Blog

  • खिलौने की तरह पानी मेें बहा 4 मंजिला होटल, देखें वीडियो

    खिलौने की तरह पानी मेें बहा 4 मंजिला होटल, देखें वीडियो

    मंडी: मॉनसून के चलते देश के कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। हिमाचल के मनाली में लगातार भारी बारिश के कारण भारी नुकसान देखने को मिला है। वहीं मंडी से एक वीडियो सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे खिलौने की तरह बाढ़ में 4 मंजिला होटल बह गया। बता दें कि कुल्लू जिले में बादल फटने व वर्षा से भारी तबाही हुई है। मनाली में 15 से अधिक हाेटल व कई वाहन ब्यास नदी के रौद्र रूप की भेंट चढ़ गए हैं। ग्रीन टैक्स बैरियर से आगे मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को भारी नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर हाईवे का नामोनिशान मिट गया है।

    कसोल, आलू ग्राउंड व छुरुडु में फंसे 63 लोगों का प्रशासन ने एनडीआरएफ की मदद से रेसक्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा है। 29 लोग कसोल, 25 छुरुडू व 9 आलू ग्राउंड में पानी के तेज बहाव में फंस गए थे। इनमें कई पर्यटक भी शामिल थे। जिले में बीते 42 घंटे से हो वर्षा से भारी नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगातार जुटा हुआ है।

    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए श्रीखंड यात्रा पर जो श्रद्धालु 7 जुलाई की शाम और 8 जुलाई की सुबह रवाना हुए थे। उनको पार्वती बाग और भीम डवारी में रोका गया है। सभी श्रद्धालुओं की भीमडवारी लाने का प्रयास किया जा रहा है। वहां श्रद्धालुओं को भोजन व ठहरने आदि के पर्याप्त प्रबंध हैं। जिले के 120 संपर्क मार्ग बाधित हुए हैं। मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग कुल्लू मनाली और बजौरा के बीच कई स्थानों पर भारी भूस्खलन के कारण बाधित है। हाईवे का बड़ा हिस्सा ब्यास नदी में बहने से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही रोक दी है। लैफ्ट बैंक में भी संपर्क मार्गों पर जगह जगह भूस्खलन हुआ है। इस मार्ग पर भी यातायात ठप है।

    कई स्थानों पर बड़े पुल भी नदी के जल स्तर के कारण बह गए हैं। जिले में 488 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं। इससे बिजली की निर्बाध आपूर्ति में दिक्कत आ रही है। बिजली पानी व दूरसंचार सेवाओं का ढांचा पटरी से उतर गया है। उपायुक्त आशुतोष गर्ग का कहना है कि जिला में आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफए पुलिस, होमगार्ड और पर्वतारोहण संस्थान के बचाव दल तैनात हैं। सभी आवश्यक सेवाएं बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। मनाली और बाहंग में कितना नुकसान हुआ है। रास्ते बंद व दूरसंचार सेवाएं ठप होने की वजह से अभी आकलन संभव नहीं हो पाया है।

  • पंजाबः Punjab Police की अकादमी में घुसा पानी, डूबी कई गाड़ियां गाड़ियां, देखें वीडियो

    पंजाबः Punjab Police की अकादमी में घुसा पानी, डूबी कई गाड़ियां गाड़ियां, देखें वीडियो

    फिल्लौर:  मानसून की रिकार्ड तोड़ बारिश ने हर तरह तबाही मचाई हुई है। यहां तक की जनजीवन अस्त व्यस्त है। वहीं सतलुज दरिया का मुख्य बांध टूटने से पानी पंजाब पुलिस अकादमी में दाखिल हो गया, जिसका हैरान करता वीडियो भी सामने आया है।  वहां ट्रेनिंग पर आए पुलिस कर्मचरियों की 100 से ज्यादा गाड़ियां पानी में डूब गई। आखिरकार सभी अधिकारियों ने मिलकर अपने वाहनों को निकालने के लिए मानव श्रृंखला बनाकर रस्सियों के सहारे अपनी डूबी हुई गाड़ियां बाहर निकालने की कोशिश की। पानी के बहाव के आगे उनका जोर नहीं चला, वह मात्र 3-4 वाहन ही बाहर निकाल पाए। अधिकारी प्रशासन से कश्तियां मंगवाने का आग्रह करते रहे। हालांकि 10 बजे तक उन्हें अब तक प्रशासन से कोई सुविधा नहीं मिली। 

    वहीं, पंजाब के फरीदकोट में भी हालात ठीक नहीं हैं। फरीदकोट के गांव चाहल की मजदूर कॉलोनी के करीब 30 घरों में पानी भर गया है। एनडीआरएफ की टीमों द्वारा राहत कार्य जारी है। बड़ी संख्या में लोग घरों के अंदर फंसे हुए हैं। लांगियाना ड्रेन ओवरफ्लो होने के कारण पास की मजदूर कॉलोनी और करीब 500 एकड़ फसल में पानी भर गया है।

  • पंजाबः महंगाई की मार, टमाटर के बाद प्याज और हरी सब्जियों के दामों में हुई बढ़ौतरी 

    पंजाबः महंगाई की मार, टमाटर के बाद प्याज और हरी सब्जियों के दामों में हुई बढ़ौतरी 

    अबोहरः पंजाब में आम जनता पर महंगाई की मार पड़ने लगी है। दरअसल, सब्जियां का जायका बिगड़ने लगा है, क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति की पहुंच से बाहर हो गया है। गृहिणिणं इसके चलते अन्य विकल्प अपनान शुरू कर दिया है। टमाटर के दामों में 140 से 200 तक बढ़ौतरी होने के बाद सलाद से टमाटर गायब हो गया है। बढ़ते दाम के कारण न तो सब्जी में टमाटर और प्याज का तड़का ढंग से लग रहा है और न ही उसमें मसाले डाले जा रहे हैं। टमाटर, प्याज, जीरा, धनिया, लाल मिर्च, मीठी सौंफ, अजवाइन, मेथी सब के दाम बढ़ चुके हैं।

    होलसेल मंडी में टमाटर 100 से 140 रुपये किलो बिका। जानकार इसका कारण अधिक वर्षा को बता रहे हैं, उनका कहना है टमाटर की फसल खराब होने के कारण इसके दाम में निरंतर बढ़ोंतरी हो रही है। एक गृहिणी ने बताया कि वह अब सब्जी में टमाटर की जगह अचारी आम का इस्तेमाल कर रही हैं। होटल ढाबे वा ले भी इस तरह का इस्तेमाल कर रहे हैं। इतना ही नहीं प्याज के साथ सब्जियों के दामों में भी इजाफा हो रहा है। जिससे आम आदमी का रसोई का बजट गिगड़ने लगा है। इसी प्रकार प्याज पहले 15 से 20 रुपये प्रति बिक रहा था अब इसका मूल्य 30 रुपये हो गया है। इसे दुकानदार बाजार में 35 रुपये प्रति किलो बेच रहे हैं। मसालों में जीरा के दाम ने आसमान छू लिया है। गृहिणी सरोज कुमारी, विमला देवी, कमलेश कुमारी, रेखा देवी और सावित्री ने कहा बढ़ती महंगाई से एक समय की सब्जी बनाना भी मुश्किल हो गया है।

    सब्जियों का स्वाद बढ़ाने की बात हो या चाय में औषधीय गुण घोलने की, अदरक का भाव दोनों का जायका बिगाड़ रहा है। थोक कारोबारी बता रहे हैं कि महाराष्ट्र में इस बार अदरक की पैदावार काफी कम हुई है, जिससे थोक में ही अदरक दो सौ रुपये प्रति किलो से अधिक है तो वहीं फुटकर में 350 से 400 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रहा है। अदरक महंगा होने के कारण तमाम फुटकर दुकानदार बेचने से बच रहे हैं। इस समय मंडी में अदरक की आवक महाराष्ट्र, असम व मेघालय से है। शिमला मिर्च, कद्दू, गोभी और बैंगन की कीमत काफी बढ़ चुकी है। गोभी और कद्दू के दाम बढ़ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 15 दिनों के दौरान सब्जियों की कीमतें बहुत ज्‍यादा हो गई हैं। 

  • फिर विवादों में घिरे पंजाबी गायक Inderjit Nikku

    फिर विवादों में घिरे पंजाबी गायक Inderjit Nikku

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक इंद्रजीत निक्कू एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इंद्रजीत निक्कू बीते दिन मध्य प्रदेश के बाबा बागेश्वर धाम पहुंचे और धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री को सिखों के बारे में कुछ बात करने को कहा। आगे से धीरेंद्र शास्त्री ने सिखों की प्रंशसा करते हुए उन्हें सनातन धर्म की सेना कह दिया। जिसके बाद सिख भड़क गए, जहां सिखों द्वारा पंडित धीरेंद्र शास्त्री की आलोचना की जा रही है, वहीं गायक इंद्रजीत निक्कू को भी निशाना बनाया जा रहा है।

    इसका सोशल मीडिया पर काफी विरोध हो रहा है। इसके साथ ही शिरोमणि गुरुद्वारा कमेटी ने पंजाबी गायक इंद्रजीत निक्कू पर भी नाराजगी जताई है। शिरोमणि कमेटी के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि वह किसी धर्म को निशाना बनाकर कुछ नहीं कहना चाहते, लेकिन यह स्पष्ट कर देते हैं कि निक्कू सिख धर्म का प्रतिनिधि नहीं है। सभी धर्म एक जैसे नहीं हो सकते। सिख धर्म में सभी धर्मों का सम्मान करने की बात कही गई है। इस बीच निक्कू ने शास्त्री से कहा कि वह पूरे सिख समुदाय की ओर से उन्हें धन्यवाद देते हैं।

    इसके साथ ही इंदरजीत निक्कू ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- ”मैंने हमेशा अपने सिख धर्म का सम्मान किया है और करता रहूंगा।” मेरे लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब और मेरे गुरु साहिब सबसे ऊपर हैं। हालांकि, बाबा के सामने बोलते हुए निक्कू ने कहा कि जो लोग मेरा विरोध करते हैं, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि बागेश्वर धाम में सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है।

    बता दें कि पंजाबी गायक निक्कू कुछ महीने पहले बागेश्वर धाम गए थे। वहां निक्कू ने कहा कि उसका काम नहीं चल रहा है। जब इसका वीडियो सामने आया तो सिख धर्म में इसका विरोध शुरू हो गया। सिखों ने तर्क दिया कि हमारे धर्म के अनुसार एक सिख किसी देहधारी गुरु के सामने झुक नहीं सकता। हालांकि, कुछ सिख कलाकारों ने निक्कू का समर्थन भी किया और उनके शो चलने लगे। इसके बाद निक्कू फिर बागेश्वर धाम गए जहां उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री से पंजाब में रोष के इसी मुद्दे पर बात की।

  • ਪੰਜਾਬ: ਸੀਵਰੇਜ਼ ਵਾਟਰ ਟਰੀਟਮੈਂਟ ਪਲਾਂਟ ਦੇ ਗੰਦੇ ਨਾਲੇ ‘ਚ ਪਿਆ ਪਾੜ, ਪਾਣੀ ‘ਚ ਡੁੱਬੀ ਕਈ ਏਕੜ ਫਸਲ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਸੀਵਰੇਜ਼ ਵਾਟਰ ਟਰੀਟਮੈਂਟ ਪਲਾਂਟ ਦੇ ਗੰਦੇ ਨਾਲੇ ‘ਚ ਪਿਆ ਪਾੜ, ਪਾਣੀ ‘ਚ ਡੁੱਬੀ ਕਈ ਏਕੜ ਫਸਲ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਜਿਲੇ ਦੇ ਬਾਰਡਰ ਰੋਡ ਤੇ ਉਸ ਸਮੇਂ ਹਫੜਾ ਦਫੜੀ ਮੱਚ ਗਈ। ਜਦੋਂ ਸੀਵਰੇਜ਼ ਵਾਟਰ ਟਰੀਟਮੈਂਟ ਪਲਾਂਟ ਦੇ ਗੰਦੇ ਨਾਲੇ ਵਿੱਚ ਅਚਾਨਕ ਪਾੜ ਪੈ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਕਈ ਏਕੜ ਫਸਲ ਪਾਣੀ ਵਿੱਚ ਡੁੱਬ ਗਈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਨਾਲੇ ਰਾਹੀਂ ਪੂਰੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਸੀਵਰੇਜ਼ ਦਾ ਗੰਦਾ ਪਾਣੀ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਪਰ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਅਤੇ ਸੀਵਰੇਜ਼ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਆਪਸੀ ਖਿਚੋਤਾਣ ਕਾਰਨ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਇਸਦੀ ਸਾਫ ਸਫਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋਈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਪਾਣੀ ਜਿਆਦਾ ਛੱਡਣ ਕਾਰਨ ਇਸ ਵਿੱਚ ਪਾੜ ਪੈ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਕਈ ਏਕੜ ਫਸਲ ਪਾਣੀ ਵਿੱਚ ਡੁੱਬ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕਾਫੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਕਿ ਇਸ ਨਾਲੇ ਦੀ ਸਾਫ ਸਫਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਇਸਨੂੰ ਪੱਕਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਭਵਿੱਖ ਦੁਬਾਰਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਨਾ ਹੋਵੇ।

  • पंजाबः छोड़ा गया 40565 क्यूसेक पानी, इस नदी के किनारे जाना हुआ खतरनाक, अलर्ट पर प्रशासन 

    पंजाबः छोड़ा गया 40565 क्यूसेक पानी, इस नदी के किनारे जाना हुआ खतरनाक, अलर्ट पर प्रशासन 

    तरनतारन: पंजाब में हो रही वर्षा से भले ही लोगों को थोड़ी राहत रही। परंतु बूंदाबांदी से जनजीवन प्रभावित रहा। जिले के दर्जनों गांवों पर ब्यास में बढ़े पानी की मार पड़ी है। हजारों एकड़ फसलों के खराब होने का संदेह है। जगह-जगह राहत कार्य भी जारी हैं। हरिके हेड वर्क्स से रविवार को 40,565 क्यूसिक पानी डाउन स्ट्रीम में छोड़ा गया ताकि ब्यास दरिया के साथ लगते गांवों में जलभराव कम हो सके और गांवों में पानी से नुकसान न हो। यह छोड़ा गया पानी पाकिस्तान जाएगा। वर्षा से शहरी क्षेत्रों की सड़कें टूट गई हैं। ग्रामीण क्षेत्र में छप्पड़ों का पानी लोगों के घरों में घुस गया है।

    वहीं अमृतसर जिले में रावी के किनारे बसे गांव घोनेवाल में नदी के बढ़े जलस्तर के कारण बाढ़ का खतरा है। इसको लेकर किए जाने वाले प्रबंधों का जायजा लेने के लिए कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल पहुंचे। उन्होंने बताया कि सुबह उज्ज दरिया में दो लाख क्यूसिक पानी छोड़ने के बाद मकौड़ा पत्तन के पास दरिया का पानी रावी नदी में प्रवेश कर गया है। इसके बाद जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में रावी के किनारे जाना खतरनाक है। उन्होंने रावी के आसपास रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की अपील की है।

    तरनतारन जिले में दरिया ब्यास के साथ लगते कस्बा चोहला साहिब, खडूर साहिब, गोइंदवाल साहिब, वैरोवाल के अलावा सभरा, कोटबुड्ढा से लेकर खेमकरण, खालड़ा, घरियाला, वल्टोहा, अलगों कोठी, भिखीविंड, सुरसिंह, झब्बाल, चीमा कलां, जगतपुरा, कसेल, मीयांपुर, नौशहरा ढाला व अन्य गांवों में हजारों एकड़ फसलों पर बरसाती पानी की मार पड़ी। निकासी नालों की समय पर सफाई न होने के कारण खेतों में जलभराव का असर ज्यादा रहा। गांवों के छप्पड़ों का पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर गया है। विधायक कश्मीर सिंह सोहल ने कस्बा झब्बाल में पहुंचकर ग्रामीणों को राहत दिलाने के लिए जेसीबी और क्रेन लगवाकर निकासी नालों से बूटी निकलवानी शुरू की। ग्रामीणों ने प्रशासन का साथ दिया।

    उधर, हरिके हेड वर्क्स पर पहले 23 हजार क्यूसिक पानी की आमद होती थी जो शनिवार की रात को 30,409 क्यूसिक दर्ज की गई। हरिके हेड वर्क्स से राजस्थान को 13,462 क्यूसिक पानी रविवार को छोड़ा गया। फिरोजपुर फीडर में 8512 क्यूसिक पानी छोड़ा गया। विभाग के मुताबिक यहां कुल 40,565 क्यूसिक पानी डाउन स्ट्रीम में छोड़ा गया है ताकि हरिके पत्तन दरिया को उफान पर आने से रोका जा सके और आसपास के गांवों में नुकसान से बचाव किया जा सके। इस बीच अमृतसर के डीसी अमित तलवाड़ ने जिला प्रशासन और रावी से सटे गांवों के अधिकारियों को सतर्क रहने और बाढ़ की स्थिति में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के नंबर 01832229125 पर संपर्क करने को कहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल खतरे की कोई स्थिति नहीं है, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है।

  • पंजाबः बारिश के कारण थर्मल प्लांट का यह यूनिट हुआ बंद

    पंजाबः बारिश के कारण थर्मल प्लांट का यह यूनिट हुआ बंद

    पटियाला:  पंजाब में भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। वहीं बीते दिन राजपुरा में नाभा पावर लिमिटेड (एनपीएल) में पानी घुस गया। जिस कारण एक यूनिट बंद करना पड़ा। 1200 एकड़ में फैले इस प्लांट में डेढ़ फीट भरा है, लेकिन कार्यालय चालू है। प्लांट का एक यूनिट अभी आधी क्षमता पर काम कर रही है। वहीं बारिश के कारण आज पटियाला में भी स्कूल बंद किए गए है। बीते दिन ही डिप्टी कमिशनर साक्षी ने पत्र जारी कर 10 जुलाई को स्कूल बंद करने के आदेश जारी कर दिए थे। 

    पटियाला की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी देर रात तक फील्ड में रहने के बाद सुबह 7 बजे से फिर से फील्ड में वापस आ गई हैं। उन्होंने विधायक अजीतपाल कोहली के साथ गोपाल कलौनी का दौरा किया जहां पानी भर गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी परेशानी में वे उनसे संपर्क करें या हेल्पलाइन 0175-2311321 पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं ।

  • होशियापुरः डैम का बढ़ा जलस्तर, 15 गांवों को अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    होशियापुरः डैम का बढ़ा जलस्तर, 15 गांवों को अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिला होशियारपुर के गांव मैली डैम का जलस्तर बढ़ गया है जो कि इस वक़्त ओवरफ्लो हो रहा है । जिसके बाद पानी बढ़ जाने से जिला प्रशासन ने  15 गांव को अलर्ट जारी किया गया है । वहीं अगर पानी मैली डैम से छोड़ा जाता है तो माहिलपुर के आसपास के 15 गांव को खतरा बढ़ सकता है। वही पिछले 2 दिनों से हो रही बारिश के करण जगह जगह पानी ने विक्राल रूप ले रखा है। कई गांव व शहरों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

  • पंजाबः बारिश के कारण कई ट्रेने रद्द, 3 के रूट हुए डायवर्ट

    पंजाबः बारिश के कारण कई ट्रेने रद्द, 3 के रूट हुए डायवर्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। जहां लोगों को बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली है, वहीं अब पानी सड़कों पर जमा होने से लोगों के लिए आफत बनी हुई है। शहरों से लेकर गांवों-खेतों तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। बहुत से स्थानों पर रेल ट्रैक भी पानी में डूब गए हैं। कई जगह गांवों को खाली करवाया जा रहा है। जलभराव के कारण रेलवे ने पंजाब में सरहिंद-नंगल डैम और चंडीगढ़-साहनेवाल रेलखंड की गाड़ियां रद्द कर दी हैं। जम्मू-तवी, अमृतसर और फिरोजपुर आने-जाने वाली गाड़ियों के रूट भी बदले हैं। वहीं लोगों को सफर न करने की सलाह दी गई है।

    रद्द की गईं गाड़ियां

    • गाड़ी संख्या 14610 ( श्री माता वैष्णो देवी कटडा-ऋषिकेश )
    • गाड़ी संख्या 14632 (अमृतसर -देहरादून ) 3. गाड़ी संख्या 13152 (जम्मू तवी -कोलकाता )
    • गाड़ी संख्या 14606 (जम्मू तवी -हरिद्वार ) 5. गाड़ी संख्या 12332 (जम्मू तवी -हावडा )
    • गाड़ी संख्या 14662 (जम्मू तवी -बाड़मेर ) 7. गाड़ी संख्या 12208 (जम्मू तवी -काठ गोदाम )
    • गाड़ी संख्या 15012 (चंडीगढ़ -लखनऊ ) 9. गाड़ी संख्या 14674 (अमृतसर -जयनगर )
    • गाड़ी संख्या 12232 (चंडीगढ़ -लखनऊ ) 11. गाड़ी संख्या 13308 (फिरोजपुर -धनबाद )
    • गाड़ी संख्या 13006 (अमृतसर -हाबडा ) 13. गाड़ी संख्या 22432 (ऊधमपुर -सूबेदारगंज )
    • गाड़ी संख्या 14631 (देहरादून -अमृतसर ) 15. गाड़ी संख्या 14887 (ऋषिकेश -बाडमेर )
    • गाड़ी संख्या 12231 (लखनऊ -चंडीगढ़ ) 17. गाड़ी संख्या 14609 (ऋषिकेश -श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा )

    शॉर्ट टर्मिनेटेड / शॉर्ट ओरिजिनेटेड गाड़ियां

    • गाड़ी संख्या 14888 (बाडमेर -ऋषिकेश ) शॉर्ट टर्मिनेटेड – भटिंडा ( BTI ) स्टेशन
    • गाड़ी संख्या 12237 (वाराणसी – जम्मू तवी ) शॉर्ट टर्मिनेटेड – मुरादाबाद ( MB ) स्टेशन
    • गाड़ी संख्या 13307 (धनबाद -फिरोजपुर ) शॉर्ट टर्मिनेटेड – लक्सर ( LRJ ) स्टेशन
    • गाड़ी संख्या 12491 (बरौनी -जम्मू तवी ) शॉर्ट टर्मिनेटेड – रूड़की ( RK ) स्टेशन
    • गाड़ी संख्या 15211 (दरभंगा -अमृतसर ) शॉर्ट टर्मिनेटेड – नजीबाबाद ( NBD ) स्टेशन
    • गाड़ी संख्या 12357 (कोलकाता -अमृतसर ) शॉर्ट टर्मिनेटेड – केसरी (KES) स्टेशन
    • गाड़ी संख्या 14711 (ऋषिकेश -श्री गंगा नगर ) शॉर्ट टर्मिनेटेड – बराडा (RAA) स्टेशन
    • गाड़ी संख्या 12053 (हरिद्वार – अमृतसर ) शॉर्ट टर्मिनेटेड – सहारनपुर (SRE) स्टेशन
    • गाड़ी संख्या 14617(बनमखी -अमृतसर ) शॉर्ट टर्मिनेटेड – सहारनपुर (SRE) स्टेशन

    इन गाड़ियों के बदले रूट 

    • गाड़ी संख्या 13005 (हावडा-अमृतसर ) वाया पानीपत ( PNP ) स्टेशन
    • गाड़ी संख्या 15531 (सहरसा – अमृतसर ) वाया पानीपत ( PNP ) स्टेशन
    • गाड़ी संख्या 13151 (कोलकाता -जम्मूतवी ) वाया पानीपत ( PNP ) स्टेशन
  • पंजाबः हमलावारों ने घर में घुसकर युवक को मारी गोली, मौत

    पंजाबः हमलावारों ने घर में घुसकर युवक को मारी गोली, मौत

    मोगाः मनीला से दुखद खबर सामने आई है। जहां माछिके गांव के एक युवक की मनीला में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। मृतक युवक की पहचान मनजोत सिंह के रूप में हुई है। मृतक युवक के पिता हरजिंदर सिंह निवासी माछीके ने बताया कि उनका 31 वर्षीय बेटा 5 साल पहले रोजगार के लिए मनीला गया था। हमलावर ने मनजोत सिंह के आवास में घुसकर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। मनीला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि वहां स्थित पंजाबियों द्वारा मृतक मनजोत सिंह के शव को भारत लाने का प्रयास किया जा रहा है।