Blog

  • पंजाबः पति ने किया पत्नी का कत्ल, रसोई से मिली लाश

    पंजाबः पति ने किया पत्नी का कत्ल, रसोई से मिली लाश

    अमृतसर: जिले के भाई मंझ सिंह रोड पर दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, शक के कारण पति ने पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया। कत्ल की खबर मिलते ही इलाके में समय सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के मुताबिक पति हरपाल सिंह ने अपनी पत्नी को जीत कौर का किसी तेजधार हथियार के साथ से कत्ल कर दिया। पुलिस को महिला की लाश घर की रसोई से बरामद हुई है। पुलिस और परिवार के मुताबिक हरपाल सिंह अपनी पत्नी को जीत कौर पर शक किया करता था और पत्नी विदेश जाना चाहती थी।

    जिसके चलते पति हरपाल सिंह ने परेशान होकर गुरजीत कौर का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया और कत्ल करने के बाद मौके से फरार हो गया है। वहीं पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर लड़की के पिता के बयानों पर पति हरपाल सिंह पर कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों की शादी को 16 साल हो गए है। दोनों के 2 बच्चे है। दोनों किराए के मकान पर रहते है। पति काफी समय से कोई काम नहीं करता था जिसके चलते वह घर पर ही रहता है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अगली कार्रवाई शुरू कर दिया है वहीं पुलिस ने पति हरपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

  • पंजाबः दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवक की मिली लाश

    पंजाबः दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवक की मिली लाश

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले में देर रात दोस्त का जन्मदिन मनाकर गांव जा रहे युवक की आज रजबाहे से लाश बरामद हुई है। मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय हरविंदर सिंह निवासी गांव गहिरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार हरविरंदर सिंह अपने एक और दोस्त बोहड़ सिंह के साथ श्री मुक्तसर साहिब में रोबिन नाम के युवक का जन्मदिन मनाने के बाद वह वापस अपने गांव गहिरी की ओर वापिस निकला था, लेकिन वह गांव नहीं पहुंचा। उसका शव आज सुबह राजबाहे में मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

  • जालंधर : लतीफपुरा मामले में पूर्व पार्षद सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    जालंधर : लतीफपुरा मामले में पूर्व पार्षद सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    जालंधर/वरुणः पुलिस ने लतीफपुरा में फर्जी रजिस्ट्रेशन करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक इन लोगों ने न केवल फर्जी पंजीकरण कराया, बल्कि प्रशासन के पीड़ितों के पुनर्वास की प्रक्रिया में भी बाधा डाल रहे थे। पुलिस ने इस मामले में दिनेश धीर (सुल्तानपुर लोधी के पूर्व पार्षद), रमेश धीर, राकेश कुमार और लखविंदर कुमार को नामजद किया और उनके खिलाफ न्यू बरादरी थाने में मामला दर्ज किया गया है। इन चारों पर 2006 से 2013 के बीच अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर 10 फर्जी रजिस्ट्रेशन कराने का आरोप है।

    यह भी बताया गया है कि जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा अधिग्रहित की गई 241 मरले भूमि में से 132 मरले पर दो लोगों का कब्जा था। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जगतार सिंह संघेरा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दिनेश धीर ने 92 मरले पर अवैध कब्जा किया था और महिंदर सिंह बाजवा ने 40 मरले पर अवैध कब्जा किया था।

    यह भी पता लगा है कि महिंदर सिंह लतीफपुरा में 20 मरला की जगह पर नाम बोलता था जबकि उसके भाई हरजिंदर सिंह के नाम पर भी 20 मरला की जगह थी। उसने नकोदर रोड पर 10 कनाल पर अमृत स्टड फार्म बनवाया था। इसके अलावा शहर के एक महंगे इलाके में उनके नाम से एक फ्लैट भी है। वह इनोवा का मालिक है और उसका मॉडल टाउन में एक कार्यालय भी है। उनके दोनों बच्चे कनाडा में रहते हैं।

  • पंजाब में NIA की टीम की रेड

    पंजाब में NIA की टीम की रेड

    श्री मुक्तसर साहिबः श्री मुक्तसर साहिब में आज सुबह एनआईए की टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है। बता दें कि श्री मुक्तसर साहिब के कोटकपुरा मार्ग गुरु अंगद देव नगर गली नंबर 13 में सोनू नाम के व्यक्ति के घर पर एनआईए की टीम ने छापेमारी की गयी है। एनआईए की टीम द्वारा घर की जांच की जा रही है। बता दें कि सोनू पंजाबी और पाकिस्तानी जूतों का कारोबार करता हैं।

    6 घंटे चली इस रेड के दौरान एनआईए की टीम दस्तावेज व अन्य सामान उसके घर से ले गई। आधिकारिक तौर पर चाहे टीम द्वारा इस रेड के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मामला पड़ोसी देश पाकिस्तान में हुए पैसे के लेन-देन से जुड़ा हुआ है और कथित तौर पर हवाले के पैसे के साथ इस मामले को जोड़ कर देखा जा रहा है।

  • सोलर लाइटों से जगमगाएगा ऊना जिला का रामपुर-हरोली पुल

    सोलर लाइटों से जगमगाएगा ऊना जिला का रामपुर-हरोली पुल

    सोलह लाख रुपए से लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाई जा रही 82 सोलर लाइटें

    ऊना / सुशील पंडित : जिला ऊना में हिमाचल प्रदेश के सबसे लंबे रामपुर-हरोली पुल पर लोक निर्माण विभाग द्वारा 16 लाख रुपए की लागत से 82 सोलर लाइटें स्थापित की जा रही हैं जिसका कार्य प्रगति पर है। सोलर लाइटों स्थापित होने संबंधी कार्य का उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रामपुर-हरोली पुल का दौरा कर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सोलर लाइटें स्थापित होने से इस पुल पर से रात्रि के समय आवाजाही करने वाले लोगों के लिए सुविधा होगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास, कल्याण व गरीब सेवा प्रदेश सरकार का प्रमुख एजेंडा है तथा इसी के अनुरूप प्रदेश सरकार निरंतर जनहित निर्णय ले रही है। उन्होंने जानकारी दी कि उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थल छिन्मस्तिका धाम चिंतपूर्णी मंदिर में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है तथा वर्तमान प्रदेश सरकार ने सत्ता संभालते ही इस दिशा में कई सकारात्मक कदम उठाए हैं।


    उन्होंने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में पडोगा से त्यूड़ी के मध्य भी एक बड़े पुल का निर्माण किया जाएगा। स्वां नदी पर बनने वाले इस पुल से न केवल हरोली विधानसभा क्षेत्रवासियों की ऊना जिला के अन्य हिस्सों में आवाजाही आसान होगी बल्कि गगरेट, होशियारपुर तथा जालंधर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए एक वैकल्पिक सड़क मार्ग भी बनेगा। उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं भी सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को उन्हें हल करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एएसपी ऊना प्रवीण धीमान, ऊना जिला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रंजीत सिंह राणा व जिला महासचिव प्रमोद कुमार, हरोली कांग्रेस पार्टी के मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

  • 3 नेशनल हाईवे समेत 275 सड़कें बंद, कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट

    3 नेशनल हाईवे समेत 275 सड़कें बंद, कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट

    हिमाचलः प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी है। ताजा बर्फबारी से प्रदेश भर में शीतलहर है, जिससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।  सूबे में तीन नेशनल हाईवे समेत 275 सड़कें अवरुद्ध हैं। लाहौल-स्पीति जिले में सबसे ज्यादा 177 सड़कों पर आवाजाही बंद है। चंबा जिले में 5, किन्नौर में 9, कांगड़ा में 2, कुल्लू में 3, मंडी में 13 और शिमला में 64 सड़कें अवरुद्ध हैं। प्रदेश भर में 330 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट छा गया है। मंडी जिले में 147, लाहौल-स्पीति जिले में 106, चंबा जिले में 3, किन्नौर जिले में 28, कुल्लू जिले में 22, शिमला जिले के डोडरा क्वार सब डिवीजन में 24 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं।

    वहीं एक जलापूर्ति योजना भी प्रभावित है। तीन जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं। कुल्लू और लाहौल घाटी में मौसम फिर से मेहरबान हो गया है। रोहतांग दर्रा के साथ कुल्लू के पर्यटन स्थलों में भारी बर्फबारी हुई है। लाहौल की पूरी घाटी बर्फबारी की जद में आ गई है। शिमला जिले के जाखू, कुफरी सहित ऊपरी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है जिसके कारण खिड़की के पास ठियोग-चौपाल सड़क, खड़ापत्थर के पास ठियोग-रोहड़ू सड़क, नारकंडा के पास ठियोग-रामपुर सड़क अवरुद्ध है। कुफरी-गालू-फागू के पास शिमला-ठियोग सड़क पर फिसलन है। सड़कों को साफ करने का काम चल रहा है। डीसी आदित्य नेगी खुद हालात का जायजा ले रहे हैं। राजधानी शिमला में बादल छाए हुए हैं और शहर की सभी सड़कें खुली हैं। शिमला पुलिस ने अनुरोध किया है कि जब तक सड़कें साफ नहीं हो जाती तब तक यात्रा न करें।

    किसी भी आपात स्थिति में 0177-2812344, 112 या निकटतम पुलिस स्टेशन में संपर्क करें। जबकि कुल्लू के ऊंचाई वाले ग्रामीण इलाकों में बर्फबारी होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं हैं। जानकारी के अनुसार अटल टनल के साउथ पोर्टल में 30 सेंमी ताजा बर्फबारी होने से मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग तीन मनाली पूरी तरह से बंद हो गया है। जबकि टनल के नॉर्थ पोर्टल में 15 सेंमी, कोकसर में 20 सेंमी, रोहतांग दर्रा में 40 सेंमी, कुंजम में 54 सेंमी, बारालाचा में 45 सेंमी, घेपन पीक में 50 सेंमी, जलोड़ी दर्रा और सोलंगनाला में 20-20 सेंमी बर्फबारी हुई है।

    केलांग-मनाली, केलांग-उदयपुर और केलांग-दारचा सहित करीब 150 सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हो गया है। कुल्लू में मनाली से सोलंगनाला के साथ औट-बंजार-सैंज हाईवे तीन के साथ 25 संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। मलाणा गांव का संपर्क भी जिला मुख्यालय से कट गया है। दारचा शिंकुला मार्ग भी सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद है। पांगी किलाड़ राजमार्ग (SH-26) सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद है। काजा सड़क (NH-505) ग्राफू से काजा बंद है। स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों को हिदायत दी जाती है की बर्फबारी होने पर अनावश्यक यात्रा से बचें। समदो से लोसर सड़क मार्ग फोर बाई बोर वाहनों के लिए खुला है।

  • पंजाबः मौसम में फिर बदलाव, आज हल्की बारिश के आसार

    पंजाबः मौसम में फिर बदलाव, आज हल्की बारिश के आसार

    चंडीगढ़ः पंजाब में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार को कई शहरों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। उसके बाद अगले दो दिन मौसम शुष्क रहेगा। 23 जनवरी से फिर मौसम में बदलाव आएगा और पंजाब के सभी शहरों में 25 जनवरी तक बारिश व ओलावृष्टि की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए बताया कि इस बीच सूबे में हवाएं 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चल सकती हैं। वहीं, पहाड़ों में 25 जनवरी तक मौसम खराब रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आने से पंजाब में अगले पांच दिन शीतलहर से राहत रहेगी। तापमान में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

    फरीदकोट में सबसे सर्द रात दर्ज की गई। यहां 4.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि बठिंडा का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। आईएमडी ने कहा, एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 20 जनवरी की रात से 26 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और 23 जनवरी से 25 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से, 20 से 22 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 

  • पंजाबः युवक पर कातिलाना हमला कर इलाके में घुमाया 

    पंजाबः युवक पर कातिलाना हमला कर इलाके में घुमाया 

    लुधियानाः शहर में युवक को पीटने के बाद खून से लथपथ अवस्था में गाड़ी में बैठा घूमाने का मामला सामने आया है। वर्चस्व को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां की ग्रेवाल कॉलोनी इलाके में कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश में हरप्रीत पर हथियारों से कातिलाना हमला कर दिया। युवकों ने फिल्मी स्टाइल में हरप्रीत को जमीन से उठाया और गाड़ी में जबरदस्ती डाल लिया। इसके बाद आरोपियों ने हरप्रीत का वीडियो बनाना शुरू कर दिया और गाली देते रहे। गाड़ी में बिठाकर खून से लथपथ हरप्रीत को वे पीटते रहे और धमकी देते रहे कि वह अब अपने साथियों को बुलाए। आरोपियों ने घायल हरप्रीत को खून से लथपथ हालत में ही जीप में बैठा कर पूरा इलाका घुमाया ताकि उनका वर्चस्व कायम रहे।

    इसके बाद वह उसे फेंककर फरार हो गए। घायल हरप्रीत के परिवार वालों ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। इस मामले की जानकारी थाना डाबा पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रेवाल कॉलोनी इलाके के रहने वाले हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह बुधवार को अपने कुछ दोस्तों के साथ ग्रेवाल पार्क के पास खड़ा था। इसी दौरान कुछ युवक जीप पर आए। उन्होंने पहले जीप से टक्कर मारने की कोशिश की। हरप्रीत को पता चल चुका था कि युवक उसे मारने आए थे। हरप्रीत ने बताया कि वह तुरंत वहां से भाग गया। आरोपियों ने उसका पीछा किया और उस पर हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं जमीन पर गिर पड़ा। 

    आरोपियों ने उसे उठाया और गाड़ी में बैठा लिया। एक युवक ने वीडियो बनाना शुरू कर दी और उसे वीडियो में भी पीटते रहे। हरप्रीत के मुताबिक आरोपियों ने उसे पूरा इलाका घुमाया और पीटते रहे। उसके सिर से खून निकलता रहा मगर बेरहम आरोपी पीटते रहे। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि वह अपने साथियों को बुलाए। इसके बाद आरोपी उसे घर के पास ही फेंककर फरार हो गए। हरप्रीत ने बताया कि अगर उसका घर नजदीक न होता तो आरोपी उसे जान से ही मार देते। इसके बाद उसके परिवार वालों ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया। आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। थाना डाबा के एसएचओ रणवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों का पता लगा मामला दर्ज किया जाएगा। वायरल वीडियो पर एसएचओ ने कहा कि वह भी चेक किया जा रहा है। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः वरिंदर की गिरफ्तारी के बाद थाने पहुंचे वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह, जाने क्या कहा, देखें वीडियो

    पंजाबः वरिंदर की गिरफ्तारी के बाद थाने पहुंचे वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह, जाने क्या कहा, देखें वीडियो

    अमृतसरः तरनतारन में बीते दिन गन कल्चर को प्रमोट करने के मामले में वारिस पंजाब दे मुखी अमृतपाल सिंह के बॉडीगार्ड वरिंदर सिंह जौहल पुत्र जगदीश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। दरअसल, वरिंदर सिंह की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, जिसमें वरिंदर सिंह के द्वारा हथियार से साथ छत पर फायरिंग की जा रही है। जिसके बाद वरिंदर पर आईपीसी की धारा 336 और आर्म एक्ट की धारा लगाई गई।

    वरिंदर सिंह को पुलिस ने उनके गांव से गिरफ्तार किया है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही अमृतपाल सिंह खुद तरनतारन के अधीन आते थाना सदर पट्टी पहुंचे। इस दौरान अमृतपाल ने उनके साथी वरिंदर सिंह को 24 घंटो में रिहा करने की बात की। उन्होंने कहा कि अगर रिहा नहीं किया गया तो वह अगला स्टेप उठाएंगे।  

    बता दें सोशल मीडिया पर वरिंदर सिंह द्वारा हवाई फायरिंग करने के मामले में थाना सदर की पुलिस ने उसको उसके गांव से गिरफ्तार करके विभिन्न धाराओं के तहत अगली कार्रवाई शुरू कर दी। आज उसे माननीय अदालत में पेश किया गया और उसके बाद उसे जेल में भेज दिया गया है। 

  • 3 साल की बच्ची की हत्या कर चलती ट्रेन से फेंका शव

    3 साल की बच्ची की हत्या कर चलती ट्रेन से फेंका शव

    जयपुर: राजस्थान के गंगानगर शहर में पुलिस ने एक विवाहिता और उसके प्रेमी को तीन साल की बच्ची की कथित रूप में हत्या करके उसका शव चलती ट्रेन से फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बच्ची का शव मंगलवार सुबह हिंदुमलकोट पुलिस थानाक्षेत्र में रेल पटरी से बरामद किया गया। पुलिस ने बच्ची की पहचान करके उसकी मां सुनीता का पता लगाया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने बच्ची की हत्या करना स्वीकार कर लिया है।

    पुलिस के अनुसार पांच बच्चों की मां सुनीता अपने प्रेमी सन्नी ऊर्फ मालता के साथ शास्त्रीनगर इलाके में रहती थी। पुलिस के अनुसार उसके तीन बच्चे उसके पति के साथ रहते थे जबकि चार साल और तीन साल की दो बच्चियां उसके साथ रहती थीं। 

    पुलिस के अनुसार 16-17 जनवरी की रात को सुनिता ने तीन साल की बच्ची किरण की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार सुनिता ने अपने प्रेमी सन्नी की मदद से बच्ची के शव को चादर में लपेटा और उसी रात ट्रेन में सवार होने के लिए गंगानगर रेलवे स्टेशन चली गई। गंगानगर के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया, ‘‘महिला और प्रेमी सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर ट्रेन में सवार हुये। सुबह 6.45 बजे और 7 बजे के बीच फतूही रेलवे स्टेशन से पहले ट्रेन के नदी के पुल पर पहुंचने पर उन्होंने बच्ची के शव को चलती ट्रेन से फेंक दिया। वे शव को नहर में फेंकना चाहते थे लेकिन शव रेल पटरी के पास गिर गया।”

    उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों अबोहर रेलवे स्टेशन गये जहां वे एक अन्य ट्रेन से वापस गंगानगर लौट गये। उन्होंने बताया कि जांच के बाद उत्तर प्रदेश निवासी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।