Blog
-

अमरजीत मान ने डिग्री कॉलेज ऊना में बतौर प्रोफेसर ज्वाइन किया
ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल के गांव साऊवाल निवासी अमरजीत मान ने डिग्री कॉलेज ऊना में बतौर सहायक प्रोफेसर (इंग्लिश) ज्वाइन किया है। अभी हाल ही में जिला ऊना के सरकारी कॉलेजों में 12 सहायक प्रोफेसर नियुक्त हुए हैं। इनमें ऊना कॉलेज में अमरजीत मान ने पदभार संभाला। उनके पिता डॉ. सीएस मान भी सहायक प्रोफेसर (इंग्लिश) रह चुके हैं तथा माता भी सरकारी नौकरी में हैं। अमरजीत मान ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, धर्मपत्नी और अपने अध्यापकों को दिया है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा माऊंट कारमल स्कूल ऊना में हुई। इसके बाद अमरजीत ने बीटेक (सीएसई), एमए (इंग्लिश), एचपीपीएससी सेट, यूजीसी नेट व पीजीसीटीई क्लीयर किया है। मान के शुभचिंतकों ने उन्हें इस कामयाबी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। -

ਪੰਜਾਬ: ਬਰਸਾਤੀ ਪਾਣੀ ਦੀ ਮਾਰ ‘ਚ ਆਈ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਫਸਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ
ਕੋਟਕਪੂਰਾ: ਬੀਤੀ ਦਿਨੀ ਪਏ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਕਾਰਨ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਲੱਗਭੱਗ 200 ਕਿਲੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਖੇਤ ਬਰਸਾਤੀ ਪਾਣੀ ਦੀ ਮਾਰ ਵਿਚ ਆ ਗਏ। ਇਹ ਮਾਮਲਾ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਜੈਤੋਂ ਬਾਈਪਾਸ ਦਾ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਕਈ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਲੱਗਭੱਗ 200 ਕਿਲੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਖੇਤ ਬਰਸਾਤੀ ਪਾਣੀ ਦੀ ਮਾਰ ਵਿੱਚ ਆ ਗਏ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕਾਈ ਪ੍ਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਫ਼ਸਲਾਂ ਮੱਕੀ, ਅਮਰੂਦ ਅਤੇ ਝੋਨਾ ਬੀਜਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ । ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਸਾਡੀ ਮੱਦਦ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਬਣਦਾ ਮੂਵਾਇਜਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ। ਕਿਸਾਨ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਸਾਡਾ ਬਹੁਤ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਗਿਆ ਲੱਗਭਗ 50 ਘਰਾਂ ਦਾ 200 ਏਕੜ ਰਕਬਾ ਹੈ ਝੋਨਾ ਲੱਗਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ । ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗ ਹੈ ਸਾਡੀ ਮੱਦਦ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ।
ਕਿਸਾਨ ਚਮਕੌਰ ਸਿੰਘ ਚਹਿਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਲੱਗਭਗ 200 ਕਿਲਾ ਜਮੀਨ ਹੈ। ਜੋ ਪਾਣੀ ਦੀ ਮਾਰ ਵਿਚ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਵਿੱਚ 2 ਸਕੂਲ ਵੀ ਹਨ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ 2 ਕਿਲੇ ਦਾ ਬਾਗ਼ ਵੀ ਹੈ ਅਤੇ ਬਾਕੀ ਖੇਤਾਂ ਵਿਚ ਝੋਨਾ ਮੱਕੀ ਤੇ ਪੱਠੇ ਵੀ ਬੀਜੇ ਹੋਏ ਸਨ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਮੱਦਦ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ।
-

पंजाबः निगम की बड़ी कार्रवाई, होटलों पर चलाया पीला पंजा
अमृतसरः सेंट्रल हलके में एमटीपी विभाग ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बनें होटलों की दीवारें तोड़ दी हैं। हालांकि, इस कारर्वाई को लेकर होटल मालिकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले तो निगम अधिकारी पैसे लेकर बड़ी-बड़ी इमारतें बनाते हैं और बाद में उन्हें तोड़ने के लिए बड़ी टीम के साथ पहुंचते हैं। इस पर होटल मालिकों ने पुलिस और सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि वे हमारा काम क्यों बंद कराना चाहते हैं।
इस कार्रवाई को लेकर एमटीपी मेहरबान सिंह का कहना है कि बिल्डिंग पहले से ही अवैध रूप से बनाई गई थी। जिसके लिए पहले भी निर्देश देकर काम बंद करने को कहा गया था, लेकिन उसके बाद फिर से काम शुरू हो गया है। जिसके चलते अब हमें टीम के साथ इस तरह की कार्रवाई करनी पड़ रही है। बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई बार अमृतसर में अवैध होटलों पर निगम का पीला पंजा चलता रहा है। -

बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए मकानों को मनरेगा के तहत लगाए जाएंगे डंगे – उपायुक्त
आपदा से घरों को हुए नुकसान के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने लिया अहम फैसला
ऊना/ सुशील पंडित : हाल ही में प्रदेश भर में हुई भारी बारिश के कारण जिला ऊना के विभिन्न इलाकों में अनेक रिहायशी मकानों को भारी नुकसान हुआ है इनमें से कुछ मकानों को तुरंत डंगे लगाने की आवश्यकता है ताकि आगामी वर्षा ऋतु के दौरान इन्हें और अधिक नुकसान होने से बचाया जा सके। इन डंगों का निर्माण मनरेगा के तहत किया जाएगा जिसके लिए नए सेल्फ स्वीकृत किए जाएंगे। यह जानकारी उपायुक्त ऊना एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक (मनरेगा) राघव शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण आपदा की स्थिति के मद्देनजर जिला प्रशासन ने यह जनहित में विशेष निर्णय लिया है जिसके तहत बिना ग्रामसभा के अनुमोदन के डंगे का निर्माण बारिश से क्षतिग्रस्त घरों की सुरक्षा के लिए किया जाएगा। इस संबंध में जिला के सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए उन्होंने कहा है कि घरों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए लगाए जाने वाले डंगों को 1 सप्ताह के भीतर चिन्हित कर मनरेगा के तहत डीआरडीए ऊना को स्वीकृति के लिए सेल्फ भेजे जाएं ताकि हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त मकानों को और अधिक क्षति होने से बचाया जा सके। उपायुक्त ऊना ने जिलावासियों तथा जन प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे क्षतिग्रस्त मकानों की सुरक्षा के लिए डंगे लगाने के संबंध में यथाशीघ्र संबंधित खंड विकास अधिकारी के माध्यम से आवेदन करें। -

पंजाबः 15 हजार रुपए रिश्वत लेता ASI और सिपाही काबू
अबोहरः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने फाजिल्का जिले के सिटी थाना-1 अबोहर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) कृष्ण लाल और सिपाही राज कुमार को 15,000 रुपए रिश्वत लेने के दोष अधीन काबू किया है। इन मुलाजिमों को भीम सैन निवासी गाँव बाज़ीदपुर कट्यिंवाली, ज़िला फाजिल्का की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता भीम सैन ने विजीलैंस ब्यूरो थाना फ़िरोज़पुर रेंज में शिकायत दर्ज करवाई कि उक्त एएसआई ने 17 मार्च, 2023 को उसके मोबाइल फ़ोन पर काल की थी कि एक महिला ने उस ( भीम सैन) के खि़लाफ़ छेड़छाड़ की शिकायत की है। अगले दिन शिकायतकर्ता अपने गाँव बाज़ीदपुर कट्यिंवाली के निवासी सिपाही राज कुमार को साथ लेकर सिटी थाना- 1 अबोहर में गया।
शिकायतकर्ता ने दोष लगाया कि उक्त एएसआई ने उसके खि़लाफ़ आई छेड़छाड़ की शिकायत का निपटारा करने और राज़ीनामा करवाने के एवज में 1 लाख रुपए रिश्वत माँगी थी। बार-बार विनती करने पर एएसआई 50,000 रुपए लेने के लिए राज़ी हो गया और उसी दिन उस ( भीम सैन) से 20,000 रुपए ले लिए। इसके उपरांत उक्त पुलिस मुलाजिमों ने उसको रिश्वत की बकाया रकम देने के लिए मज़बूर करना शुरू कर दिया और शिकायतकर्ता ने 26 मार्च, 2023 को कांस्टेबल राज कुमार के मोबाइल नंबर पर गुग्गल पे के द्वारा 15,000 रुपए और अदा किये। जब शिकायतकर्ता ने राज़ीनामे की कापी माँगी तो उक्त पुलिस मुलाजिमों ने रिश्वत के बकाया 15, 000 रुपए माँग लिए।
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो यूनिट फाजिल्का की टीम ने ट्रैप लगा कर उक्त एएसआई और सिपाही को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपए रिश्वत लेते हुये मौके पर काबू कर लिया। इस सम्बन्धी थाना विजीलैंस ब्यूरो, फ़िरोज़पुर रेंज में उक्त एएसआई और कांस्टेबल के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है और इस मामले की आगे जांच जारी है। -

पंजाबः तेज बहाव के कारण इस जिले का टूटा पुल, बस स्टैंड में घुसा पानी
लुधियानाः जिले के मैदानी इलाकों में बारिश रुकने के बाद भी पानी ने अपना रौद्र रूप कायम रखा है। लुधियाना में बुड्ढा नाले का पानी मंगलवार की सुबह ओवरफ्लो हो गया। इस कारण पानी सिटी बस स्टैंड में घुस गया और वहां पिछले काफी समय से खड़ी सिटी बसें पानी में डूब गईं। वहीं दूसरी ओर मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना में पानी के तेज बहाव के कारण एक पुल टूट गया है। इस पुल से कई गांव लुधियाना से जुड़े हुए थे जिससे उनका सम्पर्क टूट गया है। लुधियाना के हलका साहनेवाला के खासी कलां गांव में गंदे नाले पर बना यह पुल करीब 2 साल पहले बनाया गया था। इस पुल के टूटने से कई गांवों का सम्पर्क टूट गया, जिससे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

मुलाजिमों ने तुरंत इसकी जानकारी प्रशासन को दी। जब तक प्रशासनिक अमले की गाड़ियां वहां पहुंचती पानी सड़कों पर पहुंच गया था। इसके बाद प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन रेत की बोरियां लगाई गईं और उसके साथ-साथ मिट्टी और मलबा गिराया गया। इसके बाद पानी को सड़क पर आने से रोका गया ताकि नुकसान ज्यादा न हो। अधिकारियों ने तट बांधों को मजबूत करने का आदेश दिया।

वहीं, बुड्ढा नाले के आसपास रहने वाले लोगों की नींद उड़ी है। जब तक पानी का लेवल कम नहीं होता परेशानी बनी रहेगी। मंगलवार दोपहर को बुड्ढा नाला से पानी बाहर आने की सूचना मिलते ही आम आदमी पार्टी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला भी दौरा करने पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग की और कई निर्देश दिए।
उधर, पानी ओवरफ्लो होने से झुग्गियों में रहने वाले लोगों का सब्र का बांध टूट गया। झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों ने विधायक भोला के खिलाफ रोष जाहिर किया। लोगों का आरोप था कि पिछले पांच दिन से सड़क पर रात बितानी पड़ रही है। बच्चे भी सड़क पर सो रहे हैं। तेज रफ्तार चालक टक्कर मारकर निकल सकते हैं।
लोगों के मुताबिक, उनके पास खाने का कोई सामान नहीं है। जो सामान था, वह पानी में बह गया। बुड्ढा नाला ओवरफ्लो हो चुका है। कई जगहों पर बांध टूट चुके हैं। सिर्फ एक दिन विधायक भोला उनका हाल जानने पहुंचे थे। इसके बाद कोई प्रशासनिक अधिकारी उनकी मदद को नहीं आया। करीब 250 से अधिक लोग इस समय ताजपुर रोड पर बेघर हो चुके हैं। बेघर लोगों ने बताया कि जिस दिन उनकी झुग्गियां डूबी थीं, उसके अगले दिन जरूर विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला आए थे। इलाके में ब्रेड आदि भी बांटी गई थी लेकिन उस दिन के बाद उनके हालात देखने कोई नहीं आया। रोजाना रात के समय गुरुद्वारा साहिब के सेवादार उन्हें लंगर वितरित करने आते हैं। हालात यह बन चुके हैं कि प्रशासन बच्चों को दूध और खाने को रोटी तक मुहैया नहीं करवा पा रहा। लोगों के मुताबिक उनके पास जो पैसा था, वह पानी में बह गया।
-

फगवाड़ाः संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर, देखें वीडियो
फगवाड़ा/ राजेशः सुभाष में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने देर रात जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसे परिवारिक मेंबरों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उक्त व्यक्ति की पहचान मुनीष निवासी सुभाष नगर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डाक्टर गगन ने बताया कि उक्त व्यक्ति की हालत काफी गंभीर थी। जिसके चलते उसे प्राथमिक इलाज के बाद जालंधर के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टर गगन ने बताया कि उक्त सारे ही मामले की सूचना थाना सिटी पुलिस को दे दी गई है।
-

जिला ऊना में हुआ डीएईएसआई प्रोग्राम के छठे बैच का शुभारंभ
पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने की कार्यक्रम की अध्यक्षताऊना/सुशील पंडित : आतमा परियोजना के तहत ऊना में डीएईएसआई प्रोग्राम के छठे बैच का शुभारंभ ऊना के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने किया। इस दौरान निदेशक राज्य कृषि प्रंबधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान समिति शिमला से डाॅ नवनीत सूद, विषय वाद विशेषज्ञ पुनीत डोगरा, परियोजना निदेशक ऊना वीरेंदर कुमार बग्गा, उप परियोजना निदेशक संतोष शर्मा, राजेश राणा, सहायत तकनीकी सोनिया शर्मा, जेएल शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।इस अवसर पर सतापाल सिंह रायजादा ने कहा कि आतमा योजना किसानों की बेहतरी के लिए बनाई गई है। जो किसान आधुनिक खेती से परिचित नहीं उन्हें डीएईएसआई कार्यक्रम के माध्यम से आधुनिक खेती से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है वे खेती कैसे करें ताकि किसान आधुनिक तकनीक से खेतीबाड़ी करके लाभान्वित हो सके। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक से करने से किसानों की आर्थिकी में सुधार होता है। उन्होंने कहा कि किसानों को अच्छी व गुणवत्ता युक्त फसल की पैदावार के लिए आधुनिक तकनीक से जुड़ना आवश्यक है जिसके लिए आतमा योजना काफी मददगार सिद्ध हो रही है।उन्होंने कहा कि किसानों को फसलों के बेहतर उत्पादन के लिए आतमा परियोजना के तहत प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है जिससे किसानों का वैज्ञानिक तरीके से खेतीबाड़ी करने के बारे में जानकारी मिलती है। उन्होंने किसानों से आग्रह करते हुए कहा कि वे समय-समय पर अपने खेतों की मिट्टी का परीक्षण करवाएं ताकि गुणवत्तायुक्त फसलों का उत्पादन हो सके।इस मौके पर निदेशक राज्य कृषि प्रंबधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान समिति शिमला नवनीत सूद ने बताया कि डीईएसआई कार्यक्रम के तहत इनपुट डीलरों को कृषि, बागवानी व पशुपालन के बारे तथा इनमें प्रयोग होने वाली उच्च तकनीकों से भी अवगत करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से इनपुट डीलर प्रशिक्षण प्राप्त कर किसानों व बागवानों को कृषि में प्रयोग होने वाली तकनीको का बेहतर मार्गदर्शन कर सकेंगे जिससे किसानों की फसल की पैदावार में बढ़ौतरी व गुणवत्ता में भी सुधार होगा।परियोजना निदेशक वीरेंदर कुमार बग्गा ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएईएसआई कार्यक्रम 48 सप्ताह की अवधि में पूर्ण होगा जिसमें 40 कक्षाएं तथा 8 विभिन्न संस्थानों तथा किसानों के खेतों के भ्रमण हेतू फील्ड विजिट किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फील्ड विजिट आयोजित करने का उद्देश्य इनपुट डीलरों को विशिष्ट क्षेत्र की समस्याओं से परिचित करवाना और उन्हें प्रासंगिक तकनीकों से अवगत करवाना। उन्होंने बताया कि डीएईएसआई प्रोग्राम में पंजीकरण करवाने के लिए इनपुट डीलर को 20 हज़ार रूपये फीस जमा करवाना पड़ती है। उन्होंने बताया कि सरकार की आरे से 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त लाईसेंस धारकों को 10 हज़ार और बिना लाईसेंस धारक को 20 हज़ार फीस जमा करवानी पड़ती है।डीएईएसआई(देसी) कार्यक्रम के दौरान जिला के लगभग 40 इनपुट डीलरों ने भाग लिया। -

जिला के समस्त विकास खंडों में किया जाएगा नोडल क्लबों का गठन – चंद्र मोहन शर्मा
ऊना/सुशील पंडित : ज़िला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय ऊना द्वारा नोडल क्लब योजना वर्ष 2023-25 के लिए जिला के पांच विकास खण्ड़ो हेतू नोड़ल क्लबों का गठन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि विकास खण्ड़ो के इच्छुक युवा क्लब/मण्डल अपने-अपने क्लब के पंजीकरण प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति, उत्कृष्ट कार्यों की समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित रिपोर्ट साधारण कागज पर लिखकर आवेदन पत्र के साथ ज़िला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी ऊना के कार्यालय में 15 जुलाई तक जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि युवा क्लब/मण्ड़ल विभागीय गतिविधियों व सामाजिक कार्यों में भाग लेता हो व अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहा है तथा हिमाचल प्रदेश सोसाइटी एक्ट के अधीन पंजीकृत हो, उस युवा क्लब/मण्डल की प्रतिभागिता तथा सक्रियता को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा उपरोक्त वर्णित प्रत्येक विकास खण्ड से एक-एक युवा मण्डल का चयन किया जाएगा जिसे वर्ष 2023-25 के लिए सम्बन्धित विकास खण्ड का नोडल क्लब घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 15 जुलाई के उपरांत कोई भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01975-223467 व 9882467854 पर सम्पर्क कर सकते हैं। -

पंजाबः जग्गू भगवानपुरिया के शूटर गिरफ्तार, आरोपियों की कार से हथियार सहित जैमर बरामद
अमृतसरः पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अमृतसर में वारदातों को अंजाम देने के लिए उत्तरप्रदेश के मथुरा में जाकर छिप गए थे। पुलिस ने आरोपियों से हथियार और एक जैमर भी बरामद किया है। जिसे आरोपी अपनी गाड़ी में लगा कर पुलिस को गुमराह करते थे। एसीपी अभिमन्यू राणा ने जानकारी दी कि मथुरा से पकड़े गए आरोपियों के नाम दीना नगर निवासी अभिषेक महाजन, तरनतारन निवासी परमदलीप सिंह और मथुरा निवासी सोनू गोस्वामी है।

पुलिस ने बताया कि 22 मई को मकबूलपुरा एरिया में बलैनो कार में आए युवकों ने गोलियां चलाई थी। पुलिस ने घटना के बाद जांच शुरू की तो प्रयोग में लाई गई कार एक पुलिसकर्मी से ही मजीठा रोड से स्नैच की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच बढ़ाते हुए दो युवकों को कुछ दिन पहले जम्मू से गिरफ्तार किया था। जिससे आरोपियों के सुराग मिलने शुरू हुए। पुलिस ने मथुरा का रुख किया और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने इस मामले में अभी तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य अभी फरार है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से दो पिस्टल बरामद की हैं।
वहीं आरोपियों से एक जैमर भी बरामद किया गया। जिसे आरोपी अपनी कार में प्रयोग करते थे। इस जैमर के साथ 100 मीटर के एरिया में सभी मोबाइल व अन्य सिग्नल जाम हो जाते थे। आरोपी इसका प्रयोग पुलिस को गुमराह करने में करते थे। पुलिस ने बताया कि परमदलीप सिंह हार्ड कोर क्रिमिनल है। जिस पर पंजाब के विभिन्न थानों में 9 के करीब मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या प्रयास, स्नैचिंग व तस्करी आदि के मामले दर्ज हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लंबे समय से प्रयास कर रही थी।