Blog

  • बड़ी कार्रवाईः महिला आयोग के 223 कर्मी बर्खास्त

    नई दिल्लीः दिल्ली LG वीके सक्सेना के आदेश पर दिल्ली महिला आयोग से 223 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। आरोप है कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने नियमों के खिलाफ जाकर बिना अनुमति के इनकी नियुक्ति की थी। आदेश में DCW एक्ट का हवाला देते हुए कहा गया है कि आयोग केवल 40 कर्मचारियों को ही रख सकता है, लेकिन LG की मंजूरी के बिना 223 नए पद बनाए गए हैं। आयोग के पास कॉन्ट्रैक्ट पर कर्मचारियों की नियुक्ति का अधिकार नहीं है।

    स्वाति मालीवाल बोलीं कि ये तुगलकी फरमान है। मैं अपने जीतेजी आयोग को बंद नहीं होने दूंगी। स्वाति मालीवाल ने जनवरी 2024 में आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। उन्हें 2015 में आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था। अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की तरफ से उन्हें राज्यसभा में सांसद पद के लिए नॉमिनेट किया था। दिल्ली महिला और बाल विकास विभाग (DWCD) ने 29 अप्रैल को दिल्ली महिला आयोग (DCW) को इस संबंध में आदेश भेजा है। DWCD-DCW के बीच पत्रों के जरिए बातचीत हुई थी। DWCD को महिला आयोग (DCW) की ओर से 10 सितंबर 2016 को एक पत्र मिला। इसमें लिखा था कि 9 सितंबर 2016 को हुई मीटिंग में महिला आयोग ने DCW एक्ट 1994 का इस्तेमाल करते हुए 223 अतिरिक्त नियुक्तियां की हैं। DWCD को इन नियुक्तियों की जरूरत, इम्प्लॉई की क्वालिफिकेशन और एक्सपीरिएंस के बारे में जानकारी भी भेजी गई है।

    DWCD ने महिला आयोग के मेंबर सचिव को पत्र लिखा। इस पत्र में महिला आयोग की ओर से की गई नियुक्तियों के लिए वित्तीय सहायता देने के नियम और शर्तें बताईं। इसमें कहा गया कि आयोग बिना फाइनेंस डिपार्टमेंट और एडमिनिस्ट्रेशन की इजाजत के कोई ऐसी गतिविधि नहीं कर सकता, जिसमें अतिरिक्त वित्तीय भार पड़े। इसमें नई नियुक्तियां करना और राष्ट्रीय राजधानी में सैलरी का स्ट्रक्चर मौजूदा स्ट्रक्चर से ज्यादा करना भी शामिल है। आयोग ने जो नियुक्तियां की हैं, उनका बजट 2 करोड़ से ज्यादा है। DWCD ने महिला आयोग को बताया कि नियुक्तियों के लिए LG की इजाजत नहीं ली गई है। दिल्ली महिला आयोग एक्ट 2013 के मुताबिक सरकार ही जरूरत पड़ने पर महिला आयोग को ऐसे अफसर और कर्मचारी मुहैया कराएगी। महिला आयोग को खुद ऐसे कर्मचारियों की नियुक्ति करने का अधिकार नहीं है।

  • पंजाबः विवादों में घिरे आप विधायक, एसोसिएशन ने लगाए गंभीर आरोप, विपक्ष ने साधा निशाना

    पंजाबः विवादों में घिरे आप विधायक, एसोसिएशन ने लगाए गंभीर आरोप, विपक्ष ने साधा निशाना

    लुधियानाः आप विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पर सोमासर टिप्पर एसोसिएशन ने सीएम मान को चिट्ठी लिखकर शिकायत की है। जारी चिट्ठी में व्यक्ति ने लिखा है कि वह साहनेवाल के रहने वाले है और वह मिट्टी का कारोबार करते है। इस दौरान उन्होंने आप विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, ड्राइवर गुरजिंदर निक्का और एपी जल्ला पर 1,50,000 रुपए रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगाए है। वहीं इस मामले को लेकर अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर आप विधायक द्वारा टिप्परों को धमकाकर गुंडा टैक्स वसूलने के आरोप लगाए है। इस मामले को लेकर मजीठिया ने कहा कि विधायक ग्यासपुरा के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो इसका मतलब साफ है कि सब कुछ भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के इशारे पर हो रहा है।

    बता दें कि शिकायत में एसोसिएशन का कहना है कि वह जमीन मालिक से वह 3 फुट मिट्टी खरीद कर लेते है और अपने कारोबार को चला रहे है। शिकायत में उनका कहना है कि पॉलिसी ना होने के चलते उन्हें मिट्टी उठाने की मंजूरी नहीं मिल रही। उनका आरोप है कि इसकी आड़ में विधायक, उनका ड्राइवर और एपी रिश्वत की मांग कर रहे है। आरोप है कि विधायक ग्यासपुरा उनके मशीनों वाले व्यक्तियों से करीब एक करोड़ रुपए इकट्ठा कर चुका है। उन्होंने कहाकि  जो भट्ठा मालिक को मिट्टी उठाने की मंजूरी मिल रही है, उसका भी 1,50,000 रुपए रिश्वत प्रति किल्ले के हिसाब से लिया जाता है। आरोप है कि अगर को पैसे नहीं देता तो पुलिस को भेज दिया जाता है। इस दौरान पुलिस द्वारा गाड़ियां और मशीने पकड़ कर थाने में खड़ी कर दी जाती है। थाने में मशीने खड़ी होने के चलते उनका कारोबार बंद हो जाता है। आरोप है कि जब तक वह रिश्वत नहीं देते थाने से मशीने रिलीज नहीं होती। इस दौरान आरोप लगाए गए हैकि लोकसभा चुनावों में 50, 00, 000 रुपए रिश्वत की मांग की गई है। इस दौरान एसोसिएशन ने सीएम मान को चिट्ठी लिखकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • पंजाबः पुलिस ने लूट-खोह करने वाले 3 नोजवानों को किया काबू, देखें वीडियो

    पंजाबः पुलिस ने लूट-खोह करने वाले 3 नोजवानों को किया काबू, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब पुलिस की और से शरारती अनसरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत ज़िला श्री मुक्तसर साहिब की पुलिस मुखी भगीरथ मीना के दिशा- निर्देशों के तहत लूट-खोह की वारदात को अंजाम देने वाले 3 नोजवानों को काबू किया गया है। श्री मुक्तसर साहिब के एस.पी.डी. ने मीडिया को बताया के 24 तरीक को सबजी मंडी में सब्जी वेचने वाले को चाकू दिखा कर 4000 रुपये की खोह की गई थी, इसी तरह 25 तरीक को एक ओर व्यक्ति से 6000 रुपये की खोह की गई थी।

    इन घटनाओं पर कारबाई करते हुऐ पुलिस ने इन वारदात को अंजाम देने वाले 3 नोजवानो को काबू किया, जिनकी पहिचान सोनू, हैपी, जॉर्ज मसीह के तोर पर होई है। जिनको अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जा रिहा है।

  • पंजाबः पुलिस ने नशीली गोलियां सहित 2 को किया काबू, देखे वीडियो 

    पंजाबः पुलिस ने नशीली गोलियां सहित 2 को किया काबू, देखे वीडियो 

    बठिंडाः नशा विरोधी अभियान के तहत बठिंडा पुलिस के सीआईए स्टाफ-2 ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 13 हजार 500 प्रतिबंधित दवा की गोलियों समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी (डी) अजय गांधी ने बताया कि सीआईए स्टाफ-2 की पुलिस टीम गत दिवस रामपुरा बरनाला मुख्य सड़क पर संदिग्ध व्यक्तियों और नशीली दवाओं के खिलाफ गश्त कर रही थी।


    इस दौरान 2 युवक रामपुरा में जनता अस्पताल के मोड़ पर एक मोटरसाइकिल पर संदिग्ध हालत में खड़े थे। पुलिस टीम ने शक के आधार पर उक्त दोनों युवकों की तलाशी ली गई, तो उनके पास से 13500 प्रतिबंधित दवा की गोलियां बरामद की गईं। जिनकी पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा और गगनदीप सिंह उर्फ बाउरी निवासी गुरु नानकपुरा मोहल्ला रामपुरा मंडी के रूप में हुई है। जिनके खिलाफ थाना सिटी रामपुरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश पुलिस रिमांड हासिल कर गहनता से पूछताछ की जाएगी।

  • फगवाड़ाः सीएम मान के दौरे से पहले यूनियन के कर्मियों को पुलिस ने किया नजरबंद

    फगवाड़ाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के फगवाड़ा दौरे के मद्देनजर आज पुलिस ने पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन जिला कपूरथला के अध्यक्ष संगत राम, सीपीएफ कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष सरताज सिंह चीमा को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया। कर्मचारी नेता दविंदर कौर ने कहा कि वे पहले से ही अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और जब भी मुख्यमंत्री कपूरथला जिले का दौरा करते हैं, तो पुलिस उनके द्वारा की जाने वाली कार्रवाई से डरती है और उन्हें घर पर बिठा देती है।

  • कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट से PM मोदी की फोटो हटने से मचा बवाल, सेहत विभाग का आया बयान

    कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट से PM मोदी की फोटो हटने से मचा बवाल, सेहत विभाग का आया बयान

    नई दिल्लीः कोरोना की कोविशील्ड वैक्सीन को लेकर छिड़े विवाद के बीच कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट में बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल, कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो हटा दी गई है। इसके साथ ही अब कोरोना वैक्सीन का नया सर्टिफिकेट डाउनलोड हो रहा है। नए सर्टिफिकेट में जहां प्रधानमंत्री की फोटो नहीं हे, वहीं एक लाइन जोड़ी गई है कि एक साथ, मिलकर कोविड-19 को हरा देंगे, सरी ओर इस बदलाव के कारण PM मोदी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर कोरोना सर्टिफिकेट से प्रधानमंत्री मोदी की फोटो क्यों हटाई गई है?

    जिसके बाद फोटो हटाए जाने के मामले में पीएम मोदी काफी ट्रोल हो रहे है। वहीं कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट से फोटो हटने के बाद PM मोदी सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को आगे आना पड़ा। मंत्रालय की ओर से फोटो हटाने पर सफाई दी गई है। स्पष्ट किया गया है कि आखिर क्यों सर्टिफिकेट से प्रधानमंत्री मोदी की फोटो हटाई गई? मंत्रालय ने बताया है कि लोकसभा चुनाव 2024 चल रहे हैं और चुनाव आचार संहिता लगी है। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी की फोटो कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई है।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्स यूजर भाविका कपूर ने कोरोना वैक्सीन का नया सर्टिफिकेट डाउनलोड करके उसकी तस्वीर को पोस्ट किया। भाविका ने लिखा कि सर्टिफिकेट पर अब प्रधानमंत्री मोदी का फोटो नहीं है, सिर्फ क्यूआर कोड नजर आ रहा है। आखिर क्या हुआ PM मोदी जी? एक यूजर संदीप मनुधाने ने भी नए सर्टिफिकेट की फोटो शेयर करते हुए पोस्ट लिखी कि प्रधानमंत्री जी अब कोरोना वैक्सीनेशन के बाद जारी होने वाले सर्टिफिकेट पर नजर नहीं आएंगे। वायरल पोस्ट देखी तो चेक करने के लिए सर्टिफिकेट डाउनलोड किया, तब यकीन हुआ कि अब सर्टिफिकेट पर उनकी तस्वीर नहीं है। इस तरह प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं और उनके समर्थक-विरोधी दोनों अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री मोदी की फोटो होने पर पहले भी सवाल उठे थे। साल 2021 में केरल हाईकोअर् में एक याचिका भी दायर की गई थी। फैसला सुनाते हुए जस्टिस पीवी कुन्हिकृष्णन ने टिप्पणी की थी कि हम अपने प्रधानमंत्री पर गर्व है। जिन देशों में कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट पर उनके नेता की फोटो नहीं, उन्होंने अपने प्रधानमंत्री पर गर्व नहीं होगा। इसके बाद साल 2022 में विधानसभा चुनाव आचार संहिता लगने के बाद चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, गोवा, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड में जारी होने वाले कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट्स से प्रधानमंत्री मोदी की फोटो हटवा दी थी।

  • इंसानियत शर्मसार ! जीजा ने साले को पहले पिलाई शराब, फिर चाकू मारकर किया क+त्ल

    इंसानियत शर्मसार ! जीजा ने साले को पहले पिलाई शराब, फिर चाकू मारकर किया क+त्ल

    फरीदाबादः हरियाणा के जिले फरीदाबाद में इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां जीजा द्वारा साले का बेहरमी से कत्ल कर दिया। वहीं मृतक की बहन रीना के मुताबिक, रात करीब साढे़ ग्यारह बजे जगदीश ने पहले कुसुम पाल को बीती रात शराब पिलाई। फिर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें एक चाकू कुसुम पाल की गर्दन पर लगा। चाकू लगने के बाद कुसुम पाल ने शोर मचाया। इसके बाद वह भी मौके पर आ गई और शोर सुनकर आसपास के अन्य लोग आ गए और जगदीश को पकड़ लिया। आनन फानन में कुसुम पाल को फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां इलाज के दौरान कुसुम पाल की मौत हो गई ।

    घटना बीती रात सीकरी गांव से लगते सहरोला गांव में स्थित जेके सफल कंपनी की है। इस घटना में जानकारी देते हुए मृतक कुसुम पाल की बहन रीना ने बताया कि उसका भाई कुसुम पाल और अजय पाल जेके सफल कंपनी में पिछले 4 वर्षों से कम कर रहे हैं और उसी कंपनी में रहते भी हैं। उसके पति यानी कुसुम पाल के जीजा जगदीश प्रसाद फिलहाल बेरोजगार था, जिसे कुसुम पाल ने ही लगभग चार महीने पहले अपने पास कंपनी में ठेकेदार कृपाल के पास नौकरी के लिए रखवा दिया था। रीना ने बताया कि कुसुम पाल और अजय पाल के ठेकेदार कृपाल से घर जैसे संबंध थे। इसी के चलते ठेकेदार कृपाल भी जगदीश को अपना जीजा ही मानता था। इसी का फायदा उठाकर जगदीश ने ठेकेदार कृपाल से बहाने बनाकर करीब 20,000 रुपए ले लिए। जगदीश शराब का आदी था, उसने ज्यादातर पैसों को शराब में ही उड़ा दिया।

    जब कर्ज ज्यादा होता दिखाई दिया तो उसका पति जगदीश 10 दिन पहले कंपनी छोड़कर अपने गांव कोसी स्थित तुमोला चला गया। उसके भाग जाने के बाद कुसुम पाल ने ठेकेदार के लिए रुपयों को देने के लिए अपने जीजा जगदीश पर दबाव बनाया। इसी बात को लेकर जगदीश और कुसुम पाल की फोन पर कहासुनी हुई। वहीं ठेकेदारी कृपाल का भाई सतपाल काफी बीमार चल रहा था, जिसे अलफलाह मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था । जहां से डॉक्टर ने उसे बीके अस्पताल के लिए बीते कल रेफर किया था। लेकिन डॉक्टरों ने उसे फिर वापस अलफलाह अस्पताल में ले जाकर भर्ती करने के लिए रेफर कर दिया। सतपाल के बीमार होने की खबर सुनकर जगदीश, सतपाल को देखने के बहाने कंपनी में पहुंचा था। ठेकेदार कृपाल ने बताया कि वह घटना के समय अपने गांव लदीयापुर में थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पहले कंपनी पहुंचे। जहां पर पुलिस को बुलाकर आरोपी जगदीश को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल कुसुम पाल का शव बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। जिसका आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

  • पंजाबः विवादों में घिरी केंद्रिय जेल, अफीम और ड्रग मनी सहित आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसरः केंद्रिय जेल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। अक्सर विवादों रही केंद्रिय जेल के प्रशासन ने जेल के लैब के प्राइवेट टेक्नीशियन को नशे की खेप सहित काबू किया है। दरअसल, जेल सुपरिंटेंडेंट ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को काबू किया है। काबू किए आरोपी के कब्जे से 149 ग्राम अफीम, 8400 रुपए ड्रग मनी, 2 मोबाइल बरामद किए है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पकड़े गए सख्श से जेल का एक जाली आईडी कार्ड भी बरामद किया है। वहीं काबू किए गए आरोपी की पहचान जसदीप सिंह के रूप में हुई है। जिसे पुलिस ने काबू करके कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से थाना इस्लामाबाद पुलिस को आरोपी का 2 दिन का रिमांड मिला है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से बड़े खुलासे होने की संभावना है। 

  • पंजाबः कांग्रेस का रोड शो, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो 

    पंजाबः कांग्रेस का रोड शो, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो 

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर उम्मीदवारों के ऐलान के बाद रैलियां शहर में शुरू हो गई। इसी के चलते आज प्रदेश कांग्रेस प्रधान और लोक सभा उम्मीदवार अमरिंद्र सिंह राजा वड़िंग द्वारा चुनाव प्रचार का आगाज करते हुए समराला चौक से रोड शो निकाला जा रहा है। इस रोड शो में भारी संख्या में नेता और कार्यकर्ता पहुंचे हुए है। वहीं कांग्रेस के रोड शो को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था की हालत बेहद खराब हो गई है। दरअसल, इस रोड शो के लेकर भारी जाम लग गया है, आने जाने वाले लोगों को ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा हैकि रोड शो के बाद आज शाम सवा 5 बजे जगराओं में प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित होगी।

    बता दें जिला स्तर पर कांग्रेस में कलह के बाद पार्टी हाईकमान ने यहां राजा वड़िंग को चुनाव मैदान में उतारा है। इससे पहले लोकसभा सीट के प्रबल दावेदार पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू माने जा रहे थे। राजा वडिंग के लुधियाना से प्रत्याशी घोषित होते ही पंजाब की सबसे चर्चित सीट लुधियाना बन गया है। क्योंकि लुधियाना में बीजेपी उम्मीदवार रवनीत बिट्टू काफी स्ट्रॉग माने जा रहे थे। इसी के चलते लुधियाना सीट पर कांग्रेस काफी जोर लगा रही है। कांग्रेस किसी भी कीमत पर लुधियाना सीट हारना नहीं चाहती।

  • पंजाबः नहर में तैरता मिला व्यक्ति का श+व

    पंजाबः नहर में तैरता मिला व्यक्ति का श+व

    होशियारपुरः दसूहा के गांव बडला नजदीक नहर में गुरुवार सुबह एक व्यत्ति का शव नहर में तैरता मिला। जानकारी देते हुए बडला निवासी नरिंदर सिंह राणा ने बताया की जब मैं सुबह 7 बजे नहर किनारे सैर कर रहा था तब नहर में किसी व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा। इसके बाद मैने अन्य गांववासियों को सूचित किया।

    मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस चौकी संसारपुर को दी। इस दौरान मौके पर पहुंची दसूहा पुलिस के एएसआई बलवंत सिंह ने लोगों को सहयोग से व्यक्ति के शव को नहर से बाहर निकला गया। व्यक्ति की उम्र करीब 50 साल साल बताई जा रही है। पहचान के लिए मृतक के शव को दसूहा के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और आसपास के सभी थानों को इसकी सूचना दे दी गई है।