Blog

  • आज का राशिफल, 17 जून 2024

    आज का राशिफल, 17 जून 2024

    आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 36 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 52 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    1. मेष राशि-आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे, इससे आपका काम आसान हो जाएगा। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे। आज आपकी रूचि अध्यात्म में रहेगी। कारोबार और परिवार में बैलेंस बना रहेगा। अगर आप कोई भी काम स्टार्ट करने जा रहे हैं तो माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही शुरू करें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज कई दिनों से रुका काम पूरा हो जाएगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान अपने परिवार वालों के साथ करेंगे।

    2. वृष राशि-आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपको कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी का सहयोग मिलेगा, इससे आपको काम करने में आसानी होगी। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से कोई सलाह मिलेगी। आज किसी मित्र से मुलाकात, आपको खुशी देगी। आज शाम को आप किसी बर्थ-डे पार्टी में जा सकते हैं जहां आपकी मुलाकात किसी रिश्तेदार होगी। इस राशि के छात्र अपनी पढाई को बेहतर बनाने के लिए अपनी डेली रूटीन में कुछ नए बदलाव करेंगे।

    3. मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी विपरीत परिस्थिति में अपने धैर्य को बनायेंगे रखेंगे आपकी स्थितियां जल्द ही सुधरती नज़र आएँगी। आपके विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने का काम कर सकते हैं आप उनको नज़रंदाज़ करें और आगे बढ़ें। इस राशि के जो लोग किसी बिजनेस में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं वे किसी एक्सपर्ट से राय जरूर ले लें। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी, जूनियर आपके काम से बहुत कुछ सीखेंगे।

    4. कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप कुछ समय मनोरंजन सम्बन्धी गतिविधियों में बिताएंगे। आज आपके द्वारा कुछ सराहनीय काम किये जा सकते हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग की सहायता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। पिता का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी।

    5. सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज ऑफिस के किसी काम के कारण आपकी अचानक यात्रा हो सकती है। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपको अपने काम में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम समय से पूरा हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी, शाम को कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं उनको आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। जल्दबाजी में आकर किसी भी निर्णय को लेने से बचें पहले सोच विचार कर लें।

    6. कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज कुछ महत्वपूर्ण मामलों में फैसला ले सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार किसी काम में आपका सहयोग करेंगे। आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज काम करने के तरीको में बदलाव न करके मौजूदा स्थिति पर ही फोकस करेंगे।

    7. तुला राशि-आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज अपनी भावनाओं के साथ दूसरों के भी भावनाओं का ख्याल रखेंगे। आज परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बितायेंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। आज आपकी व्यावहारिक प्रवृति को देखकर लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। संगीत क्षेत्र में रुझान वालों को आज फिल्म इंडस्ट्री से ऑफर आ सकता है।

    8. वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज कुछ समय अपने पारिवारिक तथा व्यक्तिगत जीवन के लिए निकालना अच्छा रहेगा। प्रोफेशनल कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव हो सकता है। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। लोगों के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए।

    9. धनु राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने कामों में ही व्यस्त रहें और बेवजह की गतिविधियों में रुचि न ले। आज किसी भी प्रकार का अनुचित कार्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पारिवार के वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव तथा सहयोग आपके लिए कारगर साबित होगा। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे। आज किसी काम में आस-पास के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आपको मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा।

    10. मकर राशि-आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति और घर की व्यवस्था ठीक रखने में सहायक हो सकते हैं। व्यापार को बढानें के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आयेंगे। आप अपनी बातों को अपने पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही परेशानियो का हल मिलेगा। मिलजुल कर किये गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। निवेश के मामलें में आपको घर के बड़ो से कोई नई सलाह मिलेगी।

    11. कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। व्यवसाय में अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग और काम के प्रमोशन में लगायेंगे। सही रणनीति बनाकर काम करने से सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जाएगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको ठीक-ठाक फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जाएगा। आज किसी काम में लोगों का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। वाहन चलाते समय सावधानी बरते। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए ईमेल आएगा।

    12. मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। इस समय कई नई तरह की गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी और उचित परिणाम मिलेंगे। पहले शुरू किया हुआ काम आज पूरा हो जाएगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। अचानक धन लाभ होने से आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।

     

  • दिल्ली में त्राहिमाम! पानी की किल्लत को लेकर हुई पत्थरबाजी, देखें Video

    दिल्ली में त्राहिमाम! पानी की किल्लत को लेकर हुई पत्थरबाजी, देखें Video

    नई दिल्‍ली। देश भर में जहां भीषण गर्मी से परेशान हैं वहीं, दूसरे तऱफ देश की राजधानी दिल्ली  में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ। आज पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे राजधानी वासियों का पारा इतना चढ़ गया कि दिल्‍ली जल बोर्ड के ऑफिस में पत्‍थरबाजी कर दी। पानी की कटौती को लेकर महिलाओं ने दिल्‍ली जल बोर्ड के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पहुंची थीं। इस दौरान महिलाओं का पारा इतना चढ़ गया कि उन्‍होंने दिल्‍ली जल बोर्ड के ऑफिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। इससे ऑफिस में लगे शीशे टूट गये। 

    दिल्ली में बीते कई दिनों से जल संकट बना हुआ है। दिल्ली के कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत से लोग परेशान हैं। वहीं, अब जल संकट के बीच राजनीति भी शुरू हो गई है, जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी दूसरे राज्यों पर आरोप लगा रही है, तो वहीं भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस लगातार आम आदमी पार्टी पर हमलावर है। दोनों पार्टियों के द्वारा दिल्ली के तमाम अलग-अलग इलाकों में पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।

  • BJP दफ्तर के बाहर संदिग्ध Bag मिलने से मचा हड़कंप

    मौके पर पहुंची बम स्कवायड की टीम

    कोलकता। बीजेपी दफ्तर के बाहर एक संदिग्ध बैग मिलने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी दफ्तर के बाहर से बैग मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस बल व बम स्कवायड टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

    जानकारी के मुताबिक बीजेपी दफ्तर के सामने सड़क पर बने डिवाइडर पर संदिग्ध सामान पड़ा हुआ था। जिसे देखकर किसी ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने सर्च अभियान शुरु कर दिया।

  • बद्दी भटोली कलां में प्रवासी कामगार की हत्या

    पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

    बद्दी/ सचिन बैंसल : भटोली कलां में एक प्रवासी कामगार की सिर परपत्थर मार कर हत्या कर दी है। मृतक व्यक्ति यूपी के बदाऊं जिले के अतेरह तहसील के आंशु गांव का रहने वाला था। सूचना मिलते ही एसपी ईलमा अफरोज ने भी घटना स्थल को दौरा किया है।

    मृतक के चचेरे भाईस  राजानाती ने पुलिस को बताया  कि वह अपने चचेरे भाई कमलेश कुमार, संदीप, सोनू व दलीप कुमार भटोलीकला में किराये के कमरा में रहते है तथा ये सभी भटोलीकला में प्राईवेट कम्पनी में काम करते है। और सभी की अलग-2 शिफटों में डियूटी है। शनिवार  शाम के समय कमलेश कुमार का सुरेन्द्र कुमार के साथ शराब पीने के दौरान और शराब लाने को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था जिन्हे शिकायतकर्ता, संदीप व राजू प्रसाद ने छुड़ाया था रविवार को सुबह जब वह कम्पनी से अपनी डियूटी करके वापिस आया तो कमरा में कमलेश को मौजूद नहीं पाया जिस पर उसने आसपास कमलेश को ढूंढा तो किराये के मकान के सामने खुले खेत में कमलेश को खून से लथपथ अवस्था में मृत पाया। शिकायतकर्ता ने शक जाहिर किया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कमलेश को ईंट, व डंडे से मारपीट करके हत्या की है। जिस पर पुलिस की ओर से अभियोग पंजीकृत करके आरोपियों की तलाश आरम्भ कर दी है। पुलिस ने दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।

    एएसपी अशोक वर्मा में मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। फोरेसिंग टीम में भी मौके पर पहुंच कर आवश्यक सुबूत जुटाए है।

  • Fake Visa लेकर महिला पहुंची Airport, 52 लाख की हुई ठगी, देखे Video

    Fake Visa लेकर महिला पहुंची Airport, 52 लाख की हुई ठगी, देखे Video

    पंचकूला: महिला को अमेरिका भेजने के नाम पर लाखो की ठगी करने का मामला सामने आया है।  आरोपी की पहचान गुरदास सिंह के रूप में हुई है।  आरोपी ने महिला को अमेरिका भेजने का झांसा देकर 80 लाख रुपए की मांग की थी और 52 लाख एडवांस  देने की डिमांड की गई थी।  जिसके बाद महिला ने आरोपी को 52 लाख दे दिए। 

    आरोपी  द्वारा महिला को नकली वीजा लगाकर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट भेज दिया। जहां पर उसे पता चला कि वीजा नकली है।

  • कांग्रेस ने राज में कानून व्यवस्था ठप, जनता परेशान : सुमित

    कांग्रेस ने राज में कानून व्यवस्था ठप, जनता परेशान : सुमित

    जनता स्वयं पुलिस से ही असुरक्षित महसूस कर रही है

    ऊना/सुशील पंडित : भाजपा प्रदेश सचिव एवं संसदीय क्षेत्र हमीरपुर ने सह प्रभारी सुमित शर्मा ने कहा की जब-जब हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आती है तब तब कानून व्यवस्था ठीक हो जाती है, यह अब से नहीं है पहले से ही चली आई प्रक्रिया है और वर्तमान सरकार ने इस प्रथा को आगे ही बढ़ाया है। हिमाचल के 12 जिलों में जनता, आन जनमानस, पर्यटक परेशान है, महिला, वरिष्ठ नागरिक, बच्चे असुरक्षित है पर कांग्रेस सरकार मस्त है। 

    उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसी घटनाएं सामने आ रही है। धर्मशाला में विदेशी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के दो मामले सामने आए हैं। एक ओर जहां पोलैंड की एक महिला को स्थानीय युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। वहीं, दूसरी ओर दवा लेकर लौट रही एक ब्रिटेन की महिला से एक युवक ने छेड़छाड़ की। दोनों ही आरोपी स्थानीय युवक बताए जा रहे हैं. धर्मशाला के साथ लगते मैक्लोडगंज में ब्रिटेन से आई महिला के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।  

    पुलिस थाना नालागढ़ के तहत एक महिला के साथ बलात्कार करने वाले समुदाय के आरोपियों को बचाने के लिए पुलिस अधिकारी द्वारा जांच अधिकारी पर दबाव डालने का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारी के बार-बार दबाव डालने से तंग आकर जांच अधिकारी ने समय से पहले सेवानिवृति तक ले ली। इसका खुलासा सब इंस्पेक्टर रैंक के जांच अधिकारी के द्वारा नालागढ़ थाना में दर्ज रपट में हुआ है।

    उन्होंने कहा की एक जगह महिला असुरक्षा , विदेशी महिलाओं के साथ अत्याचार की अनेकों वारदाते सामने आ रही है। दूसरी ओर जनता स्वयं पुलिस से ही असुरक्षित महसूस कर रही है, पुलिस सरकार और अपने ही अधिकारियों के दबाव में काम कर रही है। यह समाज की सुरक्षा के लिए उचित नहीं है।

  • आतंकियों की अब खैर नहींः गृह मंत्री ने Army के साथ की High level meeting

    आतंकियों की अब खैर नहींः गृह मंत्री ने Army के साथ की High level meeting

    नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमलों के मद्देनजर आज क्षेत्र के सुरक्षा हालात की समीक्षा की। साथ ही गृह मंत्री ने 29 जून से शुरू होने जा रही वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा की। सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री को जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि आने वाले दिनों में सुरक्षाबल वहां आतंकवाद रोधी अभियान तेज कर सकते हैं। शाह ने यहां नॉर्थ ब्लॉक में उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इससे तीन दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इसी मुद्दे पर एक बैठक की थी जिसमें उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिया था। 

    सूत्रों ने बताया कि पिछले शुक्रवार को हुई एक बैठक में शाह को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति, अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर सुरक्षाबलों की तैनाती, घुसपैठ की कोशिशों, आतंकवाद रोधी अभियानों की स्थिति और केंद्र शासित प्रदेश में सक्रिय आतंकवादियों के बारे में जानकारी दी गई थी। 

    आतंकवादियों ने पिछले चार दिनों में जम्मू-कश्मीर के रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में चार स्थानों पर हमले किए, जिनमें नौ तीर्थयात्रियों और सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई तथा सात सुरक्षाकर्मी और कई अन्य घायल हो गए।

    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल सहित सेना के अधिकारी बैठक में रहे मौजूद

    बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, अगले सेना प्रमुख के तौर पर नामित लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, गुप्तचर ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह, बीएसएफ के महानिदेशक नितिन अग्रवाल, जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक आर आर स्वैन और अन्य शीर्ष सुरक्षा अधिकारी शामिल हुए। 

    आतंकवादियों ने 9 जून को तीर्थयात्रियों के बस पर किया था हमला

    आतंकवादियों ने नौ जून को तीर्थयात्रियों की एक बस पर उस समय गोलीबारी की जब यह शिव खोरी मंदिर से कटरा की ओर जा रही थी। इस बस में उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के श्रद्धालु सवार थे। गोलीबारी के बाद बस गहरी खाई में गिर गई थी जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी और 41 अन्य घायल हो गए थे। 

  • Punjab: बिजली का खंभा लगाने को लेकर हुआ विवाद, चली गोलियां, मौ’त, देखें video

    Punjab: बिजली का खंभा लगाने को लेकर हुआ विवाद, चली गोलियां, मौ’त, देखें video

    तरनतारन। जिले के अंतर्गत आने वाले गांव मुंडापिंड में जमीन विवाद में बिजली का खंभा खोदने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चला दी। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

    घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना श्री गोइंदवाल साहिब के एसएचओ परमजीत सिंह गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज के लिए तरनतारन सिविल अस्पताल भर्ती कराया। इसके बाद मृत व्यक्ति का शव तरनतारन सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिये रखवाया दिया गया है। मृत व्यक्ति के परिवार के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

  • बल्क ड्रग पार्क परियोजना में 1 हजार करोड़ का पूंजी निवेश करेगी हिमाचल सरकार : उप मुख्यमंत्री

    बल्क ड्रग पार्क परियोजना में 1 हजार करोड़ का पूंजी निवेश करेगी हिमाचल सरकार : उप मुख्यमंत्री

    उप मुख्यमंत्री ने ऊना के बढ़ेड़ा में किया मल्टीस्पेशलिटी आयुर्वेदिक अस्पताल का शुभारंभ

    ऊना/ सुशील पंडित : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र में बनने जा रही महत्वाकांक्षी बल्क ड्रग पार्क परियोजना में 1 हजार करोड़ रुपये का पूंजी निवेश करेगी। परियोजना का कुल खर्च राज्य और केंद्र सरकार द्वारा 50-50 फीसदी की हिस्सेदारी में वहन किया जाएगा। परियोजना के संचालन का जिम्मा भी हिमाचल सरकार ही देखेगी।

    उप मुख्यमंत्री ने रविवार को ऊना जिले के बढ़ेड़ा में एक जनसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जिले समेत पूरे प्रदेश के लिए विकास और रोजगार सृजन में मिसाल बनेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही हरोली के पंजुआणा में इस परियोजना के प्रशासनिक खंड का शिलान्यास किया जाएगा।

    बढ़ेड़ा में किया मल्टीस्पेशलिटी आयुर्वेदिक अस्पताल का शुभारंभ
    इससे पहले, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बढ़ेड़ा स्थित हिमकेप्स नर्सिंग कॉलेज में 40 बिस्तरों की सुविधा वाले मल्टीस्पेशलिटी आयुर्वेदिक अस्पताल का शुभारंभ किया। इस दौरान कुटलैहड़ के नव निर्वाचित विधायक विवेक शर्मा भी उनके साथ रहे।

    अस्पताल में स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ, आत्यायिक चिकित्सा एवं अन्य आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं समेत पंचकर्मा की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। यहां लोगों को रियायती दरों पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आयुर्वेद भारत की देशज चिकित्सा पद्धति है। सरकार प्रदेश में इसे आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने आशा जताई कि यह अस्पताल अपनी विशिष्ट सेवाओं से प्रदेश और देश में ख्याति अर्जित करेगा। 

    उन्होंने कहा कि हिमकेप्स सोसाइटी के नर्सिंग और लॉ कॉलेज ने उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान के तौर पर अपनी खास पहचान बनाई है और देश के मानचित्र में बढ़ेड़ा का बड़ा नाम उभरकर आया है। यह सहकारी क्षेत्र में चलने वाला प्रदेश का पहला कॉलेज है। उन्होंने आशा जताई कि सोसाइटी अब आयुर्वेद के क्षेत्र में भी उसी प्रकार से नाम बनाएगी। उन्होंने सोसाइटी सदस्यों की मांग पर जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को संस्थान में पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को कहा।

    500 लोगों की स्वास्थ्य जांच
    इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री ने अस्पताल में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर का भी शुभारंभ किया। इस शिविर में आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल पपरोला के वरिष्ठ चिकित्सकों ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। क्षेत्र के करीब 500 लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया।

    अब अपनी बिजली पैदा करेगा ऊना
    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना अब बिजली पैदा करने वाला जिला बन गया है। हाइड्रो क्षेत्र में विद्युत उत्पादन के साथ साथ अब प्रदेश में सौर ऊर्जा क्षेत्र के दोहन की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें ऊना जिला अग्रणी बना है। पेखूबेला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की 32 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजना बनकर तैयार हो गई है। 20 जून को मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 10 मेगावॉट की अघलोर सौर ऊर्जा परियोजना और 5 मेगावॉट की भंजाल सौर ऊर्जा परियोजना के नींव पत्थर रखे जाएंगे।

    प्रगति पथ पर अग्रसर ऊना
    उन्होंने कहा कि ऊना जिला आज औद्योगिक विकास का हब बनकर प्रगति पथ पर अग्रसर है। ऊना निवेशकों के लिए पूंजी लगाने का पसंदीदा जिला बन गया है। प्रदेश सरकार जिले के समग्र और तीव्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जिले में करीब 1 हजार करोड़ रुपये की पानी की परियाजनओं के काम किए जा रहे हैं। कुटलैहड़ में करीब मंदली-लठियाणी पुल के निर्माण पर करीब 950 करोड़ रुपये खर्चे जाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। तमाम विकास परियोजनाओं के साथ साथ धार्मिक महत्व के स्थलों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण के लिए काम किया जा रहा है। चिंतपूर्णी माता मंदिर के निर्माण पर सवा सौ करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं।

    जिन्होंने फार्म भरे उन्हें 19 से मिलने लगेंगे 1500 रुपये

    जो महिलाएं वंचित रहीं वे बीजेपी वालों से जरूर लें उनके झूठ का हिसाब
    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने 1500-1500 रुपये देने का वादा किया था। कांग्रेस सरकार ने उसे पूरा कर दिया है। जिन्होंने हमारी बात मान कर फार्म भरे हैं, उन्हें 19 से यह लाभ मिलना आरंभ हो जाएगा। जो महिलाएं अभी इससे वंचित रहीं हैं और बीजेपी के बरगलाने के कारण जिन्होंने फार्म नहीं भरे, वे अब बीजेपी वालों से यह सवाल जरूर पूछें कि उन्होंने झूठ बोल कर महिलाओं का अहित क्यों किया।

    19 को कांगड़ से योजना का जिलाव्यापी शुभारंभ
    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमने महिलाओं को अप्रैल से 1500-1500 रुपये देने की बात कही थी, लेकिन चुनावी आचार संहिता के चलते तब इसे टालना पड़ा था। लेकिन अब यह राशि अप्रैल महीने से ही जारी की जा रहरी है। लाभार्थी महिलाओं को अप्रेल से जून की तिमाही की धनराशि 4500-4500 रुपये एकमुश्त प्रदान की जाएगी। 19 जून बुधवार को हरोली के कांगड़ मैदान से इस योजना का जिलाव्यापी शुभारंभ किया जाएगा। सामाजिक न्याय-अधिकारिता एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मिलित होंगे। इसमें 7 हजार से अधिक लाभार्थी महिलाओं को एकमुश्त 4500-4500 प्रदान किए जाएंगे।

    इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस सरकार जनकल्याण और गरीबों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में हरोली क्षेत्र में हुए अतुलनीय विकास को एक मिसाल बताते हुए उनसे प्रेरणा लेकर कुटलैहड़ क्षेत्र में प्रगति के नए आयाम स्थापित करने का संकल्प दोहराया।

    हिमकेप्स के चेयरपर्सन विक्रमजीत सिंह ने अस्पताल के शुभारंभ के लिए उप मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने बताया कि हिमकेप्स ने साल 2002 से अपनी यात्रा आरंभ की थी, आज यहां नर्सिंग तथा लॉ कॉलेज में 700 बच्चे अध्ययनरत हैं। आने वाले समय में नर्सिंग कॉलेज में बीएएमएस डिग्री कोर्स आरंभ करने के प्रयास किए जाएंगे।

    इस मौके जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा तथा हिमकेप्स के उपाध्यक्ष सुमित शर्मा ने भी अपने विचार रखे तथा विकास की सौगातों के लिए उप मुख्यमंत्री का आभार जताया। कार्यक्रम में एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, कांग्रेस पार्टी के ओबीसी सेल के जिला प्रधान प्रमोद कुमार, स्थानीय प्रधान नीलम कुमारी सहित विभिन्न पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि, हिमकेप्स नर्सिंग तथा लॉ कॉलेज के प्रधानाचार्य, स्टाफ और बच्चे तथा शिविर में आए सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।

  • Air Force में चयन होने के बाद गांव पहुंची Punjab की बेटी, देखें Video

    Air Force में चयन होने के बाद गांव पहुंची Punjab की बेटी, देखें Video

    नंगल। पंजाब की लड़कियों के लिए माई भागो सशस्त्र बल तैयारी संस्थान (एएफपीआई), एसएएस नगर (मोहाली) की तीन और महिला कैडेटों को प्रतिष्ठित भारतीय वायु सेना अकादमी, डंडीगल में प्री-कमीशन प्रशिक्षण के लिए चुना गया है, पंजाब की तीन लड़कियों में  से एक जालंधर की अलीशा हैं और दूसरी पठानकोट की हरनूर सिंह हैं और तीसरी लड़की नया नंगल शिवालिक एवेन्यू की कृतिका है नंगल की शिवालिक एवेन्यू में रहने वाले कृतिका के पिता प्राईमो कैमीकल लि. में बतौर यूनियर इंजीनियर के तौर पर सेवाएं देने वाले शक्तिशरण की बेटी कृतिका का चयन ऐयर फोर्स में होने से परिवार में खुशी की लहर है। इस समय पूरा परिवार अपनी होनहार बेटी पर गर्व महसूस कर रहा है। पूरे पंजाब से 25 लड़कियों में से तीन लड़कियां ही इंडियन एयरफोर्स में सेलेक्ट हुई है इनकी ट्रेनिंग जुलाई 2024 से शुरू होगी।

    नया नंगल के कैप्टन अमोल कालिया सीनियर सैकेंडरी स्कूल से जमा दो तक की शिक्षा ग्रहण करने वाली कृतिका का प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे माई भागों आमर्ड फोर्स इंस्टीच्यूट मोहाली में सलैक्शन हो गया था यहां एयरफोर्स की ट्रेनिंग दी जाती है। यहां से कृतिका ने बीएससी नॉन मैडिकल किया बस उसी की फीस देनी होती थी। कृतिका ने कहा कि यहां तक पंहुचने में मेरे माता पिता, भाई व मेरे टीचरों का बहुत सहयोग रहा। कृतिका ने कहा कि अब उसकी ट्रेनिंग ऐयर फोर्स अकादमी हैदराबाद में होगी। कृतिका ने कहा कि अगर बच्चे में कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो उसे अपने शहर से दूर भेजने में भी कोई संकोच नहीं करना चाहिए। 

    पिता बोला- बेटियां हमारी मान होती हैं

    उधर कृतिक के पिता अपनी बेटी की इस उपलब्धी से भावुक हो गए कहा कि बेटियां हमारी मान होती है और अधिक से अधिक पढ़ाना चाहीए। उन्होंने कहा कि उनका बेटा भी एनडीए की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि माई भागों आमर्ड फोर्स इंस्टीच्यूट मोहाली में टैस्ट दिया था और आगे की पढ़ाई एमसीएम डीएबी कालेज मैं की हैं।