Blog

  • पंजाबः बारिश के कारण रणजीत सागर डैम का बड़ा जलस्तर, खतरे के निशान से कुछ मीटर दूर, देखें वीडियो

    पंजाबः बारिश के कारण रणजीत सागर डैम का बड़ा जलस्तर, खतरे के निशान से कुछ मीटर दूर, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण हर तरफ बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। जगह-जगह पानी भरने से काफी नुकसान हो गया है। वहीं पठानकोट का रणजीत सागर डैम का जलस्तर भी लगातार हिमाचल में हो रही बारिश के कारण बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में रणजीत सागर डैम की झील का जल स्तर 2 मीटर बड़ गया। पिछले 4 दिनों में करीब 9 मीटर तक यह जलस्तर बढ़ चुका है। यही नहीं रणजीत सागर डैम की झील का जलस्तर आज 522 मीटर तक पहुंच गया है। जोकि खतरे के निशान से अब कुछ मीटर ही दूरी पर है।

    बता दें कि रणजीत सागर डैम की झील का खतरे का निशान 527 मीटर है। जिसके चलते प्रशासन की और से लगातार झील के जल स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। लगातार बढ़ रहे पानी के कारण रावी दरिया के रास्ते पाकिस्तान को पानी छोड़ना पड़ रहा है। जिसके चलते आज 13500 क्यूसेक पानी रावी दरिया के रास्ते पाकिस्तान की ओर छोड़ा गया है। प्रशासन की ओर से पूरी एहतियात बरती जा रही है और लोगों को भी दरिया के किनारों से दूर रहने की अपील की जा रही है।

  • पंजाबः ट्रेफिक पुलिस कर्मचारियों को किया सम्मानित, देखें वीडियो

    पंजाबः ट्रेफिक पुलिस कर्मचारियों को किया सम्मानित, देखें वीडियो

    मोगाः जिले ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार जनता को जागरूक करने ट्रैफिक संबंधित अलग अलग कॉलेजों ओर स्कूलों में जानकारियां दी जा रहीं है। वहीं पिछले दिनों एक ट्रैफिक कर्मचारी द्वारा अपने गीतों द्वारा लोगों को ट्रैफिक के बारे जानकारियां भी दी गई। जिसको सोशल मीडिया पर खूब लोगों ने देखा और सहारना भी की।

    पिछले दिनों में हुई बारिश के दौरान पुलिस ने अपनी भूमिका खूब भी निभाई। उनकी सेवाओं को देखते हुए आज मोगा पुलिस द्वारा सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया ताकि उनका हौसला बड़े ओर तन दही से अपनी डयूटी को कर सके।

  • बूथ लेवल अधिकारी 21 जुलाई से 21 अगस्त तक घर-घर जाकर करेंगे मतदाता सूचियों का सत्यापन – डीसी

    बूथ लेवल अधिकारी 21 जुलाई से 21 अगस्त तक घर-घर जाकर करेंगे मतदाता सूचियों का सत्यापन – डीसी

    ऊना/सुशील पंडित : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला ऊना के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रयुक्त होने वाली फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रथम जनवरी 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण करवाया जा रहा है। 
    जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि 21 जुलाई से 21 अगस्त तक बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूचियों का सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त से 29 सितम्बर तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण/पुर्नव्यवस्था, मतदान सूचियों/फोटो पहचान पत्र की त्रुटियों का निपटारा, निम्न गुणवत्ता/धुंधले तथा मतदाताओं के फोटो से भिन्न फोटो को उच्च गुणवत्ता वाले सही फोटो में बदलना, अनुभागों/भागों की पुर्नसंरचना और मतदान केंद्रों की सीमा व स्थिति का पुनर्निधारण तथा मतदान केंद्रों की अंतिम सूची का भारत निर्वाचन आयोग से अनुमोदन, मतदाता सूचियों की कमियों की जांच पड़ताल और कमियों के समयबद्ध रूप से निपटारे हेतु कार्यनीति का निर्धारण तथा कंट्रोल टेबलों का अद्यतन के कार्य किए जाएंगे। राघव शर्मा ने बताया कि 30 सितम्बर से 16 अक्तूबर तक प्रथम जनवरी 2024 की अहर्ता तिथि पर अनुपूरक सूची और एकीकृत प्रारूप मतदाता सूचियों का तैयार किया जाएगा।
    उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि 17 अक्तूबर को फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 17 से 30 नवम्बर तक दावे/आक्षेप दाखिल करने की अवधि रहेगी। उन्होंने बताया कि 26 दिसम्बर को दावे/आक्षेपों का निपटारा किया जाएगा तथाा 5 जनवरी, 2024 को फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।राघव शर्मा ने जिला के समस्त नागरिकों से यह आहवान किया है कि बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूचियों के सत्यापन के दौरान पूर्ण सहयोग प्रदान करें। इसके अतिरिक्त जिला के समस्त नागरिकों, स्थानीय राजनैतिक दलों, गैर सरकारी स्वयं सेवी संगठनों, महिला एवं युवा मंडलों से अपील की है कि वे मतदाता सूचियों की प्रारूप प्रकाशन की आगामी अवधि 17 अक्तूबर से 30 नवम्बर के दौरान मतदाता सूचियों का निरीक्षण करना सुनिश्चित करके पात्र नागरिकों के नाम दर्ज करवाने तथा अपात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
  • पंजाब के युवक की मनीला में गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

    पंजाब के युवक की मनीला में गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

    मोगाः मनीला में एक और नौजवान की गोली मार कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 31 वर्षीय मनजोत सिंह के रूप में हुई है। मनजोत 5 साल पहले रोजी रोटी कमाने के लिए मनीला गया था। जहां 2 दिन पहले वह रात को काम से घर वापिस आया। इस दौरान वह घर में सो रहा था कि कुछ अज्ञात लोगों ने सोए हुए मनजोत की गोली मार कर हत्या कर दी।

    इस घटना का पता उस समय चला जब उसके घर की मालकिन सुबह अपनी ड्यूटी खत्म करके वापिस आई। जिसके बाद घर की मालकिन ने मनजोत के घर वालों को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मनजोत के घर और गांव में शोक का माहौल है। मामले की जानकारी देत हुए मृतक मनजोत के पिता ने बताया कि उसकी लाश भारत लाने की कोशिश की जा रही है।

  • कुल्लू-मनाली में कई जगह लैंड स्लाइडिंग से बिजली-मोबाइल नेटवर्क ठप, हरियाणा-पंजाब के टूरिस्ट लापता

    कुल्लू-मनाली में कई जगह लैंड स्लाइडिंग से बिजली-मोबाइल नेटवर्क ठप, हरियाणा-पंजाब के टूरिस्ट लापता

    चंडीगढ़ः हिमाचल प्रदेश बीते दिनों हुई बारिश से बाढ़ आ गई। बाढ़ के बाद मोबाइल नेटवर्क सिस्टम फेल हो गया। वहीं कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। जिसके के कारण हिमाचल गए लोगों का न ही कुछ पता चल रहा है और न ही वे ट्रेस हो रहे हैं। मंडी से आगे जिला कुल्लू के अलावा मनाली और लाहौल स्पीति में इस वक्त बिजली और मोबाइल नेटवर्क सुविधा नहीं होने से वहां गए लोगों का पंजाब और हरियाणा से संपर्क कट चुका है। वहीं पंजाब और हरियाणा के कई पर्यटक फंस गए हैं। दोनों राज्यों के कई लोग कुछ रोज पहले श्रीखंड यात्रा पर, मणिकर्ण और मनाली लाहौल स्पीति क्षेत्र में गए थे, लेकिन अब इन लोगों से परिवार का संपर्क टूट गया है। इसको लेकर पारिवारिक सदस्य चिंता में हैं और जानकारों के माध्यम से अपनों का पता लगाने के लिए निरंतर कोशिश कर रहे हैं।

    वहीं लुधियाना के मुल्लांपुर से 3 दिन पहले हिमाचल घूमने गए 5 युवक लापता हो गए। सभी युवकों के मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं। परिवार वालों को उनकी चिंता सता रही है। युवकों की पहचान गुरप्रीत सिंह, मनी, रोबिन, राजा और शुभम है। सभी युवक कुल्लू के मणिकरण साहिब से लापता हुए हैं। आखिरी बार परिवार से उनकी रविवार को बात हुई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया है। पुलिस लापता युवकों की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। वहीं कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के ओएसडी कैप्टन संदीप संधू ने भी लापता युवकों की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। संधू ने कहा कि हिमाचल के DGP से उन्होंने बातचीत की है। युवकों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया जाएगा।

    बेशक पूरे मामले को लेकर हिमाचल प्रशासन की ओर से अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं आई, मगर मणिकर्ण के गुरुद्वारा साहिब के बाबा जी और जिला मंडी इंटर स्टेट कमेटी के को-ऑर्डिनेटर राजन ठाकुर ने बताया कि मंडी से आगे कम से कम 25 स्थानों पर लैंड स्लाइडिंग हुई है, जिस वजह से मोबाइल नेटवर्क और बिजली ठप है। पर्यटक और श्रद्धालु लगभग सुरक्षित हैं। उनको प्रशासन व संस्थाओं ने जगह दी हुई है। हरियाणा के पानीपत शहर के कच्चा कैंप से 6 जुलाई की सुबह 5:30 बजे 4 दोस्त मनाली घूमने के लिए गए थे। विशाल अरोड़ा, सागर चानन समेत 4 युवक अपनी कार नंबर HR06B-B8050 में सवार हो गए थे, जिनसे परिजनों की बात भी हो रही थी।

    9 जुलाई की शाम 6:32 बजे परिजनों की उनसे आखिरी बार बात हुई थी, लेकिन इसके बाद से युवकों से चारों परिवारों का संपर्क टूट गया। परिजनों ने पानीपत जिला प्रशासन के माध्यम से हरियाणा व हिमाचल सरकार से उनकी मदद करने की गुहार लगाई है। जिला रूपनगर की बात की जाए तो आनंदपुर साहिब से हिमाचल यात्रा पर गए दोनों जवानों के संपर्क कटने का बकायदा ट्वीट पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने किया और उनकी मंगल कामना की। वहीं दूसरी जानकारी पंजाब मोर्चा के कन्वीनर गौरव राणा द्वारा अपने इंटरस्टेट कमेटियों के माध्यम से शेयर की गई।

    राणा ने बताया लुधियाना के नजदीकी गांव का गगनजीत सिंह व मोहाली का एक अन्य युवक भी मणिकर्ण क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क कटने के बाद संपर्क से बाहर है। उनकी तलाश और जानकारी के लिए हिमाचल की इंटर स्टेट कमेटियों के को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। जिला रूपनगर के नूरपुर बेदी ब्लॉक के गांव सिंबल माजरा का एक नौजवान भी फिलहाल संपर्क कटने से ट्रेस नहीं हो पा रहा।

  • पंजाबः पंजाबी लोक गायक सुरिंदर शिंदा का नहीं हुआ निधन, बेटे ने Live होकर की पुष्टि, देखें वीडियो

    पंजाबः पंजाबी लोक गायक सुरिंदर शिंदा का नहीं हुआ निधन, बेटे ने Live होकर की पुष्टि, देखें वीडियो

    लुधियानाः मशहूर पंजाबी लोक गायक सुरिंदर शिंदा की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें लुधियाना के माडल टाऊन स्थित दीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। छिंदा को डाक्टरों ने वेंटीलेटर पर रखा है। वहीं सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर वायरल हो रही है। जिसके बाद सुरिंदर शिंद का बेटा मनिंदर शिंदा ने लाइव होकर पिता के निधन की खबरों को अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता की हालत नाजुक है, लेकिन उनके निधन की सोशल मीडिया पर चल रही खबरे अफवाह है।

    शिंदा के बेटे ने कहा कि वह बिल्कुल ठीक है और वह अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे है। मनिंदर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही फेक खबरों पर यकीन ना किया जाए। अगर फिर भी कोई ऐसी खबर सामने आती है तो पहले हमारे फेसबुक पेज पर इस बात की पुष्टि की जाए। बता दें कि कुछ समय पहले उनका मामूली ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद इन्फेक्शन बढ़ गया और उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। जानकारी देते हुए उनके करीबी अमरजीत टिक्का ने बताया कि छिंदा का कुछ दिन पहले औरीसन अस्पताल में कोई मामूली आप्रेशन हुआ था।

    जिसके बाद अचानक से इन्फेक्शन बढ़ गई। इस कारण उन्हें सास लेने आदि में दिक्कत आ रही थी। हालत ठीक न होने के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। लगातार कई गायक उन्हें हाल जानने के लिए अस्पताल में भी आ रहे है। बीते दिन राज्य सभा सदस्य हंसराज हंस ने उनका स्वास्थय के लिए शुभकामना की और मिलने आए। छिंदा ने ‘पुट जट्टां दे,‘ट्रक बिलिया,‘बलबिरो भाभी’, ‘कहेर सिंह दी मौत’आदि कई हिट गाने दिए हैं। छिंदा स्व. पंजाबी गायक कुलदीप मानक के सहयोगी रहे है। छिंदा ने दिवंगत लोकप्रिय पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला, गिल हरदीप और उनके बेटे मनिंदर शिंदा को संगीत सिखाया।

  • जालंधरः वाल्मीकि चौक में पुलिस ने जुगाड़ु बाइक किया इंपाउंड, देखें वीडियो

    जालंधरः वाल्मीकि चौक में पुलिस ने जुगाड़ु बाइक किया इंपाउंड, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर में पुलिस द्वारा जहां हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटों को लेकर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं जुगाड़ु बाइक के भी चालान काटे जा रहे है। ऐसा ही एक मामला वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) से सामने आया है। जहां नाके के दौरान पुलिस ने जुगाड़ु मोटरसाइकिल को किया इंपाउंड किया है। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई महेंद्र ने बताया यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेशों के तहत की गई है। उन्होंने कहा नाके पर चैकिंग के दौरान चालक के पास ना तो गाड़ी का लाइसेंस था और ना गाड़ी के कोई कागजात दिखा पाया था। उन्होंने कहा कि चालक द्वारा मोटरसाइकिल के पीछे रेडी लगाकर कमर्शियल तौर पर इसका इस्तेमाल किया जा रहा था। 

  • पंजाबः इस इलाके में हुई गैस लीक, लोगों को सांस लेने की हुई समस्या

    पंजाबः इस इलाके में हुई गैस लीक, लोगों को सांस लेने की हुई समस्या

    फतेहगढ़ साहिब: पंजाब में मंडी गोबिंदगढ़ के कुकर माजरा गुरुद्वारा साहिब के पीछे बने एक स्क्रैप के गोदाम में भारी भरकम अमोनिया गैस सिलिंडर लीक होने से हड़कंप मच गया। गैस लीक होने के बाद स्थानीय लोगों को सांस लेने में समस्या हुई। हरकत में आई नगर काउंसिल और प्रशासन की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और सिलिंडर से रिस रही गैस को बंद किया। बचाव दस्ते में शामिल काउंसिल प्रधान हरप्रीत सिंह प्रिंस, सेनेटरी इंस्पेक्टर संदीप शर्मा समेत तीन और फायर ब्रिगेड का एक कर्मचारी गैस चढ़ने से बेहोश हो गए। इनमें जसकीरत सिंह फायरमैन, तरलोचन सिंह ड्राइवर, सुखविंदर सिंह और रोहित कुमार शामिल हैं। सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार हरनेक सिंह ने बताया कि गैस रिसाव होने की सूचना मिलने के तुरंत बाद वह बचाव अमले के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सिलिंडर से रिस रही अमोनिया गैस पर काबू पा लिया गया है। सिलिंडर को गड्ढा खोदकर दबा दिया गया।

    बताया जा रहा है कि गांव में पुराने सिलेंडरों का  गोदाम है। इसी गोदाम में अमोनिया गैस के सिलेंडर रखे हुए थे, जिनमें से गैस लीक हो गई। सिलेंडर साहनेवाल से मंडी गोबिंदगढ़ रखे गए थे। सूचना मिलते ही प्रशासनिक और नगर परिषद के अधिकारियों सहित फायर ब्रिगेड के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद गैस पर काबू पाने के लिए गड्ढा खोदा गया और सिलेंडर में पानी भरा गया और उसमें दबा दिया. गोदाम के अगल-बगल के घरों में रहने वाले लोगों ने बताया कि उन्हें गैस रिसाव के बारे में सुबह पता चला, जब उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

  • वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुई पत्थरबाजी से टूटे शीशे, टला हादसा

    वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुई पत्थरबाजी से टूटे शीशे, टला हादसा

    अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव का मामला सामने आया है। पिछले दिनों गोरखपुर से भारतीय रेल की जिस प्रीमियम सुपरफास्ट ट्रेन को पीएम नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी। उसके साथ बड़ा हादसा होने से बच गया। गोरखपुर से लखनऊ के बीच 9 जुलाई से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 7 जुलाई को गोरखपुर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मामले के बाद विवाद के गहराने की बात सामने आई है। अयोध्या के सोहावल में यह घटना सामने आई है। देश में वंदे भारत ट्रेन पर हमले के कई मामले अब तक सामने आ चुके हैं।

    गोरखपुर से खुलकर लखनऊ जा रही वंदे भारत ट्रेन पर सोहावल के पास पत्थरबाजी हुई है। इस हमले में कई खिड़कियों के शीशे टूट गए। पत्थरबाजी की घटना के दौरान यात्रियों में हड़कंप गच गया। मिली जानकारी के अनुसार, रौनाही थाना क्षेत्र में इस प्रकार की घटना घटी है। अराजक तत्वों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ और रौनाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

    रौनाही थाना पुलिस के अधिकारी दिनेश कुमार ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि आरपीएफ को इस मामले की सूचना दी गई। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, अभी तक इस घटना का स्पॉट क्लीयर नहीं हुआ है। घटना के सही लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। गोरखपुर से करीब सवा तीन घंटे में लखनऊ तक की यात्रा कराने वाली हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन को निशाना बनाए जाने का मामला गरमा गया है। इसको लेकर पुलिस भी अपने सूत्रों से घटना का पता लगा रही है।

    भारतीय रेल की हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत पर पत्थरबाजी की घटना नई नहीं है। इससे पहले केरल में तिरुनवाया और तिरुर के बीच ट्रेन पर पथराव का मामला सामने आया था। इस हमले में ट्रेन के कोच के शीशे टूट गए। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में गुदुर के पास भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव हुआ था। इस मामले में रेलवे पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया था। पुलिस के मुताबिक, कुछ अज्ञात बदमाशों ने सिकंदराबाद से तिरुपति की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया। गुडूर रेलवे स्टेशन के पास से ट्रेन के गुजरने के दौरान हमला हुआ था।

  • पंजाबः सतलुज दरिया के साथ लगते गांवों पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, देखें वीडियो

    पंजाबः सतलुज दरिया के साथ लगते गांवों पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः सतलुज दरिया के पानी का स्तर जैसे-जसे बढ़ रहा है। वैसे-वैसे ही सतलुज के साथ सटे हुए गांव के लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। सतलुज दरिया किनारे बैठ किसान सतलुज दरिया के पानी के स्तर को देख रहे हैं। तेज बहाव के कारण सतलुज दरिया के साथ लगते जालंधर के सब डिवीजन शाहकोट में लोहियां इलाके में लक्खे दिआं छन्ना में 2 जगह धुस्सी बांध टूट गया। इसके अलावा सुल्तानपुर लोधी के पास मंडाला में भी धुस्सी बांध दो फाड़ गया। धुस्सी बांध के ऊपर से गांवों को सड़क जाती थी वह भी कट गई है। वहीं धुस्सी बांध के साथ लगे पत्थर पानी में बह रहे है और बांध कमजोर हो रहे है। जिससे बाद सतलुज के साथ लगते गांव हबीब वाला में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।


    किसानों का कहना है कि सतलुज दरिया के पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसके चलते हमारी चिंता भी और बढ़ रही है। क्योंकि अगर पानी और बढ़ता है तो बाढ़ जैसी स्थिति बन जाएगी और हमारी फसलें जमीनी खराब हो जाएंगी। उनका कहना है कि सरकार को समय रहते बांधों को पहले ही मजबूत कर देना चाहिए था और अब पानी का बहाव तेज हो गया है।