कपूरथला : जिला प्रशासन द्वारा सोमवार यानी आज प्रशासन द्वारा मांस और शराब की दुकाने बंद रखने के आदेश जारी किए गए है। दरअसल, श्री दुर्गा मंडल मंदिर माता भद्रकाली वेलफेयर सोसायटी द्वारा माता भद्रकाली के 77वें मेले के मद्देनजर 27 मई को सजाई जाने वाली शोभा यात्रा को लेकर प्रशासन ने यह फैसला लिया है। प्रशासन का कहना है कि शोभा यात्रा के दौरान इस मार्ग की सभी मांस और शराब की दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया है। वर्णनयोग कि शोभा यात्रा 27 मई को शाम 5 बजे श्री ब्रह्म कुंड मंदिर से शुरू होगी और पुरानी दाना मंडी से होते हुए माता भद्रकाली मंदिर में पहुंचेगी। जिला प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर शोभा यात्रा के दौरान मार्ग में पड़ने वाली शराब और मांस की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है।
Blog
-

Punjab: सोसाइटी की मीटिंग में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो
लुधियानाः पूर्वांचल एकता वेलफेयर सोसाइटी की मीटिंग में हाई वोल्टेज ड्रामा होने का मामला सामने आया है। जहां पूर्वांचल वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान विनोद चौधरी ने आरोप लगाए मीटिंग कुछ लोगों द्वारा खल्लर डाला जा रहा था। जिसको लेकर हंगामा हो गया। इस दौरान उन्होंने सीएम भगवतं मान से अपील की हैं कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं मामले की जानकारी देते हुए विनोद ने बताया कि उन्होंने सोसायटी की मीटिंग के लिए प्रवासियों को इकट्ठा किया था।
उन्होंने कहा कि कई प्रवासियों की मौत होने का मामला सामने आता है और पता चलता है कि उनका अंतिम संस्कार ही नहीं होता, और ना ही पता लगता है कि उनका वारिस कौन है। इसको लेकर आज मीटिंग रखी गई थी, जिससे सभी एक-दूसरे से जान-पहचान बनाएं ताकि कल को किसी को कोई परेशानी आए तो वह एक-दूसरे के साथ खड़े हो सके। इस दौरान विनोद ने आरोप लगाए है कि एक व्यक्ति छोटा हाथी लेकर आया और धमकी देने लगा कि अगर 500 रुपए नहीं दोंगे तो वह उनकी पार्टी की मीटिंग नहीं होने देगा। आरोप है कि उक्त व्यक्ति 2 व्यक्तियों को हथियारों के साथ लेकर आ गया और सरेआम गुंडागर्दी कर रहा है। इस दौरान व्यक्ति ने सीएम मान से अपील की है कि उन्हें इकट्ठे होकर अपने प्रवासी भाईयों के साथ मीटिंग कर सके।
-

Punjab: Gangster सागर और बदमाशों के मारपीट मामले में बुजुर्ग महिला की मौ+त, देखें वीडियो
लुधियानाः पक्खोवाल रोड स्थित करनैल सिंह नगर में 2 महीने पहले गैंगस्टर न्यूटन और उसके बाइक सवार 25-30 बदमाशों ने जमकर हुड़दंग मचाया था। उसने एक परिवार पर हमला करके कई लोगों को घायल कर दिया। उस मामले में पिछले 2 महीने से अस्पताल में दाखिल बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। पुलिस अब बुजुर्ग सुरजीत कौर का पोस्टमार्टम आज करवाएगी जिसके बाद रिपोर्ट के आधार पर सागर न्यूटन द्वारा की गई मारपीट की धारा में बढ़ौत्तरी होगी। यदि बुजुर्ग महिला की मौत सागर न्यूटन की मारपीट के कारण लगी चोटों के कारण हुई है तो सुनिश्चित तौर पर हमलावरों पर पुलिस एक्शन लेगी।
Punjab: Gangster सागर और बदमाशों के मारपीट मामले में बुजुर्ग महिला की मौ+त, देखें वीडियो#Punjab #Death #elderly #woman #fight #ShahRukhKhan #between #ElectionResults2024 #Gangster #CycloneRemal #Sagar #miscreants #watch #video pic.twitter.com/O19er5KJgA
— Encounter News (@Encounter_India) May 27, 2024जानकारी देते हुए मृतक सुरजीत कौर के पोते लाल चंद ने कहा कि उसकी दादी पिछले 2 महीने से उपचार दौरान थी। बीते दिन उनकी मौत हो गई। सागर न्यूटन ने 2-3 कारों भी तोड़ी। कुछ सीसीटीवी कैमरे हमलावरों ने तोड़े थे। पुलिस को करीब 2 महीने पहले अमनदीप कौर निवासी शहीद करनैल सिंह नगर गली नंबर 24 ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 6-7 अप्रैल आधी रात कुछ युवकों ने उनके घर पर हमला कर दिया। उन युवकों में सागर न्यूटन नाम का गैंगस्टर भी था।
सभी बदमाशों ने उसके परिवार पर और उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया। हमले में अमनदीप कौर, सरबजीत कौर, दारा सिंह, सुरजीत कौर गंभीर घायल हुए। फिलहाल इस मामले में थाना दुगरी के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने कहा कि पिछली FIR में IPC की धारा 307,324,452,427,148,149 के तहत मामला दर्ज किया हुआ है। अब पोस्टमाटर्म की रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई होगी।
-

Punjab : पानी की Problem से परेशान इलाकानिवासी, देखें वीडियो
फिरोजपुर : जैसे-जैसे गर्मी का पारा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। वैसे-वैसे आम लोगों की परेशानियां भी बढ़ती जा रही है। इस मौसम में लोगों के लिए पानी सबसे जरूरी चीज बन जाता है। लेकिन जिनके पास पीने का पानी या नहाने का पानी नहीं है। लोग पानी के लिए तरस रहे हैं तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनकी हालत क्या होगी।
मामला फिरोजपुर के बस्ती शेखांवाली का है, जहां की कुल आबादी करीब 3 हजार है। लेकिन शेखांवाली के लोग कई महीनों से पीने के पानी को तरस रहे हैं और नलों में आधे घंटे तक पानी आता है। ऐसे में कई-कई बार उन्हें पानी नहीं मिल पाता है। लोग अधिकारी के आगे जाकर गुहार लगाते हैं, लेकिन अधिकारी उनकी समस्या सुनने की बजाय टाल-मटोल कर देते हैं। जिससे लोग काफी परेशान हैं।
इस बारे में पार्षद का कहना है कि वह कई बार अधिकारियों के पास गए, लेकिन कोई नहीं सुनता। पार्षद ने सरकार से गुहार लगाई कहा है कि कोई उनकी व्यथा सुने और पानी की कमी से जूझ रहे हजारों लोगों की समस्या का समाधान करे। अन्यथा उन्हें बड़े संघर्ष का सामना करना पड़ेगा।
-

Punjab : Tipper और E-Rickshaw में हुई भीषण टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो
फिरोजपुर : जीरा रोड पर गांव खोसा दल सिंह में एक टिप्पर और ई-रिक्शा के बीच टक्कर का मामला सामने आया है। जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि 2 को गंभीर चोटें आई है। जानकारी के अनुसार उक्त परिवार फिरोजपुर से जीरा अपने रिश्तेदारों के शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था।
जब वे गांव खोसा दल सिंह के पास पहुंचे तो उनके पीछे तेज गति से आ रहे एक टिप्पर ने उनके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जब वे गांव खोसा दल सिंह के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार टिप्पर ने उनके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।जिससे वहां चीख-पुकार मच गई और बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों को लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है और दोनों घायल खतरे से बाहर बताये जा रहे है। जबकि टिप्पर चालक टिप्पर छोड़कर फरार हो गया है।
-

Punjab: दो भाइयों पर युवकों ने चलाई गोलियां, एक की मौ+त
बरनालाः गांव कालेके में देर शाम दो भाइयों पर फायरिंग होने का मामला सामने आया है। जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। गांव के ही युवकों ने घेरकर दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। एक गोली मृतक के सिर व पैर में लगी वहीं घायल की एक गोली बांह में लगी। घटना में गोली लगने के बाद दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले सरकारी अस्पताल धनौला में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक रूपिंदर को मृतक घोषित कर दिया। मृतक के शव को सरकारी अस्पताल बरनाला के शवगृह में रखवा दिया गया है, जबकि घायल भी सरकारी अस्पताल बरनाला में भर्ती हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल युवक जसपाल सिंह ने बताया कि वह और उसका भाई रुपिंदर शर्मा गांव के पंजाब नेशनल बैंक के पास खड़े थे। जहां गांव के 15-20 युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने आते ही उन पर फायरिंग शुरू कर दी और पहली गोली सीधे उन्हें लगी। उनके भाई के सिर में भी गोली मारी गई, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हमलावर मृतक रूपिंदर से रंजिश रखते थे और कुछ दिन पहले धनौला में उसके साथ मारपीट की थी।
इस संबंध में गांव के एंबुलेंस चालक हरदीप सिंह ने बताया कि उनके गांव के युवकों से आपसी रंजिश थी, जिसके चलते गांव में गोली चली है। इस झगड़े के बाद गांव से किसी ने उन्हें फोन पर सूचना दी, जिसके बाद वह दोनों युवकों को एंबुलेंस में सरकारी अस्पताल धनौला ले आए। उन्होंने बताया कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में थाना धनौला के एसएचओ ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
-

पंजाबः गुरदासपुर रैली में पहुंचे सुखबीर बादल, विपक्ष पर साधे निशाने, देखें वीडियो
गुरदासपुरः लोकसभा चुनावों के बीच शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल कादिया हलके में पहुंचे और गुरदासपुर लोकसभा प्रत्याशी दलजीत चीमा के पक्ष में एक विशाल रैली को संबोधित किया। इस रैली को संबोधिय करे हुए उन्होंने पंजाब सरकार पर तीखे निशाने साधते हुए कहा कि विपक्ष धर्म के साथ-साथ नशे पर भी राजनीति कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि चुनावों के बीच सभी राजनीतिक नेता पंजाब दौरे पर आ रहे हैं, उनका मकसद पंजाब का विकास करना नहीं है, उनका मकसद सिर्फ वोटों को बटोरना है। उन्होंन इसी के साथ पंजाब के पानीयों की बात की और बंदी सिंहों के मुद्दे पर भी बोले। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने हमेशा पंजाब की भलाई के लिए काम किया है। -

Punjab : नशे की Overdose से युवक की हुई मौ’त
मानसा : नशे के ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान 18 वर्षीय दलेल सिंह के तौर पर हुई है। दलेल सिंह परिवार का इकलौता बेटा था। गांव खीवा खुर्द निवासी मृतक युवक की मां ने बताया कि हमारे गांव में करीब 200 युवा नशे की गिरफ्त में आ चुके है। मृतक युवक की मां ने बताया कि उनका बेटा काफी समय से चिट्टे के दलदल में फंसा हुआ था और नशे पर करीब 8 लाख रुपए बर्बाद कर चुका था और आज उसकी जान चली गई।
उन्होंने कहा कि उन्होंने कई बार प्रशासन व सरकार से गुहार लगाई थी कि उनके गांव में नशा लगातार बढ़ रहा है लेकिन प्रशासन व सरकार के किसी भी नुमाइंदे ने उनकी नहीं सुनी। इसका खामियाजा आज परिवार को भुगतना पड़ रहा है। क्योंकि उनके बेटे की चिट्टे की ओवरडोज के कारण जान चली गई है।
-

Jalandhar: इस इलाके में व्यक्ति का श+व बरामद, ह+त्या की आंशका
जालंधर, ENS: विधिपुर हाईवे में व्यक्ति के शव मिलने का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हुई है। हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार हत्या की आंशका जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि व्यक्ति पर पत्थर से हमला करके उसकी हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी रखवाया जा रहा है। वहीं मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
डीएसपी-D लखबीर सिंह ने कहा कि, फिलहाल मामला हत्या का लग रहा है, क्योंकि मृतक के शरीर पर कई निशान पाए गए हैं। मृतक की उम्र करीब 35 साल लग रही है। शव मिलने की सूचना सुबह करीब साढ़े दस बजे पुलिस कंट्रोल रूम में किसी राहगीर द्वारा दी गई थी। जिसके बाद एका एक कर टीमें जांच के लिए पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आसपास और हाईवे के सीसीटीवी खंगाले जा रही है, जिससे पता चल सके कि उक्त वारदात के पीछे किनका हाथ है। थाना मकसूदा की पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-
Jalandhar: इस इलाके में गाड़ी से कैश बरामद, जांच में जुटी पुलिस
जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के 120 फुटी रोड शेर सिंह कालोनी नाकेबंदी के दौरान गाड़ी के कैश बरामद होने का मामला सामने आया है। इस मामले में कार चालक को थाना 5 में ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति फैक्टरी का मालिक है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस से बात की गई तो उनका कहना है कि यह चुनावी कैश का मामला नहीं है। पुलिस का कहना है कि दो पक्षों के पैसों का मामला है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस खुलकर कुछ भी नहीं कह रही है। जबकि राजनीतिक गलियारें इसे कांग्रेस के पैसों के साथ जोड़ रहे है।