Blog

  • जालंधरः पानी के तेज बहाव में बहा युवक, तालाश जारी

    जालंधरः पानी के तेज बहाव में बहा युवक, तालाश जारी

    जालंधर,ENS: पंजाब भर में हुई बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बनी पड़ी है। जिसको देखते हुए कई जगह पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को घरों से बाहर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में जहां संस्थाएं आगे आई हैं। वही आर्मी के जवान भी पूरी तरह से डटे हुए हैं और लोगों की मदद कर रहे हैं। लेकिन इसके चलते हैं कई जगह पर अभी तक भी कोई मदद के लिए प्रशासन नहीं पहुंचा है। ऐसा ही एक मामला जालंधर शाहकोट के गांव मुंडी चोलिया से सामने आया है। जहां एक 22 से 23 वर्षीय युवक जिसका नाम अर्शदीप बताया जा रहा है।

    गांव में स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथि कुलदीप सिंह ने बताया कि वह सोमवार की रात को अपने मोटरसाइकिल पर घर का कुछ जरूरी सामान लेने के लिए निकला था। लेकिन जब अपने घर की और वापस लौट रहा था कि तभी पानी का तेज बहाव आया। जिसमें वह मोटरसाइकिल सहित उस पानी मे बहने लग पड़ा। जिसको देखते ही आसपास के कुछ युवक उसकी मदद के लिए आगे आए। लेकिन उन लोगों के हाथ में मोटरसाइकिल तो आ गया,लेकिन वह युवक उस पानी में ही बह गया। जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं कुलदीप सिंह ने यह भी कहा कि अभी तक कोई भी प्रशासन का कोई भी अधिकारी यहां पर नहीं पहुंचा है। कई लोग गांव के अंदर अभी भी पैसे पड़े हैं इनकी मदद के लिए हमारे पास कोई भी ऐसा साधन नहीं है कि पानी में जाकर उनको खाने पीने की वस्तुएं दी जा सके।

  • टमाटर की रक्षा के लिए तैनात किए थे बाउंसर, बाप बेटा काबू ,  देखें वीडियो

    टमाटर की रक्षा के लिए तैनात किए थे बाउंसर, बाप बेटा काबू , देखें वीडियो

    वाराणसीः टमाटर की सुरक्षा के लिए बाउंसर लगाने वाले दुकान मालिक और उसके बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सब्जी विक्रेता बनने वाले सपा कार्यकर्ता अजय यादव उर्फ अजय फौजी की पुलिस को तलाश है। मामले में तीन ज्ञात और एक अज्ञात के ऊपर वाराणसी के लंका थाने में 295, 153A, 505 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। बता दें कि सब्जी की दुकान पर टमाटर की सुरक्षा में दो बाउंसर लगाए गए थे। इस समय टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं। वह दिन भी दूर नहीं जब हो सकता है कि टमाटर की कीमत 200 रुपए किलो पहुंच जाए। अभी टमाटर बाजार में 160 रुपए किलो बिक रहा है। वाराणसी में तो एक दुकानदार ने अपनी दुकान के आगे टमाटर की सुरक्षा में दो बाउंसर तक लगा दिए। 

    इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि दुकान के बाहर दो बाउंसर खड़े हैं। जब ग्राहक दुकान पर पहुंचते हैं तो ये बाउंसर ग्राहकों को रोक देते हैं। साथ ही सख्त हिदायत देते हुए कहते हैं कि कोई भी टमाटर को दूर से भी न देखे और नहीं छूने की कोशिश करे। अजय फौजी ने कहा था कि टमाटर की कीमतों में आग लगी हुई है। लोग टमाटर छीनकर ले जा रहे हैं। इसीलिए हमने इसकी सुरक्षा में बाउंसर लगाए हैं। इस समय टमाटर को लेकर जगह-जगह मारपीट की घटनाएं दुकान पर हो रही हैं।
     हमारे यहां भी टमाकर की भाव को लेकर ग्राहक गरम हो जाते हैं। अगर किसी दिन किसी ग्राहक ने हमारे साथ मारपीट कर दी तो हमें बचाने कोई नहीं आएगा। सबको लगता है कि दुकानदार ने ही कीमतें बढ़ाई हैं। इसीलिए हमने अपनी दुकान पर बाउंसर तैनात किए हैं। अजय की दुकान पर दो पोस्टर भी लगे दिखाई दे रहे थे। इन पोस्टरों पर लिखा हुआ था कि, ‘पहले पैसा बाद में टमाटर और कृपया टमाटर और मिर्च को नहीं छुएं।’ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसका वीडियो शेयर कर जमकर चुटकी ली थी। उन्होंने लिखा था कि भाजपा सरकार में टमाटर को जेड प्लस की सुरक्षा मिली है।

  • सुबह हुआ दर्दनाक हादसाः स्‍कूल बस और कार में भीष्ण टक्‍कर में 6 की मौत, देखें CCTV

    सुबह हुआ दर्दनाक हादसाः स्‍कूल बस और कार में भीष्ण टक्‍कर में 6 की मौत, देखें CCTV

    गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में मंगलवार सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्‍ली-मेरठ एक्‍सप्रेसवे पर एक स्‍कूल बस गलत दिशा में आ रही थी। इस बीच सामने से आ रहे कार से उसकी टक्‍कर हो गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि आठ साल के बच्‍चे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। यह घटना क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की है। मौके पर पहुंची पुलिस राहत कार्य में जुटी है। बताया जा रहा है कि लाल कुंआ से दिल्‍ली जाने वाली लेन पर दुर्घटना हुई है। पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को मौके पर जाकर घायलों का हरसंभव बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। 

    प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस और टीयूवी 300 कार में इतनी तेज टक्‍कर हुई कि कार सवारों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। सभी लोगों के शव कार के अंदर बुरी तरह फंस गए थे। हालात इतने खराब थे कि सभी शवों को गैस कटर से काटकर बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने सभी शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि स्‍कूल बस खाली थी और उसमें कोई ड्राइवर के अलावा कोई नहीं था। मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला परिवार खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहा था। टीयूवी गाड़ी में 4 बड़े और 4 बच्चे सवार थे। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर विजय नगर फ्लाईओवर के ऊपर गलत दिशा में आ रही स्कूल बस ने टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है और दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

    गाजियाबाद के अपर पुलिस उपायुक्‍त यातायात ने बताया कि यह हादसा सुबह छह बजे हुआ है। ये बस वाला दिल्‍ली गया हुआ था और दिल्‍ली से सीएनजी भरवाकर वापस लौट रहा था। गाजीपुर के पास से सीएनजी भरवाकर बस ड्राइवर डीएमई पर रॉन्‍ग साइड आ रहा था। कार सवार लोग मेरठ से आ रहे थे और उनको गुड़गांव जाना था। आमने सामने की टक्‍कर में छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका इलाज कराया जा रहा है। बस के ड्राइवर को पकड़ लिया गया है। इस मामले में पूरी गलती बस ड्राइवर की है जो दिल्‍ली से सीएनजी भरवाने के बाद रॉन्‍ग साइड में आ रहा था। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। कार में कुल आठ लोग सवार थे। ये बस नोएडा के बाल भारती स्‍कूल की है। बाकी छानबीन चल रही है। ता दें कि DME पर कई जगह वाहन रॉन्ग साइड चलते हैं। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि यह हादसा ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही का नतीजा है। खास तौर से अंडरपास के आसपास उल्टी दिशा में चलने वाले दोपहिया वाहन और कार खूब देखी जा सकती हैं।

  • बारिश से मची तबाही, पंजाब से हिमाचल के लॉन्ग रूट की बसें हुई बंद

    बारिश से मची तबाही, पंजाब से हिमाचल के लॉन्ग रूट की बसें हुई बंद

    चंडीगढ़ः पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के कारण कई जिलों में तबाही मच गई है। वहीं पंजाब सरकार और हिमाचल सरकार के साथ गृह मंत्री अमित शाह ने बीते बात कर हालात की जानकारी ली और संभव मदद देने की बात कही है। वहीं दोनों सरकार के सीएम भी बारिश से हुई तबाही से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है। वहीं हिमाचल की सभी नदियां उफान पर हैं। बारिश के कारण हिमाचल में भूस्खलन हो रहा है, पुल-सड़कें बह गई हैं। बाढ़ के हालात होने के कारण पंजाब रोडवेज ने एहतियातन अपनी बसों के लॉन्ग रूट फिलहाल रद्द कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि बारिश थमने और माहौल ठीक होने पर ही हिमाचल के रूटों पर बसें चलाई जाएंगी।

    बेशक पंजाब में भी भारी बारिश के कारण हालात खराब हैं। सब कुछ जलमग्न नजर आ रहा है, लेकिन अभी तक पंजाब में सड़कों और पुलों की हालत वैसी नहीं है, जैसी पड़ोसी राज्य हिमाचल में हो चुकी है। अंदर खाते विभागीय सूत्रों का कहना है कि यदि बारिश का कहर नहीं थमा तो पंजाब में भी उन क्षेत्रों के बस रूट रद्द किए जा सकते हैं, जहां पर जलभराव की स्थिति ज्यादा गंभीर है। पंजाब रोडवेज की बसें सिर्फ राज्य के साथ लगते हिमाचल के ऊना और विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता चिंतपूर्णी तक ही जा रही हैं। इसके आगे के सारे रूट रद्द हैं। यहां पर अभी रूट इसलिए जारी हैं, क्योंकि यहां ज्यादा पहाड़ी क्षेत्र नहीं है और इस क्षेत्र में बारिश का भी कोई ज्यादा असर नहीं है। न ही इस क्षेत्र में अभी तक बाढ़ जैसे कोई हालात हैं।

    बता दें कि हिमाचल में पहले से ही घाटे की मार झेल रहे एचआरटीसी को भारी बारिश में करोड़ों का नुक्सान हुआ है। बीते तीन दिन से जारी भारी बारिश के चलते सोमवार को 1007 रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित रहीं। वहीं 452 बसें रूटों पर तो गईं लेकिन जगह-जगह भूस्खलन के चलते बीच मार्ग में ही फंस गईं जिससे जहां प्रदेश भर में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं निगम को भी नुक्सान झेलना पड़ा। बसों के रूट फेल होने के साथ बारिश के कारण बस डिपुओं में भारी नुक्सान हुआ है। जहां एक ओर कुल्लू बस स्टैंड पूरा जलमग्र हो गया है तो वहीं तारादेवी डिपो में रिटेङ्क्षनग वाल टूट गई। इसके अतिरिक्त अभी हाल में धर्मशाला में इलैक्ट्रिक बसों के लिए बनाया गया इलैक्ट्रिक चाॄजग स्टेशन भी टूट गया। इसके अलावा ठियोग में बीते दिनों तैयार किया डीजल पंप भी भूस्खलन की चपेट में आने से टूट गया। इसके  अतिरिक्त प्रदेश के अन्य डिपुओं में पानी आने से नुक्सान हुआ है जिससे निगम को करोड़ों रुपए का नुक्सान हुआ है। वहीं निगम प्रबंधन बारिश के कारण हुए नुक्सान का आकलन कर रहा है।

  • गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    फरीदकोट: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को देर रात बठिंडा जेल से फरीदकोट के गुरु गोविंद सिंह मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार, बिश्नोई के पेट में इंफेक्शन की बात सामने आई है। लॉरेंस बिश्नोई के वकीलों ने दावा किया है कि बिश्नोई को बुखार भी है। वकीलों के मुताबिक 4 जुलाई से बिश्नोई सावन के उपवास पर था। इस दौरान ज्वाइंडिंस की शिकायत हुई जिससे तबीयत बिगड़ गई। गैंगस्टर को जेल से अस्पताल ले जाने तक पुलिस का कड़ा पहरा रहा। जानकारी के अनुसार, अभी स्पेशल वार्ड में डॉक्टरों को निगरानी में है।

    गैंगस्टर के वकीलों ने दावा किया है कि लॉरेंस बिश्नोई को बीते कुछ दिनों से लगातार बुखार बना हुआ था। दवाई खाने के बावजूद भी कोई असर नहीं हुआ। इसी बीच उसे पेट में इंफेक्शन की शिकायत हो गई। गैंगस्टर के वकीलों की मानें तो उसे पीलिया भी हो गया है। तबीयत ज्यादा बिगड़े की वजह से उसे फरीदकोट के मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। जेल से अस्पताल तक पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रही।

  • ਪੰਜਾਬ: ਸਕੂਲ ਦੇ ਮੁੰਡੇ ਦੀ ਨਹਿਰ ‘ਚੋਂ ਮਿਲੀ ਲਾਸ਼, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਸਕੂਲ ਦੇ ਮੁੰਡੇ ਦੀ ਨਹਿਰ ‘ਚੋਂ ਮਿਲੀ ਲਾਸ਼, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਜਿਲੇ ਦੇ ਪ੍ਰਤਾਪ ਨਗਰ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ 18 ਸਾਲਾਂ ਦੇ ਸਿੱਖ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਨਹਿਰ ਵਿੱਚੋਂ ਮਿਲਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਲਾਸ਼ ਮਿਲਣ ਦੋਰਾਣ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਰੋ-ਰੋ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਹੋਇਆ ਪਿਆ ਹੈ। ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਲੜਕਾ ਲਾਗਲੇ ਪਿੰਡ ਬਜੀਦਪੁਰ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਸਵੇਰੇ ਜਦੋਂ ਸਕੂਲ ਗਿਆ ਤਾਂ ਘਰ ਵਾਪਸ ਨਹੀਂ ਪਰਤਿਆ। ਜਦ ਉਸਦੀ ਭਾਲ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਸਦਾ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਬੈਗ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵਾਲੀਆਂ ਨਹਿਰਾਂ ਦੀ ਪਟੜੀ ਤੇ ਪਿਆ ਮਿਲਿਆ ਸੀ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਸ ਕੋਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਹੈ, ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਲੜਕੇ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਮਿਲ ਗਈ ਹੈ। ਅਤੇ ਪੁਲਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਕਿ ਇਸਦੀ ਜਾਂਚ ਪੜਤਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਵਾਇਆ ਜਾਵੇ। 

  • जालंधर: काला संघिया ड्रेन में पानी बढ़ने के आसार के चलते झुग्गिया खाली करने के आदेश जारी 

    जालंधर: काला संघिया ड्रेन में पानी बढ़ने के आसार के चलते झुग्गिया खाली करने के आदेश जारी 

    जालंधर,ENS: पंजाब में भारी बारिश होने कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए है। वहीं शहर से गुजरने वाली काला संघिया ड्रेन में जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए नगर निगम और जिला प्रशासन ने ड्रेन के किनारों को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है। निगम ने ड्रेन के किनारे मजबूत करने के लिए 10 हजार बोरी रेत का इंतजाम किया है। बीते दिन से शहीद भगत सिंह कालोनी में ड्रेन पर बने पुल के आसपास किनारे मजबूत करने का काम जारी है। ड्रेन में से गंदगी बाहर निकाली जा रही है। वहीं लोगों की सुरक्षा के लिए ड्रेन के किनारे बनी 70 से ज्यादा झुग्गियों में रह रहे 300 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के निर्देश दे दिए गए हैं। लोगों ने अपनी झुग्गियां खाली करनी शुरू कर दी थी और सामान भी शिफ्ट कर रहे थे।

    इसके साथ लगते फ्लैट में रहने वाले लोगों ने भी सामान शिफ्ट किया है। प्रशासन ने झुग्गियों में रह रहे लोगों को सुरक्षित जगह जाने के निर्देश दे दिए हैं, लेकिन इसके लिए कोई जगह उपलब्ध नहीं करवाई है। ऐसे में ये लोग दुविधा में हैं। निगम के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर राहुल धवन ने कहा कि जहां से नहर के किनारे कमजोर लग रहे हैं और पुल के आसपास पानी की निकासी के लिए जगह बनी हुई है, उन सभी को मजबूती से भरा जा रहा है।

  • पंजाबः पुलिस और बंबीहा गैंग के गुर्गों में चली गोलियां, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः पुलिस और बंबीहा गैंग के गुर्गों में चली गोलियां, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फरीदकोट: पुलिस और बंबीहा गैंग के गुर्गों में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस दौरान जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बंबीहा गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक के पैर में गोली लगी है। जिसके चलते उसे गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उक्त दोनों आरोपी गत दिनों जैतो में रंगदारी के लिए रामलीला ग्राउंड में हवाई फायर करके फरार हुए थे। उल्लेखनीय है कि गत 6 जुलाई की दोपहर को तीन नकाबपोश बाइक सवार जैतो की रामलीला ग्राउंड में हवाई फायर करते हुए फरार हो गए थे। जानकारी के अनुसार उनके द्वारा जैतो निवासी एक कारोबारी से 5 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। परन्तु रंगदारी मांगने के पश्चात उस व्यक्ति ने आरोपियों का फोन उठाना बंद कर दिया था। जिसके चलते ही उन्होंने उस व्यक्ति को डराने व धमकाने के उद्देश्य से रामलीला ग्राउंड में हवाई फायर किए गए थे।

    उधरं इसी मामले में सीआइए स्टाफ के प्रभारी हरबंस सिंह को उक्त आरोपियों की सूचना मिली थी। जिसके चलते उनके द्वारा उनका पीछा किया जा रहा था और देर शाम बीड़ सिक्खांवाला के नजदीक उक्त आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई। जबकि एक आरोपी भागने में सफल हो गया। काबू किए गए आरोपियों में से एक के पैर में गोली लगी है। जिसके चलते उसे गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार यह दोनों आरोपित बंबीहा गैंग के गुर्गे हैं। फिलहाल पुलिस ने अधिक जानकारी नहीं दी है।

  • इस 5 राज्यों में भारी बारिश ने मचाई तबाही, 72 घंटे में हुई 76 मौतें

    इस 5 राज्यों में भारी बारिश ने मचाई तबाही, 72 घंटे में हुई 76 मौतें

    नई दिल्लीः भारी बारिश ने 5 राज्यों में तबाही मचा दी है। हालात ये हो गए है कि पिछले 72 घंटों में देश के अलग-अलग राज्यों में 76 लोगों की जान चली गई। यूपी में 34, हिमाचल में 20, जम्मू-कश्मीर में 15, दिल्ली में पांच और राजस्थान और हरियाणा में एक-एक की मौत हुई है। हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, यूपी और पंजाब में 6 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। हिमाचल में 24 घंटे में 39 जगह लैंडस्लाइड हुआ। ब्यास नदी के उफान के चलते इमारतें बह गईं, पुल ढह गए। दिल्ली में यमुना नदी का वाटर लेवल खतरे के निशान को पार कर गया है। मंगलवार सुबह 8 बजे तक नदी का पानी 206.32 मीटर पर बह रहा था। 1978 में हाईएस्ट 207.49 मी तक गया था।

    मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों में राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात, गोवा, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तेज बारिश होगी। जबकि इन राज्यों में झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और तमिलनाडु में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

  • जालंधरः बाढ़ के खतरे को देखते हुए शाहकोट और लोहिया में खाली करवाए गए घर, देखें वीडियो

    जालंधरः बाढ़ के खतरे को देखते हुए शाहकोट और लोहिया में खाली करवाए गए घर, देखें वीडियो

    देर रात कलिया कालोनी के पास खाली करवाई गई झुग्गियां 

    जालंधर, ENS: शाहकोट और लोहिया इलाके बाढ़ के खतरे को देखते हुए लोगों द्वारा घर खाली किए जा रहे हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा पा रहा है कि तरह लोग अपने उदास मन के साथ मन के साथ अपने घरों को खाली कर रहे हैं। कुछ लोग सामान छत पर रख रहे हैं, तो कुछ लोग ट्रैक्टर में भरकर रहने के लिए अपना घर ढूंढ रहे हैं। हालातों की बात की जाए तो हालात बहुत बुरे हो चुके हैं। जो भी चीज पानी के पास जाती वह उसकी रफ्तार की चपेट में आ जाती है, ऐसे ही एक ट्रैक्टर पानी के पास गया कि वह उसकी चपेट में आ गया। जिसको गांव के नौजवानों ने बड़ी मुश्किल से निकाला। जानकारी के मुताबिक सतलुज दरिया के साथ लगते जालंधर के सब डिवीजन शाहकोट में लोहियां इलाके में 2 जगह धुस्सी बांध के टूटने की सूचना मिली है। लोगों ने बताया कि धुस्सी बांध में 2 जगह बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं, जिसकी वजह से गांवों में पानी घुसने लगा है। वहीं लोगों को रेस्क्यू करने के लिए देर रात से NDRF की टीम का ऑपरेशन जारी है।

    वहीं देर रात जालंधर में भी रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। भगत सिंह कालोनी के साथ लगते गंदे नाले में भी भाखड़ा नहर का पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके चलते पुलिस ने नाले के साथ रहने वाले झुग्गी-झोपड़ी वालों को कहीं सुरक्षित जगह शिफ्ट होने के लिए कह दिया है। देर रात झुग्गियों के लोग अपना सामान समेटकर सड़कों पर जा बैठे हैं। पर अभी तक प्रशासन की तरफ से उनके लिए कोई पुख्ता प्रबंधन नहीं किया गया है। इस मामले में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। डीसी विशेष सारंगल को इस आदेश के बारे में कोई जानकारी नहीं है। प्रशासनिक अधिकारियों में तालमेल की कमी का खामियाजा इलाके लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

    डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने बीते दिन सिविल और पुलिस अधिकारियों के साथ सब डिवीजन फिल्लौर और शाहकोट और ब्लॉक लोहियां खास में सतलुज नदी के किनारे विभिन्न गांवों का दौरा किया और भारी बारिश के कारण उत्पन्न हुई स्थिति का जायजा लिया। ब्लॉक लोहियां खास के गांव जानिया में लोगों से बातचीत के बाद डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि बारिश के कारण पानी की मात्रा अधिक है, लेकिन सुरक्षित स्तर पर है और इसका बहाव भी आगे बढ़ रहा है।  उन्होंने वर्तमान स्थिति को देखते हुए लोगों द्वारा दिये जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए किसी भी अफवाह आदि पर विश्वास न करने की अपील की।  

    उन्होंने कहा कि यदि किसी को किसी घटना की जानकारी मिले या किसी के फंसे होने की जानकारी मिले तो तत्काल आपातकालीन नंबर 112 या जिला प्रशासन के बाढ़ कंट्रोल रूम नंबर 0181-2224417 पर सूचना दें सकते हैं ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने कहा कि सिविल और पुलिस प्रशासन की सभी टीमें, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), एसडीआरएफ टीमें और सैनिक किसी भी कठिन परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के सभी अधिकारी जमीनी स्तर पर आवश्यक कार्य कर रहे हैं ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।