Blog

  • पंजाबः चोरी करने वाली 8 महिलाएं गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः चोरी करने वाली 8 महिलाएं गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा। निहाल सिंह वाला पुलिस ने चोरी करने वाली महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कर महिलाओं के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। महिलाओ चोर गिरोह ने निहाल सिंह वाला में पूरा आतंक मचाया हुआ था और हर रोज कही न कही चोरी की घटना को अंजाम दे रही थी।

    वहीं थाना मुखी निहाल सिंह वाला अमरजीत सिंह ने बताया की हमें को लगातार शिकायतें मिल रही थी की पिछले दिनों इन महिलाओ ने एक सेंट्री की दुकान से कागज चुगने के बहाने दुकान से काफी सेंट्री का सामान चोरी किया था। साथ ही कई घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि 8 महिलाएं है और सभी बरनाला की रहने वाली है। इन में कुछ महिलाों पर पहले भी चोरी के मामले दर्ज है। गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

  • Jalandhar में AAP हुई मजबूत, एससी कमीशन पंजाब के सदस्य राज कुमार मलोई अपने साथियों सहित पार्टी में हुए शामिल

    Jalandhar में AAP हुई मजबूत, एससी कमीशन पंजाब के सदस्य राज कुमार मलोई अपने साथियों सहित पार्टी में हुए शामिल

    AAP को Jalandhar West में मिल रहा पूरा समर्थनः CM MANN

    जालंधर। जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को मजबूती मिली है। जहां, आज एससी कमीशन पंजाब के सदस्य राज कुमार मलोई अपने सैकड़ों साथियों के साथ पार्टी में शामिल हो गए। वहीं, आम आदमी पार्टी ने शिव सेना समाजवादी को बड़ा झटका दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज और राष्ट्रीय चेयरमैन हनी भारद्वाज अपने सैकड़ों साथियों के साथ आप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री को पार्टी में शामिल हुए सभी नए नेताओं ने आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत की जीत सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी जालंधर में बहुत मजबूत है। हमारी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर लोग लगातार आप से जुड़ रहे हैं और हमारा समर्थन कर रहे हैं। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी को जालंधर विधानसभा क्षेत्र के लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि यहां की जनता ‘आप’ प्रत्याशी महेंद्र भगत को भारी बहुमत से जितायेगी और धोखेबाजों को मुंह तोड़ जवाब देगी।
  • Jalandhar:  JC Resort के पास से संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, देखें Live

    Jalandhar: JC Resort के पास से संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, देखें Live

    जालंधर। शहर के जेसी रिसोर्ट के पास एक खाली प्लाट से एक संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने का मामला सामने आया है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, सूचना पाकर मौके पर रामा मंडी की पुलिस टीम पहुंच गई है। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने की कोशिश में जुट गई है।

  • बेटी को नौकरी के लालच में गंवाए 14 लाख रूपए

    बेटी को नौकरी के लालच में गंवाए 14 लाख रूपए

    ऊना/सुशील पंडित : जब ठग और नौसरबाज सामने आता है तो बड़े बड़े बुद्धिमान लोग भी धोखा खा जाते हैं। अम्ब के नारी गांव के अजय कालिया पुत्र भगत राम को अपनी बेटी की नौकरी के लिए 14 लाख की चपत लग गई है। कालिया ने शिकायत में चंडीगढ़ निवासी रोहित राणा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि रोहित से उनका संपर्क साढ़े तीन साल पहले फोन पर हुआ था। उसने उनकी बेटी को नौकरी दिलवाने का वादा किया और 14 लाख रूपए की मांग रखी। पिता ने बेटी के भविष्य को देखते हुए लालचवश 13,90,600/- रूपए का भुगतान भी कर दिया। चिंतपूर्णी पुलिस ने आरोपी रोहित राणा के ऊपर धोखाधड़ी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर तालाश शुरू कर दी है।
  • कीचड़ साफ करने स्वां में उतरा फैजी डूबा: मौत

    कीचड़ साफ करने स्वां में उतरा फैजी डूबा: मौत

    ऊना/सुशील पंडित : स्वां नदी में डूबने से छुट्टी पर घर आए एक फौजी की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को अपने भांजे के साथ गाड़ी में स्वां नदी पार करते वक्त पंजावर निवासी 25 वर्षीय भरत सिंह पुत्र किशन चंद के कपड़े कीचड़ से सन गए थे। छुट्टी पर आए आर्मी जवान ने कीचड़ साफ करने के लिए जैसे ही पानी की ओर कदम बढ़ाया वह फिसलकर नदी में बने गहरे गड्ढे में जा गिरा। खनन माफिया द्वारा नदी में जगह जगह रेत निकालकर गहरे गड्ढे कर दिए गए हैं। ऐसे में जो नदी कभी कमर से गहरी नहीं थी उसमें टिप्पर भी समा जाते हैं। छुट्टी पर आए आर्मी जवान की मौत भी ऐसे ही एक गहरे गड्ढे में डूबने से हुई है। खनन माफिया के कारण स्वां नदी अब खतरनाक होती जा रही है। भरत सिंह के सामने उसकी पूरी जिंदगी पड़ी थी। खबर लिए जाने तक क्षेत्रीय अस्पताल में उसका पोस्टमॉर्टम किया जा रहा था। एक नौजवान को गंवाने वाले पंजावर गांव और आस पास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
  • Punjab : स्टेडियम से संदिग्ध हालातों में नौजवान का शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab : स्टेडियम से संदिग्ध हालातों में नौजवान का शव बरामद, देखें वीडियो

    फगवाड़ा। गांव माधोपुर के स्टेडियम से संदिग्ध हालातों में एक नौजवान का शव मिलने का मामला सामने आया है। वहीं, सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान गौरव पुत्र गुरदेव लाल वासी गांव हरदासपुर के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि नौजवान एक दिन पहले दोपहर को अपने घर से निकला था जो लौटकर वापस घर नहीं आया।

    जिसके बाद आज हमें सूचना मिली की नौजवान का शव मिला है। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारियों नहीं बताया कि उनको सूचना मिली थी कि गांव माधोपुर के स्टेडियम में एक नौजवान के लाश पड़ी हुई है। जिसके बाद मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया गया है।

  • इन्नर व्हील क्लब ऊना की नई टीम पहली जुलाई से कार्यभार संभालेगी

    इन्नर व्हील क्लब ऊना की नई टीम पहली जुलाई से कार्यभार संभालेगी

    ऊना/ सुशील पंडित : इन्नर व्हील क्लब ऊना की वर्ष 2024-25 के लिए नई टीम प्रथम जुलाई से अपना कार्यभार संभालेंगी। इसके लिए नई टीम का गठन कर लिया गया है। नवगठित टीम में रमा कंवर इन्नर व्हील क्लब ऊना की प्रधान होगी। जबकि शोभा सोनी क्लब की सचिव होगी। नव निर्वाचित प्रधान रमा कंवर ने बताया कि क्लब के अन्य पदाधिकारियों में निशा शारदा उपाध्यक्ष,रंजना बख्शी संयुक्त सचिव,रेखा शर्मा कोषाध्यक्ष,सुमन पुरी आईएसओ तथा डा.जागृति दत्ता क्लब एडिटर होगी। निर्वतमान प्रधान सीमा वशिष्ठ आईपीपी होगी।

    क्लब के अन्य सदस्यों में पूर्व प्रधान जतिंद्र कौर, तेजिंद्र कौर, किरण भयाणा, सुषमा वशिष्ठ, नीलम साही, पूजा कपिला, मीरा मेहता, रजिता कसाणा, अमरजीत बबली, मौनिका कौशल, रमा कालिया, रंजना जसवाल, कमला कंवर, प्रियंका, मेघा ओहरी, निरूपमा, सुनीता शर्मा, कमलेश वशिष्ठ क्लब सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि इन्नर व्हील क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं का अग्रणी संगठन है, जोकि अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्प चला रहा है। ऊना जिला में भी इन्नर व्हील क्लब तीन दशक से अधिक समय से सक्रिय रूप से सामाजिक कार्यो में अपनी भूमिका अदा कर रहा है। रमा कंवर ने कहा कि इन्नर व्हील क्लब ऊना पुरे वर्ष पीडि़त मानवता की सेवा के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थय, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करेगी।

  • जीडीएच इंडस्ट्रीज़ बसाल में भरे जाएंगे हेल्पर के 10 पद

    जीडीएच इंडस्ट्रीज़ बसाल में भरे जाएंगे हेल्पर के 10 पद

    ऊना/ सुशील पंडित : मैसर्ज़ जीडीएच इंडस्ट्रीज़ बसाल द्वारा हेल्पर के 10 पद अधिूसचित किए गए है। इन पदों के साक्षात्कार 2 जुलाई को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इन पदो के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं और 10वीं पास तथा आयु 18 से 30 वर्ष होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त हेल्पर पद के लिए प्रतिमाह 11 हज़ार रूपये वेतन निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यार्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, बायोडाटा और मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

  • Punjab : गांव के खेतों से युवा पुलिसकर्मी का शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab : गांव के खेतों से युवा पुलिसकर्मी का शव बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसर। अजनाला के कियामपुर के 24 वर्षीय पुलिसकर्मी की मौत का मामला सामने आया है। जहां किसी कारण वश युवा पुलिसकर्मी गुरसेवक सिंह की मौत हो गई, जिसका शव कियामपुर गांव के पास मिला है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक गुरसेवक सिंह के परिजनों ने बताया कि गुरसेवक सिंह लुधियाना में पुलिस की ड्यूटी करता था और वह घर आया हुआ था इसी दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि गुरसेवक सिंह के पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी जिसके बाद गुरसेवक सिंह को उनके पिता की नौकरी मिल गई थी।

    इस संबंध में डीएसपी अजनाला राज कुमार ने बताया कि लुधियाना पुलिस में कार्यरत गुरसेवक सिंह नाम के पुलिसकर्मी का शव अजनाला के कियांपुर गांव के पास मिला है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है।

  • Punjab : करोबारी की बेरहमी से हत्या

    Punjab : करोबारी की बेरहमी से हत्या

    कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी के क्षेत्र चौक चेलियां में एक करोबारी की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चौक चेलियां के नजदीक मोहल्ला नाईयां वासी 65 वर्षीय चरणजीत सिंह उर्फ चन्न डिपो वाला पुत्र जगीर सिंह जो कि चौक चेलियां में हैंडलूम का कारोबार करता था और अपने घर में अकेले रहता है। आज सुबह जब वह अपनी दुकान पर नहीं पहुंचा। तो उनके दोस्त उसे घर मिलने आए। लेकिन घर पहुंच कर उन्होंने देखा कि चरणजीत सिंह का खून से लथपथ शव बेडरूम में जमीन पर पड़ा था और पास में एक सिरहाना पड़ा था जो कि खून से लथपथ था। जिसके बाद घटना की सूचना मिलने के बाद DSP सब डिवीजन बबनदीप सिंह, थाना सुल्तानपुर लोधी SHO हरगुरदेव सिंह ने पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचकर जांच शूरु कर दी है।

    मृतक के भाई तेजिंदर पाल सिंह ने कहा कि मेरे भाई का किसी के साथ कोई भी विवाद नहीं था। आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जाने की मांग करता हूं।

    DSP बबनदीप सिंह ने बताया कि शव के पास खून बिखरा हुआ मिला है। जिस से यह मामला संदिग्ध लगा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ़ होगा कि इस बुजुर्ग की हत्या कैसे हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घर में कोई चोरी की घटना नहीं हुई है। उनके रिश्तेदारों से मालूम हुआ कि घर का बाहर का दरवाजा भी खुला पड़ा था। DSP ने कहा कि पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।