पंजाबः बारिश के कारण रणजीत सागर डैम का बड़ा जलस्तर, खतरे के निशान से कुछ मीटर दूर, देखें वीडियो

पठानकोटः पंजाब में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण हर तरफ बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। जगह-जगह पानी भरने से काफी नुकसान हो गया है। वहीं पठानकोट का रणजीत सागर डैम का जलस्तर भी लगातार हिमाचल में हो रही बारिश के कारण बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में रणजीत सागर डैम की झील का जल स्तर 2 मीटर बड़ गया। पिछले 4 दिनों में करीब 9 मीटर तक यह जलस्तर बढ़ चुका है। यही नहीं रणजीत सागर डैम की झील का जलस्तर आज 522 मीटर तक पहुंच गया है। जोकि खतरे के निशान से अब कुछ मीटर ही दूरी पर है।

बता दें कि रणजीत सागर डैम की झील का खतरे का निशान 527 मीटर है। जिसके चलते प्रशासन की और से लगातार झील के जल स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। लगातार बढ़ रहे पानी के कारण रावी दरिया के रास्ते पाकिस्तान को पानी छोड़ना पड़ रहा है। जिसके चलते आज 13500 क्यूसेक पानी रावी दरिया के रास्ते पाकिस्तान की ओर छोड़ा गया है। प्रशासन की ओर से पूरी एहतियात बरती जा रही है और लोगों को भी दरिया के किनारों से दूर रहने की अपील की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *