Blog

  • अराजपत्रित कर्मचारी संघ ऊना ब्लॉक  कार्यकारिणी का विस्तार  

    अराजपत्रित कर्मचारी संघ ऊना ब्लॉक  कार्यकारिणी का विस्तार  

    कर्मचारियों की समस्याओं को हल करना मुख्य मकसद : बलबीर सिंह 

    ऊना/सुशील पंडित: अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ब्लॉक ऊना की कार्यकारिणी  का मंगलबार को  विस्तार किया गया है। बैठक एनजीओ ब्लॉक भवन ऊना में  ब्लॉक प्रधान  बलबीर सिंह की अध्यक्षता में हुईं। जिसमें वरिष्ठ उपप्रधान गुरबख्श सिंह , महासचिव जुगल किशोर ,जिला प्रतिनिधी  मुकेश कुमार  , सतीश चंद्र , राज कुमार , रमन कुमार  , मनोज कुमार , सूरज रत्न , दिनेश कुमार , किशन चंद समेत  पूर्व अध्यक्ष राजीव वशिष्ठ ने विशेष तौर से भाग लिया।  नव गठित कमेटी का विस्तार करते हुए उपप्रधान पद के लिए सुरजीत पटियाल , रमेश कुमार ,रंजीत सिंह , अशोक कुमार , अमनदीप  ढिल्लो, अमरजीत , कमलदेव, राकेश कुमार,विजय कुमार  को चुना गया ।जरनैल सिंह को संगठन सचिव, भूपिंदर कुमार को प्रेस सचिव, गुरमेल , शाम कुमार , नरेश कुमार, राज कुमार , विकास ठाकुर , विष्णु दत्त   व चंद्रशेखर को संयुक्त सचिव ,    इंद्रजीत सिंह को कोषाध्यक्ष , दीपक जोशी को मुख्य सलाहकार चुने गए  है। ब्लॉक प्रधान ऊना  बलबीर सिंह ने विस्तारीकरण करते समय सभी प्रतिनिधियों को नए पद से सुशोभित होने पर बधाई दी।उन्होंने कहा की कर्मचारियों को समस्याओं को उठाने के लिए एनजीओ ब्लॉक ऊना कार्य कर रही है।हर समस्या को ब्लॉक मीटिंग में उठाया जा सकेगा। जिसका हल हर उचित माध्यम से किया जा सकेगा। कर्मचारियो को न्याय दिलाना एनजीओ ब्लॉक ऊना  का मुख्य मकसद रहेगा।
  • कांग्रेस को बड़ा झटका, पंजाब में आप को मिला पहला मेयर, देखें वीडियो

    कांग्रेस को बड़ा झटका, पंजाब में आप को मिला पहला मेयर, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में आप पार्टी लगातार कांग्रेस को झटका दे रही है। वहीं आज आप पार्टी ने मोगा में कांग्रेस को झटका देते हुए नगर निगम पर कब्जा कर लिया है। नगर निगम पर कब्जे के साथ ही आप पार्टी का पंजाब में पहला मेयर बन गया है। दरअसल, आज वोटिंग दौरान कांग्रेस मेयर को 6 वोट पड़े जबकि आप पार्टी को 42 वोट पड़े। इस दौरान 2 वोटर गैर हाजिर रहे। बता दें कि मोगा नगर निगम में लगातार धड़े बंदी चली आ रही थी। भले कोई भी सरकार आई और चली गई। लेकिन यह इतिहास रहा है कि मोगा के नगर निगम में धड़े बंदी रही है। इसी कारण मोगा में विकास सब से पीछे रहा। लेकिन नगर निगम की कमाई सबसे अधिक रही। अब पंजाब में आप पार्टी की सरकार है। आप सरकार के वायदे के मुताबिक जिले में विकास होना था।

    वहीं जिले की एमएलए अमनदीप कौर अरोड़ा ने विकास को देखते हुए सभी पार्षदों को साथ लेकर उनकी राय जानी, ताकि जिले में विकास के काम किए जा सके। उसको लेकर एक राय बनाई गई कि मेयर को बदला जाए। मेयर को बदलने के लिए वोटिंग करवाई गई। जिसमें 42 पार्षदों ने आप आदमी के हक में वोट डाली। वहीं मौजूदा मेयर नितिका भल्ला को समय दिया गया था कि वह अपना बहुमत साबित करे। आज जब बहुमत साबित करने के दौरान 50 में 48 पार्षद हाजिर हुए। जिनमें 42 पार्षदों ने आप पार्टी का मेयर बनाए जाने को सहमति दी। वही 6 पार्षदों ने कांग्रेस के मेयर के हक में वोटिंग की। हालांकि इस दौरान 2 पार्षद गैरहाजिर रहे। पंजाब मे पहली मोगा की नगर निगम होगी जहां पर आप पार्टी का मेयर बनेगा। इस मौके आप विधायक अमनदीपकौर अरोड़ा, धर्मकोट के विधायक लादी दौस भी हाजिर थी। अब 2 से 3 दिन बाद आप पार्टी का मेयर पद की कुर्सी संभालेगा।

  • कपूरथलाः संदिग्ध परिस्थितयों में ASI की मौत

    कपूरथलाः संदिग्ध परिस्थितयों में ASI की मौत

    कपूरथलाः सिटी थाना में तैनात ASI की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कि गलत दवाई खाने से एएसआई की मौत हुई है। मृतक की पहचान एएसआई मंजीत सिंह पुत्र चंदन सिंह निवासी गांव खाने वालों के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सिटी थाना में तैनात ASI मंजीत सिंह वासी गांव खानोवाल थाना सदर की किसी बीमारी को लेकर दवाई चल रही थी। देर शाम उसने गलती से घर में पड़ी कोई अन्य दवाई खा ली। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।

    परिजनों ने तुरंत मंजीत सिंह को जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके उपरांत मृतक के शव को सिविल अस्पातल के शव गृह में रखवा दिया गया। वहीं दूसरी तरफ सदर थाना प्रभारी सोनमदीप कौर ने बताया कि मृतक ASI मनजीत सिंह की पत्नी निर्मल कौर के बयान के आधार पर धारा 174 की कार्रवाई करते हुए मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है। 

  • पंजाबः खाने में चूहा निकलने पर मशहूर प्रकाश ढाबे के मालिक पर FIR दर्ज

    पंजाबः खाने में चूहा निकलने पर मशहूर प्रकाश ढाबे के मालिक पर FIR दर्ज

    लुधियानाः विश्वकर्मा चौक के पास मशहूर प्रकाश ढाबे की मटन प्लेट में मरा हुआ चूहे का वीडियो बीते दिन काफी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस दौरान परिवार ने ढाबा मालिक पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं दूसरी ओर ढाबा मालिक हनी घई ने आरोपों को नकारा था। उन्होंने परिवार पर आरोप लगाए थे। ढाबा मालिक ने आरोप लगाते हुए कहा था कि ग्राहक बनकर आए व्यक्ति ने सीसीटीवी कैमरों की रेंज से बाहर टेबल बैठने को ली, जबकि पूरा ढाबा खाली था। खाना खाने के बाद बिल देने के समय उसने ये ड्रामेबाजी की। जिसके बाद वहां पर काफी देर तक हंगामा होता रहा।

    इस हंगामें के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत मिलने के बाद थाना नंबर डिवीजन नंबर-6 पुलिस ने मालिक पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने प्रेम नगर के रहने वाले विवेक कुमार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। विवेक ने पुलिस से कहा कि वह रविवार रात अपने परिवार के साथ खाना खाने के लिए विश्वकर्मा चौक के पास प्रकाश ढाबा पर गए थे। उन्होंने मीट और चिकन का ऑर्डर किया था। उन्होंने जैसे ही अपने मटन की प्लेट खानी शुरू की तो चमच में मरा हुआ चूहा आया।

    जब उसने इसका विरोध किया तो ढाबा मालिक ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। खाना खाने के बाद उसके पारिवारिक सदस्यों के पेट में दिक्कत हुई। उसके पूरे मामले की वीडियो बना ली थी। मामले की जांच कर रहे एएसआई परमजीत सिंह ने कहा कि आईपीसी की धारा 273 (हानिकारक भोजन या पेय की बिक्री) और 269 (लापरवाही से काम करना जिससे जीवन के लिए खतरनाक बीमारी का संक्रमण फैलने की संभावना हो) के तहत FIR दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

  • Cooperative मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, 11 करोड़ रुपये का रखा ईनाम

    Cooperative मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, 11 करोड़ रुपये का रखा ईनाम

    बिहारः सरकार में सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव ने गया एसएसपी आशिष भारती को लेटर लिखकर अपनी हत्या की आशंका जताई है और मदद की मांग की है। लेटर में सुरेंद्र यादव ने बताया कि एसएसपी को भेजे पत्र में सहकारिता मंत्री ने बताया है कि क्षत्रिय सेवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर ने उनकी हत्या के लिए उकसाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। राठौर ने अपने वक्तव्य में उन्हें अपराधी बताते हुए यह सार्वजनिक घोषणा की है कि जो व्यक्ति इस कृत्य (डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव की हत्या) को अंजाम देगा, उसे 11 करोड़ रुपये की राशि इनाम स्वरूप दी जाएगी।

    सुरेंद्र यादव ने लिखा कि इससे यह प्रतीत होता है कि धनवंत सिंह राठौर को भारतीय संविधान व कानून व्यवस्था में विश्वास नहीं है और वह प्राण व दैहिक स्वतंत्रता का हनन करने वाला आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। राठौर को पूर्व में भी जेल की सजा भी हो चुकी है। राज्य के एक वर्तमान मंत्री के विरुद्ध इस प्रकार की सार्वजनिक घोषणा प्रदेश की कानून व्यवस्था को गंभीर चुनौती है। इसका समुचित प्रत्युत्तर देना अनिवार्य है, ताकि जन सामान्य के मन में भी प्रशासन के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना बनी रहे।

    वहीं, सुरेंद्र यादव ने यह भी जानकारी दी है कि उन पर पूर्व में भी जानलेवा हमला हो चुका है, जिसमें वह बाल-बाल बचे हैं। इसके अलावा उन्हें पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में गया लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचित दो सांसद ईश्वर चौधरी और राजेश कुमार की हत्या उग्रवादियों द्वारा की जा चुकी है। अब उग्रवादियों द्वारा उनकी हत्या के लिए लोगों को उकसाया जा रहा है। गया एसएसपी आशिष भारती ने मामले को गंभीरता ते हुए क्षत्रिय सेवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, मामले की छानबीन करने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अधिकारी को सौंपी गई है।

  • पंजाबः सुनील जाखड़ को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी, कई राज्यों में बीजेपी के बदले प्रभारी

    पंजाबः सुनील जाखड़ को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी, कई राज्यों में बीजेपी के बदले प्रभारी

    चंडीगढ़ः साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने कई राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। सुनील जाखड़ को पंजाब में बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। पंजाब, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ये बदलाव हुए हैं।  बाबूलाल मरांडी को झारखंड की जिम्मेदारी मिली है। 

  • पिता ने डांटा… तो 12वीं कक्षा के छात्र ने फंदा लगाया फंदा

    पिता ने डांटा… तो 12वीं कक्षा के छात्र ने फंदा लगाया फंदा

    भूनाः गर्मी की छुट्टियों की समाप्ति के बाद सोमवार को स्कूल जाने के लिए बारहवीं कक्षा के छात्र को उसके पिता ने डांटा तो उसने गुस्से में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर ली। सुबह करीब 11 बजे जब उसकी बड़ी बहन ने चौबारे के अंदर फंदे पर लटके छोटे भाई को देखा तो वह चिल्लाने लगी। पड़ोसी मौके पर पहुंचे और किशोर को फंदे से उतारकर सीएचसी केंद्र भूना में ले गए। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सरजीत सिंह का 17 वर्षीय पुत्र कौशल रतिया रोड पर स्थित प्राइवेट स्कूल में बारहवीं कक्षा का छात्र था।

    गर्मियों की छुट्टियां के बाद कुछ दिनों से वह स्कूल नहीं जा रहा था। 2 जुलाई को उसके पिता सरजीत सिंह ने उसे पढ़ाई करने के लिए सोमवार से स्कूल जाने के लिए फटकार लगा दी थी। सोमवार सुबह छात्र के पिता सीएचसी केंद्र के सामने अपनी घड़ी रिपेयरिंग की दुकान पर चले गए और मां मुकेश कुमारी पुराने बाजार में एक कपड़े की दुकान पर मजदूरी करने चली गई। घर पर छात्र की बड़ी दो बहनें कुसुम और आरती थीं। छात्र कौशल घर के चौबारे में सुबह जाकर सो गया था। जब वह 11 बजे भी चौबारे से नीचे नहीं आया तो कुसुम ने जाकर देखा तो कौशल पंखे के हुक से फंदे पर झूल रहा था। इकलौते छोटे भाई को फंदे पर लटका देख कुसुम जोर-जोर से चिल्लाने लगी। मगर घर पर माता-पिता दोनों ही नहीं थे। पड़ोसियों ने आकर छात्र को फंदे से नीचे उतारा और तुरंत सीएचसी केंद्र भूना में लेकर पहुंचे।

    जहां चिकित्सक योगेश कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सीएचसी केंद्र में पहुंचकर शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद भेज दिया। पुलिस ने छात्र के पिता सरजीत सिंह के बयान पर फिलहाल इत्तफाकिया कार्रवाई की है। सीएचसी केंद्र के सामने छोटी सी घड़ी रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले सुरजीत सिंह अपने इकलौते बेटे द्वारा उठाए गए कदम के बाद बहुत दुखी हैं। उन्होंने रोते हुए कहा कि बेटे को अच्छी पढ़ाई करवा कर उच्च शिक्षित देखना चाहता था। इसलिए मेहनत मजदूरी करके पति-पत्नी मिलकर उसको अच्छे प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करवा रहे थे।

    कौशल के उठाए कदम ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। मां मुकेश देवी व उसकी दोनों बहनें घटना के बाद से ही गहरे सदमे के कारण बेहोशी की हालत में हैं। 17 वर्षीय कौशल पिछले कई दिनों से स्कूल जाने से कतरा रहा था और मानसिक रूप से परेशान था। 2 जुलाई की शाम को वह घर से बाहर गया हुआ था और काफी समय व्यतीत करने के बाद आया तो सरजीत सिंह ने पढ़ाई करने के लिए उसे डांट दिया था। इससे वह मानसिक रूप से तनाव में आ गया और उसने सोमवार की सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि छात्र कौशल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पिछले लंबे समय से मानसिक परेशानी से गुजर रहा था, इसी के चलते सोमवार को घर के चौबारे में पंखे के हुक से फंदा लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई है। मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है।

  • तेज रफ्तार कंटेनर ने 3 गाड़ियों को मारी टक्कर, 10 की मौत, मची चीख पुखार

    तेज रफ्तार कंटेनर ने 3 गाड़ियों को मारी टक्कर, 10 की मौत, मची चीख पुखार

    मुंबईः महाराष्ट्र के धुले जिले में बड़ा सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने 3 वाहनों को टक्कर मार दी। इसके बाद फिर एक राजमार्ग पर एक होटल में कंटेनर जा घुसा। इस भीष्ण हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार होने के कारण ट्रक बेकाबू हो गया और होटल में जा घुसा। होटल में खाना खाने वाले लोगों की भीड़ थी, इसलिए ये बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद वहां लोगों की चीख-पुकार मच गई थी। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना राजधानी से 300 किलोमीटर से अधिक दूर स्थित धुले में मुंबई-आगरा राजमार्ग पर पलासनेर गांव के पास सुबह करीब 10.45 बजे हुई। साथ ही, बताया कि ट्रक का ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह भीषण हादसा हुआ है। इसने दो मोटरसाइकिलों, एक कार और एक अन्य कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी गाड़ियों को टक्कर मारते हुए ट्रक राजमार्ग पर एक बस स्टॉप के पास होटल में जा घुसा और वहीं पलट गया।

    अधिकारी ने कहा, “लगभग 10 लोग मारे गए और 20 से अधिक घायल हो गए। बस स्टॉप पर इंतजार कर रहे कई लोग भी इस हादसे का शिकार हो गए हैं।” अधिकारी ने बताया कि ट्रक मध्य प्रदेश से धुले की ओर जा रहा था। पुलिस ने बताया कि घायलों को शिरपुर और धुले के अस्पतालों में ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

  • अनिल अंबानी की पत्नी ED के समक्ष हुई पेश

    अनिल अंबानी की पत्नी ED के समक्ष हुई पेश

    मुंबई: उद्योगपति अनिल अंबानी की पत्नी और दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री टीना अंबानी आज प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुई हैं। यह मामला कथित विदेशी मुद्रा के उल्लघंन का है जिसमें अनिल अंबानी और उनकी पत्नी दोनों जांच के घेरे में हैं। जांच एजेंसी द्वारा अनिल अंबानी से पूछताछ के एक दिन बाद टीना अंबानी आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के सामने पेश हुईं। इससे पहले, अनिल अंबानी मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए सोमवार को मुंबई के बलार्ड एस्टेट इलाके में केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश हुए।

    अंबानी इससे पहले 2020 में यस बैंक ऋण रिश्वत मामले में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए थे, जिसमें बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर को गिरफ्तार किया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला अंबानी की कंपनियों में निवेश और विदेशी अधिकार क्षेत्र में अघोषित संपत्ति से जुड़ा है। यह एक ताजा मामला जो जो विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा), 1999 के तहत दायर किया गया है। अनिल अंबानी रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) के अध्यक्ष हैं।

    गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में, आयकर विभाग ने अनिल अंबानी को दो स्विस बैंक खातों में रखे गए 814 करोड़ रुपये से अधिक के अघोषित धन पर कथित तौर पर 420 करोड़ रुपये की कर चोरी के लिए काले धन विरोधी कानून के तहत नोटिस जारी किया था। इसके बाद सितंबर में बॉम्बे हाई कोर्ट ने अनिल अंबानी को राहत देते हुए आयकर विभाग से उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने को कहा था।

  • होशियारपुरः 2 ट्रकों की भीष्ण टक्कर में एक की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    होशियारपुरः 2 ट्रकों की भीष्ण टक्कर में एक की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    गढ़शंकरः होशियारपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां देर रात दो ट्रकों की भीष्ण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में एक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात ‘श्री आनंदपुर साहिब रोड’ पर 2 ट्रकों के बीच भयानक टक्कर हुई। बताया जा रहा है कि 14 टायर का ट्रक नं. पीबी 02 बीवी 9886 देरत रात गढ़शंकर से श्री आनंदपुर साहिब सीमेंट लेने जा रहा था।


    जब वे गोगों गांव के पास पहुंचा तो इस सामने से भारी वजन वाले गार्डर लेकर आ रहे ट्रक संख्या एचआर 68 बी 5674 ट्रक के ड्राइवर साइड वाले हिस्से के साथ हो गई। भारी वजन वाले गार्डरों में टकराने के बाद ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में ट्रक चालक जगिंदर सिंह (22 वर्ष) पुत्र गुरमेल सिंह निवासी नवाला (पठानकोट) की मौत हो गई। सड़क पर हुए इस हादसे के कारण कुछ घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। वहीं घटना की सूचना मिलते एएसआई उंकार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। एएसआई ने बताया कि ड्राइवर जगिंदर सिंह के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।