰਿਆ ਸਤਲੁਜ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਨੀਵੇਂ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਮਾਲ ਡੰਗਰ ਸਮੇਤ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਥਾਂ ਤੇ ਆ ਕੇ ਰਹਿਣ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਕਿ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸਾਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਜਾਨ ਮਾਲ ਦੀ ਰਾਖੀ ਲਈ ਹਰ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • पंचकूला और चंडीगड़ से हुए हादसों में 3 की मौत, मनसा देवी मंदिर की रोड टूटी, देखें वीडियो

    पंचकूला और चंडीगड़ से हुए हादसों में 3 की मौत, मनसा देवी मंदिर की रोड टूटी, देखें वीडियो

    पंचकूला: भारी बारिश से चंडीगढ़ पंचकूला में कई हादसे होने के मामले सामने आए हैं। वहीं पंचकूला के पिंजौर के पास शिव लोटिया मंदिर मार्ग पर एक जोगी पर पहाड़ का मलबा गिर गया। मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान अकाश उम्र 19 वर्ष, कार्तिक उम्र 7 वर्ष और प्रियंका उम्र 5 वर्ष बताई जा रही है। मलबे में दबे 2 लोगों को पहले निकाल दिया गया था और 5 साल की लड़की को रेस्क्यू कर बाहर निकाला था। इस हादसे में तीनों लोगों ने दम तोड़ दिया।


    दूसरी ओर पंचकूला के सेक्टर 16 के गांव बुद्दनपुर में एक युवक पानी से बहता आ रहा था। जिसको जिम चालक प्रिंस और उनके दोस्तों ने उस युवक की जान बचाई। उन लोगो को लगा था। कि युवक मजाक कर रहा है। पानी में बहने का जब बैहते हुए। युवक का सिर एक पेड़ से टकराया तब उनको लगा कि युवक मजाक नही कर रहा तब उसको बचाया।

    जबकि सेक्टर 16 के गांव बुद्दनपुर में एक युवती पानी में बहने से बची।  आप वीडियो में देख सकते है। पंचकूला चंडीगढ़ बॉर्डर पर स्थित मौली जागरण के नाले में कैसे एक गाय का पैर फिसलता है। और वो नाले में बह कर चली जाती है। वहीं सेक्टर 4 के मनसा देवी मंदिर की रोड टूट गई।

  • पंजाब: जेल में बंद हवालाती की हुई मौत, देखें वीडियो

    पंजाब: जेल में बंद हवालाती की हुई मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः केंद्रीय जेल फिरोजपुर में हत्या का मामले सामने आया है। पिछले 4 साल से बंद हवालाती विष्णु निवासी राजा वाली जिला फाजिल्का तहसील अबोहर का रविवार रात बैरक में करंट लगने से मौत हो गई। जिस के शव को सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

    सिविल हॉस्पिटल डॉ. ने बताया कि जेल के द्वारा करंट लगने से मौत हुई थी। जब कि अस्पताल की तरफ से बोर्ड बनाया गया। इसमें तीन लोग थे लेकिन हमें करंट लगने का एंट्री और एग्जिट प्वाइंट नहीं मिला जिसकी वजह से हमने फरीदकोट मेडिकल कालेज पोस्ट मार्टम फ्रोसिक एक्सपर्ट के लिए लिखा गया है। 

    परिवार वालो ने बताया की पिछले 4 साल से विष्णु जेल में था जेल प्रशासन ने हमे बताया की रविवार रात बैरक में करंट आने से विष्णु की मौत हो गई। जिस के शव को सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

  • बरसात के चलते मार्केट के अंदर पानी के कारण हुआ करोड़ों का नुकसान, किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    बरसात के चलते मार्केट के अंदर पानी के कारण हुआ करोड़ों का नुकसान, किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    नंगलः उत्तर भारत में भारी बरसात के चलते जहां बाढ़ की स्थिति बन चुकी है और पानी अपना कहर लगातार दिखा रहा है। वही बात करें इस ब्यूटीफुल शहर नंगल की तो वहां की रीड की हड्डी कहे जाने वाली मार्केट जवाहर मार्केट, जहां पर सैकड़ों धोक के व्यापारी अपना व्यापार करते हैं हर खाने-पीने का सामान इसी मार्केट से परचून की दुकानों पर जाता है। इस मार्केट में करोड़ों का सम्मान हर वक्त मौजूद रहता है लेकिन भारी बरसात के चलते मार्केट के अंदर पानी की इतनी मात्रा हो गई है कि पानी दुकानों में घुस गया है और कई दुकानों में पड़ा राशन का सामान भी खराब हो चुका है।

    जिसको लेकर जवाहर मार्केट के लोगों ने रोष प्रदर्शन किया और समस्या के निजात के लिए आवाज उठाई जिसको देखते हुए समाज सेवक और आम आदमी पार्टी के सीनियर मेंबर डॉ. संजीव गौतम और नगर नगर कौंसिल के अधिकारी जवाहर मार्केट में पहुंचे और आश्वासन दिलाया कि जल्द ही समस्या का निजात कर दिया जाएगा